Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-कोरबा। शादी का झांसा देकर युवती का 5 साल तक दैहिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को कोरबा पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है. युवती की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी युवक को बिलासपुर के तारबहार से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी युवक ने युवती को 5 साल तक अपने साथ रखा. इस दौरान उसने युवती का मानसिक और शारीरिक शोषण किया।
जिले के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बिलासपुर तारबहार निवासी ने उसे शादी का झांसा दिया. अपने साथ बिलासपुर के तारबाहर ले गया. 10 अक्टूबर 2018 से अब तक पूरे 5 साल तक दोनों लीव इन रिलेशन में रहे. आरोपी लगातार उसे शादी का आश्वासन देता रहा और दैहिक शोषण करता रहा. आरोपी ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया. इस बीच कुछ दिन पहले 8 दिसम्बर 2022 को साथ नहीं रखूंगा कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा. धमकी से डरने के बाद युवती वापस कोरबा आ गई और थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि “पीड़ित की शिकायत पर आरोपी धर्मपाल सिंह उर्फ विकास को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
K.W.N.S.-कोरबा। जिले के अयोध्यापुरी में 33 केवी लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। डिश टीवी की छतरी सेट करते वक्त वो करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। उसे आनन-फानन में एनटीपीसी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, नगर पालिक निगम के अयोध्यापुरी वार्ड के अंतर्गत रिहायशी इलाके में ये घटना हुई। बेमेतरा जिले का निवासी 27 वर्षीय दिलहरण पाटले मजदूरी के लिए कोरबा जिले में आया हुआ था। कोरबा में उसके दीदी-जीजाजी रहते हैं। शुक्रवार को दोस्तों के साथ वह नहाने के लिए गया था।
वहां से लौटने के बाद दिलहरण घर के ऊपर डिश टीवी की छतरी को सेट करने के लिए सीढ़ी पर चढ़ा हुआ था। उसी दरम्यान 33kv इलेक्ट्रिक लाइन से उसका हाथ स्पर्श हो गया। जोर के झटके और आवाज के साथ वो नीचे आ गिरा। आवाज सुनकर आसपास के लोग यहां पहुंचे, तो युवक नीचे गिरा हुआ था। लोग उसे लेकर एनटीपीसी हॉस्पिटल जमनी पाली पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

K.W.N.S.-जांजगीर चांपा। चांपा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव में सर्वेक्षण सर्वे करने गए शिक्षक से डंडा, रॉड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ IPC की धारा 186, 294, 323, 342, 353 और 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। शिक्षक सुदेश्वर सिंह मरकाम ने पुलिस को बताया है कि वह सर्वे का कार्य कर रहा था और सर्वे कार्य करते वह जवाबाई सिंहा के घर के पास पहुंचा था। इस दौरान जवाबाई सिन्हा घर में नहीं थी। सुदेश्वर सिंह मरकाम ने बताया कि शासन के द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है, तब राजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी मास्टर बड़ा सर्वे करने आए हो कहकर सुदेश्वर सिंह मरकाम को गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। दंपति ने सुदेश्वर सिंह मरकाम को घर अंदर दरवाजे को बन्द कर लोहे की रॉड, लकड़ी के डंडे से मारपीट की है। मारपीट से सुदेश्वर सिंह मरकाम को काफी चोट आई है। मामले की रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपी पति राजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।
K.W.N.S.-कोरबा। शहर के मानिकपुर चौकी क्षेत्र से आत्महत्या का मामला सामने आया है. 29 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. गुरुवार दोपहर घर में फांसी पर लटकते हुए लाश मिली. कृष्णा नगर निवासी 29 साल का रूपनारायण चौहान CSEB में संविदा आधार पर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था. बीते कुछ दिनों से पारिवारिक समस्याओं से जूझने की बात सामने आ रही है. फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस जांच कर रही है।
मृतक के चाचा जलेश्वर चौहान ने बताया कि मृतक अपने रूम में लगभग 2:30 बजे सोया हुआ था. घर वालों ने उसे खाना खाने के लिए जगाने की कोशिश की, कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला. लगातार दरवाजा खटखटाने व आवाज देने पर भी रूपनारायण की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया. दरवाजा तोड़ते ही अंदर का नजारा देखते ही सभी के होश उड़ गए. रूपनारायण का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. आनन फानन में परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
K.W.N.S.-कोरबा। पुलिस प्रशासन में कसावट करते हुए पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने 161 आरक्षक और प्रधान आरक्षक के बाद अब पांच थाना प्रभारियों का तबादला किया है. इनमें दर्री थाना का प्रभार चमन लाल सिन्हा को, श्याम थाना का प्रभार विवेक शर्मा को और राजू श्रीवास्तव को पाली से हटाकर बाकी मोगरा थाना प्रभारी बनाया गया है।
K.W.N.S.-बिलासपुर। सड़क पर सवारी लेने के लिए खड़े मैजिक वाहन को पीछे से आ रही बेकाबू ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार यात्री कई फीट दूर जा गिरे। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जिनमें से एक हैदराबाद से अपने मायके आई थी और महामाया दर्शन के लिए रतनपुर जा रही थी। घटना आज सुबह मदनपुर ग्राम के पास नेशनल हाईवे पर हुई, जब बिलासपुर से निकली टाटा मैजिक गाड़ी सवारी लेने और उतारने के लिए सड़क के एक छोर पर खड़ी थी। इस दौरान पीछे से एक ट्रेलर ने आकर गाड़ी को टक्कर मारी, जिससे गाड़ी उछल गई और उसमें सवार यात्री कई फीट दूर खेत में जा गिरे। सभी घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां दो महिला यात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया। इनमें राजकिशोर नगर की पुष्पा और लक्ष्मीकांता भी हैं। लक्ष्मीकांता हैदराबाद में रहती थीं और इन दिनों मायके आई हुई थी। वह अपने पड़ोसी पुष्पा के साथ महामाया दर्शन के लिए रतनपुर जा रही थी। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। घायल 9 यात्रियों में से पांच की हालत गंभीर बताई गई है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में CMHO ने जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना जांच को लेकर अव्यवस्था देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। अस्पताल में कई मेडिकल ऑफिसर और स्टाफ ड्यूटी से गायब मिले। इससे नाराज CMHO ने उन्हें गैरहाजिर मानकर वेतन में एक दिन की कटौती करने का आदेश दिया है। वहीं, बिना सूचना के दो माह से गायब नर्स को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से फैल रहा है। लिहाजा, स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को CMHO डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहर्सी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ मेडिकल ऑफिसर और फार्मासिस्ट भी ड्यूटी पर नहीं मिले। उन्होंने प्रभारी से जानकारी ली और उन्हें नोटिस जारी कर गैरहाजिर करने के लिए कहा। उन्होंने मासिक बैठक में नहीं आने वाले मेडिकल ऑफिसर व फार्मासिस्ट के भी वेतन में एक-एक दिन की कटौती करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई पर व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
K.W.N.S.-बिलासपुर। वृहद स्तर पर गुंडे और निगरानी बदमाशों पर सरकंडा थाना ने बड़ी कार्रवाई की है। वही जिन बदमाशों के व्यवहार में सुधार नहीं आ रहा ऐसे 6 लोगों को जेल भेज गया है. इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम गठित कर कई थाना क्षेत्रो में छापेमारी की गई है. अभियान के दौरान कई बदमाशों को थाना लाया गया।
बता दें कि एसपी ने थाना प्रभारियों को अपराध पर अंकुश लगाने विशेष निर्देश दिए है. जिस पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. साथ ही हर इलाके में मुखबिर को सक्रिय किया गया है. इस दौरान बड़े पैमाने पर अपराधी पकड़े गए है।

K.W.N.S.-कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र से एक महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. 27 वर्षीय गौतमी पनागर ने अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुसी कर ली. गौतमी का 4 साल पहले कुसमुंडा निवासी विक्की लांझी के साथ शादी हुई थी।
इसके 6 महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण गौतमी 8 महीने पहले मायके चली गई थी. सामाजिक बैठक के बाद गौतमी अपने ससुराल लौटी थी. घटना की सूचना पर कुमुण्डा थाना पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और परिजनों का बयान दर्ज किया. फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।

K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर में अंडा उधार न देने पर एक शख्स को किडनैप करने का मामला सामने आया है. मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है. यहां बिरयानी सेंटर में दुकानदार ने अंडा उधार नहीं दिया तो आरोपियों ने उसको अगवा कर लिया. बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में अंडा उधार मांगने आए शख्स को दुकानदार ने मना कर दिया. जिससे नाराज होकर शख्स ने दुकानदार को अगवा कर लिया. मामले की जानकारी के बाद बिल्हा पुलिस ने चंद घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से वाहन जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
बिल्हा थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि बरतोरी गांव के रहने वाले योगेश वर्मा गांव में ही बिरयानी सेंटर चलाता है. 20 अप्रैल को कोहरौदा गांव के रहने वाले दीपक चतुर्वेदी, राहुल कुमार भास्कर और परमेश्वर भारद्वाज उसकी दुकान पर पहुंचे. तीनों ने उधारी में अंडे की मांग की. इस पर योगेश ने उन्हें उधारी देने से मना कर दिया. इस बात से नाराज तीनों शख्स ने मिलकर 20 अप्रैल की शाम 5:30 बजे योगेश को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बिठाया और कोहरौदा गांव के नदी किनारे मुक्तिधाम के पास ले गये. वहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज किया।
इस बीच बिल्हा पुलिस को घटना की सूचना मिली. जिसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई. पुलिस टीम ने कोहरा के नदी किनारे मुक्तिधाम के पास घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया. अपहृत योगेश को भी छुड़ाया. आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे. हालांकि पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।