Browsing: बिलासपुर

 
K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर में कोलवाशरी शुरू करने के लिए आयोजित जनसुनवाई में लोगों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, बेरिकेडिंग तोड़कर कुर्सियां फेंककर लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। लिहाजा, प्रशासन ने भी पल्ला झाड़ते हुए जनसुनवाई स्थगित करने की घोषणा कर दी। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत खरगहनी और पत्थरा में महावीर कोलवाशरी स्थापित करने की तैयारी चल रही है। जिला प्रशासन की ओर से जमीन अधिग्रहण सहित सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पर्यावरण प्रदूषण मंडल की ओर से बुधवार को यहां जनसुनवाई रखी गई थी, जिसका स्थानीय लोगों के साथ ही आसपास के ग्रामीण शुरू से ही विरोध कर रहे थे।
बुधवार को जनसुनवाई शुरू हुई, इससे पहले ही विरोध में ग्रामीणों ने नारेबजी शुरू कर दी थी। प्रशासन की ओर से एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस अफसर प्रबंधन का पक्ष लेते हुए ग्रामीणों को जनसुनवाई में अपनी बात रखने का सुझाव दिया और उसका निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। लेकिन, नाराज ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तब जमकर झड़प भी हुई और बेरिकेडिंग तोड़कर ग्रामीणों ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। धक्कामुक्की और हंगामे को देखते हुए प्रशासन ने जनसुनवाई स्थगित करने की घोषणा कर दी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
 

 

K.W.N.S.- पेंड्रा- छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अचानक मौसम खराब होने की वजह से आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें 6 ग्रामीण घायल हो गए। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इजाल चल रहा है। यह पूरा मामला गौरेला के धनगवा गांव का है। बता दें, धनगवा गांव में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, जिसकी वजह से बिजली गिर गई और यह हादसा हो गया। स्थानीय ग्रामीण बिजली गिरते वक्त मजदूरी का काम कर रहे था। तभी बिजली गिरने के कारण सभी बेहोश होकर गिर हो गए। जैसे ही बारिश रुकी तब जाकर सभी मजदूरों के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जिसके बाद पता चला कि सभी की हालत गंभीर है। हालांकि इलाज चल रहा है।
 

 

K.W.N.S.-कोरबा। एक दुखद घटना सामने आई है. वैवाहिक कार्यक्रम में अपने ननिहाल आई बच्ची की घर के पीछे बने सोखता में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद लोगों की आंखें नम हो गई और शादी का कार्यक्रम मातम में बदल गया. यह घटना ग्राम खोडरी की है. कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के रांगबेल निवासी वीरेंद्र पाल सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ ग्राम खोडरी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था. शादी के दौरान उपयोग होने वाले पानी को सोखने के लिए घर के पीछे बाड़ी में दो से तीन फीट गहरा गड्ढा खोदकर सोखता बनाया गया था. बुधवार की सुबह वीरेंद्र की डेढ़ साल की बेटी खेलते खेलते इसी सोखते में जा गिरी. बच्ची जब काफी समय तक नहीं दिखी तब सभी आसपास ढूंढने लगे. घटना की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी गई. इस दुखद घटना से परिजनों में शोक का माहौल है. वहीं महज डेढ़ साल की बच्ची की इस तरह से मौत की खबर से हर किसी की आंखें नम हो गई है. विजेंद्र पाल रोजी मजदूरी का काम करता है और वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल शादी कार्यक्रम में आया हुआ था।
 

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने एक फरार आरोपी,1 निगरानीशुदा बदमाश को गिरफ्तार किया और दो के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर तोरवा पुलिस ने सोमवार की देर रात को अभियान चलाया। इनमें घर घुसकर मारपीट तोड़फोड़ के फरार आरोपी विकास उर्फ विक्कू भारती(23) व आकाश भारती (26), गीता भारती पति राजू भारती (58), खुशबु मसीह पति डेंजिल मसीह (30) देवरीखुर्द अटल आवास तोरवा में से विकास भारती को गिरफ्तार किया गया।इसी तरह निगरानीशुदा बदमाशों में आबो उर्फ अलादिन (30) 12 खोली तोरवा, अनिश मसीह 33 नहरपारा देवरीडीह के खिलाफ 110 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने अशांति फैलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। टीआई सुनील कुमार तिर्की के अनुसार इनमें अनुराग यादव (21) सांई धाम तोरवा, संजय चड़हार (23) हेमूनगर तोरवा के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। बता दें कि बुजुर्ग की खुदकुशी के मामले में फरार निगरानी बदमाश तक अब तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।
 

K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर में हुए गैंगवार को लेकर तारबाहर TI की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर से सवाल उठने लगा है। क्योंकि, उनके इलाके में ऐसे कई बार संचालित हो रहे हैं, जो देर रात तक बदमाश युवक और युवतियों को शराब परोसते हैं। नशे और शराब पर प्रतिबंध लगाने का दावा करने वाली पुलिस देर रात खुलने वाले बार पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इधर, गैंगवार के हमलावरों को 24 घंटे से ज्यादा समय तक हिरासत में रखने पर TI को कोर्ट की फटकार सुननी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने इन बदमाशों का जुलूस निकालकर अपनी भड़ास निकाली है।
दरअसल, SP संतोष कुमार सिंह के निजात अभियान के तहत रात 10 बजे के बाद नशे में सड़कों पर दिखने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार की रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 लोगों के खिलाफ 185 MV एक्ट की कार्रवाई करने का दावा किया गया और 27 वाहनों को जब्त भी किया गया। लेकिन, रात 11 बजे के बाद भी 2 बजे तक खुले रहने वाले और शराब बेचने वाले मैनेजर और संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। या फिर पुलिस ने उन्हें देर रात शराब बेचने की खुली छूट दे दी है।
तारबाहर क्षेत्र में अग्रसेन चौक से लेकर श्रीकांत वर्मा मार्ग और टेलीफोन एक्सचेंज रोड में कई बार हैं, जहां देर रात तक जाम छलकता रहता है। शनिवार की देर रात बार के सामने विवाद हुआ। इस गैंगवार के बाद भी पुलिस अफसर न तो बार बंद कराने पर ध्यान दे रही है और न ही कार्रवाई कर रही है।
 


K.W.N.S.-बिलासपुर। पुलिस ने सोमवार देर रात शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जिसमें शहर और ग्रामीण थाना के सभी मुख्य चौक-चौराहों पर 110 से ज्यादा पुलिस अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी पर लगे हुए थे. चेकिंग को दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 27 लोगों के खिलाफ 185 MV एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. इसके अलावा 27 गाड़ियों को जब्त किया गया. मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों की अनदेखी करने पर 88 मामलों में की गई कार्रवाई की गई. इस दौरान दौरान कुल 115 मामलों में 41,900 रुपये जुर्माना लगाया गया. शहर के गांधी चौक, महाराणा प्रताप चौक, हुंडई चौक, महामाया चौक, मंगला चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, गुरुनानक चौक, गुम्बर चौक समेत ग्रामीण थाना क्षेत्रों में की गई सरप्राइज चेकिंग. वहीं दूसरी ओर सिविल लाइन पुलिस ने नशेड़ियों की काउंसलिंग कराई. 25 आदतन नशा करने वालों का बैक ग्राउंड जानकर उन्हें परामर्श दिया गया. पारिवारिक माहौल, तनाव कम करने के लिए अन्य तरीके का उपयोग, योग, संगीत का महत्व, मेडिसिन के बारे में जनाकारी दी गई. सिविल लाइन थाने में डॉ. रायजादा की उपस्थिति में काउंसलिंग कराई गई।
 

 
K.W.N.S.-मुंगेली/लोरमी। चिल्फी पुलिस थाना के लीलजपुर गांव में सड़क किनारे एक युवती की खून से सनी लाश मिली है. प्रेम संबंध के चलते युवती पर हमले की आशंका जताई जा रह है. वहीं एक युवती घायल बताई जा रही है. मृतिका के शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान हैं. वहीं घायल युवती के हांथ और सिर में धारदार हथियार से हमले के निशान हैं. मृतिका की पहचान लेखनी टोंडे और घायल युवती की पहचान लीलजपुर निवासी नंदनी जांगड़े के रूप में हुई है. सूचना पर 108 की मदद से घायल युवती को अस्पताल लाया गया. घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
 

K.W.N.S.-जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा के सारा गांव में नेशनल हाइवे पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई. टक्कर होने के बाद कार सवार खेत में यहां वहां गिर गए और कार में भीषण आग लग गई. एक्सीडेंट के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने दौड़कर घायलों की जान बचाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि रायपुर से अपने रिश्तेदार के यहां सक्ती पहुंचे कृष्णा साव अपनी कार से रायपुर लौट रहे थे. कार में उनके साथ शिव कुमार साहू, नोहर साहू और एक बच्चा सवार था. वापसी के दौरान अचानक हादसा हो गया. घायलों को पहले बीडीएम अस्पताल चांपा भेजा गया. एक गंभीर घायल को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। 
 

K.W.N.S.-कोरबा। सेवा के नाम पर निजी एंबुलेंस संचालक ढकोसला करते हुए नजर आ रहे हैं। शव को अस्पताल से घर या घर से अस्पताल ले जाने के लिए वे लोगों को लूटने लगे हैं। एंबुलेंस संचालकों की मनमानी ऐसी कि, एक किलोमीटर के लिए लोगों से 800 रुपए ऐंठ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के गुरसिया निवासी राजकुमार ऐसे ही लूट का शिकार हो गया। दरअसल, राजकुमार का भांजा बीमार था, जिसे मंगलम विहार क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद शव परीक्षण के लिए जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेजा जाना था। राजकुमार ने बताया कि, आनन-फानन में ले जाने के लिए एक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और सिर्फ 1 किलोमीटर की दूरी के लिए उसे पूरे 800 रुपए देने पड़े। वहीं पोस्टमार्टम के बाद अगली मुश्किल मृतक के शव को गृह ग्राम ले जाने की थी। इसके लिए एक दूसरे एंबुलेंस संचालक से बात की गई जो किसी तरह 2500 रूपए में माना और उसने 1500 रूपए एडवांस ले लिए। इसके बाद उन्हें 1099 सरकारी शव वाहन मुक्तांजलि की जानकारी मिली जिसके बाद सेवा लेने का विचार किया गया।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में दिनदहाड़े महिला के घर में चोर घुस गए। इसके बाद उन्होंने 50 हजार कैश समेत 10 लाख रुपए का माल पार कर दिया है। जिस समय चोर घर में घुसे थे, उस समय महिला बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। महज आधे घंटे के भीतर चोरों ने आलमारी से पैसे और गहनों को निकाल लिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
मसानगंज सरजू बगीचा निवासी सत्यभामा मिश्रा पति स्व.विजय कुमार (62) घरेलू काम करती हैं। वह घर में अपने पोता विनायक मिश्रा के साथ रहती है। उनके मकान में तीन किराएदार भी रहते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे विनायक क्रिकेट खेलने स्टेडियम चला गया था। इस दौरान महिला घर में अकेली थी। लेकिन, बाहर का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। विनायक ने दरवाजा खुला छोड़ दिया था, जिसे सत्यभामा ने बंद नहीं किया था। वह सुबह करीब 7.30 बजे सोकर उठी और बाथरूम में घुस गई। ब्रश वगैरह करने के बाद वह नहाने लगीं। फिर 8.15 बजे नहा कर निकल गईं। हालांकि, तब उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी नहीं थी।
सत्यभामा पैसे निकलवाने के लिए बैंक जाने वाली थी। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अपना पर्स खोलकर देखा, तब उसमें रखे 50 हजार रुपए गायब मिले। इसके बाद छज्जे में रखी चाबी लेकर आई और अलमारी खोली तो भीतर लॉकर टूटा था और इसमें रखे 23 तोला सोने के जेवर भी नहीं थे। इससे उन्हें चोरी का पता चला।