Browsing: बिलासपुर

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। सर्व आदिवासी समाज ने बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश की 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. इसमें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 29 सीटों के अलावा सामान्य सीट भी शामिल है।
बिलासपुर पहुंचे सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आदिवासी समाज को वोट बैंक की तरह उपयोग किया जा रहा. समाज के लोगों के हित में पार्टियां काम नहीं कर रही हैं. समाज की संभाग स्तरीय बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी की जा रही है. बिलासपुर पहुंचे अरविंद नेताम और आदिवासी समाज के अन्य नेता आज सरकंडा क्षेत्र के गोड़वाना भवन में समाज के लोगों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार करेंगे।
 

 

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। हथनेवरा बिर्रा रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया है. जिसमें ट्रेलर और ट्रक में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में ट्रेलर और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा दो लोंगों के घायल होने की खबर है. भीषण हादसे में दोनों गाड़ियों परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों को चांपा में बीडीएम उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
 

 
K.W.N.S.-जांजगीर चांपा। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के 25 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. लोक अभियोजक विशाल तिवारी ने बताया, 12 जून 2020 की शाम 6 बजे आरोपियों ने लाठी डंडा और ईंट से मारकर तेरस राम की हत्या की थी. इस मामले में सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
विशाल तिवारी के बताए अनुसार,12 जून 2020 को प्रार्थी होलीलाल ने थाना जांजगीर में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि उसके बड़े भाई तेरसराम को अभियुक्त रामगोपाल के सहयोगी वाले गांव के माता चैरा के पास एक राय होकर मारपीट कर रहे थे. वह सूचना पाकर गांव के माता चैरा के पास गया तो देखा कि उसके बड़े भाई तेरसराम को गांव के रामगोपाल साहू, गणेशराम साहू, प्रहलाद राव, गणेश्वर राव, जागेश्वरराव, सुकृतराव, प्रदीप, मुकुंद, असंत, अनुराधा, राहूल, मनीष, शिवनारायण, पालेश्वर साहू, कृष्णकुमार, प्यारेलाल, मुकेश, परमानंद, शनि, शैलेषसिंह, सुरेश, जागेश्वर केंवट, गीताबाई, प्रमिला, योगेश आदि सभी गाली देते हुए लाठी डंडा, ईंट, पत्थर तथा गुप्ती से मारपीट कर रहे थे।
राजकुमार, नरेंद्र यादव बीच बचाव करने के लिए गए तो उन लोगों से भी डंडा पत्थर से मारपीट करने लगे, जिससे वे लोग डरकर भाग गए. कुछ देर बाद डायल 112 में पुलिस वाले आए और उसके भाई तेरसराम को जिला अस्पताल जांजगीर ले गए. अस्पताल में डाॅक्टर ने तेरसराम की मौत की पुष्टि की. उक्त सूचना के आधार पर थाना जांजगीर ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
परिस्थिति, अपराध की गंभीरता एवं सामाजिक प्रभाव को देखते हुए आरोपी जागेश्वर राव, मनीष सिंह, कृष्णकुमार यादव,मुकेश यादव, सुरेश कुमार कंवर, जागेश्वर केंवट, अनुराधाबाई, गीताबाई मराठा, प्रहलाद राव, पालेश्वर साहू, राहूल सिंह, प्यारेलाल, शनि केंवट, असंतराव पिता भगउराम उम्र 50 वर्ष, योगेश कुमार पिता राजेंद्र कुमार केंवट, उम्र 19 वर्ष, रामगोपाल पिता खम्हन साहू उम्र 32 वर्ष, गणेशराम पिता खम्हन साहू 29 वर्ष, गणेश्वर राव पिता असंतराव उम्र 21 वर्ष, मुकुंदराम पिता बसंतराव उम्र 19 वर्ष, सुकृत राव पिता बसंत राव, उम्र 25 वर्ष, शैलेष सिंह पिता स्व.फूलसिंह, उम्र 25 वर्ष, परमिला सिंह पति स्व. फूलसिंह, उम्र 45 वर्ष, परमानंद केंवट पिता पुरूषोत्तम केंवट उम्र 39 वर्ष, प्रदीपराम पिता बसंतराव, उम्र 23 वर्ष, शिवनारायण पिता स्व. दरशुराम, उम्र 37 वर्ष सभी निवासी ग्राम लछनपुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओडिशा में 8000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित कीं । परियोजनाओं में पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाना, पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखना, ओडिशा में शत-प्रतिशत विद्युतीकृत रेल नेटवर्क समर्पित करना, संबलपुर-टिटलागढ़ रेल लाइन का दोहरीकरण, अंगुल-सुकिंदा के बीच एक नई ब्रॉड गेज रेल लाइन; मनोहरपुर-राउरकेला-झारसुगुड़ा-जामगा को जोड़ने वाली तीसरी लाइन और बिछुपाली-झरतरभा के बीच एक नई ब्रॉड-गेज लाइन बिछाना शामिल है।
सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश को वंदे भारत एक्सप्रेस भेंट की जा रही है जो आधुनिक और आकांक्षी भारत का प्रतीक है । “भारत की गति और प्रगति तब देखी जा सकती है जब वंदे भारत ट्रेन एक स्थान से दूसरे स्थान पर चलती है”, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गति अब ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों में देखी जा सकती है । प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे यात्रियों के यात्रा के अनुभव के साथ-साथ विकास के मायने भी पूरी तरह बदल जाएंगे। अब दर्शन के लिए कोलकाता से पुरी की यात्रा हो या पुरी से कोलकाता आना हो, प्रधानमंत्री ने बताया कि यात्रा का समय अब घटकर केवल साढ़े छह घंटे रह जाएगा, जिससे समय की बचत होगी, इससे व्यापार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।
आजादी का अमृत काल के दौर का जिक्र करते हुए, प्रधानमंत्री ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि अगर देश पूरी तरह से एकजुट रहता है तो देश की सामूहिक क्षमताएं शिखर पर पहुंच सकती हैं । प्रधानमंत्री ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में पंद्रह वंदे भारत ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं जो देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा रही हैं । उन्होने कहा कि सबका साथ, सबका विकास की नीति का लाभ उन राज्यों को मिल रहा है, जो विकास में पिछड़ गए हैं । प्रधानमंत्री ने कहा कि परिणामस्वरूप ट्रेनों की गति में समग्र वृद्धि के साथ-साथ मालगाड़ियों के समय की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि खनिज संपन्न राज्य ओडिशा को रेल लाइनों के विद्युतीकरण से बहुत लाभ होगा जहां डीजल इंजनों से निकलने वाले प्रदूषण में काफी कमी आएगी और मदद मिलेगी वहीं राज्य का औद्योगिक विकास होगा। इस अवसर पर, अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान भी उपस्थित थे । जामगा में रायगढ़ की सांसद गोमती साय तथा हिमगिर में भी स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
 

 
K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा वन परिक्षेत्र में हाथियों के झुंड पर गांववालों ने छिपकर हमला कर दिया, इससे मानव-हाथी द्वंद्व एक बार फिर से उजागर हो गया है। लोगों ने हाथियों पर तीर-धनुष और कुल्हाड़ी से भी हमला किया। इस दौरान वन अमला नदारद रहा।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कोरबा वन मंडल के कोरकोमा गांव के पास हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था। हाथी पिछले कई दिनों से ग्रामीणों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं, इससे उनमें गुस्सा था। हाथियों के झुंड को देखकर कुछ ग्रामीण बिजली के हाइटेंशन टावर पर चढ़ गए और कुल्हाड़ी फेंककर हाथी पर हमला करने लगे। लोगों ने तीर-धनुष से भी हाथियों पर वार किया। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा है, जो शोरगुल करते हुए नजर आए।
ग्राम बाघमारा और गोड़मा में करीब 35 से 40 हाथियों का अलग-अलग दल विचरण कर रहा है। हाथियों का वीडियो कुछ गांववालों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वन विभाग की चेतावनी के बाद भी कुछ गांववाले हाथी के पास जाकर उनका वीडियो बना रहे थे।
 

 
 K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर जिले में शव से किडनी निकालने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, मृतक के बेटे ने कलेक्टर से शिकायत की थी कि, उसके पिता के शव से किडनी निकाली गई है। कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेकर कब्र खुदवाकर शव का दुबारा से पोस्टमार्टम करवाया। इसमें पता चला कि, ये आरोप झूठा है। उल्लेखनीय है कि, सोन-लोहारसी गांव का निवासी धर्मदास मानिकपुरी एक्सीडेंट में घायल हो गया, जिसका इलाज जिले के प्रथम हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिर मृतक के बेटे सोमदास ने डॉ. पर किडनी निकालने का गंभीर आरोप लगाया और कलेक्टर से शिकायत की। इसके बाद कलेक्टर ने दफनाने के 27 दिनों बाद कब्र खोदवाकर शव के पोस्टमार्टम का आदेश दिया। स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की और कब्र खोदकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि, शव के अंगों के साथ कोई छेड़खानी नहीं की गई है। डॉ. पर लगाया गया आरोप झूठा है।
 

 
K.W.N.S.-कोरबा। जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है. एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर मदनपुर बछेरा घाट में पलट गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. पिकअप में दो भाई सवार थे. हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई. वहीं मौके से बड़ा भाई अपने छोटे भाई का शव छोड़कर भाग गया है. ये घटना मोरगा थाना क्षेत्र की है। 
जानकारी के अनुसार, कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे में मदनपुर बछेरा घाट में अनियंत्रित होकर पपीता लोड पिकअप पलट गई. हादसे में चालक भिलाई निवासी मोहन डहरिया बाल-बाल बचा. छोटे भाई सन्नी डहरिया की मौत हो गई है.घटना के बाद भाई के शव को छोड़कर चालक बड़ा भाई भाग गया है. बताया जा रहा है कि भिलाई से पपीता लेकर पटना जाते समय यह हादसा हुआ है. फिलहाल इस मामले में मोरगा पुलिस जांच कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। 
 

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। सनाड्य कुर्मी क्षत्रिय समाज के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी समाज के नवनियुक्त पदाधिकारी हैं। समाज को सदैव रचनात्मक दिशा में ले जाने आप अहम भूमिका निभाएंगे। आप सभी शिक्षा पर विशेष रूप से कार्य कीजिए। कोई भी समाज जितना शिक्षित होता है उतना ही जागरूक होता है और देश की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
 

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर पुलिस लाइन स्थित हजरत मदारशाह बाबा के सलाना उर्स कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे है। दरगाह के खादिम अकबर अली ने मुख्यमंत्री बघेल के सर पर साफा बांधकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने दरगाह पर संदल चादरपोशी की और प्रदेशवासियों की बेहतरी एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। बघेल ने सैयद मदारशाह बाबा, सैयद अनवर अली शाह, सैयद मोहम्मद जाकिर शाह बाबा के सालाना उर्स की सभी को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेष पांडेय, महापौर रामशरण यादव एवं पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव उपस्थित थे।
 

 

K.W.N.S.-कोरबा/अकलतरा. होली की दरम्यानी रात अंबेडकर चौक के पास लगे सीसीटीवी में तोड़फोड़ करने व पुलिस द्वारा लगाए गए स्टॉपर में आग लगाने वाले एक फरार आरोपी अजय सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 7-8 मार्च की दरम्यानी रात्रि अंबेडकर चौक के पास लगे तीन नग सीसीटीवी को तोड़फोड़ कर व पुलिस द्वारा रोड में लगाए गए स्टापर को आग लगा दिया था।
पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ लोकमार्ग को अनुपयोगी बनाकर आगजनी करने व शासकीय संपत्ति का नुकसान करने पर आरोपियों के खिलाफ धारा 431,435 व लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3,4 के तहत अपराध कायम किया गया था। बता दें कि सभी आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।