Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर
K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा जिले के एक पेट्रोल पंप में अचानक बाइक में आग लग गई। दरअसल पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही युवक ने किक मारी बाइक धधक उठी। फिर पंप के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि गर्मी और शार्ट सर्किट की वजह से बाइक में आग लगी। वहीं कर्मचारियों की सूझबूझ की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसा निहारिका स्थित कुमार पेट्रोल पंप में हुआ। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

K.W.N.S.- बिलासपुर। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग कारोबार से लाभ कमाने का झांसा देकर सटोरियों ने दो छात्रों को एक फर्जी कंपनी का मालिक बनाया और उनके नाम पर खाता खुलवाया। साल भर के भीतर उनके खातों से 50 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया। इनकम टैक्स की नोटिस मिलने पर मामले का खुलासा हुआ तो छात्रों ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सट्टेबाज और आईसीआईसीआई बैंक के एक कर्मचारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विद्यानगर के अभय सिंह राठौर (22 वर्ष) बी कॉम फाइनल ईयर का छात्र है। उसका परिचय एक साल पहले सार्थक बैसवाड़े और गौरव चौधरी से हुआ था। उन्होंने शेयर मार्केट में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने के लिए एक बैंक खाता खोलने का झांसा दिया। चौधरी के कहने पर अभय सिंह अपने दोस्त क्षितिज भारद्वाज के साथ आईसीआईसीआई बैंक गया। वहां पर उन्होंने बताया कि उनके नाम पर एक कंपनी बनाई गई है, जिसके जरिये ट्रेडिंग करनी है। आईसीआईआईसीआई के कर्मचारी जय दुबे ने उन दोनों के नाम से फर्जी कंपनी का खाता खोल दिया। इस खाते को गौरव चौधरी ऑपरेट करता रहा, जिसमें जमा होने वाली रकम की अभय को कोई जानकारी नहीं थी। अचानक इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आया जिसमें उनके खाते में हुए 50 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन के एवज में टैक्स जमा करने कहा गया था। हड़बड़ाकर अभय ने इस बारे में गौरव से बात की। तब गौरव ने उसे चिंता नहीं करने की बात कही और उसके खाते में 5 लाख रुपये जमा कर दिए। उसने कहा कि यह रकम वह इनकम टैक्स विभाग में जमा कर दे। पर फर्जीवाड़ा होने की आशंका में अभय ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में कर दी। पुलिस ने मामले में गौरव चौधरी और बैंक कर्मचारी जय दुबे के खिलाफ 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर संभाग में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों की जान ले ली. पहली घटना लोरमी कोटा मुख्य मार्ग की है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला जूनापारा चौकी क्षेत्र के भौराकछार गांव का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा।
पुलिस ने बताया तेज रफ्तार ट्रक लोरमी से कोटा की तरफ जा रही थी. तभी अचानक बाइक सवार चपेट में आ गया. इस हादसे मे खुडिया निवासी दीपक यादव और अभय पाठक की मौके पर मौत हो गई, वहीं सुरही निवासी राजेंद्र कुमार घायल हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही. दूसरी घटना मल्हार पचपेड़ी मार्ग के पकरिया मोड़ के पास हुई है, जहां रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मल्हार चैकी पुलिस जांच में जुट गई है. बताया जा रहा कि मृतक जांजगीर जिले के धरदेई का रहने वाला था।
K.W.N.S.-बिलासपुर। जिले की सभी बैंकों में आरबीआई के निर्देशों के मुताबिक 2000 रुपये के नोट जमा मंगलवार से जमा होने लगे हैं। किसी बैंक में इस दौरान लंबी कतार नहीं देखी गई। सबसे ज्यादा 50 करोड़ रुपये स्टेट बैंक की शाखाओं में जमा किया गया। अन्य बैंकों में भी पहले दिन 4 करोड़ रुपये आए। करीब 60 लाख रुपये के नोट बदले भी गए हैं।
जानकारी के मुताबिक सर्वाधिक लगभग 50 करोड़ रुपये भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में जमा किए गए। इसके बाद सेंट्रल बैंक में 1 करोड़ से अधिक रकम जमा की गई। अन्य बैंकों में भी करीब 3 करोड़ रुपये पहले दिन जमा हुए। जिले में 18 बैंकों की 72 शाखाएं हैं और सभी में यह सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि नोट जमा करने के लिए कोई लिमिट नहीं है, लेकिन रकम जमा करते हुए पहले से तय गाइडलाइन का पालन जरूरी है। बैंकों में एक बार में 20 हजार रुपये तक के नोट बदले जा रहे हैं। इधर सराफा बाजार, शॉपिंग मॉल और पेट्रोल पंपों में भी 2000 के नोट खपाये जा रहे हैं। पेट्रोल पंपों में 100-200 की खरीदी कर चिल्हर मांगने वालों को अवश्य परेशानी हो रही है। उनसे कम से कम 500 रुपये का पेट्रोल लेने कहा जा रहा है। ग्राहकों का कहना है कि चूंकि नोट वापसी 30 सितंबर तक हो सकेगी इसलिए वे हड़बड़ी में नहीं हैं। हालांकि बैंकों में लगातार यह पूछा जा रहा था कि एक अक्टूबर से 2000 के नोट अवैध होंगे या चलन में रहेंगे।

K.W.N.S.-बिलासपुर। बीएमओ के खिलाफ अब नर्सिंग स्टाफ ने मोर्चा खोल दिया है और बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार समेत सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह को लिखित शिकायत कर बीएमओ के अभद्र व्यवहार की जांच करने और कार्यवाही करने की मांग की है।
दरअसल ये पूरा मामला छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के तखतपुर खंड चिकित्सा अधिकारी का है. यहां वर्तमान में ब्लाक मेडिकल आफिसर के पद पर डॉ. सुनील हंसराज प्रभारी बीएमओ के तौर पर कार्यरत हैं. हाल ही में तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सीनियर महिला नर्स माला मसीह समेत दो अन्य महिला नर्सों ने भी अपने ही डॉक्टर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पर गंभीर आरोप लगाई है. इसमें बताया गया है कि बीएमओ डॉ. सुनील हंसराज बेवजह अपने चेम्बर में बुलाकर प्रताड़ित करते है और अपमानित करते हैं. उनके इस व्यवहार से हम लगातार व्यथित हो रहे हैं. उनके इस प्रताड़ना से रोजाना परेशान हो हो चुके हैं।

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापामार कर इस अनैतिक कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में शामिल 6 लड़कियों व 3 लड़कों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी अलग-अलग शहरों से हैं। वहीं मौके से पुलिस ने कंडोम आदि आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। जैसे ही पुलिस ने छापा मारा, लड़कियां और लड़के यहां-वहां भागने लगे। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया। सेक्स रैकेट पर यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हुई है।जानकारी के मुताबिक, जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली पुलिस को शिकायत मिली थी कि सेक्स रैकेट में शामिल एक महिला नाबालिग लड़की को देह व्यापार के लिए उकसा रही थी, जब वह नहीं मानी तो उसे प्रताडि़त किया जाने लगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पिसोद और लछनपुर गांव में छापा मारा। इस रेड के दौरान ही पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ करते हुए 6 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया। अरेस्ट हुए लोगों में 1 कोरबा, 2 रायगढ़ और 6 जांजगीर के रहने वाले हैं।
बता दें कि जांजगीर-चांप में पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। मार्च, 2022 में शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड के पास एक घर में सैक्स रैकेट चलने की पुलिस को शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस को शिकायत मिली थी कि यहां रहने वाली एक महिला बाहर से लड़कियां और महिलाओं को लाकर उनसे देह व्यापार कराती है। यहां से छापे में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय लोगों ने कहा था कि आरोपी महिला की पुलिस से कई बार शिकायत की जा चुकी थी।
जांजगीर में पुलिस ने लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 6 महिलाएं और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस मामले में एक नाबालिग लड़की ने शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि शहर के लछनपुर और पिसौद में सेक्स रैकेट चल रहा है। वहां मौजूद लड़कियां हमें जबरदस्ती करके पुरुषों के साथ भेजती हैं। यदि हम नहीं जाना चाहें तो हमें पीटा जाता है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों ठिकानों पर जाकर दबिश दी। जहां महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। पकड़ी गई महिलाएं जांजगीर जिले की रहने वाली हैं। जबकि 2 पुरुष आरोपी जशपुर और एक कोरबा का रहने वाला है।

K.W.N.S.-कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम चिर्रा में छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित कर राज्यगीत से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संवाद शुरू किया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं रामपुर पहले भी आ चुका हूं। सबसे पहले हमने किसानों का लोन माफ किया। धान का उचित मूल्य किसानों को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री से बात करते हुए मेजना राठिया ने बताया कि उनके पास 26 एकड़ जमीन है, ऋणमाफी के तहत 2.64 लाख रूपये माफ हुए। मेजना ने बताया कि धान का पैसा मिल गया है, उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना को बहुत सुंदर बताया। इन पैसों से मैने खेत खरीदा, लड़की की शादी की, कुछ बच्चों की पढ़ाई में खर्च किया और पत्नी के लिए जेवर भी बनवाया।
K.W.N.S.-कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिर्रा पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम चिर्रा में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद किसान सुभाष चंद राठिया के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे।
मुख्यमंत्री का सुभाष के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर पारंपरिक रूप से तिलक-आरती कर, धान की बाली से बने माला पहनाकर एवं शाल श्री फल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। राठिया परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में बैंगन-मूली की खट्टी सब्जी, तरोई, आलू परवल, कांदा भाजी, कोलार भाजी, चौलाई भाजी, दाल , आम की चटनी, पापड़, सलाद एवं आम का अचार परोसा। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया।
गृह स्वामी सुभाष उनकी पत्नी एवं बच्चे मुख्यमंत्री बघेल को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर खुशी से गदगद हो गए। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए सुभाष एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री को किसान सुभाष ने बताया कि वे खेती किसानी का कार्य करते है। उनके पास 5 एकड़ खेत है। जिसमें वे खरीफ सहित रबी की फसल लेते है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं जैसे ऋण मांफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राशन वितरण, बिजली बिल हाफ योजना आदि का लाभ मिल रहा है। जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। गृह स्वामी ने कहा कि हम जैसे साधारण व्यक्ति के घर मुख्यमंत्री का आगमन हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। यह दिन हमारे परिवार को आजीवन याद रहेगा
उच्च शिक्षा की रुचि देखकर बिटिया को दिया लैपटॉप
किसान सुभाष के परिवार में उनकी पत्नी सहित 3 बच्चे है। वे स्वयं 12वीं पास है। लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करा रहे है। उनकी बड़ी बेटी किरण करतला महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है, उच्च शिक्षा के प्रति किरण की रुचि देखकर मुख्यमंत्री ने किरण को लैपटॉप गिफ्ट किया और आगे की पढ़ाई के लिए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। छोटी बेटी एकलव्य विद्यालय में 8वीं में अध्ययनरत है एवं बेटा हाई स्कूल पास है। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के माध्यम से उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

K.W.N.S.-बिलासपुर। जिले के मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पराघाट में संचालित राशि प्लांट में हुए भीषण हादसे में 6 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। पीड़ितों से मिलने आम आदमी कार्यकर्ता शनिवार रात बिलासपुर के महादेव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित मजदूरों के लिए उचित मुआवजे की मांग की।
जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पराघाट में स्थित राशि प्लांट में शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। ठेकेदार के कर्मचारी एक गर्म लोहे के टैंक को काटने में जुटे हुए थे। इसी दौरान टैंक में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में काम कर रहे जितेंद्र बंजारे, दाउ सिंह ध्रुव, दिनेश सोनी, दिनेश वर्मा, अजय टंडन और दीपक वर्मा झुलस गए। इनमें दाउ ध्रुव, दीपक और दिनेश की हालत गंभीर है।
हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन ने झुलसे हुए मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर प्लांट प्रबंधन ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी। मस्तूरी थाना प्रभारी प्रकाशकांत ने बताया कि प्लांट ने हादसे की सूचना नहीं दी, लेकिन उन्हें मीडिया के माध्यम से हादसे की जानकारी मिली है। पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी ने महादेव अस्पताल में पहुंचकर पीड़ित मजदूरों से मुलाकात की। उन्होंने झुलसे कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने झुलसे मजदूरों के बेहतर उपचार, मुआवजा और स्थायी नौकरी की मांग की है।
K.W.N.S.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। मरवाही विधायक केके ध्रुव के खिलाफ सर्वआदिवासी समाज लामबंद हो गया है. इनका आरोप है कि विधायक आदिवासी जनता के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं. अगर फिर से उन्हें चुनाव में टिकट मिल गया तो स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. सर्व आदिवासी समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की बात कही है.केके ध्रुव के खिलाफ आदिवासी समाज: सर्व आदिवासी समाज ने पूर्व विधायक पहलवान सिंह मरावी के साथ बैठक की.
बैठक में जिले के सभी समाज प्रमुख शामिल हुए. इनमें गोंड समाज, भैना समाज, उराव समाज, भार्या समाज, कंवर समाज सहित अन्य आदिवासी समाज शामिल रहे. आदिवासी नेताओं का आरोप है कि विधायक आदिवासी समाज की अनदेखी कर रहे हैं. स्थानीय आदिवासियों के हितों में इनके कार्यकाल में कोई काम नहीं हुआ है. आदिवासी नेताओं ने स्थानीय प्रत्याशी की मांग की है. उनका कहना है कि ” हमें कांग्रेस स्थानीय प्रत्याशी दें. ताकि वो हमारी समस्याओं को समझ सके. ऐसा प्रत्याशी दें तो आदिवासी वर्ग का हो. हमें केके ध्रुव स्वीकार नहीं हैं. क्योंकि केके ध्रुव बाहर के हैं, इसलिए वह स्थानीय आदिवासियों के हितों को ध्यान नहीं दे रहे।