Browsing: बिलासपुर

 

K.W.N.S.- कोरबा। करतला स्वास्थ्य केंद्र में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम काे पहुंचने में ज्यादा समय लगने पर पुलिस जवानाे ने आग बुझाई, जिससे वहां भर्ती मरीज व उनके परिजन काे राहत मिली। करतला स्वास्थ्य केंद्र में बैटरी रूम के पास शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया।
अस्पताल स्टाफ ने पुलिस काे घटना की सूचना दी। जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर अस्पताल हाेने से अग्निशमन विभाग की टीम काे पहुंचने में ज्यादा समय लगता, इसलिए करतला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी ने पुलिस अधिकारियाें-कर्मचारि याें काे जरूरी मार्गदर्शन देकर आपदा कार्य करने के लिए वहां भेजा। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर वहां के पावर सप्लाई काे बंद की वहीं अग्निशमन यंत्र व पानी डालकर आग बुझाई।
 

 

K.W.N.S.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को अपने चपेट में ले लिया. हादसे में मौके पर ही मां की मौत हो गई. वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है।
 जानकारी के अनुसार, समुदलयी मंदिर से घर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को लोहारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में लिया. मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे का इलाज जारी है. मृतक सरस्वती और घायल बेटा रामकुमार नेटी पसान थाना क्षेत्र के तुलमुल कर्री के निवासी हैं. घटना को अंजाम देने वाले ट्रक ड्राइवर को मरवाही पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. मरवाही पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। विगत दिनों संस्था द्वारा रायपुर के अलावा 36 गढ़ के अन्य शहरों एवं अन्य प्रदेश के शहरों की समाजसेवी संस्थाओं को आमंत्रित कर समानांतर सेवाओं के विस्तार हेतु बढ़ते कदम राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया था।समानांतर सेवाओं की श्रृंखला में पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर प्रथम चरण में रविवार 30 अप्रैल को नयापारा राजिम में सिंधु सेवा मंडल एवं धमतरी में बढ़ते कदम धमतरी के संयुक्त प्रयासों से दोनों शहरों में रायपुर बढ़ते कदम के नेतृत्व में पशु एवं पक्षियों के लिए एवं गौ माता के लिए कोटना का निःशुल्क वितरण किया गया ।
सेवा की इस चैन को आगे बढ़ाते हुवे मंगलवार 02 मई को बिलासपुर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत एवं बढ़ते कदम रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से निःशुल्क कोटना व दाना-सकोरा का वितरण गांधी चौक बिलासपुर में किया गया. सेवा संकल्प को आगे बढ़ाते हुवे कल गुरुवार 04 मई को जय झूलेलाल सेवा मंडल मुंगेली के साथ दाना सकोरा व कोटना का निःशुल्क वितरण मुंगेली के प्रमुख पड़ाव चौक में किया गया। संस्था अध्यक्ष अशोक गुरुबक्षाणी एवं संस्था महासचिव सुनील पेशवानी ने संयुक्त रूप से बताया कि चारों ऋतुओं में सबसे अधिक ग्रीष्म ऋतु से पशु पक्षी प्रभावित होते हैं,जिससे उनकी संभाल विगत कई वर्षों से संस्था द्वारा की जाती रही है । पशु पक्षियों और गौ सेवा के प्रति सभी वर्गों के जनमानस की संवेदना को देखते हुवे संस्था द्वारा इस सेवा संकल्प को आगे बढ़ाते हुवे 36 गढ़ के व अन्य प्रदेशों के अन्य शहरों में भी दाना, सकोरा व कोटना का वितरण कर इस सेवा को जारी रखा जाएगा। 
 उल्लेखनीय है कि,मुंगेली के प्रतिष्ठित राजेश परिवार ने अपने सुपुत्र “ऋषि राजेश” की प्रथम पुण्यतिथि ब्रह्माकुमारी एवं ऋषि फाउंडेशन की ओर से “एक स्वर्ग रथ”का लोकार्पण किया गया,जिसे जय झूलेलाल सेवा मंडल मुंगेली द्वारा संचालित किया जाएगा। बढ़ते कदम रायपुर की टीम नें मुंगेली जाकर इस सेवा मुहीम को संपन्न किया,जिसमें संस्था पूर्व अध्यक्ष राजकुमार मंगतानी ,दिलीप बजाज,सुनील पेशवानी,हरेश डोडवानी आदि रहे। मुंगेली से प्रमुख सेवादारियों में राजकुमार वासवानी,बंशी भाटवानी,संजय लखवानी,केशव अज्जू लेडवानी,अशोक गोगिया,सोमेश नँदवानी, विशाल रूपवानी,सनी राजेश,अतुल रूपवानी,सहित जय झूलेलाल सेवा मंडल की पूरी टीम एवं समाज प्रमुख उपस्थित रहे। बढ़ते कदम रायपुर परिवार द्वारा मुंगेली की जय झूलेलाल सेवा समिति की पूरी टीम का एवं ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय,ऋषि फाउंडेशन एवं मुंगेली के सभी सेवाभावी समाजप्रमुखों का आभार व्यक्त किया ,साथ ही भविष्य में सभी समानांतर सेवाओं को मिलकर संपन्न कराने के लिए आश्वस्त भी किया।
 

 
 
K.W.N.S.-कोरबा। आदतन गुंडा बदमाश फरीमुदद्दीन उर्फ फरीद खान को 1 वर्ष के लिए जिला कोरबा से जिला बदर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि आदतन बदमाश फरीमुदद्दीन उर्फ फरीद खान लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न है, जिसके विरुद्ध चक्का जाम , अवैध वसूली ,मारपीट, जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं । पुलिस द्वारा गुंडा बदमाश फरीमुदद्दीन उर्फ फरीद खान को अपराधिक जीवन छोड़कर सामान्य जीवन जीने हेतु कई बार समझाइश देकर आचरण में सुधार करने का अवसर दिया गया,सुधार परिलक्षित न होने पर प्रतिबंधक एवम सुधारात्मक कार्यवाही किया गया, किंतु गुंडा बदमाश फरीमुदद्दीन उर्फ फरीद खान के आदतों में सुधार न होने पर अंततः उसे कोरबा जिले से जिला बदर कर दिया गया है ।
कलेक्टर कोरबा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक गुंडा बदमाश फरीमुदद्दीन उर्फ फरीद खान को 1 वर्ष की कालावधि तक जिला कोरबा एवं कोरबा के सरहदी जिले रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर,गौरेला–पेंड्रा–मरवाही, मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर, कोरिया एवम सूरजपुर जिले के सीमाओं के बाहर रहना होगा ।
पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण ने कहा है कि शांति व कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है , वहीं अपराधिक जीवन छोड़कर सामान्य जीवन जीने के इच्छुक बदमाशों चरित्र में सुधार करने का पर्याप्त अवसर दिया गया है, इसके बावजूद भी जिन बदमाशों के अपराधिक गतिविधियों में सुधार नहीं हो रहा है, ऐसे बदमाशों को जिले कोरबा से बाहर जाना होगा, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। पर्वत वासिनी बगलामुखी मां मन्ना दाई की नगरी ग्राम सोंठी में श्रमिक दिवस के अवसर पर जय मां मन्नादाई सेवा समिति एवं राजीव युवा मितान क्लब सोंठी के द्वारा रक्तदान- महादान’ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 42 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया शिविर के आयोजन में छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच एवं साध्या फाउंडेशन बिलासपुर का सहयोग मिला समिति के अध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल ने कहा है कि ग्राम सोंठी में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
रक्तदान को लेकर युवाओं में उत्साह प्रशंसनीय रहा वहीं रक्तदान शिविर सोंठी में सीपत क्षेत्र के पत्रकार मोहम्मद नजीर हुसैन ने शिविर में पहुंच कर रक्तदान किया और रक्तदान शिविर पहुंचे सभी को रक्तदान करने के लिए उत्साहित किया शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी रक्तदान किया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों और डर को दूर करते हुए सरस्वती ठाकुर और ऊषा जायसवाल ने रक्तदान कर गांव के लिए मातृशक्तियों के बीच प्रेरणा का काम किया ।
अर्जुन वस्त्रकार ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र एवं यातायात जागरूकता हेतु हेलमेट प्रदान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को अचानक रक्त की कमी होने पर आसानी से रक्त मिल सके और लोग स्वैच्छिक रक्तदान के लिए जागरूक हो सके। शिविर के सफल आयोजन में मुख्य रूप अजय यादव, शिवशंकर ठाकुर,धर्मेन्द्र पटेल, राजकिशोर ठाकुर,प्रमोद पांडे, महेन्द्र और शशिकांत के साथ सभी ग्राम वासियों का सहयोग प्राप्त हुआ ।

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी भत्ता में खामिया को लेकर कोनी स्थित रोजगार कार्यालय बिलासपुर का घेराव कर तालाबंदी किया एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आपको बता दें कि बेरोजगारी भत्ता में खामियों को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोनी स्थित रोजगार कार्यालय का घेराव किया। रोजगार कार्यालय की तालाबंदी करने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट के पहले बेरीकेड लगाकर रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, झूमा झटकी हुई। इस दौरान वहां जमकर हंगामा मचा। पुलिस द्वारा बनाए गए गेट में चढ़कर कार्यकर्ता रोजगार कार्यालय पहुंच गए। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रोजगार कार्यालय पहुंच कार्यालय की दीवार पर कालिख उड़ेल दी। रोजगार कार्यालय गेट में तैनात पुलिस कर्मियों से उनकी झड़प भी हुई। कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा रोजगार कार्यालय की गेट में काली स्याही फेका गया जिससे वहां तैनात पुलिस की वर्दी को भी दागदार बना दिया।
रोजगार कार्यालय में तालाबंदी को लेकर पुलिस और कार्यकताओं के बीच तीखी नोंकझोंक भी देखने को मिली। भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा रूखा व्यवहार पुलिस को पसंद नही आया जिसके कारण हाथा पाई की स्थिति भी बन गई।
भाजयुमो के तालाबंदी कार्यक्रम के दौरान करीबन 2 घंटे तक बिलासपुर कोनी रोड पूरी तरह बाधित रहा। जिसके चलते राहगीर और कॉलेज के छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आने जाने वाले राहगीर रास्ते को बाधित करने वालों को कोसते नजर आए।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। मस्तूरी थाने के अंतर्गत एक महिला को उसके पति ने करंट से झुलसा दिया। बीच बचाव करने के लिए आए 11 साल के बच्चे को भी उसने पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित महिला गांव में मितानिन का काम करती है। पति उसके चरित्र को लेकर शंका कर काम पर जाने से रोकता है। पहले भी कई बार वह मारपीट कर चुका है, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। हर बार वह माफी मांग कर सुलह कर लेता था। बीती रात पति ने फिर विवाद किया और महिला के हाथ और पीठ में करंट दाग दिया। महिला झुलस गई। उसके 11 साल के बेटे को भी पीटते हुए आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी,जब वह बीच-बचाव करने आया था। बच्चे ने खुद को छुड़ाकर पास में रहने वाले बड़े पापा को जानकारी दी। तब महिला अपने पति से चंगुल से छूट पाई। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
 

 

 K.W.N.S-बिलासपुर। अवैध टिकिट दलालो की शिकायत मिलने पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर दिनांक 01.04.2023 से 30.04.2023 तक तीनों मंडलों में एक साथ अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर उचित कानूनी कार्यवाही की गई। अवैध टिकट दलाल अलग अलग व्यक्तिगत आई.डी. बनाकर उसका दुरुउपयोग करते हुए जरूरतमन्द यात्रियो को बेचते है । आई.आर.सी.टी.सी. के पोर्टल पर टिकट बनाकर अतिरिक्त लाभ लेकर तत्काल प्रिमियम एवं अन्य रिर्जवेशन टिकट बेचते है] जो कि धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत् दंडनीय अपराध है। इन गतिविधियो पर लगाम लगाने हेतु पुरे दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे में तीनों मंडलो मे अलग-अलग शहरों में एक साथ छापेमारी की कार्यवाई की गई, बिलासपुर मण्डल -07 , रायपुर मण्डल – 10 एवं नागपुर मण्डल – 21 सहित कुल 48 में कार्यवाई की गई । इस अभियान मे 49 अवैध टिकिट दलालो को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 48 प्रकरण दर्ज किए गए।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मण्डल के अम्बिकापुर, चांपा, रायगढ़,मनेन्द्रगढ़, श्हडोल, अननुपूर एवं पेंडरारोड, रायपुर मण्डल के रायपुर, भाटापारा, भिलाई, दुर्ग तथा नागपुर मण्डल के डोंगरगढ़, छिंदवारा, बालाघाट, नैनपुर, नागपुर, इतवारी, गोंदिया, भंडारा रोड, नागभीड़ में छापेमारी कार्यवाही की गयी है। इस कार्यवाही बिलासपुर में 17, रायपुर में 10 एवं नागपुर में 21 सहित कुल 48 मामले दर्ज किए गये । इस प्रकार बिलासपुर में 17, रायपुर में 11 एवं नागपुर में 21 सहित 49 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया है। टिकट दलालों से भविष्य की यात्रा के लिए 1,03, 426/- , पुराने यात्रा के लिए टिकिट 11, 97, 370/- सहित कुल टिकिट 13,00,799/- रूपये के टिकिट जप्त किए गए। इस अभियान में कम्प्यूटर, मोबाइल, लेपटाप सहित अन्य सामान जप्त किए गए । अवैध टिकट दलाल ने यात्रा किए गये 11,97,370 / के मूल्य कुल टिकटों पर यात्रा की गयी है । यह अभियान निकट भविष्य मे भी चलता रहेगा।
 

 

K.W.N.S-बिलासपुर। विगत वर्ष में बिलासपुर शहर का विकास बहुत तेजी से हुआ है इस शहर की भौगोलिक संरचना के हिस्से में नए रिहायशी इलाके भी जुड़े है । इस शहर के पश्चिम क्षेत्र उसलापुर में भी बड़ी संख्या में कार्य स्थल एवं निवास होना प्रारम्भ हुआ है । ऐसी स्थिति में उसलापुर स्टेशन भी एक नए उपनगरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने का कार्य चरण बद्ध तरीके से किया जा रहा है । उसलापुर स्टेशन को बिलासपुर नगर का एक नया उपनगरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने का कार्य प्रारंभ किया गया है एवं यहां रेल यात्रियों की सुविधाओं का क्रमिक विकास किया जा रहा है।
यहां के रेल यात्री कई ट्रेनों में अब उसलापुर से ही यात्रा कर सकेंगे। रेल यात्रियों की मॉग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए, रेलवे बोर्ड के द्वारा कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिनांक 24 अप्रैल, 2023 से उसलापुर स्टेशन में दिया गया एवं कुछ का दिनांक 01 मई, 2023 से दिया जा रहा है। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दुर्ग एवं कटनी मार्ग से हो कर आने-जाने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन दाधापारा-उसलापुर होकर किया जायेगा । जिसके अनुसार (1) 15159/ 15160 छ्परा-दुर्ग-छ्परा सारनाथ एक्स, (2) 12853/ 2854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस (3) 12823/12824 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एवं (4) 12549/ 12550 दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस बिलासपुर के स्थान पर उसलापुर होकर चलेगी। उक्त गाडियों को अपने परिवर्तित मार्ग दाधापारा से उसलापुर होते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना होगी । उसलापुर स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों की समय सारणी में कुछ आंशिक परिवर्तन किया गया है।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय से आज बटन दबाकर बिलासपुर सहित पूरे राज्यभर के बेरोजगारी भत्ता योजना के पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही जिले के 3 हजार 925 युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इन हितग्राहियों के खाते में 2500 रूपये अंतरित किये गये, जो प्रतिमाह दिये जाएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे चर्चा भी की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर से पहुंचे युवा श्री वैभव से मुख्यमंत्री ने चर्चा की। श्री वैभव ने बताया कि पूरे देशभर में परीक्षाओं के फॉर्म भरता हूं। आपने व्यापम और पीएससी का शुल्क मुफ्त कर दिया है लेकिन शेष राज्यों में अभी भी फॉर्म भरने में फीस देनी होती है। इस योजना से मिली राशि से फॉर्म भरने में मदद होगी। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले में बेरोजगारी भत्ता के तहत अब तक 7 हजार 646 युवाओं ने पंजीयन कराया था। जिनमें से 3 हजार 925 पात्र युवाओं को बेरोजगारी भत्ता योजना की राशि स्वीकृत हुई है।
युवाओं ने कहा सपनों को पंख देने में योजना बनेगी मददगार –
बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत राशि खाते में अंतरित होने से युवाओं के चेहरे खिल उठे। श्री लवसिंह ठाकुर और बेनीराम कुर्रे सहित अन्य युवाओं ने कहा कि इस योजना से मिली आर्थिक सहायता हमारे सपनों को पंख देने में मददगार होगी। इस राशि से हम अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे। यह योजना हमारे संघर्ष की राह को आसान बनाएगा। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री का तहेदिल से आभार जताया।