Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही एक आदिवासी बाहुल्य जिला है. आदिवासियों की सभ्यता और संस्कृति हमेशा से ही विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती रही है. यूके से आए रिस्पांसिबल टूरिज्म एक्सपर्ट्स ने भी जिले के ग्रामीण इलाकों का जायजा लिया
उन्होंने भैंस गाड़ी पर सवार होकर जीपीएम जिले के टूरिस्ट स्पॉट की सैर की. रिस्पांसिबल टूरिज्म और ग्रामीण पर्यटन विशेषज्ञ मिस्टर ग्राहम और विलेज वेज संस्था के निदेशक लूसी एन्जले ने लमना, पूटा, कोटमीखुर्द, टीकरखुर्द, बस्तीबगरा और आमगांव का दौरा किया. खास बात यह है कि विदेशी मेहमानों ने ग्रामीणों से न सिर्फ बातचीत की, बल्कि उनकी खास नृत्य शैली की बारिकियों को भी समझा. विदेशी पर्यटकों को अपने बीच ग्रामीण भी खुश नजर आए. विदेशी मेहमानों के साथ उन्होंने सेल्फी भी लिया. पर्यावरणविद संजय पयासी ने विदेशी मेहमानों को ग्रामीणों के काष्ठ शिल्प, जल संरक्षण की पारंपरिक तकनीक की जानकारी दी

K.W.N.S.-कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसदी झगरहा मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार राखड़ से भरे वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को अपने चपेट में लिया. घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना के बाद तेज रफ्तार वाहनस चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे में रिसदी निवासी एस टी लकड़ा नामक महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई है. वहीं घटना में मृतक महिला का पति घायल है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया. जिसके वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
K.W.N.S.-बिलासपुर। सिम्स अस्पताल के जूनियर डॉक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है. जिसमें एक महिला जिसका नाम लीलावती है, इलाज के लिए सिम्स पहुंची. महिला को बच्चेदानी में परेशानी थी. जिसके इलाज के लिए वो 14 मार्च को भर्ती हुई. इसके एक दिन बाद महिला का ऑपरेशन हुआ. ऑपरेशन के बाद महिला को गायनिक वार्ड में शिफ्ट किया गया. इस दौरान महिला की दवाईयां चल रही थी. तभी सोमवार को जूनियर डॉक्टर ने बिना महिला या उसके परिजनों से सलाह लिए, उसकी छुट्टी कर दी. डॉक्टर के मुताबिक महिला ठीक हो चुकी है.वहीं महिला की माने तो उसकी तबीयत अभी भी खराब है. जिस पर दोनों के बीच बहस हो गई. बहस के बाद भी डॉक्टर ने महिला का बेड किसी और मरीज को दे दिया।
महिला मरीज के पति अजय यादव ने बात बताई वो काफी चौकाने वाली है. अजय यादव के मुताबिक उनकी पत्नी महिला वार्ड में भर्ती थी.इसी बीच एक अन्य मरीज वहां पहुंची.लेकिन डॉक्टर ने बेड खाली नहीं होने की बात कही.साथ ही साथ दो मरीजों को बेड शेयर करने के लिए कहा.ऐसे में मरीज ने इंफेक्शन का खतरा बताते हुए बेड शेयरिंग से मना किया. इसके बाद डॉक्टर वार्ड में आए लीलावती को डिस्चार्ज करके बेड दूसरी मरीज को दे दिया और घर जाने को कहा.जब लीलावती और उसके पति ने मना किया तो ”डॉक्टर ने कहा सिम्स तेरे बाप का नहीं है. फ्री में इलाज कराने आए हो इलाज हो गया है अब जाओ.” इस बात की शिकायत महिला के पति ने सिम्स प्रबंधन से की है।
K.W.N.S.-कोरबा। पर्यटन स्थल सतरेंगा में भीषण हादसा हुआ है. कार और ऑटो के बीच टक्कर में 12 लोगों को चोट आई है. दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं. बालको थाना क्षेत्र के सतरेंगा मार्ग में अजगरबहार के पास हरदीमाड़ा गांव है. यहां दो वाहनों की टक्कर में 12 लोग घायल हुए हैं. तेज रफ्तार कार और ऑटो की आमने सामने की भिड़ंत से यह हादसा हुआ. कार चालक सीएसईबी के कर्मचारी अमित कुमार और अनिरुद्ध को भी चोटें आई हैं।
ऑटो और कार में टक्कर के बाद इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी गई. डायल 112 के जरिए एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया. घटनास्थल पर ही एंबुलेंस के कर्मचारियों ने घायलों को फर्स्ट एड ट्रीटमेंट दिया. ऑटो में सवार महिला का पैर बुरी तरह से जख्मी हो चुका है. सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
हादसे में घायल महिला के बेटे मनी मंझवार के मुताबिक “हरदीमाड़ा के पास यह हादसा हुआ है. मां और अन्य ग्रामीण पैसा निकालने के लिए कोरबा के बैंक आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक कार चालक ने तेज गति से ऑटो को ठोकर मार दी. कार चालक शराब के नशे में था. जिसके कारण सभी बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

K.W.N.S.- जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पहरिया में पहाड़ पर मां अन्नधरी का वास है। पहाड़ी में विराजित देवी मां खुद जंगल की रक्षा करती हैं। पहरिया का जंगल एक ऐसा वन क्षेत्र है, जहां हरे भरे पेड़ों को काटना तो दूर गिरी हुई टहनियों को भी ले जाने से लोग डरते हैं। ऐसी मान्यता है कि, यहां जंगल की पहरेदार मां अन्नधरी देवी है, जिसे इस क्षेत्र के लोग जंगल की देवी के रूप में पूजते हैं।
जिला मुख्यालय जांजगीर से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पहरिया की मां अन्नधरी देवी की ख्याति दूर-दूर तक है। यहां प्रतिवर्ष क्वांर और चैत्र नवरात्रि में ज्योतिकलश प्रज्लवलित किए जाते हैं। करीब 50 एकड़ क्षेत्रफल में फैले पहरिया पाठ जंगल की हरियाली अब तक कायम है, इसका मुख्य कारण अन्नधरी दाई के प्रति लोगों की आस्था को माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, अन्नधरी दाई साक्षात रूप से जंगल की रखवाली करती हैं।
अगर किसी ने जंगल को नुकसान पहुंचाने या पेड़-पौधे काटने की कोशिश की, तो उसका परिणाम अच्छा नहीं होता। इसी वजह से आसपास के ग्रामीण जंगल से किसी भी स्थिति में लकडियां अपने घर नहीं ले जाते। यहां तक कि, पेड़ से टूटकर गिरी हुई टहनियां जंगल में ही पड़े-पड़े सड़ जाते हैं, लेकिन कोई इसे घर ले जाने की हिम्मत नहीं करता। ग्रामीण बताते हैं कि, ऐसा करने से किसी न किसी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। मां अन्नधरी देवी के प्रभाव से ही पहरिया का जंगल आज भी हरियाली से भरा हुआ है।
K.W.N.S.-बिलासपुर। आम जन एवं युवाओ को नशे के गिरफ्त से बचाने बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महंगे शौक पूरा करने के लिये नशे का कारोबार कर रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में 5 लड़के और 1 युवती शामिल है. साथ ही कब्जे से 235 नग प्रतिबंधीत कोडिन युक्त सिरफ और कार – स्कुटी जब्त की गई है. वही अवैध मादक पदार्थ गांजा/शराब बिक्री करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों कब्जे से अलग-अलग 3 प्रकरणों में 5.500 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त की गई है।
पुलिस की अपील – ड्रग्स / नारकोटिक्स एवं अवैध नशे के खिलाफ #निजात अभियान के तहत नशे से दूरी बनाएं , बच्चों पर नशे का बूरा असर न हो इस बात का ध्यान रखते हुए उन्हें शिक्षित करें , एवं अपने आस पास के माहोल को नशे को बढ़ावा देकर से ना बिगाड़ें।
किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 23.23 लाख किसानों के खाते में डाले 18 करोड़

KWNS – बिलासपुर । मुंगेली जिले के सरगांव में भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल ने किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 23.23 लाख किसानों के खाते में 17.93 करोड़ की राशि अंतरित की. इसके अलावा मुंगेली जिले के लिए 176 करोड़ रुपए की लागत के 73 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
भूपेश सरकार जो कहती है वो करती है : रविंद्र चौबे
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री, अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया समेत बिलासपुर व मुंगेली के जनप्रतिनिधि शामिल हुए. कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, केवल 4 साल में 1.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रकम छग के किसानों के खाते में डाला गया है. यूपी में जहां बीजेपी की सरकार है, जहां मोदी खुद चुनाव जीतते हैं वहां किसानों को 1 हजार रुपए नहीं मिलता. मोदी जी कहते थे किसानों को समर्थन मूल्य से ज्यादा नहीं मिलना चाहिए, लेकिन हमारी सरकार ने उन्हें 25 सौ रुपए देने लड़ाई लड़ी. छग में धान का उत्पादन ज्यादा होता है, इसलिए अब 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी जाएगी।
मंत्री चौबे ने कहा, किसानों का नारा है, भूपेश है तो भरोसा है. छग में पैसे की कमी नहीं है. कोरोना के समय केंद्र सरकार ने कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों का पैसा रोका, लेकिन छग की सरकार ने ऐसा नहीं किया. बजट में पैसा कितना होगा इस बात की चिंता नहीं है. आने वाले साल में 20 क्विंटल धान खरीदी होगी. पिछले चुनाव में 71 पार हुआ था, इस बार 75 पार करके सरकार बनाना है. उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि किसी की बात में नहीं आना है, भूपेश बघेल की सरकार बनाना है।
रविंद्र चौबे ने कहा, पिछली सरकार ने बोनस नहीं दिया, लेकिन भूपेश बघेल हमेशा किसानों के साथ है, इसलिए आज किसानों के खाते में राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किश्त किसानों के खाते में डाली जाएगी. एक सरकार दिल्ली की है, जो गरीबों के खाते में 20 लाख करोड़ जाने की बात कही थी, लेकिन गरीब, किसान इंतजार करते रहे गए, लेकिन भूपेश सरकार के बटन दबाते ही रकम आपके खाते में आ जाएगी. भूपेश सरकार जो कहती है, वो करती है, क्योंकि भूपेश है तो भरोसा है.
कार्यक्रम में बिल्हा विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने ट्रॉमा सेंटर, ग्राम हथनिकला में हार्टिकल्चर कॉलेज खोलने की मांग की. लोगों को योजनाओं की जानकारी देने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाया है।

K.W.N.S.-मरवाही। महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा और राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय सहित कई भाजपा महिला नेत्री भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले मरवाही विधानसभा के कुड़कई गांव पहुंचीं। साथ ही वहां हजारों की संख्या में मौजूद महिला समूह को संबोधित किया। यहां पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष ने परंपरागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लिया और उनको छत्तीसगढ़िया स्वागत का अंदाज बेहद पसंद आया और वे खुद थिरकने लगीं।
यहां आदिवासी महिला जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुये रेखा शर्मा ने केंद्र की नीतियों और योजनाओं के संबंध में बताया था। साथ ही उसका उपयोग करने के लिये प्रेरित किया। वहीं मीडिया से बात करते हुये उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबधित कानून सभी के लिये समान होने चाहिये फिर वह किसी धर्म की महिला क्यों न हों, क्योंकि जब हमारी तकलीफें समान हैं तो फिर कानून अलग-अलग क्यों हों।
वहीं राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय ने आज रायपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन और आरोपो पर कहा कि न्याय प्रकिृया का अलग विधान है। उसके अनुरूप ही निर्णय हुये हैं। वहीं सरोज पांडेय ने राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दी है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुये कहा कि मुख्यमंत्री के लिये कुछ भी कहना हास्यापद और वो नौटंकी करने में माहिर हैं।

K.W.N.S.-बिलासपुर। जिले में स्कूल और शादी भवन संचालक की लाश निर्माणाधीन ऑफिस में फंदे पर लटकती मिली है, वहीं पुराने ऑफिस से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें जमीन और संपत्ति विवाद के चलते आत्महत्या करने की बात कही गई है। बुजुर्ग ने अपनी मौत के लिए बड़े बेटे-बहू और उसके रिश्तेदार कुख्यात बदमाश को जिम्मेदार बताया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दयालबंद मधुबन रोड निवासी छेदीलाल कश्यप (68) शिखा पब्लिक स्कूल और शिखा वाटिका शादी भवन के संचालक थे। उनका एक हॉस्टल भी है। शादी घर के करीब ही उनका पुराना ऑफिस है। उसी के पास एक नया ऑफिस बन रहा है। शुक्रवार की शाम पुलिस को जानकारी मिली कि छेदीलाल की लाश निर्माणाधीन ऑफिस के अंदर फंदे पर लटकती मिली है।
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पूछताछ करने पर पता चला कि वह दोपहर में ऑफिस देखने के लिए निकले थे। उसकी 5 साल की पोती दोपहर करीब दो बजे उन्हें बुलाने के लिए गई, तब ऑफिस के अंदर उसके दादा का शव फांसी पर लटका हुआ दिखाई दिया। इसे देखकर वो चिल्लाती हुई बाहर आई और परिजनों को इसके बारे में बताया। टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शाम होने के कारण पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है। शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इस दौरान उनके सभी बेटों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

K.W.N.S.-बिलासपुर। छग की न्यायधानी बिलासपुर में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए बहुत कम जागरूक हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में जैसे महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है, वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी महिलाएं अन्याय भोग रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि, NCRB के आंकड़ों में भी छत्तीसगढ़ की स्थिति ठीक नहीं है। सबसे ज्यादा महिला अत्याचार की शिकायत यूपी और दिल्ली से आती है तो वहीं, छत्तीसगढ़ में टारगेट बनाकर बच्चियों की शादी कराई जा रही है। टारगेट पूरा करने के चक्कर में महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। आवास की मांग को लेकर महिलाओं के साथ छत्तीसगढ़ में भी न्याय नहीं किया गया। आवास नहीं होने से महिलाएं सबसे ज्यादा प्रताड़ित होतीं हैं।