Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर
K.W.N.S.-कोरबा। जिले में मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि संजय नगर निवासी 55 वर्षीय बुदेश्वर सिंह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. जहां रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना की सूचना गेटमेन ने कोतवाली पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, संजय नगर बस्ती निवासी मृतक 55 वर्षीय बुदेश्वर सिंह रोज सुबह आसपास रहने वाले सहपाठियों के साथ सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक जाते थे. वह रोज की तरह आज सुबह लेट होने पर 6:00 बजे अकेले ही वॉक पर निकल गए. अकेले आसपास भ्रमण करने के बाद सीतामढ़ी शनि मंदिर की ओर गए हुए थे. वापस लौटते समय संजय नगर रेलवे फाटक पार करते समय सामने से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे. जहां मृतक के पोता जयप्रकाश ने बताया कि रोज सुबह की तरह निकले हुए थे. मॉर्निंग वॉक पर उन्हें फोन पर जानकारी मिली की उसके दादाजी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है. तब वो मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसकी दादा की लाश कटी हुई पड़ी है।

K.W.N.S.-तखतपुर। बिलासपुर जिले में तखतपुर कांग्रेस सचिव और बरेला के सरपंच कृष्णा यादव की कार में अज्ञात लोगों ने बीती रात आग लगा दी। इसके अलावा आरोपियों ने बरेला में ही दो अन्य जगहों पर सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया है। मामला जरहागांव थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, तखतपुर के ग्राम बरेला के सरपंच कृष्णा यादव जो कि जरहागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव भी हैं। बीती रात उन्होंने अपनी ईग्नीश कार को अपने घर के बाहर खड़ा किया था, जब सुबह देखा तो कार में आग लगी हुई थी। सामने का बोनट पूरी तरह जल गया था और कांच भी टूट गया थे। इसके अलावा इन अज्ञात आरोपियों ने बरेला के ही एक कार का शीशा तोड़ दिया है और राम-जानकी मंदिर के पास सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया है।
K.W.N.S.-बिलासपुर। नशे के विरुद्ध निजात अभियान जारी है. देर रात ACCU और थाना कोटा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की है. जानकारी के मुताबिक अवैध महुआ शराब और मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले तीन आरोपियों से अलग-अलग 2 प्रकरणों गिरफ्तार किया गया है.
वही जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के पास से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। यह पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, ग्राम तागा में एक युवक महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया । वहीं आरोपी युवक के पास से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। आरोपी युवक का नाम 35 वर्षीय इंदल यादव है।

K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। विनायक होम्स रियल इस्टेट कंपनी, गरिमा होम्स एवं रियल स्टेट एलाईड कंपनी एवं कोलकत्ता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के संचालकों की संपत्ति की कुर्की होगी।
– तीनों कंपनियों के संचालकों की कुल 8,149,777 रुपये संपत्ति की कुर्की की जाएगी
– कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जांजगीर- चांपा द्वारा संबंधित तहसीलदारों को कुर्की की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया
– कुर्की से प्राप्त होने वाली राशि को निवेशकों को वापस किया जावेगा
विनायक होम्स रियल इस्टेट कंपनी के संचालक जितेन्द्र बिसे के द्वारा चिटफण्ड कंपनी संचालित कर निवेशकों का रकम दोगुनी करने का झांसा देकर रकम कंपनी में जमा कराता था। जो निवेशकों का पैसा लेकर फरार हो गया था। जिस पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 189/15 धारा 420,409,34 भादवि छ.ग. निक्षेपकों का हितो का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 एवं ईनामी चिटफण्ड एवं धन परिचालन अधिनियम 1978 की धारा 3,4 एवं 05 पंजीबद्ध किया गया। कंपनी के संचालक के नाम से ग्राम पेण्ड्री थाना जांजगीर स्थित खसरा नंबर 350/6 रकबा 1.11 एकड़ अनुमानित कीमत 13 लाख 84 हजार एक सौ उन्तीस रूपये को कुर्की करने का आदेश जिला एवं सत्र न्यायायाल द्वारा दिया गया।
गरिमा होम्स एवं रियल स्टेट एलाईड कंपनी का संचालक बनवारी लाल कुशवाहा अपना चिटफण्ड कंपनी संचालित कर निवेशकों का रकम दोगुनी करने का झांसा देकर रकम कंपनी में जमा कराता था। जो निवेशकों का पैसा लेकर फरार हो गया था। जिस पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 172/17 धारा 420,409,34 भादवि छ.ग. निक्षेपकों का हितो का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 एवं ईनामी चिटफण्ड एवं धन परिचालन अधिनियम 1978 की धारा 3,4 एवं 05 पंजीबद्ध किया गया। कंपनी के संचालक के नाम से ग्राम कोसमंदा स्थित खसरा नंबर 1456/8 रकबा 1.30 एकड़/ 0.540 हेक्टेयर अनुमानित कीमत बावन लाख पांच हजार रूपये रूपये को कुर्की करने का आदेश जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा दिया गया।
कोलकत्ता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संचालक रतन कुमार मांझी चिटफण्ड कंपनी संचालित कर निवेशकों का रकम दोगुनी करने का झांसा देकर रकम कंपनी में जमा कराता था। जो निवेशकों का पैसा लेकर फरार हो गया था। जिस पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 230/15 धारा 420,409,34 भादवि छ.ग. निक्षेपकों का हितो का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 एवं ईनामी चिटफण्ड एवं धन परिचालन अधिनियम 1978 की धारा 3,4 एवं 05 पंजीबद्ध किया गया। कंपनी के संचालक के नाम से ग्राम तेंदुआ तहसील नवागढ़ में भूमि खसरा नंबर 189/1 ग रकबा 2.50 एकड एवं 189 1 छ 0.25 एकड़ कुल कीमती 15 लाख 60 हजार छः सौ 48 रूपये को कुर्की करने का आदेश जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर द्वारा दिया गया।

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर के जंगल में शिकारियों ने छह जंगली बिल्ली और दो कबर बिज्जू को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर जंगली जानवरों का शिकार करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मामला सीपत वन परिक्षेत्र के सोंठी सर्किल का है।
वन विभाग के अफसरों को जानकारी मिली कि बिटुकला के जंगल में कुछ लोग घूम रहे है और वन्य प्राणियों का शिकार कर रहे हैं। खबर मिलते ही अफसरों ने टीम को सर्चिंग कर घेराबंदी करने के निर्देश दिए। इस पर सर्किल प्रभारी अलग-अलग बीट के वनरक्षक चंद्रहास तिवारी, रविंद्र, रमेश ठाकुर व अन्य वनकर्मियों को लेकर बिटकुला पहुंचे और जंगल की घेराबंदी की। इस दौरान सोंठी से पिपनार जाते हुए कुछ लोग नजर आए। वनकर्मियों को देखकर सभी भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन, टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। उनके पास बोरियां रखी थीं, जिसकी तलाशी लेने पर छह जंगली बिल्ली और दो कबरबिल्लू मृत मिले। इन वन्य प्राणियों का मारकर शिकारी लेकर जा रहे थे। उन्हें पूछताछ के लिए बिटकुला बीट क्वार्टर लाया गया।
पूछताछ में पता चला कि जंगली जानवरों का शिकार करने वाले आरोपी जांजगीर-चांपा जिले के कोटमीसोनार निवासी सुनील सबरिया (30), बलौदा के भईसतरा निवासी तुलसी सबरिया (36) अपने सहयोगी विजय सबरिया (34), अजय गोंड़ (22), अजय गोंड़ (26), अनिल गोंड़ (24), प्रेमलाल गोंड़(35), अरुण गोंड़ (21), प्रेम गोंड़ (40) मिलकर जंगली बिल्ली और कबर बिज्जू को पकड़ने आए थे। जंगल में उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर घेर लिया और डंडे से पीट-पीटकर उन्हें मार दिया। उनके कब्जे से लाठियां भी बरामद किया गया है। सभी के बयान दर्ज कर उनके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर में निर्माणाधीन तीन मंजिला काम्प्लेक्स से सेट्रिंग प्लेट निकालते ही पुरानी दीवार अचानक ढहकर गिर गई। इस हादसे में तीन बाइक मबले में दब गई। वहीं, राहगीर बाल-बाल बच गए। राहत की बात है कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
मसानगंज स्थित आकाश ट्रेडर्स के सामने शैल वस्त्रालय के संचालक का तीन मंजिला काम्प्लेक्स है, जहां निर्माण कार्य चल रहा है। इस काम्प्लेक्स के सामने दो पुरानी दुकानें थी, जिसकी दीवारें जर्जर हो चुकी थी। वहीं, निर्माणाधीन काम्प्लेक्स में छत ढलाई के लिए सेट्रिंग लगाया गया है, जिसे सोमवार की देर शाम मजदूर निकाल रहे थे। इसी दौरान पुरानी दीवार अचानक भराभर कर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जिस समय यह हादसा हुआ, वहां दुकान के सामने बाइक रखी थी। दीवार का मलबा बाइक के ऊपर गिरा, जिसके कारण वहां खड़ी तीन बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और मलबे में दब गई। मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर बाइक को बाहर निकाला।
K.W.N.S.-जांजगीर चांपा। पीथमपुर में इस वर्ष भी धूमधाम के साथ रंगपंचमी मनाई गई. कलेश्वर नाथ बाबा के मंदिर से शाम 4 बजे चांदी की पालकी में सवार होकर पंचमुखी शिव जी की बारात निकाली गई. इस बारात में नागा साधुओं के साथ वैष्णव संप्रदाय के संत शामिल हुए. वहीं स्थानीय युवा भी बारात मे जमकर झूमे।
पूर्व विधायक मोती लाल देवांगन ने बताया कि “वे खुद 60 साल से मंदिर दर्शन करने आ रहे हैं और अपनी बेटी की विवाह के लिए भी बाबा कलेश्वर नाथ की पूजा की थी.” पीथमपुर के कलेश्वर नाथ बाबा के इस सवारी की ऐसा मान्यता है कि भोलेनाथ खुद अपने भक्तो को दर्शन देने निकलते हैं. भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं. महिलाए भी संतान प्राप्ति और अपनी बेटी के विवाह की मनोकामना लेकर कलेश्वर नाथ बाबा के दर्शन करने पहुंचीं।
धूल पंचमी के दिन बाबा कलेश्वर नाथ की बारात निकलने के साथ ही मेले की भी शुरुआत हो गई है. मेले में आए लोग शिव जी की बारात को देख कर विभोर हुए. शिव बारात के लिए देश के अलग अलग अखाड़े से आए नागा साधुओं को शाही स्नान के बाद मंदिर में गोला पूजा के साथ ही अष्टमी को विदाई दी जाएगी।

K.W.N.S.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गौ मांस कटिंग करने और बेचने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईवोल्टेज विरोध शुरू कर दिया। मामला शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के हरदी गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के हरदी गांव में कुछ लोग गौ मांस कटिंग और बेचने का काम कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग वहां पहुंच गए। फिर हिंदूवादी संगठन के नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में गर्म बहस हुई। इसके बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता 5 लोगों को पकड़कर थाना ले गए। थाने में शिकायत के बाद सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
`K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 11 बाइक बरामद किया गया है। गिरोह के सदस्य शहर के साथ ही जांजगीर-चांपा और बेमेतरा में भी सक्रिय हैं, जहां से बाइक चोरी कर लाते हैं और शहर के अलग-अलग इलाकों में खपाते हैं। पुलिस इस गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ युवक शहर में अलग-अलग बाइक में घूम रहे हैं और उसे सस्ते दाम में बेचने की फिराक में है। खबर मिलते ही पुलिस ने संदेही युवकों की जानकारी जुटाई और घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान उनकी बाइक को जब्त कर दस्तावेजों की मांग की गई। लेकिन, उनके पास बाइक के कोई कागजात नहीं मिले।
पुलिस ने तीन युवकों से अलग-अलग सख्ती से पूछताछ की, तब उन्होंने बाइक चोरी करने की जानकारी दी। युवकों ने बताया कि बिलासपुर के साथ ही दूसरे जिलों से भी गाड़ी चोरी किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चार पल्सर, तीन डीलक्स, दो स्प्लेंडर, एक एक्टिवा और एक सीबीजेड बाइक बरामद किया है।
चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार तीनों आरोपी अलग-अलग इलाकों से हैं। इनके गिरोह में और भी सदस्य शामिल होने की आशंका है। गिरफ्तार आरोपियों में सिविल लाइन क्षेत्र के कस्तूरबा नगर निवासी इतियल पीटर (28) पिता पीटर मसीह, सिविल लाइन क्षेत्र के ही पारिजात कॉलोनी निवासी अनिल पांडेय (30) पिता स्वराज पांडेय और तखतपुर क्षेत्र के ग्राम दैजा निवासी संगम मानिकपुरी (20) पिता दुखीराम मानिकपुरी शामिल हैं।
K.W.N.S.-बिलासपुर। सेवानिवृत्ति के बाद रखे गए ओवेशन समारोह में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी ने कहा कि यहां आने से पहले मुझे बताया गया था कि छत्तीसगढ़ एक अच्छा राज्य है, यहां लोग अच्छे हैं। आने के बाद मैंने जैसा सोचा था उससे भी अच्छा पाया। जस्टिस गोस्वामी करीब डेढ़ साल छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस रहने के बाद शुक्रवार की शाम सेवानिवृत्त हो गए। हाई कोर्ट परिसर में न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच उनका ओवेशन हुआ। उन्होंने सहयोगी न्यायाधीशों, विधि अधिकारियों, अधिवक्ताओं और अपने स्टाफ को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सबसे मुझे पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि अपने 11 साल के हाईकोर्ट के कार्यकाल में वे 10 स्थानों पर पदस्थ रहे। प्रत्येक राज्य की संस्कृति और वहां का रहन-सहन अलग होता है। हाईकोर्ट के कामकाज में भी स्थान और कार्य संस्कृति का असर होता है।
जस्टिस गोस्वामी ने कहा कि उनकी पत्नी ने घर को अच्छी तरह संभाल कर रखा, जबकि वह पेशे से चिकित्सक हैं। उनकी वजह से वह न्यायदान के अपने काम को अच्छी तरह से कर सके। उन्होंने कहा कि महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के माध्यम से उन्होंने सरकार तक बातें पहुंचाई और मुझे हर काम में सहयोग मिला। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल वहाब खान ने याद किया कि जस्टिस गोस्वामी ने पिता के निधन की सूचना मिलने की बाद भी न्यायालयीन कार्य को ईमानदारी से संपादित किया। उन्होंने इस बात के लिए भी धन्यवाद दिया अब कॉज लिस्ट अधिवक्ताओं को 2 दिन पहले मिलेगा। विदाई के मौके पर फोटो सेशन हुआ और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।