Browsing: बिलासपुर

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने 9 दुकानों को सील कर दिया है। मंगला क्षेत्र में 7 और राजकिशोर नगर क्षेत्र में 2 दुकान को सील किया है। आपको बता दें कि इन सभी दुकानदारों को निगम ने नियमितीकरण कराने की नोटिस दी थी। जिसके बाद भी ये दुकानदार नियमितीकरण नहीं कराए। जिसके बाद निगम आयुक्त के निर्देश पर 9 दुकानों पर काईवाई की गई।
दरअसल प्रदेश के सभी जिलों में निगम की कार्रवाई जारी है. नियमितीकरण की नोटिस मिलने के बाद भी दुकानदार गंभीरता से नहीं ले रहे है. जिसके चलते निगम की टीम अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है।
 

 
K.W.N.S.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। नशे में धुत शिक्षक लापरवाही से कार चला रहा था, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम से कर दी। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। इसके बाद यातायात पुलिस ने शिक्षक को रोक लिया। उनके बीच काफी देर तक बहस होती रही, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस उसे थाने ले आई और उसका मेडिकल करवाया गया। इस दौरान नशे में शिक्षक ने कहा कि राज्य सरकार प्रोपेगेंडा करने की जगह शराब बेचना बंद करे, तब न तो कोई कर्मचारी शराब पी सकेगा और न तो कोई शिक्षक। वहीं इस घटना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कार नंबर CG10 AM 6762 का चालक गाड़ी को तेज और लापरवाही पूर्वक सड़कों पर भगा रहा था। वो मंगलवार को विद्यानगर इलाके में भीड़भाड़ से होता हुआ निकल रहा था। इस दौरान यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी भी भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज रफ्तार कार का पीछा करते हुए उसे विद्यानगर में ही रोक लिया। कार चालक की पहचान पेंड्रा ब्लॉक के गिरारी गांव के शासकीय स्कूल में पदस्थ अनुज कुमार अग्निहोत्री के रूप में हुई है। यातायात पुलिस के जवानों से नशे में चूर शिक्षक काफी देर तक बहस करता रहा।
आखिरकार यातायात पुलिस कार चालक को पकड़कर पुलिस गाड़ी से यातायात थाने लेकर आई और अनुज कुमार अग्निहोत्री का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया, जिसमें शिक्षक नशे में पाया गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने और लोगों की जान को जोखिम में डालने का मामला दर्ज करने की बात कही है। इधर जब मीडियाकर्मियों ने आरोपी से उसका नाम पूछा, तब उसने अपना गलत नाम बताया। शिक्षक ने इतनी शराब पी हुई थी कि गाड़ी से उतर भी नहीं पा रहा था। इधर मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मी ने जब शिक्षक से सवाल किया, तो शिक्षक पत्रकारों पर ही भड़क गया और कहने लगा कि नेतागिरी बंद करो। उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भड़कते हुए कहने लगा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहो कि दारू बेचना बंद करे, 4 साल हो गया प्रोपेगेंडा करते हुए, शराब बंद हो जाएगी, तो ना कोई कर्मचारी शराब पीएगा और ना कोई शिक्षक.. मेडिकल जांच के लिए बोले जाने पर शिक्षक ने खुद ही स्वीकार किया कि वो नशे में है और शराब पी रखी है, डॉक्टर क्या बताएंगे मैं खुद बता रहा हूं। इधर मामले में विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अगर कार्यालयीन समय पर कोई शिक्षक शराब के नशे में इस तरह की हरकत करता है, तो उस पर निश्चय ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी पर भी विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कर्मचारी शासन-प्रशासन का अंग है, ऐसे में इस तरह की टिप्पणी करना गलत है।
 

 
 K.W.N.S.-कोरबा। जिले में नवनिर्माण मकान पर काम करते समय 30 फीट ऊपर से गिरने से मजदूर की मौत हो गई. मामला मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार मुख्य रोड का बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. जानकारी के अनुसार, मृतिका 40 वर्षीय सुलोचना बाई निवासी भैसमा नवनिर्माण मकान पर काम कर रही थी. इसी दौरान छत पर काम के दौरान करंट लगने से महिला 30 फीट नीचे गिर गई. जिससे उसकी मौत हो गई. मृतिका बहू और बेटे के साथ मजदूरी कर रही थी ।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लेपटॉप एवं मोबाईल किया गया जप्त, मामले में शामिल अन्य आरोपियो को पूर्व में किया गया था गिरफतार, आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा विभिन्न अपराधो में लंबे समय से फरार आरोपियो की धरपकड करने के निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस. पी. (कोतवाली) पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी तोरवा उत्तम कुमार साहू के हमराह में तोरवा पुलिस के द्वारा विभिन्न अपराधो में फरार आरोपियों की धरपकड विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जो थाना तोरवा में वर्ष 2022 में प्रार्थी लाहिरी कमलेश निवासी साई धाम गणेश हाईटस क्वाटर नंबर बी / 5 थाना तोरवा जिला – बिलासपुर छ.ग. द्वारा दिनांक 16.08.2022 के 11.00 बजे से 27.07.2022 के 14.30 बजे के बीच अधिकतम राशि कमीशन देने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध एसीएमई कंपनी के नाम पर इक्कीस लाख तिरपन हजार दो सौ बाईस की ठगी करने के संबंध में रिपोई दर्ज कराई थी।
जिस पर थाना तोरवा में अपराध कमांक 431 2022 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया जाकर विवेचना दौरान पूर्व में मामले में शामिल 04 आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया था शेष आरोपियो की पता तलाश की जा रही थी जो तोरवा पुलिस सायबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त कर प्रकरण में शामिल अभिषेक सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 23 साल निवासी ब्लाक नंबर 14 / 210 न्यू अलीगंज लोधीरोड थाना लोधी कालोनी सेन्टर दिल्ली तथा विनय कुमार पाण्डेय पिता दिनानाथ पाण्डेय उम्र 43 साल निवासी उपाध्याय विगा थाना बोधगया जिला बोधगया हाल मुकाम किराया अंकुर अपार्टमेंट पटपटगंज मकान नंबर 222 थाना मंडावली जिला पूर्वी दिल्ली का लोकेशन लिया गया जो दिल्ली में ही होना पाये जाने से तत्काल दिल्ली टीम रवाना की गई जहाँ लोकेशन के आधार पर मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों को पकडकर पूछताछ किया गया जिनसे पूछताछ करने पर प्रकरण में संलिप्त होना स्वीकार किये जिनसे घटना में प्रयुक्त लेपटॉप एवं मोबाईल जप्त किया गया है आरोपियों को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, सउनि विदेशी राम साहू, प्र. आर. किशन लाल, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, गोविंद शर्मा का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपीः- 1. अभिषेक सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 23 साल निवासी ब्लाक नंबर 14 / 210 न्यू अलीगंज लोधीरोड थाना लोधी कालोनी दिल्ली (2) विनय कुमार पाण्डेय पिता दिनानाथ पाण्डेय उम्र 43 साल निवासी उपाध्यायविगा थाना बोधगया जिला गया हाल मुकाम किराया अंकुर अपार्टमेंट पटपट गंज मकान नंबर 222 थाना मंडावली जिला पूर्वी दिल्ली।
 

 

K.W.N.S.-कोरबा। सप्ताहभर पहले शहर के इतवारी बाजार निवासी ट्रांसपोर्टर को जान से मारने की धमकी देकर पैसे की डिमांड करने वाले बिहार के बदमाश निकले। पुलिस की विशेष टीम ने बिहार पहुंचकर दाेनाे आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया है। सिटी काेतवाली, इतवारी बाजार निवासी कृपाल सिंह ट्रांसपोर्टर है। एक सप्ताह पहले उनके माेबाइल नंबर पर नए नंबर से काॅल आया। बात करने पर सामने वाले ने कृपाल सिंह व उनके पुत्र गुरमित सिंह को जान से मारने की सुपारी मिलने की बात कहते हुए पैसे की मांग की। कई बार काॅल कर गाली-गलाैच व धमकी दी गई। कृपाल सिंह ने सिटी काेतवाली में रिपाेर्ट लिखाई थी। मामले की गंभीरता काे देखते हुए एसपी उदय किरण ने जांच व खाेजबीन करते हुए आराेपियाें काे जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
सिटी काेतवाली पुलिस ने मामले में साइबर सेल की मदद ली, जिसमें काॅल करने वाले के माेबाइल नंबर का लाेकेशन बिहार मिला। इस पर सिटी काेतवाली प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा के निर्देश पर काेतवाली व साइबर सेल की संयुक्त टीम बिहार रवाना हुई, जहां टीम ने पतासाजी करते हुए राेहतास जिला के नवाडीह गांव से आराेपी राजकुमार उर्फ सोनू पासवान (20) धीरज कुमार (19) काे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उन्हाेंने रंगदारी वसूलने के लिए जान से मारने की धमकी देने की बात स्वीकार की, जिसके आधार पर उन्हें टीम गिरफ्तार कर कोरबा लाई और न्यायालय पेश किया किया जहां से दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
 

 
K.W.N.S.-जांजगीर। जिले के वन परिक्षेत्र व गुरु घासीदास नेशनल पार्क में हनी बर्जर नाम का वन्य प्राणी ग्रामीणों ने देखा और मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। बता दें कि हनी बर्जर मनेंद्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत भरतपुर ब्लॉक के कुवारपुर वन परिक्षेत्र के फुलझर जंगल में पहली बार देखा गया है। गांव में ग्रामीण इसे चिरकभाल के नाम से भी पुकारते है। गुरु घासीदास नेशनल पार्क के डायरेक्टर रामा कृष्णा वाई ने बताया कि कोरिया और मनेंद्रगढ़ वन मंडल के जंगल समेत नेशनल पार्क में भी ये वन्यप्राणी पाए जाते है।
ये दो से ढाई फीट तक ऊंचे और 5 से 7 किलाे वजन के होते है। हनी बर्जर मधुमक्खी के लार्वा और शहद दोनों की तलाश में मधुमक्खियों के छतें पर हमला करते है। इनका आकार में छोटा है, लेकिन यह बहुत तेज है और खतरनाक भी है। नाखून बड़े होने की वजह से 20 से 25 फुट तक छेद कर सकते हैं। अभी तक ग्रामीणों पर हमले की बात सामने नहीं आई है।
 

 

K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा जिले में राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान, के स्वसहायता समूह की दीदीयॉं रंगो के पर्व होली के लिये पालक लाल भाजी और पलाश के फूलों से गुलाल तैयार कर रही हैं। रासायनिक पदार्थों से मुक्त ये हर्बल गुलाल जहॉं स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल है वहीं इस तैयार गुलाल से समूह की महिलाओं को 44 हजार रूपये का सीधा लाभ मिलेगा।
संजीव झा कलेक्टर कोरबा द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन एवं ग्राम सुराजी योजना के तहत् ग्रामीण महिलाओं के आजीविका संर्वधन हेतु नित नये प्रयास किये जा रहे है। इसी कडी में जनपद पंचायत कटघोरा के जननी संकुल संगठन धवईपुर के द्वारा समूह की महिलाओं को रसायन मुक्त गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है।
नूतन कंवर सी.ई.ओ.जिला पंचायत ने बताया की जनपद पंचायत पोडीउपरोडा के तुलसी स्व-सहायता महिला समूह, कैलाश स्व-सहायता महिला समूह एवं सरस्वती स्व-सहायता महिला समूह द्वारा पॉंच क्विंटल एवं जनपद पंचायत कटघोरा के जननी संकुल संगठन धवईपुर के द्वारा 6 क्विंटल कुल 11 क्विंटल गुलाल तैयार किया जा रहा है। होली त्यौहार पर यह हर्बल गुलाल स्थानीय बाजारों, सी-मार्ट, आउटलेट, ग्राम संकुल संगठन के माध्यम से बिक्री किया जायेगा जिसका सीधा आर्थिक लाभ ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा।
इस संबंध में जननी संकुल संगठन धवईपुर की अध्यक्ष ललिता बिंझवार ने बताया कि यह हर्बल एवं प्राकृतिक गुलाल प्रति कि.ग्राम तैयार करने में 60रू. की लागत आती है और इसे हम बाजार में 100 रू. प्रति किलों की दर से बेचते हैं जिससे प्रति किलों 40रू. का मुनाफा होता है। इस प्रकार कुल 11 क्विंटल गुलाल की बिक्री पर महिलाओं को सीधे 44 हजार रूपये की लाभ मिलेगा। उन्होने बताया कि आजिविका मिशन के तहत् हर्बल गुलाल बनाने के लिए सब्जियों के प्राकृतिक रंगों से रंगकर और उसमें गुलाब गेंदा, पलाश के फूलों की पंखुडियों, गुलाब जल, इत्र आदि मिलाकर हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। पलाश के फूलों से केसरिया गुलाल, पालक भाजी से हरे रंग का गुलाल तथा लाल भाजी से लाल रंग का गुलाल तैयार किया जा रहा है। इस गुलाल में रासायनिक पदार्थों का उपयोग नही होने से यह गुलाल त्वचा, ऑंख, बाल आदि के लिये हानिकारक नही है। मानव अनुकुल होने से इस हर्बल गुलाल को बिना किसी चिन्ता के होली के त्यौहार में उपयोग किया जा सकता है।
 

 K.W.N.S.-जांजगीर। सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 27 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई.
जिसमें मो.सा. मे तीन सवारी चलने वाले 03 वाहन के चालकों से 900 रूपये, बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये जाने पर 03 वाहन के चालक से 900 रूपये, अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में खड़ी किये 12 वाहन के चालक से 3600 रूपये, मौके पर कागजात पेश नही करने वाले 01 वाहन के चालक से 300 रूपये, तेज गति से वाहन चलाते पाये गये 02 वाहन के चालक से 2000 रूपये, बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाये गये 102 वाहन के चालक से 1000 रूपये, मालवाहक मे सवारी बैठाकर चलाते पाये गये 03 वाहन के चालको से 900 रूपये, मालवाहक वाहन में अधिक उचाई तक माल लोड कर परिवहन करते पाये गये 01 वाहन के चालक से 300 रूपये, कार्यकार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया। वाहन चालको को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, मो.सा. मे तीन सवारी नही चलने, अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने, समझाईस दी जा रही है।
 

 
K.W.N.S.-जांजगीर। कार में सवार व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकालने वाले को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया. जानकारी के मुताबिक अर्टिगा कार क्रमांक सीजी 04 lh 0047 में सवार सुनील कुमार राठौर निवासी खोखरा एवं उसके साथ 18 वर्षीय बालक एवं 9 वर्षीय बालिका खोखरा से जांजगीर तरफ नहर के रास्ते जा रहे थे।
उक्त कार सैनिक विहार वार्ड 22 जांजगीर के पास पहुँची थी उसी समय कार अनियंत्रित होकर नहर अंदर घुस गयी। घटना के सम्बंध में आसपास के लोगो को जानकारी प्राप्त होने पर पास में ही कार्य कर रहे दो मजदूर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ अपनी जान की परवाह न करते हुऐ अदम्य साहस का परिचय देते हुये नहर में कूदकर कार में सवार व्यक्तियों सुरक्षित बाहर निकाला गया। कार में सवार व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकालने में हरवंश धीवर उम्र 55 वर्ष निवासी खोखरा एवं नेतराम सूर्यवंशी उम्र 28 वर्ष निवासी धनेली को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। मनरेगा से बने कुएं से खेती कर बढ़ाया मुनाफा विकासखण्ड कोटा के सेमरिया निवासी विजय कुमार का जीवन  संवर गया 
 विकासखण्ड कोटा के सेमरिया निवासी विजय कुमार का जीवन  संवर गया है। महात्मा गांधी नरेगा के तहत उनके भूमि पर हुए कूप निर्माण से उनकी भूमि अब लह-लहा रही है। श्री विजय की आर्थिक स्थिति के साथ-साथ उनकी बंजर भूमि भी उपजाऊ हो चुकी है। वे धान के अलावा सब्जियों की खेती कर अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा पूरी करने में भी सशक्त हो गए है।
सेमरिया के किसान विजय कुमार बताते हैं कि उनके पास 3 एकड़ कृषि भूमि है। बरसाती पानी पर निर्भर रहते हुए केवल धान की खेती किया करते थे। कम बारिश के कारण धान की पैदावार पर भी फर्क पड़ता था। 3 एकड़ की भूमि पर केवल 15 से 20 क्विंटल धान की पैदावार हो पाती थी। आय का कोई और साधन नहीं था, जिससे परिवार का गुजारा जैसे-तैसे हो रहा था। रोजगार सहायक श्री गयाराम प्रसाद जगत ने उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए कृषि भूमि पर कुआं निर्माण करवाने का सुझाव दिया। विजय ने कुआं निर्माण के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन दिया। महात्मा गांधी नरेगा के तहत कृषि भूमि पर कुआं निर्माण का कार्य तकनीकी सहायक के मार्गदर्शन में शुरू किया गया। 
अब उनकी 3 एकड़ की कृषि भूमि के लिए कुएं का पानी पर्याप्त है। उन्हें बारिश के पानी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। पर्याप्त पानी मिलने से पैदावार भी अब बढ़कर 40 क्विंटल हो गई है। जिसे बेचकर अब वे आय के एक बड़े हिस्से की बचत कर पा रहे हैं। विजय बताते हैं कि धान की फसल के अलावा अब वे अपने खेत में सब्जियों का भी उत्पादन कर रहे हैं। उनका पूरा परिवार इस कार्य में जुड़ा है और वे सब्जियों की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे है। अब वे परिवार का भरण पोषण अच्छे से कर पा रहे है। शासन की इस मदद के लिए वे अपना आभार जताते हुए कहते हैं कि महात्मा गांधी नरेगा गरीब परिवारों के लिए वरदान है। कुएं के निर्माण से वर्ष भर पानी की उपलब्धता रहती है। इसके साथ ही सब्जी उत्पादन से हमें आय का एक और स्त्रोत मिल गया है, जिससे परिवार की सभी जरूरतें पूरी हो पा रही है।