Browsing: बिलासपुर

 

K.W.N.S.-कोरबा। जिले में बड़ा हादसा हुआ है. पेंड्रा से कटघोरा की ओर आ रही तेंदूपत्त्ते से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई. पूरा ट्रक जलकर हुआ खाक हो गया. लोगों ने डायल 112 को फोन कर सूचना दी. जिसके बाद दमकल का वाहन मौके पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया. बता दें कि, 11 केवी तार उठाने के दौरान हुए शार्ट सर्किट से तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में आग लग गई. हालांकि, घटना के बाद ड्राइवर और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन तेंदूपत्ते में आग की लपट काफी तेजी से फैली और पूरे ट्रक में आग फैल गई. मुख्यमार्ग में ट्रक में आग लगने से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंचकर आग बुझाया।
 

 K.W.N.S.-लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में आदिवासी छात्रावास में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। छात्रावास से छात्राएं बिना परमिशन के ही गायब रहती हैं। छात्रावास के अधिकारियों में कोई जिम्मेदारी नहीं है। यहां कभी भी कोई भी अनहोनी हो सकती है। आदिवासी छात्रावास से 6 छात्राएं अचानक बिना किसी को बताए गायब हो गई। ऐसे में छात्रावास अधीक्षिका पर कई सवाल उठते हैं। अधीक्षिका और प्रिंसिपल की लापरवाही को देखते हुए छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बालक अधीक्षक, अधीक्षिका रीता डिंडोरे और प्रिंसिपल पीडी ध्रुव को हटाने की मांग पर सैकड़ों की तादाद में आदिवासी छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गए हैं। ये सभी प्रिंसिपल और अधीक्षिका को हटाने की मांग कर रहे हैं। 
दरअसल, यह मामला लोरमी के बंधवा स्थित एकलव्य विद्यालय का है। जहां पर जिम्मेदार लोगों की लापरवाही के कारण आदिवासी छात्र-छात्राओं ने हॉस्टल का घेराव कर दिया है। ये सभी अधीक्षिका को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानपाठक पर बिना अनुमति के आधा दर्जन छात्रों को मेला घुमाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि 6 छात्राएं रात भर छात्रावास से गायब थीं। आदिवासी छात्राएं सुबह हॉस्टल पहुंची तो अधीक्षिका ने छात्राओं के प्रवेश पर रोक लगा दिया। घंटों बवाल के बाद विभागीय अधिकारियों के हस्तक्षेप से बच्चों को हॉस्टल में प्रवेश दिलाया गया। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल छात्रावास से 6 बच्चों को मेला घुमाने ले गए थे, जिसके बाद रात तक छात्राएं हॉस्टल नहीं पहुंची। सूचना पर इसकी जानकारी अधीक्षिका ने उच्च अधिकारियों को दी, जिसमें जांच के बाद बच्चों को छात्रावास में प्रवेश नहीं दिया गया। घंटों के बवाल के बाद उन्हें प्रवेश मिला।
 

K.W.N.S.-जांजगीर। जांजगीर में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत 72 लाख रूपये से अधिक के गबन का मामला सामने आया है. कोतवाली पुलिस जांजगीर ने तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी केएस तोमर को गिरफ्तार कर लिया है. जांजगीर में डीईओ के पद में रहते केएस तोमर ने बलौदा के मयूरा कॉन्वेंट स्कूल को पात्रता से अधिक की राशि फर्जी तरीके से स्वीकृत करवाकर गबन किया था. मामले में पुलिस में स्कूल संचालक के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के क्लर्क और कम्प्यूटर ऑपरेटर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
जांजगीर एस डीओपी चंद्रशेखर परमा ने बताया कि “वित्तीय वर्ष 2019-2020 में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी कुंजल सिंह तोमर ने जिले के 172 निजी स्कूलों द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र की पुष्टि की. जिसकी मांग राशि 5 करोड़ 70 लाख 90 हजार 745 रूपए के भुगतान की जानकारी तैयार कर लोक शिक्षण संचानालय इंद्रावती भवन नया रायपुर को भेजा. जिसमें बलौदा के मयूरा कॉन्वेंट स्कूल का नाम शामिल था और जिला शिक्षा अधिकारी ने कम्प्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क और मयूरा कॉन्वेंट स्कूल के संचालक से सांठ गांठ कर 7 लाख रूपये के बजाय 72 लाख रूपये भुगतान करा दिया था।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति के विकास में निरंतर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ लोक कलाकार डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर को बिलासा लोककला सम्मान से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान 33वॉ बिलासा कला मंच द्वारा बिलासपुर के पं. देवकीनंदन दीक्षित कन्या शाला परिसर बृहस्पति बाजार बिलासपुर में मुख्य अतिथि शैलेश पांडे विधायक बिलासपुर, अध्यक्ष प्रवीण झा जी समाजसेवी, विशिष्ट अतिथि डॉ अजय पाठक वरिष्ठ साहित्यकार, राजेश सिंह पार्षद, नगर निगम बिलासपुर, इरशाद अली जी, डॉ. सोमनाथ यादव संस्थापक एवं समस्त बिलासा कला मंच परिवार बिलासपुर के कार्यकर्ता की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर द्वारा देशभर के विभिन्न महोत्सव लोकोत्सव एवं पर्व में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को सुंदर ढंग से प्रस्तुत करने एवं छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्धित करने का कार्य कर रहे हैं। बिलासा लोक कला महोत्सव में डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर कृत लोकरंजनी लोककला सांस्कृतिक समिति रायपुर द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दिया गया हजारों की संख्या में आए दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में लोकरंजनी लोककला सांस्कृतिक समिति रायपुर के 25 कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ के समृद्ध पारंपरिक लोकगीत नृत्य, सुवा, करमा, ददरिया, पंथी, भोजली, राउत नाचा, फाग गीत, तथा छत्तीसगढ़ की पावन सरिता नदियों, पहाड़ पर्वत, देव तीर्थ स्थालो, तीज त्योहारों एवं स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले महापुरुषों के अवदान को सुंदर गीत संगीत एवं नृत्य के माध्यम से लयबद्ध कर लोकरंजनी लोककला सांस्कृतिक मंच द्वारा प्रस्तुत की गई। संगीत में गुडूम, डफला, मोहरी, डमऊ, निशान, मंजीरा का विशेष उपयोग करते हैं आगे डा. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया कि कला के प्रति मेंरा रूझान बचपन से रहा है गांव के रामलीला एवं नाचा में बचपन से ही विभिन्न पात्र की भूमिका करते रहे लोककला मंच के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोककला संस्कृति को संरक्षित संवर्धित करने निरंतर प्रयास करते हुए समाज में फैली हुई कुप्रथा छुआछूत, भेदभाव, अंधविश्वास दूर करने, बेटी बचाने बेटी पढ़ाने, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नदी नालों का संरक्षण के साथ सामाजिक कुरीतियों, नशा मुक्त भारत का काम कर रहे हैं डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए फूहड़ता का सहारा लेना ठीक नहीं है। नए कलाकारों को इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा आना चाहिए छत्तीसगढ़ में लोक कला संस्कृति की बहुत अच्छी संभावनाएं हैं इसे प्रोफेशनल रूप से बहुत अच्छा करियर बना सकते हैं। मंच पर लोकरंजनी के संचालक वरिष्ठ लोक गायक डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, नृत्य निर्देशक रोहित साहू संगीत पक्ष में शंकर, मंशा, अर्जुन, कोमल, पवन, छतराम, गायक, बाहरू यादव, गायिका पुनेश्वरी बारले, पुष्पा साहू, नृत्य पक्ष में खुशबू, माया, भूमिका, दुर्गा, ज्योति, मनीषा, अजय, अनिल, महेंद्र, देव की विशेष भूमिका रही एवं कार्यक्रम में समा बांध दिये।
 

बिलासपुर। ACCU टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने सकरी, सिविल लाइन और तारबाहर क्षेत्र में हुई 6 चोरियों के 8 आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। जिसमें ज्वेलर्स संचालक और 2 नाबालिग शामिल है। वहीं आरोपियों के कब्जे से 26 लाख रुपये के जेवरात, नगदी, फोन और टीवी जब्त किया है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, मुख्य आरोपी वीरेंद्र साहू अपने साथियों के साथ मिलकर तारबाहर और सकरी क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने 16 फरवरी को सकरी थाना क्षेत्र में रहने वाले आदिम जाति कल्याण विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के यहां से साढे 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिया था। 

वहीं 12 फरवरी को भी आरोपियों ने तार बाहर थाना क्षेत्र के रामनरेश साहू जो कि रेलवे में अधिकारी हैं, उनके यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी 24 हजार रुपये, 5 फोन, एलईडी टीवी जब्त किया है. मामले में पुलिस दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है. उन्हें भी मामले में आरोपी बनाया जाएगा। 

 
 
K.W.N.S.-कोरबा। जिले में हसदेव दर्री डैम में मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल में 8 फीट लंबा अजगर फंस गया। रूमगरा से नहाने आए कुछ लोगों की नजर अचानक से जाल में फंसे अजगर पर पड़ी, तो वे डर के मारे नहर में उतरे ही नहीं। लोगों ने इस बात की सूचना स्नेक रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख और वन विभाग के सदस्य जितेन्द्र सारथी अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने जाल को बाहर निकाला और फिर उसे ब्लेड से काटकर अजगर को आजाद किया। वन विभाग के उच्च अधिकारियों को जानकारी देने के बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया। स्नेक कैचर जितेन्द्र सारथी ने बताया कि इससे पहले भी कई बार मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया जा चुका है, जिसमें फंसकर दूसरे जीवों की मौत तक हो जाती है। हसदेव नदी कोरिया जिले की कैमूर की पहाड़ियों से निकलकर कोरबा, बिलासपुर जिलों में बहती हुई महानदी में मिल जाती है। इस नदी पर हजारों किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए आश्रित हैं। इस नदी में काफी मछलियां हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए गांववाले और किसान जाल डालते हैं, लेकिन कभी-कभी इसमें मछलियों की जगह दूसरे जीव-जंतु फंस जाते हैं।
 

 
K.W.N.S.- बिलासपुर। तोरवा पुल के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला है। गुरु नानक चौक से पुल की ओर जाने वाले सड़क पर दाएं हाथ तरफ मौजूद पानी के तालाब नुमा गड्ढे में मिले युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष तक बताई जा रही है। शरीर में चोट और खरोच के निशान दिखाई पड़ रहे हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पाकर तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा कर उसे जिला अस्पताल के मर्चुरी में भेजा गया । फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त और उसके परिजनों की तलाश कर रही है । साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे युवक के मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। महाशिवरात्रि के दिन सड़क से गुजर रहे लोगों की भीड़ शव को देखने की उत्सुकता में इकट्ठा हो गयी, जिससे यहां जाम लग गया। शव को मर्चुरी भेजे जाने के बाद यह भीड़ हटी।
 

 K.W.N.S.-जांजगीर। रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गई महिला के सूने घर में अज्ञात चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसा और आलमारी में रखे सोने, चांदी के जेवर सहित 60 हजार रुपए से अधिक से सामानों की चोरी कर ली। मामला डभरा थाना अंतर्गत ठनगन के कर्मचारी कालोनी का है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत ठनगन डभरा के कर्मचारी कालोनी में रहने वाली महिला प्रभा यादव के पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने दो बच्चों के साथ कर्मचारी काॅलोनी में रहती है। 7 फरवरी को वह अपने घर पर ताला लगाकर अपने बड़ी बहन की बेटी की शादी में सम्बलपुर ओडिशा चली गई। वह परिवार के साथ गुरूवार की शाम 6 बजे घर वापस लौटी और दरवाजा का ताला खोलकर कमरे के अंदर पहुंची तो कमरे में रखा सामान बिखरा था।
वहीं घर के पीछे का दरवाजे में लगा ताला टूटा था। वह अपने कमरे में पहुंची और आलमारी में रखे सामानों की जांच की तो उसमें रखा 15 हजार रुपए नगद, सोने के टाप्स, फुल्ली, चांदी की पायल, कमरे में रखी एलईडी टीवी सहित 60 हजार से अधिक का सामान गायब था। घटना बाद वह थाना पहुंची और इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, इधर प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया है।
 

 
K.W.N.S-कोरबा। महाशिवरात्रि के अवसर पर कोरबा में पाली महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों के इस आयोजन में बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल, हार्डी संधु, छत्तीसगढ़ी स्टार अनुज शर्मा, आरू साहू, बचपन का प्यार फ्रेम सहदेव दिर्दो और वॉइस ऑफ इंडिया फ्रेम जाकिर हुसैन अपनी आकर्षक प्रस्तुति देंगे। तो वही इन तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक मोहित राम केरकेट्टा और कलेक्टर संजीव झा। बता दें कि बड़े तादाद में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 
जिसका जायजा लेने के लिए विधायक मोहित राम केरकेट्टा और कलेक्टर संजीव झा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ आज केराझरिया स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जहां पर विधायक ने सभी तैयारियां जल्द पूरा करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही कलेक्टर संजीव झा ने बताया कि पाली महोत्सव में जिले व प्रदेश के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। जिसके संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं व तैयारियां की जा रही है। दो दिवसीय पाली महोत्सव के अलावा महाशिवरात्रि के अवसर पर पाली में स्थित प्राचीन मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और यहां लगने वाले मेले को लेकर भी तैयारियां की जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा गया है।
 

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। माना रायपुर हुई राज्य पुलिस खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों के खिलाड़ियों की आईजी बद्रीनारायण मीणा ने बधाई दी। खिलाड़ियों से भेंट कर उन्होंने आगामी दिनों में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हौसला आफजाई की। मीणा ने जिन खिलाड़ियों और टीमों को स्थान नही मिला उन्हें और अभ्यास करने कहा। उन्होंने कहा कि खेल में जीतना नहीं बल्कि भाग लेना महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतिदिन समय निकाल कर खेल में निखार लाने के साथ अपने फिटनेस पर ध्यान देने कहा। छत्तीसगढ राज्य पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में पुलिस संभाग बिलासपुर की हॉकी टीम, हेन्डबाल टीम और बास्केट बाल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही गेडी दौड़ और 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अन्य खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
इस इवसर एआईजी दीपमाला कश्यप, डीएसपी मंजू लता केरकेट्टा, रक्षित निरीक्षक धनेंद्र ध्रुव व आईजी ऑफिस के स्टाफ उपस्थित थे।