Browsing: बिलासपुर

 
K.W.N.S.-कोरबा। बाँगो थाना अंतर्गत कटघोरा- अंबिकापुर नेशनल हाइवे स्थित चोटिया टोल नाका में कार चालक ने टोल कर्मी पर कार चढ़ा दी. घटना के बाद खून से लथपथ टोल कर्मी गिर पड़ा, वहीं कार सवार मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 112 और पुलिस ने कार सवारों को पीछा कर फिल्मी स्टाइल में धरदबोचा. कटघोरा- अंबिकापुर नेशनल हाइवे स्थित चोटिया टोल नाका में अंबिकापुर से कटघोरा की ओर से आ रहे कार क्र. सीजी 27 एल 9100 और कार क्र. सीजी 27 एन 7013 में सवार लोग टोल टैक्स देने को लेकर टोल कर्मचारी सोनू सिंह और फरमान खान के साथ अश्लील गाली-गलौच कर वाद-विवाद करने लगे. टोल नाका के मैनेजर राजेश सरदार के समझाने के बावजूद कार चालक ने ‘हमारे कार का पूरे छत्तीसगढ में कहीं भी टोल टैक्स नहीं लगता’ कहते हुए अपने हाथों से बेरिकेट को उठाकर कार को आगे बढ़ाया।
इस पर टोल स्टाफ सोनू सिंह और फरमान खान ने कार के सामने आकर उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन कार क्र. सीजी 27 एल 9100 के चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाते हुए फरमान खान के ऊपर कार चढ़ा दी, जिससे फरमान खान के छाती एवं पैर में चोट आई. घटना की सूचना फोन के माध्यम से थाना प्रभारी बांगो और डॉयल 112 को देने के साथ थाना जाकर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. फोन के माध्यम सूचना मिलने पर डॉयल 112 की टीम तथा थाना बांगो के स्टाफ ने दोनों वाहनों की धरपकड़ के लिए थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक नवीन देवांगन के नेतृत्च में रवाना हुई. डॉयल 112 और थाना बांगो की टीम ने दोनों कारों का पीछा कर फिल्मी स्टाइल में ग्राम घुमानीडांड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ा लिया।
 

  K.W.N.S.-कोरबा। कलेक्टर संजीव झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज जिला स्तरीय पुनिरीक्षा समिति एवं सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने जिले में बैंकिंग गतिविधियों एवं हितग्राही मूलक विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड, अंत्योदय स्वरोजगार योजना, आदिवासी स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन बैंक स्थापना पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर ने राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रकाशित संभाव्यता युक्त ऋण योजना 2023-24 जिला कोरबा पुस्तक का विमोचन भी किया। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने बैंकिंग अधिकारियों से पशुपालन, मछली पालन और उद्यानिकी विभागों के हितग्राहियों के केसीसी कार्ड बनाने के लिए बैंकों में लंबित आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने केसीसी निर्माण के लिए बैंको में अधिक संख्या में लंबित आवेदनों पर गहरी नाराजगी जतायी। कलेक्टर श्री झा ने बैंको में केसीसी के लंबित आवेदनों के निराकरण के लिए दो दिन के भीतर कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश सभी बैंकिंग अधिकारियों को दिए। साथ ही अगले 15 दिन के भीतर सभी लंबित आवेदनों के शत्-प्रतिशत निराकरण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, उप संचालक पशु स्वास्थ्य सेवाएं श्री एस पी सिंह, सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती आभा पाठक, सहायक संचालक मछली पालन विभाग श्री केके बघेल, लीड बैंक मैनेजर श्री किरण लुगुन सहित जिले में संचालित बैंकों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
 बैठक में कलेक्टर झा ने कहा कि ग्रामीणों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने ऋण सुविधाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने किसानों को हितग्राही मूलक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री झा ने अधिक से अधिक किसानों का केसीसी कार्ड बनवा कर मछली पालन, पशु पालन और उद्यानिकी फसलों की गतिविधियों में संलग्न करने के भी निर्देश दिए। केसीसी बन जाने से हितग्राहियों को मछली पालन करने के लिए मछली बीज, चारा और दवाइयां रियायत दर पर शासन की ओर से मिलती है। पशुपालन विभाग के अंतर्गत केसीसी कार्ड में पशुपालकों को पशुओं के लिए दाना और चारा की सुविधा मिलती है। इसी प्रकार उद्यानिकी विभाग अंतर्गत केसीसी कार्ड बनवाने पर उद्यानिकी फसल लेने के लिए फसल बीज, दवाइयां और कृषि उपकरण की सुविधा मिलती है। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में ऋण बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक किसानों को ऋण प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं की गंभीरता पूर्वक संचालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में युवाओं एवं ग्रामीणों को ऋण प्रदान कर आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश बैंकिंग अधिकारियों को दिए। साथ ही स्वसहायता समूहों के भी बैंक लिंकेज बढ़ाकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करने को कहा। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडिंग जोन में ठेले लगाने वाले छोटे व्यापारियों का चयन कर योजना के तहत लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुद्रा योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
 

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। कमाने खाने आये युवक की फांसी पर लाश मिलने से सनसनी फैल गई. लाश भी काफी बुरी हालत में मिली. सिर फंदे पर लटका हुआ था. धड़ जमीन पर गिरा हुआ था. थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया “बुधवार की शाम कुछ ग्रामीण कलमीटार जंगल गये हुए थे. इस दौरान जंगल के अंदर आसपास काफी दुर्गन्ध आ रही थी. ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो फांसी पर सिर लटका हुआ है. जिसका धड़ नीचे गिरा पड़ा था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर मृतक के कपड़े की तलाशी ली. उसके पास से आधार कार्ड मिला. जिससे उसकी पहचान जबलपुर पनागर के रहने वाले रंजीत चौधरी के नाम पर हुई. रतनपुर पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। 
इससे पहले मंगलवार को बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपरपान निवासी एक युवक का शव मिला. युवक पिछले एक हफ्ते से लापता था. कुंडपान के तालाब में ग्रामीणों ने युवक का शव पत्थरों से बंधा हुआ देखा. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई.पुलिस ने सूचना पाकर मौके का मुआयना किया.इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने प्राथमिकी जांच के बाद हत्या की आशंका जाहिर की। 
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर के ई रिक्शा ऑटो चालकों ने चार्जिंग प्वाइंट स्टैंड, वाहनों में छूट जैसी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया. उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए ज्ञापन सौंपा है. दरअसल शहर के ई रिक्शा यूनियन के चालक और रिक्शा मालिकों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बिलासपुर के कलेक्ट्रेट में बुधवार को घेराव किया. जहां सैकड़ों की संख्या में शहर के ई रिक्शा मालिक अपने वाहन को लेकर प्रदर्शन में पहुंचे. इस दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क में लंबा जाम लग गया. बिलासपुर के ई रिक्शा यूनियन ने अपोलो अस्पताल चौक से होते कलेक्ट्रेट तक ई रिक्शा रैली निकाली. ई रिक्शा ऑनर यूनियन अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है।
जिसमें ई रिक्शा के लिए permanent stand, charging point और subsidy शामिल हैं. यूनियन का कहना है कि, एक तरफ ई रिक्शा को बढ़ावा देने की बात कही जा रही है. bilaspur news update वहीं दूसरी तरफ ई रिक्शा के संचालन में आ रही समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है. शहर में ना ही ई रिक्शा के चार्जिंग की कोई पर्याप्त व्यवस्था है और ना ही ई ऑटो स्टैंड की सुविधा दी गई है।
 

K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा में हुई दिनदहाड़े एक युवती की निर्मम हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में लगातार युवतियों की बर्बरता से हत्या हो रही है एवं प्रदेश की जनता में इस बात को लेकर चर्चा है कि कांग्रेस राज में हिंदू युवतियों को एक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है व यह घटना लव जिहाद से प्रेरित है इससे इनकार नही किया जा सकता। लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार जोकि सदैव तुष्टीकरण की वजह से प्रदेश के बहुसंख्यक समाज के साथ खड़ी नहीं होती ऐसे विषयों पर भी मौन है। 
साव ने कहा पूरा प्रदेश इस युवती की पीड़ा को महसूस कर रहा है लेकिन ये पीड़ा संवेदनहीन कांग्रेस सरकार को क्यों महसूस नहीं होती? क्यों कांग्रेस सरकार युवतियों की जान बचाने में असफल साबित हो रहीं है प्रदेश में युवतियों के साथ लगातार उत्पीड़न हो रहा है, कांग्रेस राज में महज चार वर्षो में 6 हजार से ज्यादा अनाचार की घटनाएं हो चुकी है अनाचार के मामलो में छत्तीसगढ़ पूरे देश में छठे स्थान पर है हत्या के मामलो में प्रदेश तीसरे स्थान पर है। पिछले दिनों ही एक आश्रम में जनजाति समाज की बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ और उस मामले को 1 साल तक कांग्रेस की सरकार ने दबा कर रखा था युवती के गर्भवती होने के बाद यह मामला सामने आया।विडंबना यह है इतना सब हो जाने के बाद भी विभागीय मंत्री को इस मामले की जानकारी नहीं थी। साव ने कहा प्रदेश में लगातार युवतियों को फंसाया जा रहा है एवं उनका उत्पीड़न कर, बर्बरता से उनकी हत्या हो रही है 51 बार पेचकस से गोदकर युवती की गई हत्या से प्रदेश की महिलाएं दहशत में है, और कांग्रेस की सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है ऐसे में जो सरकार अपने प्रदेश की जनता की रक्षा नहीं कर सकती, उनकी जान नहीं बचा सकती उन्हें सरकार में रहने का कोई हक नहीं है।
 

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। हाईकोर्ट ने तलाक को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है. हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि पत्नी अगर पुरुषों की तरह पान मसाला, गुटखा और शराब के साथ नॉनवेज खाकर पति को तंग करती है तो वह क्रूरता है. जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की डबल बेंच ने फैमिली कोर्ट के आदेश को निरस्त कर पति की तलाक की अपील स्वीकार कर ली है. दरअसल कोरबा जिले के बांकीमोंगरा के युवक की कटघोरा की एक युवती से शादी हुई थी. शादी के 7 दिन बाद 26 मई 2015 की सुबह उसकी पत्नी बिस्तर में बेहोश पड़ी थी. पति उसे इलाज कराने के लिए लेकर गया तो पता चला कि वह शराब पीने के साथ ही नॉनवेज और गुटखा खाने की आदी है. इसे लेकर परिजनों ने उसे समझाइश दी. इसके बाद भी वह नहीं मानी और पत्नी ने ससुरालवालों से दुर्व्यवहार भी शुरू कर दिया।
याचिका में बताया गया कि महिला गुटखा खाकर बेडरूम में कहीं भी थूक देती थी और मना करने पर झगड़ा करती थी. महिला ने 30 दिसंबर 2015 को खुद को आग लगाकर आत्महत्या की भी कोशिश की. इतना ही नहीं दो बार छत से कूदकर और फिर दो बार कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की. पत्नी की हरकतों से परेशान होकर पति ने तलाक के लिए परिवार न्यायालय में याचिका दायर की थी, लेकिन परिवार न्यायालय ने पति की याचिका निरस्त कर दी थी. इस फैसले के खिलाफ पति ने हाईकोर्ट में अपील की. हाईकोर्ट की डबल बेंच ने फैमिली कोर्ट के आदेश को निरस्त कर पति की तलाक की अपील स्वीकार कर ली है।

  K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में एक महिला ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) पर उसकी बच्ची को दो महीने से बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि CWC ने बच्ची को रख लिया है. जब भी वो बच्ची को लेने पहुंचती है किसी ना किसी बात का बहाना बनाकर महिला को वापस भेज दिया जाता है. इन सबसे तंग महिला बिलासपुर कलेक्ट्रेट के सामने शनिवार से धरने पर बैठी है. महिला ने बताया “20 अक्टूबर को बच्ची के साथ उसके पति यानी बच्ची के पिता द्वारा दुष्कर्म करने की FIR करवाई थी. 22 अक्टूबर को बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी अपने साथ लेकर गई. तब से बच्ची वहीं है. जब भी बच्ची को लेने जाते हैं. मामले को टाल दिया जाता है.” महिला ने CWC पर बच्ची को जान से मारने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए CWC पर कार्रवाई की मांग की।
महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी पारुल माथुर से की. महिला की शिकायत सुनकर एसएसपी ने FIR लिखने का निर्देश दिया. लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई. बच्ची को CWC के हवाले कर दिया गया. पीड़ित बच्चा का 164 के तहत बयान दर्ज किया गया. लेकिन बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने अपनी कस्टडी में ही रखा. जिसके बाद महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की. कोर्ट ने 1 हफ्ते के भीतर मामले का निराकरण करने का निर्देश दिया था. लेकिन बच्ची को मां के सुपुर्द नहीं किया गया।
 

   K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। जिले के बलौदा क्षेत्र के बुड़गहन गांव में खड़े ट्रेलर से बाइक टकराई गई और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शख्स का नाम सत्येंद्र डहरिया था, जो कोरबा जिले के दीपका खदान ड्यूटी करने जा रहा था। वह टैंकर ड्राइवर था। हादसे के बाद मौके पर तनाव है और लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही तहसीलदार गरिमा मनहर, डीएसपी चंद्रशेखर परमा और बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी मौके पर पहुंचे हैं। चक्काजाम के बाद मार्ग की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। 
दरअसल, हरदीबाजार के रहने वाले सत्येंद्र डहरिया दीपका खदान में टैंकर ड्राइवर था। युवक अपने ससुराल बरगवां गांव आया था और सुबह वह दीपका खदान ड्यूटी करने बाइक से जा रहा था। वह बुड़गहन गांव के पनोरापारा पहुंचा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार टैंकर ड्राइवर सत्येंद्र डहरिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। इसके बाद 4 घंटे से चक्काजाम जारी है और हरदीबाजार मार्ग में दोनों ओर कतार लगी हुई है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और चक्काजाम करने वाले लोगों से चर्चा की जा रही है। फिलहाल, घटनास्थल पर तनाव है।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। नीट यूजी 2022 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड में आरक्षण नहीं देने के मामले में प्रदेश के आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट एडमिशन से वंचित हो गए हैं. इन लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिक में ये कहा गया है कि नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट देने वाले स्टूडेंट्स के लिए मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेजों की बची हुई सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है. इस प्रक्रिया में नीट के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के फाइनल नतीजे जारी कर दिए गए हैं। 
 रिजल्ट मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) ने रिलीज किया है, लेकिन इसमें आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया है. बिना नियमों का पालन किए ही मेरिट लिस्ट के आधार पर सूची जारी की गई है, जिसे चुनौती देते हुए रायगढ़ के स्टूडेंट राजेंद्र साव और धमतरी के मयंक देवांगन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. छात्रों की मांग पर कोर्ट ने उनके भविष्य और एडमिशन को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से आग्रह किया कि इस केस की अर्जेंट सुनवाई की जाए. जिस पर जस्टिस एनके व्यास और जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की डिवीजन बेंच गठित कर रविवार को अवकाश के दिन हाईकोर्ट खुला और उन्होंने केस की सुनवाई भी की। 
 

K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा जिले के एसईसीएल मानिकपुर में कलिंगा प्राइवेट लिमिटेड की साइट पर हंगामा करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गणेश्वर बेहरा की रिपोर्ट पर पुलिस ने कुछ भू—विस्थापित के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी अपनी ओर से लिखित आवेदन दिया है। उल्लेखनीय है कि, स्थानीय लोगों को रोजगार के मामले में प्राथमिकता देने की बात को लेकर मानिकपुर ढेलवाडीह सहित चार गांव के लोगों ने कलिंगा प्राइवेट लिमिटेड की साइट पर 22 दिसंबर को हंगामा किया था। 
इस दौरान मौके पर मौजूद उन मजदूरों का सामान फेंकने का काम किया गया था, जो ओडिशा से यहां लाए गए थे। आरोप है कि इन लोगों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रहलाद राठौर ने बताया कि गणेश्वर बेहरा की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस पर जितेंद्र रत्नाकर और कई लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बता दें कि, घटना के दौरान यहां जमकर बवाल हुआ था और स्थानीय लोगों की ओर से कलिंगा कंपनी पर आरोप लगाए गए थे कि वह बाहर से मजदूरों को ला रही है।