Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-कोरबा। जिले में मालगाड़ी की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार दूर जाकर गिरी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और मालगाड़ी भी रोक दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह पूरा हादसा कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना बुधवार को दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा-गेवरा रोड रेलखंड पर हुई। यहां दो रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं। लेकिन लोगों ने अपनी सुविधा के लिए बीच से पार होने के लिए छोटा सा रास्ता बना लिया है। इसलिए हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मालगाड़ी कोयला लोड कर एनटीपीसी की ओर जा रही थी, इसी दौरान कोरबा निवासी ठेकेदार सतीश अग्रवाल कुसमुंडा से लौट रहे थे। तभी सामने से मालगाड़ी को आते हुए देखकर भी सतीश रेलवे ट्रैक पार करने लगे।
 

 
  K.W.N.S.-मुंगेली। खड़िया बांध में एक बड़ा हादसा हो गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक खुड़िया बांध में एक नाव पलट गई. नाव में मछली ठेकेदार के दो चौकीदार सवार बताए जा रहे है. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक मछली रखवाली के लिए रात में नाव पर दो युवक सवार थे. इस हादसे में एक युवक तैरकर अपनी जान बचाई वहीं, बचाई अपनी जान दूसरे की डूबने से मौत हो गई।
 पुलिस के मुताबिक मछली ठेकेदार के ये दोनो चौकादारी रात में गश्त में निकले थे. रोजाना इनकी ड्यूटी होती है कि एक दिन पहले पकड़ी गई मछली किसी ने चोरी तो नहीं की. मंगलवार देर रात भी ये गश्त में थे. इसी दौरान नाव पलट गई. नाव में सवार जो व्यक्ति बचा उसके मुताबिक मृतक भी तौराक था, लेकिन मछली के जाल में ही फंसने की वजह से वो बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौत हो गई।
 

 K.W.N.S.-जांजगीर। नगर के फंक मेमोरियल स्कूल के अंदर बारमदे में अचानक दो अजगर निकल आए। इस दौरान स्कूल में स्टूडेंट्स की क्लास लगी हुई थी। जैसे ही स्कूल परिसर में अजगर निकलने की सूचना स्कूल स्टाफ को मिली हड़कंप मच गया। अजगर होने के कारण स्कूल के स्टॉफ के साथ छात्र-छात्राओं में डर का माहौल बन गया। अजगर काे देखने लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तत्काल इसकी सूचना नगर के रेस्क्यू टीम को दी गई। टीम दोनों सांपो को रेस्क्यू कर उसे उचित स्थान में छोड़ दिया। 
 मंगलवार को जिले के केरा रोड रिहायशी इलाके में आने वाले स्कूल में एक नहीं दो अजगर निकलने के कारण स्कूल स्टॉफ के लाेग परेशान हो गए। दोनों ही अजगर करीब 7 फीट थे। जब लोगों की नजर इस अजगर पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। दोनों ही अजगर आस पास ही थे। इसलिए उन्हें निकालना आसान नहीं था। लोगों ने अजगर होने की खबर स्नेक रेस्क्यू करने वाले अनुराग शुक्ला व उसके टीम को दी। इसके बाद स्नेक रेस्क्यू टीम आशीष कहरा, भोला राठौर, शिवा, धन्नू और प्रदीप मौके पर पहुंच कर अजगर को बाहर निकाला गया।
 

 
 K.W.N.S.-मुंगेली। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जुआ, सट्टा, अवैध शराब विक्रय जैसे अवैध धंधों की बाढ़ सी आ गई है। बच्चे और युवा बुरी लतों का शिकार बन अपने भविष्य को अंधकारमय बनाते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य एवं महिला कांग्रेस छ्ग की प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने इन अवैध कारोबारों पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए मुंगेली के जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। 
 अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नावली कौशल ने बताया कि मुंगेली जिले के अधिकांश थाना क्षेत्रों के अधीन गांवों और शहरों में जुआ, सट्टे का कारोबार खूब चल रहा है। शराब का अवैध विक्रय धड़ल्ले से हो रहा है। युवा, बच्चे और बुजुर्ग भी इन बुरी लतों के आदी होते जा रहे हैं। सट्टा नंबर लिखाने और जुआ खेलने में बच्चे भी पीछे नहीं रह गए हैं। सहज सुलभ होने से लोग शराब के दीवाने हो गए हैं। सट्टा, जुआ खेलने तथा शराब पीने के लिए लोग अपने घरों का सामान, धान, जेवर आदि बेचने लगे हैं। घर घर में कलह बढ़ गई है। महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार बन रही हैं। अनेक परिवार बिखर चुके हैं। वहीं इन व्यसनों को पूरा करने के लिए कई लोग चोरी, लूट जैसी घटनाओं को भी अंजाम देने लगे हैं। सुश्री कौशल ने बताया है कि अनेक दवा दुकानों में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का विक्रय भी धड़ल्ले से चल रहा है। हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने इन तमाम बिंदुओं की ओर पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित कराते हुए उनसे आग्रह किया है कि इन सभी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया जाए। उन्होंने थानों में लंबित मामलों का निराकरण त्वरित गति से कराने तथा अनसुलझे आपराधिक मामलों को सुलझाने का आग्रह भी पुलिस अधीक्षक से किया है। सुश्री कौशल ने कहा है कि हर पुलिस थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना भी कराई जानी चाहिए तथा महिलाओं से जुड़े अपराधों की विवेचना महिला पुलिस अधिकारियों से ही कराई जानी चाहिए। इससे पीड़ित महिलाएं अधिकारी को अपनी आपबीती खुलकर बता सकेंगी।
 

K.W.N.S.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धि और जनशिकायतों एवं जनसमस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होने गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में अनिवार्य रूप से हर महीने में कम से कम 30 क्विंटल गोबर खरीदी सुनिश्चित करने के साथ ही 30 क्विंटल से कम खरीदी वाले गौठानों से सम्बद्ध ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं सचिव को नोटिस जारी करने तथा समुचित कारण नहीं बताए जाने पर वेतन रोकने के निर्देश सभी जनपद सीईओ को दिए। 
कलेक्टर ने मवेशियों के चारे के लिए प्रत्येक गौठानों में कम से कम 30-30 ट्राली पैरा एकत्रित कराने के भी निर्देश दिए। उन्होने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा के दौरान किसानो के लिए धान बेचने के लिए निर्धारित रकबे का सत्यापन, रकबा समर्पण कराने तथा लघु एवं सीमांत किसानों को धान बेचने के लिए प्रोत्साहित करने और प्राथमिकता से टोकन काटने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होने स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों को खेल-कूद के लिए प्रोत्साहित करने स्कूलों एवं पंचायतो में स्थित लगभग 50 खेल मैदानों के रख-रखाव तथा वहां कबड्डी, क्रिकेट, फुटबाल आदि खेलों के लिए बुनयादी सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा ताकि गर्मी की छुट्टी मे खिलाड़ियो को बेहतर सुविधा मिल सके। 
 कलेक्टर ने जिले के चिन्हित गौठानों में रीपा के तहत हो रहे कार्या में तेजी लाते हुए अद्योसंरचना का कार्य शीघ्र पूर्ण करने और उत्पादन कार्य शुरू कराने कहा। उन्होने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्व सहायता समूहों की ऑनलाइन एंट्री कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत गौरेला एवं पेंड्रा में वार्डवार अनियमित भवनों का जांच कराकर अनिवार्य रूप से नियमितीकरण कराने तथा शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य शुरू कराने कहा। 
 कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कार्याे के लिए कार्यादेश जारी करने, लगभग 16 हजार निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र करने तथा पूर्ण हो चुके कार्या के संचालन एवं संधारण के लिए ग्राम जल स्वच्छता समिति को सौंपने एवं उन्हे प्रशिक्षित करने कहा। उन्होने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आंगनबाडी केंद्रों में हर सप्ताह बच्चों को अण्डा, केला एवं खीर खिलाने, सभी स्कूली बच्चों का पात्रता के अनुसार जाति प्रमाण पत्र बनाने, हाट बाजार क्लिीनिक योजना के तहत निर्माणाधीन शेडो का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के साथ ही जिला नोडल अधिकारियों को हर महीने स्कूलों, छात्रावासों, आश्रमों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
 कलेक्टर ने जनशिकायतों एवं जनसमस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होने आरबीसी छह-चार, निराश्रित पेंशन, वेतन भुगतान, शाला परिसर से विद्युत पोल हटानें, मुआवजा वितरण, अतिक्रमण, अवैध निर्माण, शौचालय, सीमांन, बाजार शुल्क वसूली, बाउंड्रीवाल, हैंडपंप, नक्शा नवीनीकरण आदि से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारी को दिए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री आर के खूंटे सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
 

K.W.N.S.-मुंगेली। लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम झाफल में स्कूल बस और बाइक में जबर्दस्त भिड़ंत हुई, जिसमें बाइक सवार महिला की मौक़े पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक सवार दो बच्चियां सहित तीन लोग घायल हुए हैं। लोरमी शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को सिम्स रेफर किया गया है।

बता दें मुंगेली स्थित अल्फा पब्लिक स्कूल की बस स्कूली छात्रों को लेने लोरमी आई थी। वापसी के दौरान मुंगेली की तरफ से आ रहे बाइक सवार बस की चपेट में आ गए। इसमें बाइक सवार महिला की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं तीन अन्य सवार घायल हो गए। घायलों में मृतका के पति और एक बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रिफर किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मृत महिला उमा बाई साहू (27 वर्षीय) पांडातराई थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वहीं घायलों में पति शारदा साहू समेत दो बच्चे शामिल हैं।

   

K.W.N.S.-बिलासपुर। किसानों के 80 लाख रुपए का गबन करने वाली महिला क्लर्क सह कैशियर के खिलाफ अब एफआईआर हो गई है। जिला सहकारी बैंक के सीईओ ने क्लर्क को सस्पेंड किया है। निलंबन के सवाल पर सीईओ का कहना है कि शाखा से हटाकर उससे रिकवरी की जा रही है। जिला सहकारी बैंक तोरवा मंडी जगमल चौक शाखा में क्लर्क खुशबू शर्मा द्वारा 80 लाख रुपए की गड़बड़ी करने का खुलासा 3 नवम्बर 2022 को हो गया था। सीईओ के निर्देश पर खुशबू शर्मा को कैस काउंटर से हटा दिया गया। लेकिन निलंबित नहीं किया गया। नियमानुसार मामले का खुलासा होते ही खुशबू शर्मा को निलंबित कर जांच करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बकायदा महिला प्रतिदिन बैंक आती रही और जिन किसानों के पैसा बैंक से घर ले गई थी उसे बारी-बारी किसानों के एकाउंट में जमा करती जा रही थी। महिला क्लर्क के खिलाफ 9 दिसम्बर शाम 5 बजे एफआईआर दर्ज हो गई है लेकिन अभी तक निलंबन नहीं किया गया है। गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद बैंक के सीईओ ने 7 कर्मचारियों को नोटिस थमाया है। इनमें तत्कालीन शाखा प्रबंधक उमेश कुमार शुक्ला, सुशील कुमार पनीरे, विभारानी मसीह लिपिक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर, रंजना पाण्डेय तत्कालीन शाखा प्रबंधक, खुशबू शर्मा के पति शशांक शास्त्री चपरासी, कैशियर खुशबू शर्मा और लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज कश्यप शामिल हैं।
 

 K.W.N.S.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में भालुओं के बाद अब हाथियों की दहशत है। मरवाही वनमंडल में 43 हाथियों के दल ने उत्पात मचा रखा है। शुक्रवार को हाथियों ने किसानों की फसलों को रौंद दिया, वहीं घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की मुश्किल ये है कि हाथी दो दलों में बंट गए हैं। वहीं गांव के आसपास हाथियों का दल होने से गांववाले दहशत में हैं और रतजगा करने को मजबूर हैं। ग्रामीण कड़ाके की ठंड में हाथियों के डर से घर से बाहर निकलकर रात गुजार रहे हैं। लोग मशाल जलाकर हाथियों से बचने का उपाय कर रहे हैं। मरवाही वनमंडल के डीएफओ सत्यदेव शर्मा लोगों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही हाथी मित्र दल और वनकर्मियों के मदद से हाथियों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। DFO सत्यदेव शर्मा ने बताया कि जनवरी 2022 से अब तक हाथियों के हमले में अलग-अलग जगहों पर 7 लोगों की जान जा चुकी है।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर पहुंची वंदे भारत ट्रेन के रैक की सुबह कोचिंग डिपो में जांच की गई तो उसके दो कोच के दो खिड़कियों के शीशे टूटे मिले। चेन्नई से बिलासपुर के बीच किसी स्थान पर इस ट्रेन पर पथराव किया गया जिसके निशान कोच में दिख रहे हैं। यह कहां पर हुआ किसी को पता नहीं। वंदे भारत ट्रेन की नई रैक इस्तेमाल होने से पहले ही खंडित हो गई है। ट्रेन के दो कोच के दो खिड़की के शीशे चटखे हुए हैं। शीशे को इस तरह से चटखना पथराव की वजह से होता है। इस ट्रेन की रैक में भी चेन्नई से बिलासपुर आते समय कहीं पर पथराव किया गया है लेकिन इसकी भनक ट्रेन में सफर कर रहे लोगों को पता ही नहीं चला।
 चेन्नई से जब यह ट्रेन बिलासपुर के चली तब इसमें एक लोको पायलट, एक सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर के साथ-साथ रेल कोच फैक्ट्री चेन्नई के इंजीनियर्स व टेक्नीशियनों की 14 सदस्यीय टीम थी। ये सभी लोग इंजन के बाद दो कोच में मौजूद थे। शेष कोच बंद थे। बिलासपुर आते समय हुए पथराव से जिस कोच में के शीेशे टूटे हैं वह 11वें व 12वें नंबर का कोच है। इसके बारे में किसी को कुछ पता ही नहीं चल पाया। 
 

  K.W.N.S.-जांजगीर। जिला अस्पताल जांजगीर में सफाई कर्मी और सिक्योरिटी गार्ड की हड़ताल जारी हैं। कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, पिछले 5 महीने से कर्मचारियों को कोई भी तन्ख्वाह नहीं मिली हैं। जिस पर सरकार का विरोध किया जा रहा है। जिला अस्पताल में चल रहे विरोध प्रदर्शन में जब एक सफाई कर्मी से बात की गई तो उन्होने बताया कि हमे पिछले पांच महीने से कोई सैलरी नहीं दी गई हैं। जल्द ही सैलरी आने का दिलासा देते देते इनको पांच महीने बीत चुके हैं। इसलिए हम इनका विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारी भी शामिल है, सुरक्षा कर्मचारियों का कहना है कि हमे पिछले तीन महीनों से कोई तन्ख्वाह नहीं दी गई हैं। हम अपना काम पूरी निष्ठा के साथ करते है लेकिन प्रबंधन और सरकार आना कानी कर रही हैं।