Browsing: बिलासपुर

  K.W.N.S.-कोरबा। जिले में बार-बार किसी अननोन नंबर से कॉल आना एक महिला की खुदकुशी का कारण बन गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने 10 जुलाई 2022 को आत्महत्या की थी। पति पर अपनी पत्नी को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर भवन के पास अंशु मिश्रा (33 वर्ष) अपने पति गगन मिश्रा के साथ रहती थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं। एक 11 साल की बेटी और उससे छोटे 2 बेटे। अंशु के मोबाइल पर किसी अननोन नंबर से कॉल आता था, जिसे लेकर उसका पति उस पर किसी और से अफेयर होने का शक करता था। पति पर आरोप है कि वो किसी रिश्तेदार या परिचित के फोन आने पर भी शक करने लगता था। 
 चरित्र पर शंका के चलते पति अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा करता था और उसे बुरी तरह पीटता था। पति गगन लगातार पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इससे परेशान होकर पत्नी अंशु मिश्रा ने 10 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी थी। पुलिस ने पति का बयान दर्ज किया। पति गगन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन भी पत्नी के पास मिस्ड कॉल आया था। जब उसने पत्नी से पूछा कि किसका फोन है, तो उसने कहा कि उसे नहीं पता कि कौन कॉल कर रहा है। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई थी। बाद में जब घर में कोई नहीं था, तो पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
 

 
 K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले के पूर्व माध्यमिक शाला मुलमुला के हेडमास्टर मनोज पाटले (34 वर्ष) को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को छात्राएं हेडमास्टर की शिकायत लेकर मुलमुला थाने पहुंच गई थीं। छात्राओं का आरोप है कि हेडमास्टर मनोज पाटले उनके साथ गंदी हरकत करता है, अश्लील बातें करता है, उनके हाथ को पकड़ लेता था और शरीर के हिस्सों को गंदी नीयत से छूता है। उन्होंने कहा कि वे उसकी हरकतों से परेशान हो गई हैं। कई बार मना करने पर भी हेडमास्टर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। छात्राओं ने कहा कि उन्हें हेडमास्टर फेल करने की धमकी भी देता था, इस कारण वे अपने घरवालों से भी उसकी शिकायत नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब पानी सिर के ऊपर चला गया है और अब वे बर्दाश्त नहीं करेंगी।
छात्राओं की शिकायत को गंभीरता लेते हुए आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बसबसपुर थाना कवर्धा का रहने वाला है, जो बिलासपुर में किराए के मकान में रहता है और वहां से रोज मुलमुला आना-जाना करता है। पुलिस स्कूली छात्राओं को लगातार गुड टच बैड टच को लेकर जागरूक कर रही है, जिसका सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। बच्चियों में अपनी बात खुलकर रखने की हिम्मत आ रही है और वे अपने अधिकारों और कानून को लेकर जागरूक हो रही हैं।
 

 
K.W.N.S.- जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम पहरिया में फसल काटने वाली मशीन हार्वेस्टर की चपेट में आकर एक साल के बच्चे की मौत हो गई। 1 साल के चिराग केवट को सिर पर गंभीर चोट लगी थी। हार्वेस्टर चालक के खिलाफ बलौदा थाने में धारा 304 ए के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। मृत बच्चे चिराग के पिता मनोज कुमार केवट ने बताया कि फसल काटने के लिए मध्यप्रदेश से हार्वेस्टर मशीन लाई गई है। उसे बाड़ी में खड़ा किया गया था। बाद में फसल काटने के लिए उसे निकाला जा रहा था, लेकिन ड्राइवर उसके नीचे खेल रहे चिराग को नहीं देख सका और लापरवाही से हार्वेस्टर मशीन चलाते हुए बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। सामने का चक्का बच्चे पर चढ़ जाने के कारण उसका सिर फट गया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
 

 
K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस ने चीन के हांगकांग से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। दरअसल, ठग गिरोह ने एक टीचर को कम समय में अधिक पैसे कमाने का झांसा दिया। उनसे ऐप डाउनलोड कराकर अकाउंट खुलवाया और उसमें पैसे जमा करने पर कमीशन का लालच दिया। प्रलोभन में आकर टीचर ने अपने बैंक अकाउंट से किश्तों में 21 लाख 53 हजार रुपए जमा किया, तब उन्हें दो करोड़ रुपए कमीशन मिलने की जानकारी दी। लेकिन, जब टीचर ने 2 करोड़ रुपए निकालने की बात कही, तब उनसे 10 लाख रुपए की मांग की गई। वहीं, उनके 21 लाख 53 हजार रुपए को भी ठगों ने पार कर दिया। ठगी के इस मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो सदस्य दिल्ली से फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
 

 K.W.N.S.-पेंड्रा।  पेंड्रा में दो बच्चों की मां 4 बच्चों के पिता के साथ फरार हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इधर फरार प्रेमी-प्रेमिका भी वापस अपने गांव लौट आए हैं। विवाहित प्रेमिका का कहना है कि वो अपने प्रेमी के बगैर नहीं रह सकती, तो वहीं उसके पति का कहना है कि वो अपनी पत्नी के बिना नहीं रह सकता। पेंड्रा थाना पुलिस ने कहा कि उसने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। मामला मरवाही के चरचेड़ी गांव का है। यहां जीवन लाल पनिका अपनी पत्नी फूलकुंवर और 4 बच्चों के साथ रहता है। मझगवां गांव में ही इनके रिश्तेदार रहते हैं। एक-दूसरे के घर आने-जाने के दौरान जीवन लाल को अपने रिश्तेदार राजेंद्र प्रसाद पनिका की पत्नी राखी पुरी से प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों एक साथ फरार हो गए। इधर दोनों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था कि वे दोनों कहां छिपे हुए हैं। इसके बाद विवाहिता के परिवार वाले जीवन लाल के घर पहुंचे। राजेंद्र उन सभी को लेकर अपने घर मझगवां आ गया। 
 इस बीच दोनों प्रेमी-प्रेमिका भी वापस लौट आए। तब विवाहिता के पति राजेंद्र और प्रेमी जीवन लाल के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर विवाहित प्रेमिका का कहना है कि वो अपने प्रेमी जीवनलाल के बगैर नहीं रह सकती। उसने पुलिस से अपने पति राजेंद्र पनिका की शिकायत करते हुए घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उसने कहा कि वो अपने पति के पास वापस नहीं लौटना चाहती है।
 

 

K.W.N.S.-कोरबा। घर के बाड़ी में गांजा पाैधा लगाकर रखने वाले एक ग्रामीण काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया है। हरदीबाजार चाैकी अंतर्गत रेकी निवासी झूनाराम पटेल (55) घर की बाड़ी में गांजा पाैधा लगाकर रखा था। मुखबिर ने इसकी सूचना हरदीबाजार पुलिस काे दी, जिसमें बिक्री की नीयत से गांजा पाैधा लगाना बताया। सूचना के आधार पर हरदीबाजार चाैकी प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा ने स्टाफ के साथ वहां छापा मारा, जहां घर की बाड़ी से 3 गांजा पाैधा मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया।
 

 
 K.W.N.S.- बिलासपुर। जिले में पुलिस टीम की लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में नशीली दवाई के अवैध बिक्री मामले में फरार आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के लड़के धर्मेंद्र गेंदले, व बहु भी ndps act के तहत कार्यवाही किये जा चुके है. आरोपी महिला का नाम मोंगरा बाई पति धनीराम 50 साल मिनिबस्ति जरहाभाठा है. 15 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब जब्त बलौदाबाजार में आबकारी विभाग ने सिमगा के एक मकान में दबिश देकर 2 आरोपियों के पास से 15 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब जब्त की है. जब्त शराब की कीमत 90 हजार रुपये बताई जा रही है. वहीं आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
आबकारी उपनिरीक्षक जलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, कलेक्टर के आदेश पर जिले में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में सूचना मिली कि सिमगा के शंकर नगर स्थित मकान में अवैध शराब बिक्री के लिये रखा गया है, जिस पर आबकारी सहायक आयुक्त विकास गोस्वामी के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर 15 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अवैध गोवा अंग्रेजी शराब जब्त की।
 

 
  K.W.N.S.- बिलासपुर। बुजुर्ग होटल संचालक ने मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। उसे होटल में बुलाकर बलपूर्वक गले लगाकर किस कर दिया। किसी तरह छात्रा ने अपने आप को छुड़ाया और भाग कर अपनी इज्जत बचाई। पुलिस ने आरोपी होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार तारबाहर थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड स्थित जिला चिकित्सालय के सामने राजीव प्लाजा के पास खालसा पराठा सेंटर है। रायगढ़ से एक 18 वर्षीय छात्रा 12 वीं परीक्षा पास कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने बिलासपुर आई है। वह यहां हॉस्टल में रहकर एमबीबीएस में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग कर रही है। छात्रा खालसा पराठा सेंटर में दोनो टाइम के नाश्ते व खाने के लिए जाती है। जिसके चलते उसकी होटल के मालिक गुरमीत सिंह सलूजा व उसकी पत्नी से जान पहचान हो गई थी। 30 नवंबर की रात जब छात्रा होटल खाना खाने गयी तब उसे होटल संचालक ने वापस लौटते समय कहा कि रोज आती हो तो मै बिजी रहता हूं इसलिए तुमसे बात नही हो पाती। कल सुबह कोचिंग जाने से पहले मिलती जाना। चूंकि छात्रा की होटल मालिक से जान पहचान हो गयी थी तो वह उससे दूसरे दिन मिलने चली गयी। 
1 दिसम्बर की सुबह 7 बजे के लगभग छात्रा कोचिंग जा रही थी तो होटल संचालक से मिलने होटल चली गयी। वहां बाहर से आवाज देने पर होटल संचालक ने उसे अपने कैबिन के अंदर बुलाया। छात्रा को लगा कि अंदर हमेशा की तरह होटल मालिक की पत्नी भी होगी इसलिए वह अंदर चली गयी। तब तक होटल मालिक का कोई स्टाफ भी नही पहुँचा था। और वह होटल में अकेला था। छात्रा ने अंदर पहुँच कर पूछा कि आंटी नही है क्या तो होटल संचालक ने वह नही है, उसकी यहां क्या जरूरत बोलकर छात्रा को जबर्दस्ती बलपूर्वक गले लगा लिया और उसके गाल में किस कर दिया। छात्रा शोर मचाने लगी और किसी तरह होटल मालिक के चंगुल से छूट कर वहां से भागी और अपने कोचिंग पहुँची। कोचिंग से छात्रा ने अपने भाई को फोन कर सारी घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर छात्रा का भाई व उसके माता पिता रायगढ़ से बिलासपुर पहुँच गए और छात्रा को लेकर तारबाहर थाना पहुँचे। यहां पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी होटल संचालक 65 वर्षीय गुरमीत सिंह सलूजा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा है।
 

 
  K.W.N.S.- कोरबा। डायल 112 की टीम को घरों में सांप घुस आने की सूचनाएं भी मिलती हैं । ऐसे विषैले सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू करने हेतु पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अगुवाई में स्नेक रेस्क्यू टीम द्वारा डायल 112 के कर्मचारियों को सांपों को सुरक्षित पकड़कर रेस्क्यू करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही माह नवंबर 2022 में बेसिक व सामुदायिक पुलिसिंग के साथ अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा cop of the month पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
 

 
 K.W.N.S.- बिलासपुर। आईएएस व कमिश्नर डॉ संजय अलंग ने छग पुलिस के एक जवान एक वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट किया है. वीडियो में जवान छत्तीसगढ़ी जसगीत पर बांसुरी बजाते दिख रहे है. आईएएस ने जानकारी देते हुए बताया कि जवान का नाम चैन सिंह किस्पोट्टा है. देवी जस गीत – आमा पान के पतरी करेला,पान के दोना ओ, झुपत झुपत आबे,दाई दाई मोर अंगना ओ पर बांसुरी बजा रहे है. Also Read – भूपेश का बढ़ता कद, रायपुर में पहली बार कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन