Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के इटवा पाली से चोरी गए भंवर गणेश की मूर्ति को बेचने के फिराक में युवक ग्राहक तलाश रहे थे। इसकी सूचना पर एसीसीयू के प्रभारी और उनकी टीम ग्राहक बनकर पहुंच गई। पचास हजार स्र्पये के नीचे चूरन वाला नोट लेकर एसीसीयू के प्रभारी ने मूर्ति को देखने के लिए मंगाया। दो युवक मूर्ति का एक टुकड़ा लेकर जैसे ही उनके पास पहुंचे जवानों ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने खंडित मूर्ति को जब्त कर लिया है। एसपी पास्र्ल माथुर ने बताया कि 25 अगस्त की रात चोरों ने मस्तूरी क्षेत्र के इटवा पाली से भंवर गणेश की प्राचीन मूर्ति पार कर दी। बताया जाता है। यह मूर्ति 16वीं शताब्दी का है। मूर्ति चोरी की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी पास्र्ल माथुर समेत पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। साथ ही एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह भी अपनी टीम के साथ मामले की जांच कर रहे थे। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस की टीम लगातार गांव में दौरा कर रही थी। वहीं, एसीसीयू की टीम आसपास के गांव में लोगों के संपर्क में थी।
इसी बीच एसीसीयू को पता चला कि मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम चौहा निवासी युवराज टंडन(20) मूर्ति को चार करोड़ स्र्पये में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। एसीसीयू के निरीक्षक हरविंदर सिंह व आरक्षक गोविंद शर्मा व्यापारी बनकर युवक से संपर्क किया। उन्होंने खुद को यूपी के कन्न्ौज में रहने वाला बताया। उन्होंने 50 लाख स्र्पये एडवांस देने की बात कहते हुए मूर्ति को देखने के लिए मंगाया। शनिवार की रात ग्राम चौहा में युवराज उनसे मिला। पुलिस ने उन्हें स्र्पये दिखाते हुए मूर्ति मंगाई। युवक ने अपने साथी मोहताब सुमन(25) को फोन कर मूर्ति का टुकड़ा मंगाया। युवक जैसे की मूर्ति को लेकर आया आसपास छुपे जवानों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथियों सुमीर राय(20) निवासी चौहा, निशांत घृतलहरे(20) निवासी चकरबेढ़ा और अतुल भार्गव(25) निवासी टिकारी के साथ चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अतुल पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
K.W.N.S.-बिलासपुर। प्रदेश की न्यायधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवती अपने प्रेमी की सगाई में पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि युवती और युवके बीच पिछले 5 साल से अफेयर चल रहा था और इसके बाद युवक अपनी प्रेमिका को छोड़ कर किसी और से सगाई करने जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार युवती अपने प्रेमी की सगाई में पेट्रोल लेकर पहुंची थी और यहां जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि युवती प्रेग्नेंट हो गई थी, जिसके बाद युवक शादी से मुकर गया। वहीं, अब युवक किसी और अन्य युवती से सगाई कर रहा था। युवक के सगाई की जानकारी जैसे ही प्रेमिका को मिली वो तत्काल पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंच गई। यहां युवती ने जमकर हंगामा किया। हांलाकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि हंगामा शांत हुआ या नहीं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाकर मामला शांत कराया और आगे जांच कर रही है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में देर रात को कैफे संचालक और MBBS स्टूडेंट्स के बीच मारपीट हो गई। स्टूडेंट्स कैफे के बाहर गाली-गलौज कर विवाद कर रहे थे। इतने में संचालक ने उन्हें मना किया। जिसके बाद स्टूडेंट्स ने पहले तो संचालक से विवाद किया। फिर अपने और साथियों को लेकर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले हैं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सिम्स मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई कर रहे कुछ छात्र शनिवार रात को पुलिस पेट्रोल पंप के तरफ घूमने आए थे। वहां से सभी वापस लौटकर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल जा रहे थे। ये अभी रात के 10 बजे के आस-पास मिशन हॉस्पिटल के बगल में स्थित मिनी चौपाटी के पास पहुंचे थे। इतने में किसी बात को लेकर यह आपस में विवाद करने लगे। छात्र आपस में ही काफी गाली-गलौज कर रहे थे।
बताया गया कि जहां पर छात्र गाली-गलौज कर रहे थे। वहां पर एक कैफे भी है, ये देखकर उस कैफे का संचालक वहां पहुंच गया और उसने गाली-गलौज करने से मना किया था। मगर छात्र नाराज हो गए और उससे विवाद करने लगे। बाद में सभी छात्र वहां से चले गए। लेकिन कुछ देर बाद वे कुछ और साथियों के साथ वापस लौटे। इस दौरान उनके हाथ में डंडे और हॉकी स्टिक भी थी। वापस लौटने के बाद छात्रों ने संचालक से फिर से विवाद शुरू कर दिया और मारपीट करने लगे। इतने में संचालक और कर्मचारियों ने भी मारपीट की। दोनों पक्षों के बीच काफी विवाद होता रहा और लात-घूंसे चले। घटना के बाद किसी तरह से मामले को शांत कराया गया और दोनों पक्ष शिकायत करने रात को ही थाने पहुंचे थे। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है।

K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर रोड में हाईवे किनारे कोयला लोड खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसे पेट्रोलिंग पर निकले पुलिसकर्मियों ने आग को काबू में किया, फिर दमकल की मदद से आग को बुझा लिया गया। बताया जा रहा है कोरबा के गेवरा से ट्रक कोयला लेकर जा रही थी। चकरभाठा टीआई भारती मरकाम ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ रात में पैदल पेट्रोलिंग पर निकलीं थीं। तभी रायपुर नेशनल हाईवे में ट्रक क्रमांक सीजी 12 S 4551 को चालक खड़ी कर गायब हो गया था। टीम वहां पहुंची, तब ट्रक के पीछे ट्रॉली से धुआं उठ रहा था और आग भड़क रही थी, जिसे देखकर पुलिसकर्मियों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही दमकल को सूचना दी। Also Read – CCTV कैमरा से पकड़ा गया चोर इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। फिर ट्रॉली में पाइप से पानी डालकर आग बुझाई गई। पूछताछ में पता चला कि कोरबा के गेवरा खदान से ट्रक कोयला लेकर मुंदड़ा कोलवाशरी जाने के लिए निकली थी। रात में चालक ट्रक छोड़कर कहीं चला गया था। उसी समय अचानक कोयले के अंदर आग लग गई और धुआं निकलने लगा। पुलिसकर्मियों की सक्रियता से समय रहते आग को बुझा लिया गया। नहीं तो लाखों का नुकसान हो सकता था।

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले में हुए सड़क हादसे में एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है। वो अपने साथियों के साथ कहीं काम से गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे 2 और लड़के भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मुरलीडीह निवासी 8वीं में पढ़ने वाला राजवीर नोरगे(12) अपने दो साथी कृष जोगी(15) और सौतम सोनवानी एक साथी के साथ अकलतरा गया था। वहां से काम निपटाकर तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तीनों अभी रायपुर-रायगढ़ मार्ग NH-49 में ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे। उसी दौरान सामने से आ रही कार ने इन्हें टक्कर मार दी। बताया गया कि हादसा इतनी भीषण था कि कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं आस-पास के लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल ले जाया गया था। जहां राजवीर की मौत हो गई है। इसके अलावा उसके 2 साथियों की हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया था। वहां उनका इलाज जारी है।

K.W.N.S.-जांजगीर। मामूली विवाद पर हत्या करने की नियत से ग्रामीण पर भरमार बंदूक से फायर करने वाले पांच शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी को हत्या के प्रयास के आरोप में जेल भेज दिया है। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम धनगांव का है। नरेंद्र पाल बर्मन, धीरेंद्र बर्मन, पुकराम बर्मन का रास्ता रोककर आरोपी लोचन शिकारी, परदेशी शिकारी, रामचरण शिकारी, रामलखन शिकारी, राकेश्वर शिकारी ने रास्ता रोककर हाथ मुक्का लाठी डंडा से मारपीट की। इसके बाद इन आरोपियों ने भरमार बंदूक से नरेंद्र पाल बर्मन के ऊपर फायर कर दिया। जिससे नरेंद्र पाल को चोट लगी थी। पुलिस ने वीरेंद्र पाल बर्मन की रिपोर्ट पर आरोपी लोचन शिकारी, परदेश शिकारी, रामचरण शिकारी, राम लखन शिकारी और राकेश्वर शिकारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है।

K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर नागपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 11 दिसंबर से शुरू हो रही है। इसका स्टॉपेज रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में दिया गया है। शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन यह ट्रेन चलेगी।ज्ञात हो कि केंद्रीय बजट में अगले 3 साल के भीतर नई तकनीक और साज-सज्जा की 400 वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई थी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को इनमें से एक ट्रेन फिलहाल मिल रही है। बिलासपुर से यह ट्रेन सुबह 6:45 बजे छूटकर 8:06 बजे रायपुर पहुंचेगी। 8:47 बजे दुर्ग, 10:30 बजे गोंदिया तथा 12:15 बजे नागपुर पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है। नागपुर से ट्रेन दोपहर 2.05 पर रवाना होगी। 15.45 को गोंदिया 17.30 को दुर्ग और शाम 18:08 बजे रायपुर पहुंचेगी। शाम 19.35 को बिलासपुर में ट्रेन समाप्त होगी। स्टापेज में लगने वाले समय को मिलाकर ट्रेन करीब 75 किलोमीटर की दूरी एक घंटे में तय करेगी। ट्रेन 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर की गति पकड़ सकती है और 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। ज्ञात हो कि बिलासपुर से नागपुर के बीच रेलवे ट्रैक को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए तैयार किया जा चुका है। हालांकि इसका परीक्षण रेलवे बोर्ड के सेफ्टी कमिश्नर ने अभी नहीं किया है। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इंजीनियरों की एक टीम सेफ्टी कमिश्नर की ओर से भेजी जाएगी और अंतिम निरीक्षण किया जाएगा।

K.W.N.S.-जांजगीर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण सुश्री शशिकांता राठौर, श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोग के समक्ष महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रस्तुत प्रकरणों पर जनसुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ नायक ने अपने कार्यकाल की आज 147 वीं जनसुनवाई की। जांजगीर-चाम्पा की आज 5 वीं जनसुनवाई में कुल 30 प्रकरण रखे गये थे। इनमे से 17 प्रकरण नस्तीबद्ध किये गए, 2 प्रकरण रायपुर सुनवाई करने के लिए स्थानांतरित तथा 3 प्रकरणों में आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर द्वारा निगरानी की जाएगी। शेष प्रकरण को आगामी समय मे सुनवाई की जाएगी। सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ नायक ने कहा कि महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ससुराल और मायके में समान व्यवहार और तालमेल रखने से परिवार को बेहतर रूप से चलाया जा सकता है।
आज जनसुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका की पुत्री का विवाह 2019 में अनावेदक के साथ हुआ था, जों कि लापता है। यह प्रकरण अत्यंत गंभीर प्रकृति होने और मानव तस्करी का मामला होने के कारण सुनवाई में उपस्थित थाना प्रभारी के माध्यम से इस प्रकरण से संबंधित दस्तावेज को पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा को दिया गया। इस प्रकरण पर आयोग की सदस्य सुश्री शशीकांता राठौर लगातार जानकारी लेती रहेंगी जिससे आवेदिका की पुत्री का सकुशल बरामदगी कराया जा सकेगा। इसी तरह एक आवेदिका ने सुनवाई के दौरान अपनी बेटी के लापता होने की आवेदन दिया है। आयोग ने तत्काल इस आवेदन को भी पुलिस अधीक्षक को दिया गया है।
एक प्रकरण में आवेदिका के ससुर अपने बहू एवं पोती को साथ रखने तैयार है। इस संबंध में सदस्य सुश्री शशीकांता राठौर और जिला संरक्षण अधिकारी नवा बिहान पामगढ़ को 06 माह तक निगरानी रखने कहा गया तथा अनावेदक को 3000 रुपए प्रतिमाह आवेदिका के खाते में डालने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवेदिका को भी सास-ससुर की सेवा माता-पिता के समान करने कहा गया। आयोग की सदस्य सुश्री शशीकांता राठौर द्वारा दोनो के मध्य शपथ पत्र में समझौता निष्पादन करेंगी इसके साथ प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।
एक प्रकरण में आवेदिका एन.जी.ओ. के अंतर्गत कार्यरत् थी और अनावेदक ने उसे कार्य से निकलवाया है का शिकायत आवेदिका द्वारा आयोग में दिया गया था। आर्थिक अनियमितता को आयोग द्वारा संरक्षण नही दिया जा सकता इस स्तर पर प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया। एक प्रकरण में दोनो पक्ष बिजली विभाग में कार्यरत् है। दोनो पक्ष एक-दुसरे के विरूद्ध सूचना का अधिकार लगा कर परेशान है। यह प्रकरण आयोग से संबंधित नही होने पर उन्हे संबंधित विभाग में आवेदन प्रस्तुत कर निराकरण करवाने के निर्देश के साथ प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।
एक प्रकरण संपत्ति विवाद का मामला होने पर दोनो पक्ष को न्यायालय में निराकरण की समझाईश के साथ प्रकरण को आयोग से नस्तीबद्ध किया गया। एक प्रकरण जो दोनो पक्षों के मध्य वर्ष 1999 का मामला है तथा आवेदिका के पास जमीन खरीदने का वैधानिक दस्तावेज नही है। 05 रूपये का स्टाम्प पर खरीदफरोक्त करने का लेख है जिस पर दिवानी न्यायालय में ही निराकरण हो सकता है। इस प्रकरण को आयोग द्वारा नस्तीबद्ध किया गया। एक प्रकरण में दोनो पक्षों के मध्य विभागीय कार्य को लेकर आपसी रंजीश सा प्रतीत होना पाया गया। दोनो पक्षों को आयोग की ओर से समझाइश दिया गया। आयोग द्वारा दोनो को एक-दुसरे का मदभेद समाप्त करने के निर्देश दिए हैं इसके साथ इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया। इसी प्रकार एक प्रकरण में आवेदिका के पुत्र आपसी रजामंदी से तलाक देने तैयार है। दोनो प़क्ष की ओर से तलाक की प्रक्रिया के लिए आयोग की सदस्य सुश्री शशीकांता राठौर को अधिकृत किया गया जिसमें सदस्य दोनो पक्षों का तलाकनामा कार्यवाही अपनी निगरानी में कराएंगी। इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया। इसी प्रकार आयोग द्वारा अन्य विभिन्न प्रकरणों पर भी आवश्यक कार्रवाई किया गया है।

K.W.N.S.-जांजगीर। लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया था. आरोपियों को रायगढ और जांजगीर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियो द्वारा 20 लाख रुपये लोन दिलाने के नाम पर 25 हजार रूपये की ठगी की थी. आरोपियो की गिरफ्तारी मे उनि गोपाल सतपथी, सउनि प्रमोद महार , संजय शर्मा आर, शहबाज खान एवं अमन राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नाबालिक बालिका सम्बन्धी अपराधों में लगातार कार्यवाही की जा रही है. इस मामले में अप्रहृता को पूर्व में बरामद किया जा चुका है. वही आरोपी जगदीश कर्ष उम्र निवासी तिलक नगर चाम्पा को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

K.W.N.S.-बिलासपुर। लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य तय करने, सम्मान निधि की राशि बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली करने जा रहा है। छत्तीसगढ़ से करीब 2 हजार किसान भी रैली में शिरकत करेंगे। बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी ने कहा कि किसी भी एक उद्योग में उत्पाद की गणना लागत में की जाती है। भूमि, भवन, मशीनें, कच्चा माल, कर्मचारियों व कार्यकारी मंडल का वेतन इसमें शामिल होता है।
कार्यकारी मंडल का वेतन वे स्वयं तय करते हैं, जो करोड़ों में होता है, इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है। इधर जब किसान की बात करते हैं तब केवल फसल का लागत मूल्य निकाला जाता है। भूमि का किराया भी नहीं जोड़ा जाता, किसान का पूंजी निवेश नहीं जोड़ा जाता। धान की फसल में 140 दिन लगते हैं परंतु उसमें केवल 40 दिन की मजदूरी ही जोड़ी जाती है, वह भी अकुशल श्रमिक के रूप में। जबकि किसान खेती में क्या आवश्यकता है इसका विचार कर कार्य करता है तो वह अकुशल कैसे हुआ ? इसके अतिरिक्त उसके घर के सदस्यों की मजदूरी भी नहीं जोड़ी जाती।ऐसी आधी अधूरी गणना कर किसान के साथ अन्याय किया जाता है।