Browsing: बिलासपुर

 

panchayattantra24.-कोरबा। विधानसभा अंतर्गत दर्री के कलमीडुग्गु, प्रगतिनगर के 10 लोगों की फरवरी माह में कुम्भ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में दुःखद निधन हो गया था। सभी शोक संतृप्त परिवार को वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। मंत्री देवांगन ने आज कोहड़िया, कोरबा निवास कार्यालय में सभी 10 परिवार को 1-1 लाख की सहायता राशि का चेक वितरण किया। उन्होंने इसके लिए सवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद राधा महंत , पार्षद मुकुंद सिंह कँवर जी भी उपस्थित रहे।
 

panchayattantra24.-जांजगीर चांपा. जिले में तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी ने एक पूरे परिवार को मौत के मुंह में ढकेल दिया. मुलमुला थाना क्षेत्र के पामगढ़ रोड पर एक ही बाईक पर पति-पत्नी अपने 3 बच्चों को लेकर सफर कर रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार परिवार ट्रक की चपेट में आ गए. महिला और एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मृतिका के पति और एक बच्चे की हालत गंभीर है. तीसरा बच्चे को मामूलि चोट आई है. घटना के बाद आरोपी बोलेरो वाहन लेकर फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृत महिला और मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक चालक (मृतिका के पति) और एक बच्चे को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. वहीं तीसरे बच्चे को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. आरोपी बोलेरो वाहन चालक की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है.
 

 panchayattantra24.-बिलासपुर। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। ईओडब्ल्यू और ईडी में दर्ज मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने EOW में दर्ज मामले में जमानत याचिका की सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रखा है। वहीं ईडी में दर्ज केस में जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई अगस्त के पहले सप्ताह में रखी है। 
बता दें कि ईडी, एसीबी और ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को लखमा ने चुनौती दी है। विशेष कोर्ट में प्रस्तुत 1100 पन्नों की चार्जशीट में पूर्व आबकारी मंत्री को शराब घोटाले से 64 करोड़ रुपये कमीशन मिलने की बात कही गई है। चार्जशीट में बताया है कि जांच में साक्ष्यों और वित्तीय विश्लेषण से यह निर्विवाद रूप से सिद्ध हुआ है कि कवासी लखमा, जो एक उत्तरदायित्वपूर्ण संवैधानिक पद पर आसीन थे, उन्होंने न केवल अपने कर्तव्यों की घोर उपेक्षा की, बल्कि मंत्री पद की शक्तियों का उपयोग कर नीतिगत निर्णयों में हस्तक्षेप, अधिकारियों की पदस्थापना में प्रभाव, टेंडर प्रक्रियाओं में विकृति और नगद लेन-देन की एक समानांतर व्यवस्था स्थापित कर पूरे विभागीय तंत्र को भ्रष्टाचार के माध्यम से संचालित किया। 
 चार्जशीट में कहा गया है कि मंत्री के संरक्षण में विभागीय अधिकारियों, सहयोगियों और ठेकेदारों के माध्यम से सुनियोजित घोटाले को अंजाम दिया गया। कमीशन राशि को मंत्री लखमा ने अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों के लिए उपयोग कर भारी मात्रा में लाभ अर्जित किया। एसीबी ने स्पेशल कोर्ट को बताया कि घोटाले में मिले 64 करोड़ में से 18 करोड़ रुपये के अवैध निवेश और खर्च संबंधी दस्तावेजी साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। जिले के रतनपुर और आसपास के गांवों में दूषित पानी पीने से डायरिया तेजी से फैल रहा है। यहां अब तक 69 मरीज मिले है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब नए मरीजों के लिए बेड तक नहीं बचे हैं। बावजूद इसके अस्पताल में व्यवस्था ठीक नहीं है। यहां बारिश का पानी टपक रहा है और गंदगी फैली है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर कह रहे हैं कि सब ठीक है, हालात सुधर रहा है। जानकारी के मुताबिक, यहां पिछले 4 दिनों से केवल एक डॉक्टर लगातार ड्यूटी पर हैं। स्टाफ की कमी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर उदासीन बने हैं। 
जबकि, यहां डायरिया जैसे जलजनित बीमारी का संक्रमण लगातार फैल रहा है और मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रतनपुर क्षेत्र में डायरिया के 69 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 9 का इलाज रतनपुर में और 2 का सिम्स में चल रहा है। 37 बेड वाले अस्पताल पूरी तरह से फूल है। 4 जुलाई दो नए मरीज सामने आए। वहीं बीते चार दिनों में 28 मरीजों को भर्ती किया गया है। पिछले दो दिनों से रोजाना 10 से 14 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डायरिया मरीजों का हाल जानने के लिए 3 जुलाई की रात SDM नितिन तिवारी रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की अव्यवस्था और गंदगी देखकर वो हैरान रह गए। यहां ड्रेसिंग रूम में बारिश का पानी टपक रहा था, जिसके चलते चारों तरफ पानी भर गया था।
 

 panchayattantra24.-बिलासपुर। शहर में एक बार फिर जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। इस बार मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। पीड़ित युवक की पहचान ओम यादव के रूप में हुई है, जो कस्तूरबा नगर, जरहा भांटा का निवासी है। गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार जारी है और परिजनों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद जमीन को लेकर शुरू हुआ था। पीड़ित ओम यादव की सौतेली बुआ और उसके पति के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। लेकिन यह पुरानी रंजिश अब हिंसक रूप ले चुकी है। आरोप है कि सौतेली 
 बुआ और उसके पति ने गुंडों को बुलाकर पहले से ही साजिश रची और योजनाबद्ध तरीके से युवक पर हमला करवाया। घटना के दिन युवक किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसे रास्ते में घेर लिया गया और चाकू से हमला कर दिया गया। हमलावरों ने न केवल चाकू से उस पर कई वार किए, बल्कि किचन में इस्तेमाल होने वाले प्रेशर कूकर के ढक्कन से भी युवक का सिर फोड़ दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला अत्यंत क्रूर और निर्मम था। 
 स्थानीय लोगों की मदद से युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गंभीर चोट है और कई टांके लगे हैं। वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आई हैं। युवक इस समय अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस हमले के बाद पीड़ित युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने सिविल लाइन थाना में आरोपी सौतेली बुआ, उसके पति और अन्य अज्ञात गुंडों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पहले भी कई बार धमकी दी जा चुकी थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से मामला नहीं लिया, जिससे हमलावरों का हौसला और बढ़ गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और दोनों पक्षों की तरफ से काउंटर में अपराध दर्ज किया गया है। पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि शहर में जमीन विवादों के चलते बढ़ती हिंसा को भी उजागर करती है। सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई न जाएं।
 

panchayattantra24.-कोरबा। जिले में एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। गढ़वा से रायपुर जा रही हादसे में बस में सवार 6 लोग घायल हो गए। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। सामने की सीट पर बैठा एक यात्री बस में फंस गया। उसे बाहर निकालने में 5 घंटे लग गए। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने गैस कटर की मदद से यात्री को बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा में भर्ती कराया गया है। 
घायलों में से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस की स्पीड काफी तेज थी। ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद बस ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। बस मालिक ने दूसरी बस की व्यवस्था की और बाकी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बांगो थाना प्रभारी और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

 

panchayattantra24.- बिलासपुर। पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा डॉक्टर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर गनियारी अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय अग्रवाल रहे। उन्होंने कहा कि प्रकृति और समाज की सेवा के ऐसे प्रयास समाज में जागरूकता की अलख जगाते हैं। पौधरोपण और जल संरक्षण केवल पर्यावरण की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की रक्षा है। उन्होंने संस्था की अध्यक्ष पायल लाठ और उनकी टीम को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। 
 जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण जैसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश लाते हैं। उन्होंने कहा कि पायल एक नया सवेरा वैलफेयर फाउंडेशन एक प्रेरणादायक मिशन पर कार्य कर रहा है। संस्था की अध्यक्ष पायल लाठ की सोच और उनकी टीम का समर्पण वास्तव में सराहनीय है। पौधरोपण जैसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश लाते हैं। एक पेड़ मां के नाम अभियान एक भावना, एक प्रण है। फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ ने कहा कि जैसे मां हमें अपने आंचल में पालती हैं, ठीक वैसे ही प्रकृति हमें जीवन देती है। इसके अलावा हवा, जल, छांव और शांति देती है। इस प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक को समर्पित करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत हुई है। यह सिर्फ एक पेड़ नहीं, एक भावनात्मक रिश्ता है, जो हमें प्रकृति से जोड़ता है। कार्यक्रम के दौरान समाज के सच्चे नायक डॉक्टरों और सीए को सम्मान चिन्ह भेंट कर उनके योगदान को नमन किया गया। इस आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर रमन कटारिया, फाउंडेशन के सचिव चंचल सलूजा, उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत, डॉक्टर शुभा गरेवाल भी उपस्थित थे।
 

 
 panchayattantra24-गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में जिला प्रशासन, महिला बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में आयोजित रक्त शक्ति महाभियान ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। जिसमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। दरअसल, रक्त शक्ति महाअभियान के तहत जिले में 26 जून को एक ही दिन में 51727 महिलाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट करवाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम हुआ है। जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की स्टेट हेड सोनल राकेश शर्मा ने प्रमाण पत्र प्रदान किया है। 
जिले के स्वास्थ्य विभाग औऱ महिला बाल विकास के तत्वाधान में जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के नेतृत्व मे यह महाभियान चलाया गया था। इस अभियान मे जिले की 13 से 45 वर्ष की बालिकाओं औऱ महिलाओं को शामिल किया गया था, जिसमें इन्होंने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, औऱ घरों से निकलकर जाँच केंद्रों तक पहुंची। इस अभियान का उद्देश्य जिले को एनीमिया मुक्त बनाना है। जिसके तहत 13 से 45 वर्ष की बालिकाओं औऱ महिलाओ का हीमोग्लोबिन टेस्ट कर खून की कमी का पता लगाया गया।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, पत्नी बीच रास्ते छोड़कर भाग गई. पीड़ित पति ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है. पीड़ित अंकित महिलांगे की महज 20 दिन पहले शादी हुई थी. शादी के बाद परंपरा के अनुसार उसकी पत्नी रंजिता जोशी अपने मायके गई. वहां से अपनी पत्नी को विदा करवा कर अपने घर ला रहा था कि बीच रास्ते में उसे तीन युवकों ने घेर कर हमला कर दिया. अंकित जब तक खुद को संभाल पाता, उसकी पत्नी बाइक से उतरकर हमलावर युवक के पीछे बैठकर वहां से रवाना हो गई. युवक का कहना है कि पत्नी ने खुद दूसरे युवक के कंधे पर हाथ रखा और पीछे मुड़कर तक नहीं देखा. जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.