Browsing: बिलासपुर

 

panchayattantra24.-कोरबा। जिले के पुरानी बस्ती स्थित जामा मस्जिद में सामाजिक बैठक के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। 22 जून की रात साढ़े 9 बजे बैठक हो रही थी। तभी बहस बढ़ी और और लोग मारपीट पर उतर आए। इसका CCTV भी सामने आया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। लईक मोहम्मद ने कटघोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद रागिब, मोहम्मद राशिद, अब्दुल्ला और शेख सरफराज पर मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने की भी शिकायत की है।
लईक मोहम्मद के मुताबिक, डॉक्टर शेख इश्तियाक के परिवार के लोगों ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि नागपुर निवासी मास्टर शरीफ और एखतिहार के इशारे पर यह घटना हुई। लईक ने बताया कि उनके भतीजे नागपुर में पढ़ाई करते हैं और परिवार के लोग भी वहां रहते हैं। इस घटना के बाद उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे को लोको पायलट प्रमोशन परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा परीक्षण करना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रेलवे की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमें केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के निर्देशों को चुनौती दी गई थी। प्रकरण के अनुसार रेलवे ने 2014 में लोको पायलट के सात पदों के लिए विभागीय परीक्षा ली। 56 कर्मचारियों ने लिखित परीक्षा दी, जिसमें 18 पास हुए। अंतिम गणना के बाद सिर्फ चार अभ्यर्थी प्रमोशन के योग्य माने गए। कर्मचारी सनत राव को 54.5 अंक मिले थे। उन्होंने मॉडल आंसर के आधार पर दोबारा जांच की मांग की। रेलवे ने उत्तरपुस्तिका फिर देखी और तीन अंक जोड़े, अंक 57.5 हो गए, फिर भी चयन नहीं मिला। इसी को लेकर सनत राव ने कैट में आवेदन दायर किया। कैट ने विशेषज्ञ समिति बनाकर पूरी कॉपी री-चेक करने और प्रक्रिया पारदर्शी रखने का निर्देश दिया। 
 रेलवे ने कैट के आदेश को गलत बताते हुए हाईकोर्ट में अपील की थी। कोर्ट ने साफ किया कि कैट ने कोई फाइनल चयन नहीं किया, सिर्फ दोबारा जांच का कहा। इससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी, लिहाजा आदेश गलत नहीं ठहराया जा सकता। रेलवे की आपत्ति पर कोर्ट ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को पक्षकार न बनाना गंभीर त्रुटि नहीं है क्योंकि यह आदेश किसी की नियुक्ति रद्द नहीं करता बल्कि सभी के अंकों की शुद्धता तय करेगा। हाईकोर्ट के फैसले के बाद रेलवे को अब विशेषज्ञ समिति बनाकर उत्तरपुस्तिकाओं की समीक्षा करनी होगी।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर/रायपुर। Puri Rath Yatra Special Train: पुरी। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 के दौरान भक्तों को पुरी तक पहुंचाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
SECR की ओर से गोंदिया (महाराष्ट्र) से कटक (ओड़िशा) और वापसी के लिए Train on Demand (TOD) स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 08893/08894 नंबर से चलाई जाएगी और कुल 10 बार यात्रा करेगी, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए आसानी हो सके।
कब-कब चलेगी ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल
रेलवे ने इस ट्रेन को कुछ विशेष तारीखों पर चलाने का फैसला लिया है ताकि रथयात्रा के समय ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा मिल सके।
कटक से गोंदिया (08894 ट्रेन)
26 जून 2025
28 जून 2025
30 जून 2025
2 जुलाई 2025
5 जुलाई 2025
गोंदिया से कटक (08893 ट्रेन)
28 जून 2025
29 जून 2025
1 जुलाई 2025
3 जुलाई 2025
7 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ के इन शहरों से गुजरेगी ट्रेन
गोंदिया से कटक के लिए रवाना होने वाली ट्रेन दोपहर 1:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, लखौली और महासमुंद जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए कटक पहुंचेगी।
वहीं वापसी में कटक से गोंदिया के लिए चलने वाली ट्रेन भुवनेश्वर, संबलपुर और टिटलागढ़ जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि ओडिशा और महाराष्ट्र के यात्रियों को भी इस सेवा का लाभ मिलेगा।
 

 panchayattantra24.-बिलासपुर। अब ट्रेन में सफर के दौरान अगर कोई फर्जी आधार कार्ड दिखाएगा, तो वो आसानी से नहीं बच पाएगा। रेलवे ने तय किया है कि चलती ट्रेन में टीटी (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) अब आधार कार्ड की जांच भी कर सकेगा। रेलवे की ओर से टीटीई को ‘एम-आधार’ मोबाइल ऐप का एक्सेस दिया जा रहा है, जिससे वे यात्री का आधार कार्ड स्कैन कर उसकी असली पहचान की जांच कर सकेंगे। यह ऐप यूआईडीएआई द्वारा बनाया गया है, जो बिना इंटरनेट के भी काम करता है। इस ऐप से आधार कार्ड के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही यात्री का नाम, फोटो, जन्मतिथि और पता मोबाइल स्क्रीन पर दिख जाएगा। इससे टीटी तुरंत पहचान सकता है कि आधार असली है या नहीं। अगर शक हुआ तो फर्जीवाड़ा करने वाले यात्री को तुरंत जीआरपी के हवाले किया जाएगा और उस पर कार्रवाई होगी। 
रेलवे ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि कई बार लोग दूसरे के आधार कार्ड या नकली पहचान पत्र दिखाकर ट्रेन में सफर करते हैं। अब इस तकनीक से इस तरह की गड़बड़ी पर लगाम लगेगी। मालूम हो कि रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार से लिंक अकाउंट और ओटीपी बेस्ड वेरिफिकेशन जरूरी होगा। 
वहीं, 15 जुलाई से हर तत्काल बुकिंग पर आधार से जुड़े मोबाइल पर मिला ओटीपी दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है ताकि टिकट बुकिंग के समय यूजर की पहचान पक्की की जा सके। रेल मंत्रालय के मुताबिक, इन बदलावों का मकसद टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना, फर्जी एजेंट्स द्वारा की जा रही कालाबाजारी पर रोक लगाना तथा इमरजेंसी में जरूरतमंद यात्रियों को समय पर टिकट उपलब्ध कराना है।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। महिला को कुल्हाड़ी से मार दिया गया, जिसके बाद उसकी लाश को घर से 100 मीटर दूर फेंक दी गई। खून से लथपथ शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही हत्या के कारणों का पता चला सका है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। ग्राम खुरदूर के खार में लोगों ने बुधवार की शाम एक महिला की खून से लथपथ लाश देखी। शव की पहचान गांव में रहने वाली कुंवरिया बाई के रूप में की गई। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही सर्च डॉग की भी मदद ली। एफएसएल की टीम ने जमीन पर पड़े खून के धब्बे और शरीर पर धारदार हथियार से हुए वार की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। हत्या की खबर मिलते ही एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी नुपुर उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गईं। जांच के बाद पुलिस ने कुल्हाड़ी से महिला पर ताबड़तोड़ की वार की पुष्टि की। देर रात तक अधिकारी डॉग स्क्वायड के साथ आरोपियों की पतासाजी में लगे रहे।
 

 panchayattantra24.-बिलासपुर। जिला प्रशासन ने रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एक ही दिन में प्रशासन की 70 टीम ने अलग-अलग 85 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान जेसीबी, पोकलेन, हाईवा और ट्रैक्टर समेत 52 गाड़ियां जब्त की। साथ ही अवैध रेत भंडारण जब्त कर कई केस भी दर्ज किए गए। कार्रवाई के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 
एक तरफ अवैध रेत उत्खनन को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिकाओं की लगातार सुनवाई चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ रेत माफिया लगातार गुंडागर्दी कर कभी गोलीकांड तो कभी मारपीट कर रहे हैं। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी रेत माफियाओं और प्रशासन के बीच सांठगांठ के आरोप लगते रहे हैं। इसे लेकर राज्य सरकार ने सख्ती दिखाई है। जिसके बाद बिलासपुर में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने रविवार को जिला खनिज टास्क फोर्स की आपात बैठक बुलाई। 
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्रवाई बेखौफ होकर की जाए।
 

उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
बच्चे बने बाल अतिथि, तिलक लगाकर, मुंह मीठा कर किया गया स्वागत
panchayattantra24.com-बिलासपुर। केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज सरकण्डा स्थित पीएमसेजेस कन्या शाला में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने स्कूल में विभिन्न कार्यों के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। यह आयोजन न केवल नए विद्यार्थियों के प्रवेश का प्रतीक था बल्कि शिक्षा के उज्जवल भविष्य की ओर उनका पहला कदम भी था।
केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बाल अतिथि प्रियांशु, साहिल, प्राची और धनमती का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मुह मीठा कर स्वागत किया। बच्चों को बैग, किताब, ड्रांइग किट, सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप, कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि गुरूओं की कृपा से ही उन्नति मिलती है। हरेली से लेकर होली तक हम अनेक उत्सव मनाते है जहां उत्सव होता है वहीं विकास होता है। आज का यह दिन बेहद खास है इससे हम एक वृहद उत्सव के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि ये आपके सुनहरे दिन है आने वाले भविष्य की नींव विद्यार्थी काल में ही रखी जाती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि तनाव लेने की कतई आवश्यकता नहीं है खूब मन लगाकर पढ़ें। विद्यार्थी जीवन ही पूरे जीवन की बुनियाद होती है। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव का मूल उद्देश्य है कि एक भी बच्चा स्कूल आने से न छूटे। हमारी सरकार शिक्षा के जरिए पूरे समाज को एक साथ जोड़कर उनके लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करना चाहती है। शिक्षा केवल डिग्री लेने के लिए नहीं है। शिक्षा और संस्कार दोनों जरूरी है। हमारे राज्य में छात्र और शिक्षक का अनुपात अन्य राज्य की तुलना में बेहतर है।
उप मुख्यमंत्री साव ने आगे कहा कि राज्य में शिक्षा गुणवत्ता अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षा हर एक का अधिकार है। युक्तियुक्तकरण के जरिए अब हर बच्चे को शिक्षा का उनका अधिकार मिल पाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सभी के लिए शिक्षा सुलभ हो पा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया की आज स्कूल का पहला और खास दिन है। आज हम सब संकल्प ले कि पूरे राज्य में अव्वल आकर बिलासपुर का परचम लहराएंगे। उन्होंने शाला प्रबंधन की मांग पर विभिन्न विकास कार्यो के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिला है। बच्चियां पल्लवित और पुष्पित होंगी तो समाज भी पल्लवित और पुष्पित होगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि विगत वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम में मिशन 90 प्लस प्रोग्राम के तहत सुधार आया है। हम आगे भी लगातार सुधार करने का प्रयास करेंगे।
एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 के तहत पौधरोपण-
स्कूल परिसर में अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 के तहत बड़ी संख्या में नीम का पौधा लगाया।
स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन बिल्हा बीईओ सुनीता धु्रव और एपीसी समग्र शिक्षा सुनीता पाण्डेय द्वारा किया गया। जिला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में दीपक सिंह, अरूण सिंह चौहान, मोहित जायसवाल, रामदेव कुमावत, संयुक्त संचालक आरपी आदित्य, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी, जिला समन्वयक ओम पाण्डेय, एडीपीओ रामेश्वर जायसवाल, एपीसी मुकेश पाण्डेय, अखिलेश तिवारी सहित स्कूल की प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक वासुदेव पाण्डेय ने किया।
 

इंजेक्शन वेल तकनीक से भूजल स्तर बढ़ाने की पहल
panchayattantra24.com-बिलासपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में जल संरक्षण एवं संचयन के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं इसी तारतम्य में बिलासपुर जिले में जल संरक्षण एव जल संचय के वृहद प्रयास किये जा रहे है। जिला प्रशासन द्वारा मोर गांव मोर पानी महाअभियान के तहत इस दिशा में कार्ययोजना बनाकर व्यापक कार्य किये जा रहे है। सुशाासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आगमन कोटा ब्लॉक के ग्राम आमागोहन में हुआ था। ग्राम आमागोहन से ही भूजल स्तर बढ़ाने का प्रयास कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में शुरू किया गया।
मोर गांव मोर पानी महाअभियान के तहत जिले में भूजल रिचार्ज की आधुनिक तकनीक इंजेक्शन वेल को तेजी से अपनाया जा रहा है। यह तकनीक गांव को जल संकट से निजात दिलाने और भविष्य के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
क्या है इंजेक्शन वेल तकनीक –
इंजेक्शन वेल एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें वर्षा जल को सीधे जमीन के भीतर स्थित जल स्तर तक पहुंचाया जाता है। यह प्रक्रिया पानी के भंडारण से अधिक प्रभावी होती है। क्योंकि यह भूजल को सीधे रिचार्ज करती है। जिससे हैंडपंप, कुएं और तालाब पुनः जलयुक्त हो जाते है। ग्राम अमागोहन, सोनपुरी में इंजेक्शन वेल तकनीक का उपयोग कर वर्तमान में सूखे तालाबों, पार्काेलेशन टैंक, डबरियों में इंजेक्शन वेल का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य से सतही जल एवं वर्षा जल को तालाब में जमा कर उसे फिल्टर करते हुए साफ पानी से भूजल स्तर को रिचार्ज किया जा रहा है।
जनभागीदारी से मिल रही सफलता –
जिला प्रशासन द्वारा मोर गांव मोर पानी अभियान को जन आंदोलन के रूप में अपनाया जा रहा है। जिले में इसके लिए जनजागरुकता का कार्य मनरेगा और एनआरएलएम के दल द्वारा किया जा रहा है। जिससे भू जल के कम से कम उपयोग और भूजल स्तर को बढ़ाने के प्रयास में जनभागीदारी पर जोर दिया जा रहा है फलस्वरूप अब तक विगत 1 माह में ही 54 बोरी बंधान के कार्य नालों में कर लिए गए है। तेज बहाव को कम करते हुए आसपास के भूजल स्तर को बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के दिनों में अधिक जल की आवश्यकता वाली फसलों जैसे धान की बुवाई के स्थान पर कम भूजल उपयोग वाले फसलों के विषय में जानकारी दी रही है।
जल संरक्षण हेतु जिले में निष्क्रिय बोरवेल को फिर से चालू करने के लिए 159 स्थानों का चिन्हांकन कर सैंड फिल्टर तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इस अभियान को मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जोड़कर क्रियान्वित किया जा रहा है इसके लिए जून माह के पहले सप्ताह में भी अलग अलग क्लस्टर में लगभग 6000 प्रतिभागियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें गांव के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और स्व सहायता समूह की दीदियों ने भाग लिया। प्रशासन के इस अनूठे प्रयास से पानीं बचाने लिए लोगों में जागरूकता आ रही है जिससे भविष्य सुरक्षित हो रहा है।
 

 panchayattantra24.-बिलासपुर। जागृति फाउंडेशन कोरबा के तत्वावधान में बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित सीजी इंडिया सुपर स्टार इवेंट्स में कोरबा की आरोही सिंह मिस छत्तीसगढ़ खिताब विजेता रहीं। जागृति फाउंडेशन की डॉयरेक्टर अंजू कुर्रे ने बताया कि ट्रांसजेंडर, हेंडिकेप, गरीब बच्चे और बड़ी संख्या में महिलाओं व किशोरियों ने छत्तीसगढ़ इंडिया सुपर स्टार कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के डायरेक्टर प्रोड्यूसर मोहन सुंदरानी,मोर छैया भुइयां फिल्म के एक्टर विवेक, प्रोड्यूसर रामनाथ साहू, मुंबई से सलमान, सेलिब्रिटी मैनेजर दीपक, दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सविता दुबे, शिवानी गज्जु के साथ पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव चंचल सलूजा भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि इस शो में छत्तीसगढ़ से आई प्रतिभाओं ने भाग लिया जिसमें कोरबा की आरोही सिंह ने मिस छत्तीसगढ़ का खिताब हासिल किया। अपनी इस उपलब्धि से आरोही ने कोरबा का नाम गौरवान्वित किया है। मध्यम वर्गीय परिवार की आरोही सिंह का मानना है कि दूरदृष्टि, पक्का इरादा और दिल दिमाग में कुछ कर गुज़रने की ललक हों तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहींं रोक सकता। वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी मम्मी नीरा और पापा सुख सागर को देती हैं। आरोही का कहना है कि पॉजिटिव सोच ही आदमी को आगे ले जाती है। इसी सोच में वह बहुत कुछ हासिल भी कर लेता है। आरोही का कहना है कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, कमी है तो बस गॉड फादर की जो उन्हें मार्गदर्शन दे सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं बहुत जल्द प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
 

 
 panchayattantra24.-कोरबा। एक महिला ने अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया है। महिला ने 7 साल पहले लव मैरिज की थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। इसी बीच उसका दूसरे युवक के साथ अफेयर हो गया। जब उसके पति को इसके अफेयर के बारे में पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर महिला ने धमकी देते हुए कहा, अगर उसे प्रेमी के साथ जाने नहीं दिया गया तो उसका भी ‘नीले ड्रम’ की घटना जैसा हश्र होगा। इतना ही नहीं उसने रोकने पर बच्चों को जान से मारने की भी धमकी दे डाली। 
यह घटना मानिकपुर पुलिस चौकी का है। जानकारी के अनुसार, संजय जांगड़े (26) SECL की आउटसोर्सिंग कंपनी में ड्राइवर का काम करता है। उसने 2017 में रुखसाना बानो (24) से लव मैरिज किया था। शुरुआत में दोनों अपनी लाइफ से काफी खुश ​थे। लेकिन पिछले कुछ समय बाद रुखसाना का व्यवहार बदल गया था। इस पर संजय को कुछ शक हुआ। संजय ने जब अपनी पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई, तब सच्चाई सामने आई। पता चला कि रुखसाना का सूरज महतो नामक युवक के साथ अफेयर चल रहा है। कई बार जब संजय काम पर जाता, तब रुखसाना अपने बॉयफ्रेंड सूरज से कई घंटे तक बात करती। इस बात ने संजय को मानसिक रूप से परेशान कर दिया। उसने बताया कि सूरज महतो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और कोरबा में एक दुकान में काम करता है। मोबाइल फोन के जरिए दोनों का संपर्क हुआ और धीरे-धीरे आपस में उनके बीच बातचीत बढ़ती चली गई। 
जब संजय ने इसका विरोध किया तो रुखसाना ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। उसने सोशल मीडिया पर वायरल ‘नीले ड्रम’ वाली घटना का हवाला देते हुए कहा कि अगर उसे प्रेमी के साथ नहीं जाने दिया तो उसका भी हश्र वैसा ही होगा। अगर ज्यादा दबाव बनाया तो बच्चों और उसे मार देगी। बता दें कि उस समय उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की नृशंस हत्या के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नीले प्लास्टिक के ड्रमों वाले मीम्स और पोस्ट शेयर किए जा रहे थे। 
इधर, रुखसाना और प्रेमी सूरज महतो दोनों 6 जून की शाम मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंचे, जहां रुखसाना ने अपनी सहमति से पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने का निर्णय लिया। संजय ने बताया कि उनके 2 बच्चे हैं, एक 6 साल का बेटा और 4 साल की बेटी है। रुखसाना ने अपने दोनों मासूम बच्चों को भी छोड़ कर चली गई। दो बच्चों का मां के जाने से रो-रोकर बुरा हाल है। मानिकपुर चौकी प्रभारी अमर जायसवाल ने बताया कि पत्नी और उसका प्रेमी दोनों मानिकपुर चौकी आए हुए थे, जहां पत्नी आपसी सहमति से प्रेमी के साथ चले गई है।