Browsing: बिलासपुर

 
panchayattantra24.-बिलासपुर । राजस्व विभाग में हुए हुए तबादलों के बाद सिमगा तहसीलदार नीलमणि दुबे समेत डेढ़ दर्जन तहसीलदारों को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है. स्टे के बाद अब इन अफसरों ने ट्रांसफर के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है. सिमगा तहसीदार नीलमणि दुबे ने तबादला सूची जारी पर होने के बाद नियमों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए शासन के खिलाफ मोर्चा खोला था. उनके निलंबन के बाद अन्य तहसीलदारों ने भी हाईकोर्ट में याचिका लगाई, जिसमें तकरीबन सभी को स्टे मिल गया. प्रदेश में हुए तबादलों में खामियां हैं. कई नायब तहसीलदारों को प्रोबेशन पीरियड में ही स्थानांतरित कर दिया गया. नियमों का उल्लंघन करते हुए कम समय में बार-बार स्थानांतरित किया गया.
 हाईकोर्ट से तबादला में स्टे मिलने वालों अधिकारियों में अभिषेक राठौर, बिलासपुर. नीलमणि दुबे, बलौदाबाजार. पोखन टोंडरे, बलौदाबाजार. प्रेरणा सिंह, रायपुर राजकुमार साहू, रायपुर राकेश देवांगन, रायपुर. जयेंद्र सिंह रायपुर. राजकुमार साहू, रायपुर प्रियंका, जांजगीर-चांपा. गुरु दत्त पंचभाई दुर्ग. सरिता मड़रिया, बेमेतरा. दीपक चंद्राकर, बालोद, विपिन बिहारी पटेल, तिल्दा. कमलवाती, बिलासपुर. माया अंचल, बिलासपुर और दीपक चंद्राकर पलारी, शामिल है.
 

  
panchayattantra24.-बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव आज बिलासपुर संभाग के जिलों में सड़क, भवन एवं पुल-पुलियों के निर्माण और संधारण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर दो बजे रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। साव शाम चार बजे बिलासपुर में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। 
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। जिले को धूम्रपान मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर ने विशेष पहल की है। कलेक्टर ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दे दी है। इसके साथ ही सरकारी कार्यालय और स्कूल-कालेज में ध्रुमपान करने और बेचने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने को कहा है। यानी स्कूल-कालेज के आसपास के पान ठेला पर भी चलानी कार्रवाई होगी। जिला कलेक्टर का उद्देश्य है कि स्कूल-कालेज और सरकारी कार्यालय को नशा मुक्त बनाना। जिसके लिए कलेक्टर ने इस अभियान की शुरुआत की है। खासतौर से स्कूल, कालेज इसके लिए बेहद संवेदनशील हैं, क्योंकि स्कूली बच्चे इन्हें देखकर कई बार धूम्रपान करना सीख जाते हैं। ऐसे में स्कूल के दायरे में इसका चलन रोकने के लिए कड़े कदम उठाया जा रहे है। कलेक्टर अवनीश शरण ने कोटपा एक्ट जिले में लागू की है और राजपत्रित अधिकारियों को चलानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत वे भी धूम्रपान बेचने और उसका सेवन करने वालों पर चालानी कार्रवाई कर सकते हैं।
 

panchayattantra24.- मुंगेली। काला साया का भय दिखाकर 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने ठगने वाले दो कथित साधुओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र का है। रौनाकापा निवासी वीर कुमार साहू के घर 28 सितंबर को दोपहर दो अज्ञात व्यक्ति साधु के वेश में आए और पूजा करने के बहाने ठगी कर भाग निकले। साहू ने पुलिस को बताया कि दोनों व्यक्ति उसकी पत्नी पुष्पा साहू को काला साया का डर दिखाकर पूजा करने की बात कहने लगे। उन्होंने सोने की एक फुल्ली, चांदी की एक जोड़ी पायल और 70,000 रुपये नकद ठग लिए। ठगी के बाद दोनों साधु फरार हो गए। 
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान कर मुंगेली-लालपुर रोड से दोनों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंजय लालदेव (37 वर्ष) और बिदुर कुमार लालदेव (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने रौनाकापा में पूजा करने के बहाने ठगी करने की बात कबूल कर ली। उनके पास से 70,000 रुपये नकद, चांदी की एक जोड़ी पायल, सोने की एक फुल्ली, और 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि मंजय लालदेव ने सात महीने पहले बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्र में भी पूजा के नाम पर एक महिला से चांदी की पायल ठगी थी। उसे भी अब जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
 

panchayattantra24.-बिलासपुर । रेंज के सभी थानों में जब्त गांजा और नशीले पदार्थों को सोमवार की सुबह मोहतराई स्थित फैक्ट्री में नष्ट कर दिया गया। इस दौरान करीब 2588 किलो गांजा फैक्ट्री भट्ठी में झोंका गया। साथ ही करीब 93 हजार टेबलेट नष्ट किए गए।एएसपी अर्चना झा ने बताया कि जिन मामलों का न्यायालय से निराकरण हो चुका है ऐसे प्रकरण में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट करने रेंज स्तरीय समिति बनाई गई है। 
समिति के अध्यक्ष आइजी डा संजीव शुक्ला हैं। इसमें सदस्य के रूप में एसपी रजनेश सिंह, कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी और क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले के 72 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट करने के निर्देश मिले। इसके अलावा कोरबा जिले के 96, जांजगीर-चांपा के 37, मुगेली के 13, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 35, सारंगढ़ बिलाईगढ़ के 10, सक्ती जिले के 12 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट किया जाना था। समिति ने सोमवार को रेंज के सभी थानों से लाए नशीले पदार्थों को मोहतराई स्थित एक फैक्ट्री में नष्ट कर दिया गया है। इसमें 2588 किलो गांजा, 367 गांजा के पौधे, तीन ग्राम ब्राउन शुगर, 440 ग्राम चरस, चार ग्राम एमडीएमए, एक हजार 271 नग प्रतिबंधित सिरप, 93 हजार 641 नशीले टेबलेट और पांच हजार 638 नशीले इंजेक्शन के एंपुल को नष्ट किया गया है।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। हाईकोर्ट ने एक महिला की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को खारिज करते हुए उसकी बच्ची की इच्छा को प्राथमिकता दी है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि बच्ची अपनी दादी के साथ रहना चाहती है और उसके हितों को देखते हुए यह सही होगा। रायपुर निवासी महिला की शादी 2006 में एक पुलिस फिजिकल इंस्ट्रक्टर से हुई थी। 2010 में उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ, लेकिन जनवरी 2015 में माता-पिता के बीच तलाक हो गया। तलाक के बाद कोर्ट ने बेटी की कस्टडी मां को सौंपी थी, लेकिन 2018 में बेटी के एथलीट बनने की चाह को ध्यान में रखते हुए सहमति बनी कि वह अपने पिता के साथ रहेगी।
अप्रैल 2024 में, पिता ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उनकी असामयिक मौत हो गई। इसके बाद बच्ची को बाल आरक्षक नियुक्त किया गया और वह अपनी दादी के साथ रहने लगी। मां ने जून 2024 में बेटी की कस्टडी के लिए आवेदन दिया, लेकिन बच्ची ने साफ कर दिया कि वह अपनी दादी के साथ ही रहना चाहती है। इस पर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने सुनवाई करते हुए मां की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि बच्चे का सर्वांगीण विकास सबसे महत्वपूर्ण है, और बच्ची की इच्छा को ध्यान में रखते हुए उसे दादी के साथ रहने देना ही उचित होगा। मां की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई के दौरान एसपी ने शपथ पत्र देकर बताया कि बच्ची अपने पिता के साथ रहती थी और अब वह दादी के पास रह रही है। बाल कल्याण समिति ने भी बच्ची के हितों को ध्यान में रखते हुए उसे दादी की कस्टडी में रखने की सिफारिश की थी।
 

panchayattantra24.- बिलासपुर । स्वर्णिम दर्पण पत्रिका एवं आर्या पब्लिकेशन के संस्थापक सौरभ पांडेय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हजरतगंज लखनऊ के निराला सभागार में साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में बिलासपुर छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित लेखिका कवियित्री मंजूलता मेरसा “कृष्णा मानसी” को भारत भाग्य स्मारिका सम्मान प्रदान किया गया। साहित्य के क्षेत्र में कृष्णा मानसी को अनवरत साहित्य साधना हेतु स्वर्णिम शील्ड, गोल्डन पेन, व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कृष्णा मानसी राष्ट्रीय भाषा हिंदी व अंचल की भाषा छत्तीसगढ़ी में लिखती हैं। गायन, लेखन व नृत्य में उन्हें पारंगत हासिल है। कृष्णा मानसी प्रमुख रूप से पंथी गीत लेखन व गायन के साथ विभिन्न विषयों पर काव्य लेखन करती हैं।
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर। अगर आप थाईलैंड जाकर विश्व प्रसिद्ध वाट अरूण देव मंदिर के दर्शन नहीं कर पा रहे है तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इसी मंदिर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-नैला में भव्य दुर्गा पंडाल मनाया जा रहा है. यहां निर्माण होने वाला दुर्गा पंडाल पूरे देश में अपनी अलग-अलग थीम को लेकर काफी प्रसिद्ध है. यहां माता को असली डायमंड और सोने के आभूषण भी पहनाए जाते है. इस साल यहां बैंकाक का विश्व प्रसिद्ध वाट अरूण देव मंदिर (भोर का मंदिर) इस बार जांजगीर-नैला में दिखेगा. 
 इसकी प्रतिकृति में बन रहा मां दुर्गा का पंडाल आकार ले रहा है. रेलवे स्टेशन जांजगीर-नैला का स्थान परिवर्तन कर श्रीश्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा अग्रसेन भवन जांजगीर-नैला में दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है. इसमें बुर्ज खलीफा दुबई फेम भव्य लाइटिंग व लेजर शो यहां का प्रमुख आकर्षण रहेगा. पण्डाल में 35 फीट ऊंची माता रानी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी. 5 विशाल शेरों के स्वर्णिम रथ पर सवार होंगी. 41 वर्षों की परंपरा को बनाये रखते हुये श्रीश्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य स्वरूप में दुर्गोत्सव आयोजित किया जा रहा है. बता दें कि नैला के युवा हर साल अनोखे भव्य पंडाल बनाते है. यह बुजुर्गो की प्रेरणा से सफल हो रही है. देश-विदेश में इसकी चर्चा होती है. साथ ही नया कीर्तिमान स्थापित कर सालों से रिकॉर्ड बनाते आ रहे है.
 

 panchayattantra24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । रफ्तार का कहर जारी है. इस बीच पेंड्रा-अमरपुर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई.
 मिली जानकारी अनुसार, बीती रात पेंड्रा अमरपुर मार्ग में कल्लू ढाबा के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान श्रीकांत पांडे के रूप में हुई है जो बजाज फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट का काम करता था. घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है. पेण्ड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
 

 
panchayattantra24.-रतनपुर । बिलासपुर के अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया के सीमावर्ती क्षेत्र से लोमड़ी अब रतनपुर के जंगल में आ गया है। बुधवार को लोमड़ी ने दातुन तोड़ने जंगल गए एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर तीन लोग बचाने पहुंचे, तब लोमड़ी ने उनके ऊपर भी हमला बोल दिया। सभी चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। बता दें कि कुछ दिन पहले ही लोमड़ी ने लोरमी के खुड़िया इलाके में भी हमला बोल दिया था। 
दरअसल, रतनपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम कुवांजति से लगा हुआ जंगल है। गांव के निवासी जीवन दास दातून तोड़ने जंगल गया था। वह दातून तोड़ रहा था, तभी अचानक लोमड़ी आ गया। उसे सामने देखकर ग्रामीण घबराकर भागने लगा। वहीं, लोमड़ी ने दौड़ाकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान घायल जीवन दास ने चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद तीन ग्रामीण चैन सिंह, रैन सिंह और गोपाल उसकी मदद करने के लिए दौड़े। तब लोमड़ी को देखकर तीनों उसे भगाने का प्रयास करने लगे। लेकिन, लोमड़ी ने उन ग्रामीणों पर भी हमला कर दिया। किसी उन्होंने लोमड़ी को भगाया।