Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.-बिलासपुर. जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मोड़ पर एक आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. मोड़ पर सामने से आरही ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ही दोनों ने दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार, नयापारा कृतिनगर निवासी अशोक साहू अपने पड़ोसी निजाम अंसारी के साथ किसी काम से निकले थे, इसी दौरान सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मोड़ पर सामने से आ रही ट्रक ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी और इस हादसे में उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है.

panchayattantra24.-कोरबा। कोरबा में तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। कार सवार एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला छुरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हीरानंद पंजवानी की भाभी है। वहीं चार लोग घायल हो गए। 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छुरी निवासी हीरानंद पंजवानी के बड़े भाई नानक पंजवानी पत्नी साधना और बेटे हितेश के साथ किसी काम से सोमवार की सुबह बिलासपुर गए थे। जहां मंगलवार की सुबह काम निपटाने के बाद तीनों कार से लौट रहे थे, कार उनका बेटा हितेश चला रहा था।
ग्राम रजकम्मा के पास पहुंचे थे, तभी बाइक के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतनी जबरदस्त था कि कार तीन बार पलट कर फिर से सीधी खड़ी हो गई। वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार कुलदीप सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी। वहीं बाइक में सवार महिला समेत कार सवार नानक पंजवानी, पत्नी साधना और बेटा भी घायल हो गए।

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार को अलग-अलग 2 हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना पचपेड़ी क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल युवक और बुजुर्ग ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी घटना में अनियंत्रित ट्रेलर बिजली खंभे और ट्रांसफॉर्मर को टक्कर मारते हुए बुजुर्ग महिला को चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौत हो गई। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र के धरदेई निवासी आदित्य पटेल (23) रविवार की सुबह किसी काम से ससहा गया था। उसके साथ गांव के ही चंदनराम साहू (63) भी था। दोनों बाइक सवार ससहा से जोंधरा तरफ आ रहे थे। इस दौरान वह ग्राम सोनसरी स्थित सूरज ढाबा के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार आदित्य और चंदनराम साहू ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए। ट्रैक्टर का चालक उन्हें रौंदते हुए भाग निकला। कुछ दूर जाकर उसने ट्रैक्टर सड़क से उताकर मैदान में खड़े कर दिया और भाग गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई थी। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के जरिए मृतकों की पहचान की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर ड्राइवर की तलाश कर रही है।

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में सड़कों के सामने अवैध कब्जा के कारण यातायात व्यवस्था बदहाल हो गई है। दुरुस्त करने नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। इस दौरान 6 बाउंड्रीवाल पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं, 22 दुकानों के सामने लगे शेड हटाए गए। साथ ही 12 गुमटियों की जब्ती भी बनाई।
दरअसल, शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था का प्रमुख कारण मेन रोड की दुकानों पर अतिक्रमण है। एक तरफ व्यापारी दुकानों के सामने शेड व निर्माण कर सड़क पर दुकान लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ दुकानों के सामने बेतरतीब तरीके से गाड़ियां खड़ी कर दी जाती है, जिसके कारण आवागमन बाधित होता है। कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनेश सिंह ने निगम आयुक्त अमित कुमार के साथ शहर की सड़कों पर पैदल पेट्रोलिंग कर दुकानों के सामने बने शेड व अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे।

panchayattantra24.-बिलासपुर । बिलासपुर में एक व्यापारी सस्ता सोना पाने की लालच में आकर 5 लाख रुपए ठगी का शिकार हो गया। महिला सहित 3 लोगों ने उसे असली सोने का लॉकेट दिखाया, जिसके बाद 3 किलो नकली सोना थमा दिया। ठग 30 लाख मांग रहे थे, लेकिन सौदा 5 लाख में तय हुआ। बुजुर्ग ने अपने खुफिया कैमरे से ठगों की तस्वीरें भी ली है। बताया जा रहा है कि व्यापारी को जब ठगी का एहसास हुआ तो वह 3 किलो नकली सोना लेकर तोरवा थाना पहुंचा। यहां पुलिस ने FIR लिखने के लिए बुजुर्ग को 3 घंटे तक थाने में बैठाया फिर, कहा यहां FIR दर्ज नहीं होगी।
दरअसल, उमाशंकर साहू सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसीवां का रहने वाला है, जहां वह इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास 2 लोग पहुंचे। उन्होंने व्यापारी को सोने का लॉकेट दिखाया। इसी तरह से 3 किलो वजनी सोना होने का दावा किया। उन्हें सस्ती कीमत में बेचने का दावा किया। शुरुआत में व्यापारी ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद उन्हें बार-बार कॉल किया गया था।

panchayattantra24.-कोरबा । मानिकपुर एसईसीएल खदान के निमार्णाधीन ब्रीज में चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। प्रमोद पवार ने लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम चना पत्र दर्ज कराया यह M/S. PD MAHESHWARI BILASPUR में बतौर अभियंता काम है इसका कम्पनी का काम मानिकपुर एसईसीएल माईनस के अंदर निर्माणाधीन ब्रीज का काम चल रहा है जिसका देखरेख यह स्वयं करता है।
उक्त निर्माणाधीन ब्रीज के पास 4.10.2024 के रात 01.00 बजे से 02.00 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 32 एम०एम० का पुराना इस्तेमाली सरिया वजनी करीबन 1.744 टन कीमती करीबन 35,000 रूपये लगभग को चोरी कर ले गया है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो प्रार्थी का आवेदन पत्र में प्रथम दृष्टया धारा सदर का अपराध घटित होना पाये जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
01. बुधवार रोहिदास पिता महेत्तर रोहिदास उम्र 35 वर्ष सा० दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला चौकी मानिकपुर।
02. संतराम रोहिदास पिता महेत्तर रोहिदास उम्र 30 वर्ष सा० दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला।
03. संदीप यादव पिता सावन लाल यादव उम्र 21 वर्ष सा० दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला चौकी मानिकपुर।
04. दिलावर दिवाकर पिता स्व० राम खिलावन दिवाकर उम्र-32 वर्ष सा० दादरखुर्द बंजरंग मोहल्ला चौकी मानिकपुर।
05. राज कुमार जाटवर पिता जय कुमार जाटवर उम्र-31 वर्ष सा० दादरखुर्द बंजरंग मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।
06. विक्की राज जांगड़े पिता रामजी जांगड़े उम्र 30 वर्ष सा० दादरखुर्द बंजरंग मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।

panchayattantra24.-कोरबा। चरित्र संदेह को लेकर पत्नी से विवाद करने के बाद डंडा से पीट कर हत्या कर दी। विवेचना कर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया था। सुनवाई के बाद तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला लेमरू थाना अंतर्गत 12 जुलाई 2023 का है। ग्राम गढ़ उपरोड़ा खालपारा निवासी पुरान सिंह कंवर अपनी पत्नी विश्वा बाई के साथ निवास करता था। पुरान अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। 12 जुलाई को इसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद हुआ, तब पुरान सिंह ने डंडा से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी की मौत हो गई। पुरान ने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि घटना दिनांक को वह सुबह आठ बजे खेत जोतने गया था, दोपहर 12 बजे घर आया तो पत्नी नहीं थी। सरई पत्ता तोड़ने जंगल गई थी। शाम चार बजे तक नहीं आने पर उसे ढूंढने जंगल गया। तब वह खेत किनारे बेहोश पड़ी मिली। उसे उठा कर घर लाया और होश आने पर खाना खिलाया। उसके बाद पत्नी विश्वा सो गई, तब वह मछली पकड़ने चला गया।
शाम को वापस आया, तब मोहल्ले की महिलाएं पत्नी की मालिश कर रही थी। बाद में उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर शव का पोस्टमार्टम कराया, तब हत्या करने की बात सामने आई। जांच उपरांत पुलिस ने संदेह के आधार पर पुरान सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आखिरकार पुरान सिंह ने पत्नी की डंडा से पीट- पीट कर हत्या करने की बात स्वीकार की। विश्वा बाई के शव में लगे खून को कपडे व रूई से पोछने की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में धारा 302, 201 के तहत कार्रवाई करते हुए पुरान सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। राज्य शासन की ओर से पैरवी करते हुए अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक कृष्णकुमार द्विवेदी ने तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश अश्वनी चतुर्वेदी के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किया।

panchayattantra24.-मुंगेली । जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘हमर आवास हमर विकास’’ की थीम पर जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक पुन्नूलाल मोहले कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर अतिथियों ने आवास योजना के 10 हितग्राहियों को चाबी सौंपी और 60 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले 03 करोड़ आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं प्रदेश में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बनते ही पहली केबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासहीन परिवारों के लिए आवास की स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में जिले के 20 हजार से अधिक हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किया गया है। इसके लिए पूरे जिलेवासी बधाई के पात्र हैं।

panchayattantra24.-कोरबा। ट्रैफिक जवान ने युवती की जान बचा ली। 07.10.2024 को पावर हाउस रोड सुनालिया पुल के पास नायक क्र. 101 कृष्णानंद रायसागर की ड्यूटी ट्राफिक टीम में लगाई गई थी। रात्रि लगभग 8:45 बजे एक युवती अचानक सुनालिया पुल से छलांग लगा दी। मौके पर तैनात सउनि मनोज राठौर के टीम में कार्यरत उक्त पुलिसकर्मी के द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए युवती को बचाने के लिये बहती नहर में बिना समय गवाएं कूद गये, लेकिन तेज बहाव और अंधेरे की वजह से युवती का काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चल सका। पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने कहा कि अपनी जान की परवाह न करते हुए तत्काल बहती हुए नहर में कूदना एक अत्यंत ही सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य है। अतः सउनि मनोज कुमार राठौर और नायक क्र. 102 कृष्णानंद रायसागर को नगद ईनाम और प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया।

panchayattantra24.-कोरबा । जीएसटी की नजर व्यापारियों के कारोबार पर लगातार बनी हुई है. इसी कड़ी में जीएसटी की टीम ने बीती रात कटघोरा स्थित ज्योति इलेक्ट्रानिक्स में छापा मारा. इस कार्रवाई से कटघोरा से लेकर कोरबा तक के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा. GST इलेक्ट्रानिक्स कारोबारियों के लिए साल में व्यापार के सबसे अच्छे मौकों में से एक नवरात्रि के अवसर पर जीएसटी की टीम चार वाहनों में ज्योति इलेक्ट्रानिक्स में दबिश दी. कटघोरा के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों में से एक ज्योति इलेक्ट्रानिक्स में टीम पहुंची. दुकान संचालक पवन अग्रवाल से पूछताछ करने के साथ देर रात तक दस्तावेज खंगालती रही. हालांकि, इस कार्रवाई में क्या-क्या खामियां पाई गई इसका खुलासा नहीं हुआ है.