Browsing: बिलासपुर

उस्लापुर-सकरी रोड़ में अब ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, आवागमन होगा आसान
लगभग 16 करोड़ में बनी सड़क का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण
panchayattantra24.com-बिलासपुर। बिलासपुर के सकरी में संकरी सड़क को लेकर परेशान आमनागरिकों को अब राहत मिल गई है। उन्नयन के पश्चात चौड़ी हुई उस्लापुर-सकरी रोड़ में आवागमन आसान होने के साथ राहगीरों को ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज उस्लापुर रेल्वे ओव्हरब्रिज से लेकर सकरी बाईपास चौक तक 15वें वित्त आयोग और डीएमएफ फंड से लगभग 16 करोड़ की लागत से बनकर तैयार इस सड़क का लोकार्पण किया। इस मार्ग के उन्नयन और चौड़ीकरण होने से राहगीरों खासकर तखतपुर, मुंगेली, कवर्धा, लोरमी, पेंड्रा और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से आने वाले तथा निगम में नए जुड़े चार वार्डों के रहवासियों को काफी राहत मिलेगी, यातायात सुगम होगा।
उस्लापुर रेल्वे ओव्हरब्रिज से लेकर सकरी बाईपास चौक तक नगर निगम द्वारा सवा चार किमी सड़क का उन्नयन और चौड़ीकरण किया गया है। सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन होने से राहगीरों को काफी राहत मिली है। उन्नयन और चौड़ीकरण के तहत मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई गई है, डिवाइडर बनाया गया है, स्ट्रीट लाइट और दोनों तरफ नाली निर्माण भी किया गया है। यह मार्ग शहर का प्रवेश द्वार है जिसकी काफी दिनों से चौड़ीकरण की जरूरत महसूस की जा रही थी, बिलासपुर शहर अब महानगर के रूप में विकसित हो रहा है। शहर के चारों तरफ कॉलोनियां विकसित हो रही हैं. इसके अलावा व्यापारिक गतिविधियां भी तेजी के साथ बढ़ने लगी है। चौड़ीकरण के पूर्व सड़क संकरी थी, जिसके कारण आए दिन ट्रैफिक जाम और हादसे होते रहते थे। इसके अलावा इस सड़क पर ट्रैफिक का अत्याधिक दबाव रहता था। प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन इस मार्ग से गुजरती है।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरूण साव,विधायक तखतपुर धर्मजीत सिंह,बिलासपुर अमर अग्रवाल, बिल्हा धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, संभाग आयुक्त महादेव कांवरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी आदि उपस्थित थे।

लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाचा महोत्सव में भी होंगे शामिल
panchayattantra24.com-बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 नवंबर को बिलासपुर को 143 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सकरी रोड, मिनोचा रोड, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मिनी स्टेडियम, सिटी कोतवाली के पास निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और अरपा नदी तट पर निर्मित राम सेतु मार्ग का लोकार्पण करेंगे। साय इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे।
रामसेतु मार्ग
अरपा उत्थान और तट संवर्धन प्रोजेक्ट अंतर्गत अरपा नदी के दांयी तरफ की सड़क का नाम रामसेतु मार्ग रखा गया है। रामसेतु मार्ग की लागत 49 करोड़ 98 लाख रूपये है, जिसमें फूटपाथ, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, रिटेनिंग वॉल, पीचिंग और सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है।
मिनी स्टेडियम
शहर के पुराने और प्रतिष्ठित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला मल्टीपरपज़ स्कूल के मैदान को संवार कर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 21 करोड़ 79 लाख रूपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया है, जिसमें 14115 वर्ग मीटर का सर्व सुविधायुक्त क्रिकेट मैदान है जिसकी दर्शक क्षमता 850 है। यहां डे-नाईट मैच खेलने की सुविधा है। यहां इनडोर गेम्स जैसे स्नूकर, बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस, स्क्वैश खेलने की सुविधा के साथ-साथ आधुनिक जिम बनाया गया है। इसके अलावा ट्रेनिंग हॉल का निर्माण किया गया है। इसी भवन में अलग से वीआईपी गैलरी,एनाउंसमेंट बॉक्स और पेंट्री रूम के साथ ही यहां बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए एक हॉस्टल बनाया गया है। यहां दो लॉन टेनिस कोर्ट बनाया गया है।
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स
14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से संजय तरण पुष्कर परिसर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया गया है, इस तीन मंजिला इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बेसमेंट में पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर में रिसेप्शन और रेस्टोरेंट संचालित होगा। प्रथम तल में बैडमिंटन, स्क्वैश कोर्ट, टेबल टेनिस, स्नूकर, बिलियर्ड्स, द्वितीय तल में मल्टीपरपज हॉल, योगा, मैट गेम की सुविधा है। तीसरे तल में मनोरंजन की अनेक सुविधाएं है।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने तीन बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया गया है, जिनमें पिंक प्ले ग्राउंड का लोकार्पण पहले ही किया जा चुका है।
कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग
29 करोड़ 76 लाख की लागत से साढ़े तीन एकड़ में कोतवाली थाना परिसर में तीन मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर के अलावा सभी फ्लोर में पार्किंग की सुविधा दी गई है जिसमें 192 कार और 325 बाइक एक साथ पार्क की जा सकेगी। ग्राउंड फ्लोर को कमर्शियल कांप्लेक्स के तौर पर विकसित किया गया है जिसमें 46 दुकानों का निर्माण किया गया है।
उस्लापुर-सकरी सड़क
उस्लापुर रेल्वे ओव्हरब्रिज से लेकर सकरी बाईपास चौक तक 15 करोड़ 87 लाख की लागत से नगर निगम द्वारा सवा चार किमी सड़क का उन्नयन और चौड़ीकरण किया गया है। सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन होने से राहगीरों को काफी राहत मिली है और ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिली है। उन्नयन और चौड़ीकरण के तहत मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई गई है, डिवाइडर बनाया गया है, स्ट्रीट लाइट और दोनों तरफ नाली निर्माण भी किया गया है।
मिनोचा कॉलोनी सहित अन्य रोड
11 करोड़ 68 लाख की लागत से शहर के विभिन्न सड़कों का डामरीकरण, उन्नयन, साइनेज, मिनोचा कॉलोनी रोड और रोटरी शामिल है, जिसमें प्रमुख रूप से महावीर नगर चौक से उस्लापुर ओव्हर ब्रिज तक 800 मीटर सड़क, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और रोटरी शामिल है। शहर के विभिन्न सड़कों का डामरीकरण, साइनेज, रोड मार्किंग के कार्य शामिल हैं।
 

 
 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में सोमवार को पैरोल पर कैदियों की वापसी न होने को लेकर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में हुई सुनवाई में डीजी जेल ने शपथ पत्र में पैरोल पर बाहर गए और उसके बाद वापस न लौटने वाले कैदियों के बारे में बताया। अदालत ने अब इस पूरे मामले में एक बार फिर ताजा रिपोर्ट शपथ पत्र के माध्यम से मांगी है। कोरोना काल में कई कैदी प्रदेश की जेलों से पैरोल लेकर बाहर निकले थे। इसके बाद वे आज तक जेल वापस नहीं आए। हाई कोर्ट ने इसे संज्ञान में लेकर इनकी वापसी को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी मांगी थी। मामले की पिछली सुनवाई 30 सितंबर 2024 को हुई थी। इसमें अदालत ने डीजी जेल को शपथ पत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाने के आदेश दिए थे। आज मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिंह और न्यायाधीश अमितेंद्र किशोर प्रसाद की डबल बेंच में मामले की सुनवाई हुई। सरकार के अधिवक्ता ने हाई कोर्ट द्वारा 30 सितंबर को जारी आदेश के परिपालन की जानकारी दी। इसमें डीजी जेल के द्वारा हलफनामे को सरकारी वकील ने प्रस्तुत किया। 
सुनवाई के दौरान शपथ पत्र के माध्यम से दी जानकारी में डीजीपी जेल ने बताया कि 83 बंदी पैरोल में बाहर थे, जिनमें से 10 लोगों को पकड़ लिया गया है वही तीन की मौत हो गई है अभी भी 70 कैदी पैरोल लेकर वापस नहीं लौटे हैं। इसके अलावा बताया गया कि हाईकोर्ट के आदेश का परिपालन करने डीजीपी ने 23 अक्टूबर 2024 को प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष अभियान चला कर डेली बेसिस पर रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए हैं। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने अब इस पूरे मामले में डीजीपी जेल से एक बार फिर ताजा रिपोर्ट शपथ पत्र के माध्यम से मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को नियत की गई है।
 

panchayattantra24.com-जांजगीर चांपा। जमीन बंटवारा को लेकर जानलेवा हमला करने वाले पिता- पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला शिवरीनारायण थाना का है। थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि खोरसी निवासी सुखदेव केंवट 15 नवंबर की शाम 7:30 बजे के आस पास अपने घर पर था।
तभी बहरू केंवट का बेटा राजेश केंवट जमीन बंटवारा को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। गाली गलौज करने से मना करने पर वहीं खड़ी सुखदेव की पत्नी शीतला के ऊपर बोल्डर पत्थर से सिर पर हमला कर दिया जिससे उससे गंभीर चोट लगी। इतना ही नहीं राजेंश केंवट डंडा से सुखदेव की हत्या करने की नियत से सिर में लगातार वार किया।
जिससे सुखदेव के सिर में गंभीर चोट लगी और जमीन पर गिर गया। इसके बाद बीच बचाव करने आए उसके चाचा अमृत केंवट और खोलबहरा केंवट के साथ भी राजेश केंवट और उसके पिता बहरू केंवट दोनों ने मिलकर मारपीट किए।
 

 
 panchayattantra24.-मुंगेली. केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू आज  मुंगेली जिले के दौरान लोरमी में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा के समापन अवसर पर शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कथा वाचक पं. सागर मिश्रा से कथा श्रवण किया कर आशिर्वाद लिया. उन्होंने कहा, “प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी लोरमी के मानस मंच में श्री राम कथा का आयोजन हुआ है, जो नगर के लिए बड़े गर्व की बात है. यहां के युवा समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, यह सच में प्रेरणादायक है.” इसके साथ ही उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए मानस मंच समिति को अपने सांसद निधि से भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस राशि से मंच के भवन को और सुंदर तथा सुविधाजनक बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का और बेहतर आयोजन किया जा सके. 
लोरमी में अपने प्रवास के दौरान तोखन साहू ने मीडिया से बात करते हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के बारे में भी बयान दिया. उन्होंने कहा, “इस बार झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी. पिछले पांच वर्षों में झारखंड की जनता ने बहुत तकलीफें सही हैं, और पूर्व सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए. इसके कारण आम जनता में आक्रोश है, जो इस बार भाजपा की सरकार को मजबूत बहुमत दिलवाएगा.”
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर के सेंट्रल किचन में स्कूली बच्चों को दी जाने वाली मध्याह्न भोजन घटिया क्वालिटी का है, जिसके चलते बच्चों ने मध्याह्न भोजन लेना बंद कर दिया है। ऐसे में स्कूल स्टाफ और रसोइया उस भोजन को जानवरों को परोस रहे हैं। मध्याह्न भोजन के वक्त बच्चों से ज्यादा मवेशियों की भीड़ रहती है। हाईकोर्ट ने इस मामले को जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है, जिस पर राज्य शासन के साथ ही कलेक्टर से जवाब मांगा है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को शपथपत्र के साथ जवाब देने कहा है। केस की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।
 दरअसल, शहर के स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए सेंट्रल किचन बनाया गया है, जिसके संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम ने ठेके पर दे दी है। यहां से करीब 120 से अधिक सरकारी मिडिल और प्राइमरी स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों को मध्याह्न भोजन की सप्लाई की जाती है। पहले सेंट्रल किचन से बच्चों के लिए बेहतर भोजन की सप्लाई की जाती थी। शिक्षा विभाग के अफसरों ने जब से ध्यान देना बंद किया है, तब से भोजन का स्तर गिर गया है। घटिया क्वालिटी का भोजन खाने से बच्चे भी इनकार कर रहे हैं। इसलिए स्कूल के रसोइया मवेशियों को खिला रहे हैं।
 

 
 
 panchayattantra24.-कोरबा। जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल में जय श्रीराम कहने या टीका लगाने पर बच्चों को शिक्षक द्वारा प्रताड़ित किया जाता है. शिक्षक ने दो छात्रों की जमकर पिटाई भी कर दी. शिक्षक के इस व्यवहार से ग्रामीणों में आक्रोश है. इस मामले को लेकर अब ग्रामीण प्रदर्शन की तैयारी में है. यह घटना पाली पड़निया गांव की है.
 शिक्षक राजकुमार ओगरे की हरकतों से परेशान विद्यार्थियों ने पूरे मामले की जानकारी पालकों को दी. इसके बाद आक्रोशित पालक स्कूल पहुंचे और संबंधित शिक्षक को जमकर खरी खोटी सुनाई. इस दौरान शिक्षक पालकों से क्षमा मांगते दिखाई दिए, लेकिन ग्रामीण उन्हें क्षमा करने के मूड में नहीं है. पालकों ने घटना की जानकारी सर्वमंगला चौकी पुलिस और शिक्षा विभाग को दी है. बताया जा रहा है कि संबंधित स्कूलों में तीन गांव के बच्चे पढ़ाई करने आते हैं. अब इन तीनों गांव के लोग एकत्रित होकर सनातन विरोधी शिक्षक की हरकतों का विरोध करने की तैयारी में हैं.
 

 
panchayattantra24.- कोरबा। गला दबाकर पति की हत्या कर पुत्र के साथ मिलकर लाश को ठिकाना लगाने के मामले में आरोपी पत्नी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. आरोप छुपाने पत्नी ने खुद पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. यह घटना 2019 की है. आरोपी पत्नी सुशीला निषाद ने पति को मौत के घाट उतारने के बाद चटाई में ढंककर पिकनिक जाने ऑटो बुकिंग कराया। मां ने अपने बेटे के साथ मिलकर मौका देख लाश को ठिकाना लगाया था. इस पर ऑटो चालक की नजर पड़ने पर महिला ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी थी। पुलिस जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ. घटना के कुछ साल बाद पुलिस को कॉफी पॉइंट पर नरकंकाल मिला था. लाश ढिकाने लगाने प्रयुक्त वाहन के चालक ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी बताई. इस मामले में कोर्ट ने आरोपी महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। जिले के सात स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सालभर से शिक्षक, सहायक शिक्षकों की कमी बनी हुई थी। जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। आत्मानंद स्कूलों में गणित, विज्ञान, भौतिकी, अंग्रेजी जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों के 45 पद रिक्त थे। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अब प्रयास शुरू किया गया है। इसके लिए आनलाइन माध्यम से आवेदन मंगाया गया था। आवेदन करने की अंतिम छह नवंबर थी। अब पात्र आवेदनों की छटनी कर पात्र अपात्र की सूची जारी की जाएगी।
शिक्षकों के रिक्त पद पर भर्ती के लिए दो वर्ष पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञापन जारी किया गया था। मगर अधिकांश शिक्षकों और सहायक शिक्षकों का उनके मनपसंद स्थान पर नौकरी मिल जाने के कारण यहां के स्कूलों को छोड़कर चले गए हैं। जिसके चलते स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम अकलतरा में विज्ञान व गणित शिक्षक के एक – एक पद, सहायक शिक्षक 2 और प्रयोगशाला सहायक का एक पद रिक्त थे। इसी तरह बलौदा में व्याख्याता गणित एक, शिक्षक संस्कृत एक, सहायक शिक्षक के तीन और एक प्रयोगशाला सहायक का पद रिक्त था। पामगढ़ में सामाजिक विज्ञान शिक्षक के एक पद , अंग्रेजी शिक्षक के एक और सहायक शिक्षक चार और एक प्रयोगशाला सहायक , प्रधान पाठक प्राथमिक का पद रिक्त थे। सारागांव में शिक्षक अंग्रेजी एक, सहायक शिक्षक चार और बम्हनीडीह में व्याख्याता भौतिक शास्त्र , संस्कृत, जीव विज्ञान , वाणिज्य , शिक्षक अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, और सहायक शिक्षक के एक एक पद रिक्त थे। इसी तरह नवागढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षक विज्ञान एक, सहायक शिक्षक एक, सामाजिक विज्ञान, प्रयोगशााला सहायक एक ग्रंथपाल का एक पद रिक्त थे।
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। कोरबा के रहने वाले 11 साल के अर्जुन अग्रवाल ने कौन बनेगा करोड़पति यानी KBC में 12 लाख रुपए जीते हैं। अर्जुन कक्षा छठवीं के छात्र हैं। शो से वापस आने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने उनका स्वागत किया है। वहीं दर्री आईपीएस प्रशिक्षु सीएसपी विमल कुमार पाठक अपने कार्यालय में बुलाकर अर्जुन का सम्मान किया है। इस मौके पर अर्जुन ने बताया कि उसे बचपन से ही सामान्य ज्ञान में रुचि है। उसका सपना था कि पढ़ाई के साथ साथ एक दिन वो इस कार्यक्रम में हिस्सा ले। अर्जुन ने कहा – अमिताभ बच्चन से मिलकर उसे बेहद खुशी हुई। वो प्रयास करेगा कि फिर से इस कार्यक्रम का हिस्सा बन पाए। वहीं IPS विमल कुमार पाठक ने बताया कि अर्जुन दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा हैं। पाठक ने अर्जुन को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।