Browsing: बिलासपुर

 
panchayattantra24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीती रात एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई. जिले के पाली थाना अंतर्गत मुंगाडिह के पास तेज रफ्तार इनोवा कार एनएच रोड पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. इस घटना में कार में सवार 6 लोग घायल हो गए. कार में 2 छोटे बच्चे भी सवार थे, उन्हें भी सिर और पैर पर चोंटे आई हैं. घायलों में से 3 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर घंटों की मशक्कत के बाद राहगीरों की मदद से बाहर निकाला. सभी घायलों को पाली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में सवार दंपति भिलाई निवासी थे, जो बनारस से वापस भिलाई लौट रहे थे. इसी दौरान रात लगभग 2 बजे वे सभी दुर्घटना के शिकार हो गए. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई.
 

 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर: सक्ती जिले के डभरा थाना में दर्ज एक मामले की जांच में 8 माह की देरी और एफआईआर को चुनौती देने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की अध्यक्षता वाली युगलपीठ ने कहा, “अधिकारियों की रोज फोटो छप रही है, लेकिन वे अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकारी बॉलीवुड स्टार नहीं हैं।” डभरा थाने में 25 अप्रैल 2024 को भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 408 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर को चुनौती देते हुए एक आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी ने स्वयं उपस्थित होकर कोर्ट को बताया कि एफआईआर दर्ज होने के 8 माह बाद भी इसे उजागर नहीं किया गया और जांच में कोई प्रगति नहीं हुई है। 
चीफ जस्टिस ने मामले की सुनवाई के दौरान शासन के अधिवक्ता से कहा, “यह क्या हो रहा है? हर मामले में यही स्थिति है। एसपी और जांच अधिकारी अपना काम नहीं कर रहे। जांच महीनों तक चलती रहती है। अधिकारी रोज अखबारों में अपनी तस्वीरें छपवाने में लगे हैं।” चीफ जस्टिस ने यह भी कहा कि एफआईआर की जांच और प्रक्रिया में देरी से पीड़ित और आरोपी दोनों कोर्ट के समक्ष बार-बार पेश हो रहे हैं। उन्होंने इस स्थिति को गंभीर लापरवाही करार दिया। कोर्ट ने पहले डीजीपी को ऑनलाइन सुनवाई में शामिल करने का निर्देश दिया, लेकिन अतिरिक्त महाधिवक्ता के अनुरोध पर इसे टाल दिया। कोर्ट ने इस याचिका को इसी तरह के अन्य मामलों के साथ जोड़ते हुए सुनवाई के लिए 2 दिसंबर 2024 की तारीख तय की है।
 

 
panchayattantra24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चलानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए राज्य मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग में भारी वाहनों की गति सीमा के लिए संकेतांक बोर्ड लगाने निर्देश के दिए। जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, तिराहा, मोड़ एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार सुधारात्मक उपाय के लिए संबंधित विभागों को रात्रि में प्रकाश व्यवस्था, धीरे चलें का संकेत बोर्ड, क्रेश बेरियर, रिफ्लेक्टिव टेप, फेसवॉल, सड़क किनारे पेड़ पर रेडियम लगाने, सड़कों के गड्ढ़े भरने, गति अवरोधक, रम्बल स्ट्रीप, रोड मार्किंग आदि के निर्देश दिए। 
 बैठक में जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि माह जनवरी से अक्टूबर 2024 तक यातायात नियमों का अवहेलना करने पर 40 आरोपी वाहन चालकों का ड्रायविंग लायसेंस निलंबन हेतु भेजे गए प्रकरणों में से 38 चालकों का ड्रायविंग लायसेंस निरस्त किया गया है। ड्रायविंग लायसेंस निलंबन के 2 प्रकरण प्रक्रियाधीन हैं। मोटरयान अधिनियम के तहत माह जनवरी से अक्टूबर 2024 तक 4959 विभिन्न प्रकरणों में 19 लाख 36 हजार 200 रूपए की चलानी कार्रवाई की गई है। 
इनमें बिना हेलमेट के 860 प्रकरणों में 4 लाख 30 हजार रूपए, बिना सीट बेल्ट के 352 प्रकरणों में 1 लाख 80 हजार रूपए, दो पहिया वाहन में तीन सवारी के 114 प्रकरणों में 34 हजार 300 रूपए, बिना लायसेंस के 72 प्रकरणों में 72 हजार 500 रूपए, अवैधानिक पार्किंग के 47 प्रकरणों में 9000 रूपए, प्रतिबंधित क्षेत्र (नो एन्ट्री) में वाहन प्रवेश के 42 प्रकरणों में 85 हजार रूपए, वायु प्रदुषण जांच के 17 प्रकरणों में 9 हजार 800 रूपए, नाबालिक वाहन चालक के 13 प्रकरणों में 13000 रूपए, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने के 9 प्रकरणों में 9000 रूपए, पंजीकृत लदान क्षमता से अधिक भार लादने के 9 प्रकरणों में 33 हजार 500 रूपए, नशे की हालत में वाहन चलाने के 8 प्रकरणों में 83000 रूपए, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के 3 प्रकरणों में 12 हजार 500 रूपए, भार वाहक वाहनों में यात्री परिवहन के 1 प्रकरण में 10000 रूपए और अन्य 3412 प्रकरणों में 9 लाख 54 हजार 600 रूपए की चलानी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न के 809 प्रकरणों में 16 लाख 41 हजार रूपए फाईन किया गया है।
 

 
 
panchayattantra24.-कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आज दोपहर 3 बजे कोरबा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में 46.52 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। इनमें वार्ड क्रमांक 17 में नया मानस नगर एवं पुराने मानस नगर में विकास कार्य लागत राशि 8.67 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 21 में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य लागत राशि 4.49 लाख रूपए एवं सीसी रोड निर्माण 8.74 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 22 शिवाजी नगर में नाली निर्माण लागत राशि 8.28 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक फेस 01 दशहरा मैदान के पास नवनिर्मित उद्यान तक नाली निर्माण लागत राशि 16.34 लाख रूपए शामिल है। तत्पश्चात मंत्री शाम 5.30 बजे चारपारा कोहड़िया से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।
 

 

panchayattantra24.- कोरबा। जिले में विवादित कंपनी फ्लोरा मैक्स के करोड़ों के घोटाले मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस सिलसिले में पुलिस ने 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर इस स्कैम में टॉप टेन में थीं. यह स्पष्ट है कि यह मामला एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित महिलाओं ने आज सीएम हाउस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और कंपनी से अपना पैसा वापस दिलाने की मांग की. इस मामले में पहले ही फ्लोरा मैक्स के डायरेक्टर अखलेश सिंह और केयर टेकर मया राम साहू को गिरफ्तार किया जा चुका है. 
अब तक की जांच में यह सामने आया है कि कंपनी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रलोभन देकर उन्हें ठगा. महिलाओं ने एसपी और कलेक्टर के पास अपने साथ हुई ठगी की शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू की. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिलाओं के पास से कंपनी द्वारा खरीदे गए आधा दर्जन से अधिक चारपहिया गाड़ियों को भी जब्त किया गया है. एडिशनल एसपी यूवीएस चौहान ने का कहना है कि अभी मुश्किल है कि कुल कितनी महिलाओं के साथ इस कंपनी ने धोखाधड़ी की थी. यह मामला अभी भी जांच के अधीन है. पुलिस आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी.
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेन में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय पेपर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से गहने भी बरामद हुए हैं। इन्हें वे अक्टूबर में लोकल ट्रेन से चोरी किए थे। मामले में तीनों आरोपितों के खिलाफ बिलासपुर जीआरपी ने धारा 305(सी) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। जब्त गहनों की कीमत 81 हजार 170 रुपये आंकी गई है। यह गैंग 08737 रायगढ़-बिलासपुर लोकल ट्रेन में हुई चोरी की घटना की जांच के दौरान पकड़ा गया है। अज्ञात चोर महिला यात्री के लेडिस पर्स की चेन खोलकर उसमें से रखे एक गले का हार ,कान की बाली व पाजेब चोरी कर लिए थे। मामले की जांच के लिए रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त व महानिरीक्षक मुनव्वर खुर्शीद ने जांच के निर्देश दिए।
 

 
 
panchayattantra24.-जांजगीर-चाम्पा। सुबह-सुबह जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आई है, जिसमें एक ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है. जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी भारद्वाज, ज्योति यादव और सुनीता बरेठ पुलिस लाइन के समीप मॉर्निंग वॉक पर निकली थी,
 इस दौरान खोखरा की ओर से आ रहे अनियंत्रित डाक पार्सल लिखे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक प्रवीण भारद्वाज की पत्नी लक्ष्मी भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ज्योति यादव और सुनीता बरेठ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल दाखिल कराया गया है, जहां जरूरी उपचार के बाद सिम्स, बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. वहीं कोतवाली पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है.
 

कैदियों को दिया जा रहा रिसाइक्लिंग का प्रशिक्षण
panchayattantra24.com-बिलासपुर। ईको-फ्रेंडली (ग्रीन जेल) बनाने के लिए लघु, मध्यम तथा दीर्घकालिक अवधि लक्ष्यों को निर्धारित कर चरणबद्ध तरीके से काम शुरू कर दिया गया है। इसके पहले चरण में जल संरक्षण, जल संवर्धन, ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त तथा रीसाइक्लिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
बता दें कि रीसाइक्लिंग के लिए जेल स्टाफ और जेल में निरुद्ध बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया है। बिलासपुर केंद्रीय जेल की सप्लाई में प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के उपयोग को न्यूनतम किया गया है। साथ ही, प्लास्टिक एवं पॉलिथीन रीसाइक्लिंग के लिए जेल में ही प्लास्टिक ब्रिक्स बनाने का कार्य किया जा रहा है। पानी के युक्ततम उपयोग हेतु बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे पानी की बर्बादी न हो। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए भी स्थानीय स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बिजली के दुरुपयोग को रोकने हेतु ऊर्जा ऑडिट कराया गया है। साथ ही, जेल स्टाफ को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया है
जेल परिसर बनेगा शहर के लिए “ऑक्सीजन जनरेटर”
गौरतलब है कि केंद्रीय जेल बिलासपुर में पर्याप्त हरियाली है। एनजीओ के माध्यम से जेल परिसर में उपलब्ध वनस्पति तथा जीव (फ्लोरा और फौना) के सर्वे का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। सर्वे के आधार पर वनस्पति तथा जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु रोडमैप बनाकर कार्यान्वित किया जाएगा। इसका मूल उद्देश्य यह है कि आगामी वर्षों में जेल परिसर बिलासपुर शहर के लिए “ऑक्सीजन जनरेटर” का कार्य करे। इसी तरह, कचरे (वेस्ट) प्रबंधन हेतु जेल में पहले से व्यवस्था है। इस व्यवस्था में सुधार कर गीले एवं सूखे कचरे का संग्रहण, पृथक्करण और डिस्पोजल के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है।
डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु तथा पर्यावरण देने के उद्देश्य से केंद्रीय जेल, बिलासपुर को “ईको-फ्रेंडली ग्रीन जेल” बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह जेल विभाग की ओर से समाज को एक सकारात्मक उपहार है।
 

प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश
जनदर्शन में आज कुल 121 आवेदन हुए प्राप्त
panchayattantra24.com-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं मांग जैसे समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 121 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आज जनदर्शन में तहसील अकलतरा के ग्राम पंचायत भंवतरा निवासी श्रीमती संतोषी कैवर्त्य द्वारा नया राशन कार्ड बनवाने, तहसील पामगढ़ निवासी राजेन्द्र यादव द्वारा पीएम आवास दिलाने , ग्राम पंचायत कोसला निवासी श्रीमती गौरी बाई पटेल द्वारा पट्टा दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम पंचायत पेंड्री निवासी परवती द्वारा पीएम आवास दिलाने, विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत भड़ेसर निवासी छतराम यादव द्वारा अंत्योदय कार्ड बनवाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर छिकारा ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में अन्य आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 121 आवेदन प्राप्त हुए।
 

panchayattantra24.com-जांजगीर चांपा। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, घर में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम पंचायत सेमरा के सतनामी मोहल्ला के जय विजय के घर में रात्रि 12 बजे शार्ट सर्किट की वजह से मिट्टी के घर में आग लग गई। जिसमे सो रही बुजुर्ग महिला बुधनी बाई 70 वर्ष की मौत हो गई। सुचना पर पहुंची नवागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।