Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर
panchayattantra24.-कोरबा । त्योहारी सीजन में मिलावट की मिल रही शिकायतों पर खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जियो मार्ट सहित अन्य दुकानों पर दबिश देकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे. जांच में जिओमार्ट के ऑर्गेनिक बेसन के अलावा कुछ दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने फेल हुए हैं. मामलों में विभाग जल्द आगे की कार्रवाई करने जा रहा है.
त्योहारी सीजन में भारी मात्रा में होने वाली खरीदी को ध्यान में रखते हुए स्थापित ब्रांड के साथ-साथ सामान्य किराना-मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत मिल रही है. इस पर संज्ञान लेते हुए खाद्य औषधि प्रशासन विभाग मिठाई से लेकर आटा, बेसन, मैदा, तेल आदि की जांच में लगा हुआ है. खाद्य औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि हाल में ही कुछ नमूनों की जांच रिपोर्ट हमारे पास पहुंची है, जिसमें जियोमार्ट के ऑर्गेनिक बेसन के अलावा कुछ और दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने फेल हुए हैं. मामलों में कार्रवाई के लिए अगली प्रक्रियाएं जल्द की जाएगी.
panchayattantra24.-बिलासपुर। नगरपालिका बेमेतरा में तृतीय वर्ग कर्मचारी योगेंद्र साहू ने अधिवक्ता संदीप दुबे के जरिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर तबादला आदेश को चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू के सिंगल बेंच में हुई। जस्टिस साहू ने अपने फैसले में लिखा है कि यदि सेवा की अनिवार्यता तत्काल नहीं है तो तबादला आदेश जारी करने से पहले राज्य शासन के अफसरों को मानवीय पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए। जरूरी टिप्पणी के साथ कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए तबादला आदेश पर रोक लगा दी है।
राज्य शासन ने 12 सितंबर 2023 को आदेश जारी कर याचिकाकर्ता जो सहायक ग्रेड तीन के पद पर कार्यरत है,नगर पालिका परिषद बेमेतरा से नगर पालिका परिषद कुम्हारी स्थानांतरित कर दिया था। मामले की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता संदीप दुबे ने कोर्ट को बताया कि राज्य शासन का स्थानांतरण का आदेश 12 सितंबर 2023 का है, लेकिन याचिकाकर्ता को 21 अगस्त 2024 से पहले इसकी तामील नहीं कराई गई। याचिकाकर्ता कम वेतन वाला कर्मचारी है।
उसकी सबसे बड़ी बेटी कालेज में पढ़ रही है। दूसरी बेटी कक्षा 10 वीं की पढ़ाई कर रही है, जो एक बोर्ड परीक्षा है। छोटी बेटी कक्षा चौथी में पढ़ रही है। याचिकाकर्ता को बेटियों के शैक्षणिक सत्र के बीच में स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया है, जो उसकी बेटियों की पढ़ाई को प्रभावित करेगा, क्योंकि इस स्तर पर जब शैक्षणिक सत्र के लगभग पांच महीने पूरे हो चुके हैं, तो उनके लिए उनके लिए स्कूल/कालेज में दाखिला लेना संभव नहीं होगा। इसलिए स्थानांतरित करने के आदेश पर रोक लगाई जाए।

panchayattantra24.-बिलासपुर। नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर तारबाहर थाना की स्ट्रीट/ पैदल पेट्रोलिंग टीम ने अशांति फैलाने वाले 8 बदमाश- उपद्रवियों को पकड़ है. इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है. इसी क्रम में थाना तारबाहर से एक टीम थाना क्षेत्र में स्ट्रीट/ पैदल पेट्रोलिग के लिए रवाना की गई. टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान पुराना बस स्टैंड, देशी शराब भट्टी, राजीव कंपलेक्स के आसपास से उपद्रव और अशांति फैलाने वाले आठ लोगों की धर-पकड़ कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि अशांति फैलाने वाले गुंडा-बदमाश और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.
panchayattantra24.-कोरबा । वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन नवरात्र के अवसर पर कोरबा शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों, मंदिर और डांडिया उत्सव में सम्मिलित होकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों की खुशहाली और उन्नति की कामना की। सीएसईबी विद्युत गृह विद्यालय के समीप स्थित शिव मंदिर माता की चुनरी की पूजा अर्चना की। धर्म जागरण मातृ शक्ति द्वारा आयोजित यात्रा में अधिक संख्या में महिलाएं और पदाधिकारियों के साथ मंत्री देवांगन भी चुनरी यात्रा में शामिल हुए।
यहां से मंत्री देवांगन सीएसईबी कॉलोनी स्थित गायत्री मंदिर में आयोजित पावन प्रज्ञा पुराण में सम्मिलित हुए। जहां मंत्री देवांगन ने मां गायत्री की आरती की साथ ही पुराण का श्रवण किया। सीएसईबी कॉलोनी स्थित महिला मंडल द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में मंत्री देवांगन शामिल होकर मां जगदम्बा की आरती की। समिति की मांग पर मंत्री देवांगन ने कीचन शेड के निर्माण के लिए 5 लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की।।इसी तरह एमपी नगर में भव्य दुर्गा पंडाल में मंत्री देवांगन ने मत्था टेक कर पूरे नगर वासियों की मंगल के लिए कामना की।
कोरबा के वार्ड क्रमांक 23 पंडित रवि शंकर शुक्ल नगर में आयोजित गरबा उत्सव में मंत्री देवांगन शामिल होकर गरबा ग्राउंड में मातृ शक्ति के साथ मां जगमदम्बा की आरती की।उन्होंने दुर्गापूजा की सभी को बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा है कि वे सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। इस अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। यहां से मंत्री देवांगन नगर निगम आवासीय परिसर स्थित गरबा उत्सव में शामिल होकर सभी को नवरात्र पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।।

panchayattantra24.-कोरबा । जिले के सिंगापुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नगर सेना में कार्यरत महिला कर्मी के घर घुसे अज्ञात हमलावर ने उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी है. हत्यारे ने मृतक शिव प्रसाद कंवर के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारा है.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, मृतक शिव प्रसाद कंवर ( 46 वर्ष) का शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला. घटना के समय पत्नी सुक्रिता सिंह कंवर, जो नगर सेना में पदस्थ हैं, वह ड्यूटी पर थीं और शिव प्रसाद घर पर अकेला था. इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

panchayattantra24.- बिलासपुर। बिलासपुर में नवरात्र पर्व पर जगह-जगह गरबा और डांडिया की धूम मची है। वहीं, सेलिब्रेटी के साथ युवा गरबा और डांडिया करते मस्ती में थिरकते नहीं थक रहे हैं। रविवार की रात देश की प्रसिद्ध कलाकार और बिग बास फेम सीजन-8 की रनर अप मनारा चोपड़ा ने शहरवासियों के साथ गरबा खेला। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से पूछा कि बिग बॉस में मेरा थीम कैसा लगा। सोमवार को अभिनेत्री भाग्यश्री भी आएंगी, जिसे लेकर खासा उत्साह है।
शहर में नवरात्रि पर्व देर रात तक लोगों की भीड़ जुटने लगी है। जगह-जगह आयोजित गरबा और डांडिया में युवक-युवतियों के साथ महिलाएं अलग-अलग विशेष परिधानों में थिरकते और स्टंट करते नजर आ रहे हैं। गुजराती समाज की ओर से टिकरापारा सरकंडा के कच्छ गुर्जर भवन के साथ ही अलग अलग संस्थाओं की ओर से गरबा और डांडिया का आयोजन किया जा रहा है।

panchayattantra24.-बिलासपुर । इस बार भी बिलासपुर में विजयादशमी के दिन पुलिस मैदान में रावण दहन कार्यक्रम होगा। जिसमे सामान्य सभा के स्वीकृति के अनुसार नगर विधायक अमर अग्रवाल ही रावण दहन करेंगे। नगर निगम का रावण दहन कार्यक्रम बेहद ही भव्य रहता है, इस कार्यक्रम को देखने के लिए शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग पुलिस मैदान पहुंचते है। इस बार 12 अक्टूबर को विजयदशमी पर्व मनेगा, ऐसे में अभी से इसकी तैयारी निगम प्रबंधन द्वारा शुरू कर दिया गया है।
मौजूदा स्थिति में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लिया गया है, आने वाले एक-दो दिन के भीतर रावण आकार लेना भी शुरू कर देगा। जानकारी के मुताबिक इस बार भी निगम का रावण का कद 50 फीट से ऊपर रहेगा। इस संबंध में नगर निगम सभापति शेख नजीरुददीन ने बताया कि निगम के रावण दहन कार्यक्रम के लिए अलग से फंड होता है और नियम अनुसार नगर के विधायक ही इसका दहन करते है, इस बार भी धूमधाम से रावण दहन कार्यक्रम मनाया जाएगा।

panchayattantra24.- बिलासपुर । जिले में पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट की तामिली और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। कोनी और सरकंडा थाना इलाके से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट की तरफ से जारी 10 स्थायी और 4 गिरफ्तारी वारंट की तामिली का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस गश्त के दौरान जिन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें सरकंडा का शिव कुमार उर्फ खर्रा यादव (32), भरत उर्फ भरतराम ध्रुव (32), गोविंद यादव उर्फ सोनू (23), किशोर केंवट, संतोष साहू, विजय यादव उर्फ नंदू, मोनू उर्फ पांडो ठाकुर, विरेन्द्र पाण्डेय, सुरेश कुमार निषाद, रमेश दास शामिल है।
सीपत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धर्मेंद्र उर्फ लीली वर्मा, उमेश कुमार सूर्यवंशी उर्फ गोलू, जीवन लाल और तिलसी राम पटेल शामिल है। एसपी रजनेश सिंह ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बदमाशों की निगरानी और फरार आरोपियों के धरपकड़ के निर्देश दिए हैं।
जिसके बाद अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग (सरकंडा), निरीक्षक निलेश पांडे (सीपत) और निरी नवीन देवांगन (कोनी)के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीम ने 14 आरोपियों को पकड़ा।
panchayattantra24.-बिलासपुर। अध्यापिका की कहानी को न मानते हुए हाई कोर्ट ने कथित दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को दोष मुक्त करने के खिलाफ पेश अपील को खारिज कर दिया. मामले की सुनवाई में हाई कोर्ट ने पाया कि अपीलकर्ता शिक्षिका ने संबंध बनाने की सहमति दी थी. बलौदाबाजार जिला के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने बच्चे के साथ किराए के मकान में रहती है. जुलाई 2018 की दोपहर को जब वह घर में तब पास ही के गांव के मीडिल स्कूल का शिक्षक घर आया, और बच्चे को चॉकलेट खाने 100 रुपए देकर बाहर भेज दिया. इसके बाद आरोपी ने शादी करने की बात कही. शादी की बात न मानने पर बच्चे को मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया. मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपराध सिद्ध नहीं होने पर आरोपी को दोष मुक्त कर दिया. इसके खिलाफ पीड़िता ने हाई कोर्ट में अपील पेश की.
मामले की सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान में पाया कि पीड़िता जहाँ किराए में रहती है, वहाँ और भी किरायदार है. उसने घटना की किसी को भी जानकारी नहीं दी. आरोपी की ओर से गवाहों ने कहा कि महिला को समाज की प्रथा के अनुसार, चूड़ी पहना कर अपने गांव ले गया था, जहां दोनों तीन-चार दिन रुके थे. इस पर हाई कोर्ट ने पीड़िता की सहमति से संबंध बनने की बात कहते हुए शिक्षिका की अपील को खारिज कर निचली अदालत के आदेश को यथावत रखा.

panchayattantra24.-बिलासपुर । राजस्व विभाग में हुए हुए तबादलों के बाद सिमगा तहसीलदार नीलमणि दुबे समेत डेढ़ दर्जन तहसीलदारों को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है. स्टे के बाद अब इन अफसरों ने ट्रांसफर के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है. सिमगा तहसीदार नीलमणि दुबे ने तबादला सूची जारी पर होने के बाद नियमों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए शासन के खिलाफ मोर्चा खोला था. उनके निलंबन के बाद अन्य तहसीलदारों ने भी हाईकोर्ट में याचिका लगाई, जिसमें तकरीबन सभी को स्टे मिल गया. प्रदेश में हुए तबादलों में खामियां हैं. कई नायब तहसीलदारों को प्रोबेशन पीरियड में ही स्थानांतरित कर दिया गया. नियमों का उल्लंघन करते हुए कम समय में बार-बार स्थानांतरित किया गया.
हाईकोर्ट से तबादला में स्टे मिलने वालों अधिकारियों में अभिषेक राठौर, बिलासपुर. नीलमणि दुबे, बलौदाबाजार. पोखन टोंडरे, बलौदाबाजार. प्रेरणा सिंह, रायपुर राजकुमार साहू, रायपुर राकेश देवांगन, रायपुर. जयेंद्र सिंह रायपुर. राजकुमार साहू, रायपुर प्रियंका, जांजगीर-चांपा. गुरु दत्त पंचभाई दुर्ग. सरिता मड़रिया, बेमेतरा. दीपक चंद्राकर, बालोद, विपिन बिहारी पटेल, तिल्दा. कमलवाती, बिलासपुर. माया अंचल, बिलासपुर और दीपक चंद्राकर पलारी, शामिल है.