Browsing: बिलासपुर

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर । बिलासपुर में डायल 112 की टीम ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। डंडे और पट्टे से उसे इतना मारा कि उसके कमर के नीचे जख्म के गहरे निशान पड़ गए। घायल युवक पर आरोप है कि वह पत्नी के साथ मिलकर अपनी मां से विवाद कर रहा। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। 
वहीं, घायल युवक ने कहा कि मामूली घरेलू विवाद पर सिपाही ने उसके साथ दबंगई दिखाई। उसने शिकायत SP रजनेश सिंह से की है। जानकारी के मुताबिक, परसदा निवासी सतीश सूर्या (40) अपनी पत्नी और मां के साथ रहता है। सतीश ने बताया कि वह 20 सितंबर को अपने दोस्त दीपक के साथ घर के पास बैठा था, तभी 112 की टीम के आरक्षक प्रहलाद वहां पहुंचा। इस दौरान पुलिस वाले ने पूछा कि सतीश कौन है, जिसके बाद उसने ताबड़तोड़ वार कर दिया। सतीश का आरोप है कि बिना पूछे उसने पट्टा और डंडे से पिटाई शुरू कर दी, जिससे उसके कूल्हे पर निशान पड़ गए हैं। 
हाथ भी फ्रेक्चर हो गया है। सतीश ने यह भी बताया कि इस घटना के कुछ देर पहले उसका अपनी मां के साथ विवाद हुआ था। घरेलू विवाद ऐसा कि मामूली गाली गलौज हुई। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस बुला ली, लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तब आरक्षक ने बिना पूछे सीधे डंडे चलाना शुरू कर दिया। बेटा और बहू बुजुर्ग मां से कर रहे थे विवाद, इसके बाद पुलिस आई और युवक की जमकर पिटाई की। 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर । बिलासपुर शहर में पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई है। शहर के जगमल चौक में आग के बाद लगातार विस्फोट की आवाज गूंज रही है। शहर के बी में है जगमाल चौक जहां पर पटाखे की गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, आग बुझाने के लिए दमकल की टीम पहुंच गई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। 
आसपास के रहवासियों ने घटनास्थल से दूरी बना ली है। आस-पास के घरों को पुलिस ने खाली करा लिया है। आग बुझाने का काम लगातार जारी है। धुंए का भारी गुबार गोदाम के बाहर निकल रहा है। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए तोरवा चौक से जगमल चौक वाली सड़क को ब्लॉक कर दिया है। बड़ी संख्या में पुलिस और एसडीएफआर की टीम के सदस्य मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि, बच्चों के पॉप पटाखे की पेटी को पटकने से गोदाम में आग लगी है।
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। 
 कटघोरा पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम पतरापाली में दबिश दी। इस दौरान गाँव में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाते हुए मौके पर धरपकड़ की। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम को मौके पर महुआ शराब बनाने का भट्ठा व बड़ी मात्रा महुआ लाहन बरामद किया गया।इस कार्यवाही में टीम को 600 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया, 3 हज़ार 4 सौ किलो महुआ लाहन को नष्ट किया गया साथ ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत धारा 34/1 (क, ख), 34 (2), 59 (क) के तहत कार्यवाही की गई।
 वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उरगा पुलिस की टीम गठित कर ग्राम चीतापाली के बरभौना नाला के किनारे कच्ची महुआ शराब बना रहे स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहां आरोपियों द्वारा 20 भट्टी स्थापित कर भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाया जा रहा था, पुलिस को आता देख आरोपिगण जंगल तरफ़ भाग गये, घटना स्थल स्थापित 20 भट्टी चूल्हा, उपकरण तथा लगभग 3000 किग्रा महुआ पास को ध्वस्त किया गया एवं 500 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 19 नग बड़ा गंज, 22 नग बड़ा कड़ाही को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की गई। इसी प्रकार सिविल लाइन पुलिस द्वारा कुल 110 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को जेल भेजा।
 

 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी रविंद्र कुमार कुकरेजा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश को उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दिया है। न्यायालय ने यह फैसला क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक विनियम 2010 के आधार पर दिया, जिसके अनुसार यदि सेवानिवृत्ति से पहले विभागीय जांच प्रारंभ नहीं की गई, तो सेवानिवृत्ति के बाद जांच नहीं की जा सकती। 
 रविंद्र कुमार कुकरेजा, जो स्केल-3 अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, 31 मई 2014 को सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति से के बाद 29 जून 2014 को उन्हें सूचित किया गया कि उनके खिलाफ विभागीय जांच संस्थित की जाएगी, और सेवानिवृत्ति लाभ रोक दिए गए। इसके बाद 26 जुलाई 2014 को उन्हें आरोप पत्र सौंपा गया।
 कुकरेजा ने इस निर्णय को उच्च न्यायालय में चुनौती दी, जहां उनके वकील अजय श्रीवास्तव ने तर्क दिया कि नियमानुसार, यदि सेवानिवृत्ति के पहले जांच प्रारंभ नहीं की गई, तो सेवानिवृत्ति के बाद इसे जारी नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इस तर्क को मानते हुए विभागीय जांच निरस्त की और 45 दिनों के भीतर सभी लंबित सेवानिवृत्ति देयों का भुगतान करने का आदेश दिया। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि विभागीय जांच आरोप पत्र देने की तिथि से मानी जाएगी, न कि जांच शुरू करने की सूचना से।
 

 

panchayattantra24.- बिलासपुर। थाना कोटा ने ग्राम लमकेना में दो घरों से 12 लाख रुपए मूल्य की अवैध सागौन और साल की लकड़ी तथा फर्नीचर जब्त किया। पुलिस को सूचना मिली कि संजय खांडे और सुरेश खांडे अपने घर में अवैध तरीके से इमारती लकड़ी जमा कर रहे हैं। इस पर कोटा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के घरों में छापा मारा। 
सुरेश खांडे के घर से 7 लाख रुपए मूल्य की 107 नग सागौन, साल की लकड़ियां, और सागौन से बने फर्नीचर (कुर्सी, सोफा, टी टेबल) बरामद किए गए। वहीं, संजय खांडे के घर से 5 लाख रुपए मूल्य की 166 नग सागौन और साल की लकड़ी जब्त की गई। जब्त किए गए सामान को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश साहू, प्रधान आरक्षक रविंद्र मिश्रा, आरक्षक भोप सिंह साहू, संतोष श्रीवास, अजय सोनी और महिला आरक्षक दीपिका लोनिया शामिल थे।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। पेंड्रा क्षेत्र में वन विभाग के निर्माण कार्यों में 3 करोड़ 80 लाख की रॉयल्टी गड़बड़ी के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान वन विभाग की ओर से एक भी रॉयल्टी रसीद पेश नहीं की गई। विभाग ने कहा कि रॉयल्टी उनके दफ्तर में रखा है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को शासन के जवाब पर प्रत्युत्तर दाखिल करने का निर्देश दिया है, और मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी। मामला पेंड्रा के वन क्षेत्र में 121 एनिकटो (छोटे बांध) के निर्माण से जुड़ा है। इस निर्माण कार्य के लिए बड़ी संख्या में ट्रकों और हाइवा के माध्यम से रेत और गिट्टी जैसी खनिज सामग्री की सप्लाई की गई। नियमों के अनुसार, हर वाहन से रॉयल्टी की रसीद लेकर ही भुगतान किया जाना था, लेकिन वन विभाग ने बिना रसीद देखे ही खनिज परिवहनकर्ताओं को पूरा भुगतान कर दिया। इनमें करीब 3 करोड़ 80 लाख रुपये की रॉयल्टी सरकार को मिलनी थी। 
 इस अनियमितता को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता पुष्पराज सिंह ने वन विभाग में आरटीआई लगाया। उन्हें कई बार डीएफओ और रेंज ऑफिसर के कार्यालय से रसीदें देने का आश्वासन मिला, लेकिन बाद में पता चला कि रॉयल्टी पर्चियां वन संरक्षक बिलासपुर के कार्यालय में हैं। शिकायत के बाद माइनिंग विभाग ने अपनी जांच शुरू की, और पुष्पराज सिंह ने एडवोकेट भास्कर प्यासी के माध्यम से इस मामले में जनहित याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की।
 

 
 
 panchayattantra24.-कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 2 वर्ष पूर्व हुए हत्याकांड से जुड़े 12 आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. यह घटना कोतवाली थाना के अंतर्गत आने वाले सीतामढ़ी के कुंजनगर की है. 25 अगस्त 2022 की रात को हुए इस हत्याकांड में एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक युवक के घर में घुसकर उस पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया था. इस हमले में गंभीर रूप से घायल कृष्ण यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके छोटे भाई को गंभीर चोटें आई थीं. जिला न्यायालय ने हत्या में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को रिहा कर दिया है, जबकि बाकी 12 आरोपियों को उम्रकैद की सजा दी गई है. मामले की सुनवाई के दौरान बस्तीवासी बड़ी संख्या में न्यायालय परिसर में उपस्थित थे.
 

  

panchayattantra24.-बिलासपुर। नगर निगम के सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से न्यायधानी बिलासपुर की सफाई व्यवस्था बुधवार को ठप रही. दो महीने से तनख्वाह नहीं मिलने से परेशान सफाई कर्मचारी आज से हड़ताल पर हैं. बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में सफाई का ठेका दिल्ली की लायन्स सर्विस कंपनी के पास है, जिसके करीब 800 सफाईकर्मियों पर न्यायधानी की सफाई व्यवस्था टिकी हुई है. इन सफाई कर्मियों का कहना है कि दो महीने का वेतन बकाया है। जिसकी वजह से उन्हें परिवार चलाने में दिक्कत हो रही है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि इन्हें महज 8 हजार रुपए वेतन मिलता है, ऐसे में अपनी तनख्वाह बढ़ाने को लेकर भी आवाज़ उठा रहे हैं. सफाई कर्मियों के हड़ताल में चले जाने से सड़कों पर झाड़ू नहीं लगा है, वहीं वार्डों में नालियों की सफाई नहीं हुई है। सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक सफाई व्यवस्था ठप रहेगी।

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे उत्तरप्रदेश के युवक की लाश मिली है। वो यहां फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता था। उसके शरीर में कई जगह चोंट के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के बिहार गांव के सुल्तान नगर में रहने वाला संजय सिंह (32) मशीन आपरेटर था। वो सिरगिट्टी इंड्रस्ट्रीयल क्षेत्र स्थित पुष्पा इंड्रस्ट्रीज में काम करते था। साथ ही सिरगिट्टी में ही फैक्ट्री के पास रहता था। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह अपने दोस्त के साथ रेलवे ट्रैक के पास टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान उसका दोस्त अपने घर चला गया। लेकिन, संजय पूरी रात अपने कमरे में नहीं लौटा, जिस पर उसका दोस्त उसकी तलाश कर रहा था। संजय का दोस्त उसकी तलाश में निकला था। सुबह उसे पता चला कि रेलवे ट्रैक के पास एक युवक की लाश मिली है। जानकारी मिलते ही उसका दोस्त मौके पर पहुंच गया। उसने शव की पहचान संजय के रूप में की।उसके सिर सहित अन्य जगहों पर गंभीर चोट के निशान थे।
 

जिले में अब तक लगभग 1.60 लाख पशुओं को लगाया गया रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण
panchayattantra24.-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में पशु स्वास्थ एवं पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओं मे 15 अगस्त 2024 से 30 सितंम्बर 2024 तक सघन खुरहा चपका (एफ.एम.डी) टीकाकरण राउण्ड-4 अभियान चलाया जा रहा है।
उपसंचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि अभियान के तहत जिले के समस्त विकासखंडो मे विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गौ सेवकों, पी.ए.आई.डब्ल्यू., पशुधन मित्रो के गठित दल द्वारा समस्त गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओं को खुरहा चपका रोग के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक टीकाकरण कार्य विकासखंड नोडल एवं जिला नोडल के निगरानी मे संपादित किया जा रहा है, जिससे पशुओं को खुरहा चपका रोग संक्रमण से बचाया जा सके। जिले में अभियान के तहत अब तक लगभग 1.60 लाख पशुओं को रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण लगाया जा चुका है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा जिले के समस्त पशुपालकों से अपने पशुओं मे टीकाकरण कराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।