Browsing: बिलासपुर

 

panchayattantra24.-बिलासपुर,छत्तीसगढ़। रेड डायमंड होटल में हेल्पिंग हैंड्स क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पायल एक नया सवेरा वेलफ़ेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ ने 30वीं बार रक्तदान कर एक मिसाल पेश की। इस अवसर पर पायल शब्द लाठ को मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पायल शब्द लाठ बिलासपुर छत्तीसगढ़ में एक अरसे से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और 
उन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करने की कोशिश की है। उनका यह 30वां रक्तदान एक मिसाल है जो दूसरों को भी प्रेरित करेगा और वे भी रक्तदान के लिए आगे आएंगे। पायल शब्द लाठ का यह कार्य न केवल उनके सामाजिक योगदान को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे एक व्यक्ति अपने जीवन को दूसरों की सेवा में समर्पित कर सकता है। पायल ने कहा कि स्वस्थ और निरोग जीवन जीने के लिए रक्तदान करना जरूरी है। रक्तदान कर हम तरोताजा ज़िंदगी जी सकते हैं। मैं उम्मीद करती हूँ कि दूसरे लोग भी रक्तदान के लिए आगे आएंगे और वे भी समाज के लिए कुछ करने की कोशिश करेंगे। 
 

 
 
 panchayattantra24.-बिलासपुर । शराब घोटाला के केस के अभियुक्तों को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने अभियुक्तों की दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है। ये याचिकाएं ईडी, और एसीबी-ईओडब्लू के खिलाफ लगाई गई थी। कोर्ट ने अंतरिम राहत के पूर्व आदेश को भी रद्द कर दिया है। चीफ जस्टिस आरसी सिन्हा और जस्टिस आर.के. अग्रवाल की बैंच ने शराब घोटाला केस के आरोपी अनिल टुटेजा, विदु गुप्ता, अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, अरुण पति त्रिपाठी और निरंजन दास की तरफ से दायर की गई थी। कोर्ट ने गत 10 जुलाई को सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। आरोपियों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने पैरवी की थी। जबकि राज्य की तरफ से एडिशनल एडी विवेक शर्मा ने पक्ष रखा था। कुल मिलाकर आधा दर्जन याचिका ईडी के खिलाफ और 7 याचिकाएं ईओडब्लू और एसीबी के खिलाफ लगी थी। कोर्ट ने निरंजन दास को अंतरिम राहत भी दी थी। मंगलवार को कोर्ट ने सभी याचिकाओं को निरस्त कर दिया है। दास ने अंतरिम राहत को भी खारिज कर दिया है। 
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर । नेहरू नगर स्थित विवेक राइस ट्रेडिंग के सामने एक निजी दुकान से 52 बोरी (13 क्विंटल) सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित होने वाला चावल जब्त किया गया है। खाद्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। दुकान के प्रोपराइटर द्वारा चावल से संबंधित कोई बिल प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण चावल की जब्ती की गई। 
खाद्य एवं राजस्व विभाग को शिकायत प्राप्त हुई थी कि उक्त दुकान में पीडीएस का चावल खरीदा और बेचा जा रहा है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, खाद्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दुकान का निरीक्षण किया। दुकान के प्रोपराइटर द्वारा कोई भी वैध बिल प्रस्तुत न करने पर टीम ने चावल को जब्त कर लिया। साथ ही, निरीक्षण के दौरान दो स्थानीय निवासियों के बयान भी लिए गए, जो दुकान में पीडीएस का चावल बेचने आए थे।
 दुकान के प्रोपराइटर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा, चावल बेचने वाले निवासियों के राशन कार्ड भी निरस्त किए जाएंगे। यह कार्रवाई कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार की गई, जिसमें एसडीएम बिलासपुर के मार्गदर्शन में तहसीलदार अतुल वैष्णव, अतिरिक्त तहसीलदार सिद्धि गबेल, सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, अजय मौर्य और खाद्य निरीक्षक धीरेंद्र कश्यप उपस्थित थे। 
 

 
 panchayattantra24.-मुंगेली । जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ढाबा संचालक ने ग्राहकी को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते दूसरे ढाबा संचालक को सब्जी काटने के चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला ढाबा के अंदर ही हुआ और वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स अचानक से चाकू उठाकर ढाबा संचालक पर हमला करने लग जाता है, जबकि ढाबे में मौजूद अन्य लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं। एडिशनल एसपी पंकज पटेल का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित ढाबा संचालक नानू साहू की रिपोर्ट पर आरोपी ढाबा संचालक योगेश साहू के विरुद्ध BNS की धारा 296,118(1),351 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।  एडिशनल एसपी के मुताबिक बीच बचाव कर लेने से पीड़ित को बहुत गंभीर चोट तो नही आई हैं, लेकिन हमला काफी भयावह था। डॉक्टरों के रिपोर्ट के आधार पर और भी धाराएं जोड़ी जा सकती है। 
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक मेडिकल रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के विरोध में, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ एवं बिलासपुर के सभी चिकित्सक शनिवार, 17 अगस्त से 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी चिकित्सा सेवाएं बंद रहेंगी। बिलासपुर प्रेस क्लब में आईएमए छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी, बिलासपुर अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश देवरस, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर संदीप तिवारी सहित कई वरिष्ठ डॉक्टरों ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे चिकित्सा जगत को हिला कर रख दिया है। डॉक्टरों ने कहा, “हम समाज की सेवा करने के लिए सुरक्षित कार्यस्थलों के हकदार हैं, और इसके लिए हम सरकार से सुरक्षा की मांग करते हैं।” 
आईएमए ने घोषणा की है कि शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक यह हड़ताल चलेगी। इस तरह से आज सुबह हड़ताल शुरू हो चुकी है। इसमें आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं बंद कर दी गई है। देशव्यापी हड़ताल कोलकाता में 8 और 9 अगस्त की रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर से हुई बर्बरता और हैवानियत के बाद इंसाफ और न्याय की गूंज देश के हर कोने में और तेज होती जा रही है। शहर-शहर, सड़क-सड़क डॉक्टर अपने साथी के साथ रेप और हत्या के बाद इंसाफ मांग रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टर के बलात्कार और हत्या तथा उसके बाद हुई तोड़फोड़ के विरोध में आज देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है।
आईएमए ने सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए सभी अस्पतालों में गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है। मेडिकल बॉडी ने एक बयान में कहा कि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और कैजुअल्टी वॉर्ड चालू रहेंगे। इससे पहले दिन में FORDA (फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन) ने भी हड़ताल का ऐलान किया था। आउट-पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) काम नहीं करेंगे और वैकल्पिक सर्जरी नहीं की जाएगी। 
 

 

panchayattantra24.-गौरेला । गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्पताल में आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन मरीजों और परिजनों को चिकन भात वितरण करने का मामला सामने आने के बाद गौरेला और पेंड्रा के रहने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, कल 15 अगस्त को जब जिला प्रशासन के द्वारा जिला चिकित्सालय के सामने गुरूकुल मैदान में आजादी का पर्व मनाया जा रहा था उसी दौरान जिला अस्पताल में कुछ लोग खाने पीने का सामान वितरित करने एक गाड़ी में पहुंचे और खाने का वितरण कर रहे थे। 
इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने जब देखा कि, मरीजों और परिजनों को मुर्गा भात बांटा जा रहा है तो इसका विरोध भी किया और इसका वीडियो भी बना लिया। तब खाना बांटने आए लोग वहां से चले गये। इस मामले की जानकारी जिला प्रशासन को हुई तब सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा जो कि सिविल सर्जन के प्रभार में भी है। वो पहुंचे और स्टॉफ से मामले की जानकारी ली और पुष्टि होने पर गौरेला थाना में इसकी लिखित शिकायत भेजी और एफआईआर के लिये कहा। वहीं इस मामले में सूचना पर जहां गौरेला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और इस मामले में गौरेला के एकता नगर के रहने वाले ओबेश खान, पेंड्रा के रहने वाले मोहम्मद शहाबुददीन, गौरेला के रखने वाले सखर फारूखी को बीएनएस एक्ट की प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया जहां सभी को 21 अगस्त तक जेल भेज दिया गया है। 
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर । देश की आजादी का 78वां पर्व बिलासपुर में रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री साव ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए तथा हर्षोल्लास व उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। पूरे परिधान में सजे हुए 12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। 
 साव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। शासकीय कार्या एवं दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत 114 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। 
 

 
 
panchayattantra24.-जांजगीर । वित्त मंत्री OP चौधरी ने जांजगीर-चांपा के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। और प्रदेशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनायें दी। 
बता दें कि रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाने के संकल्प में छत्तीसगढ़ प्रभावी भूमिका अदा कर रहा है। हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को लेकर राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए नई-नई योजनाएं तैयार कर रही है। उन्होंने राज्य की जनता को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों के कठिन संघर्ष और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी के लिए हमारे पुरखों ने अंग्रेजी साम्राज्यवाद के विरूद्ध लंबा संघर्ष किया। उनके बलिदान और संघर्षों के फलस्वरूप मिली आजादी को हमें अक्षुण बनाए रखना है। लोकतांत्रिक ताकतों को मजबूत बनाना है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद प्रदेशवासियों को सम्बोधित कर रहे थे। 
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर । बिलासा एयरपोर्ट चकरभाठा में 5 अगस्त से 11 अगस्त तक एविएशन सिक्योरिटी कल्चर वीक का आयोजन किया गया। इसके तहत 10 अगस्त को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें एयरपोर्ट के विभिन्न विभागों एयरपोर्ट सिक्योरिटी यूनिट, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एयरपोर्ट इलेक्ट्रिकल विभाग, एयरलाइन्स की टीम ने हिस्सा लिया। 
 इस प्रतियोगिता को एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. बिरेन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें सीएसओ, कासो एवं एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता समाप्त होने के पश्चात प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी टीमों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 
 

 
 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर. छत्तीसगढ़ वन सेवा भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए लगाई गई याचिका में फिजिकल टेस्ट में फेल हो चुके लोगों को दोबारा मौका नहीं मिलेगा. सरकार के इस जवाब के बाद हाईकोर्ट ने याचिका निराकृत कर दी है. छग वन सेवा भर्ती में गड़बड़ी के खिलाफ बस्तर के योगेश बघेल, मधुसूदन मौर्या, घनश्याम और 6 अन्य लोगों ने याचिका लगाई थी. याचिका के अनुसार साल 2020 में वन विभाग में भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली थी. इसके तहत सीजी पीएससी द्वारा साल 2021 में वन सेवा भर्ती की परीक्षा आयोजित की गई. इसके बाद 3 जून 2023 को इस परीक्षा का रिजल्ट सीजीपीएससी ने जारी किया. प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर कार्यालय में चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण के बाद 12 सितंबर 2023 को शारीरिक मापदंड परीक्षण लिया गया. 
शारीरिक मापदंड में वेटिंग लिस्ट में दर्ज अभ्यर्थियों को मौका नहीं देकर फिजिकल टेस्ट में फेल हुए अभ्यर्थियों को दोबारा मौका दिए जाने का फैसला लिया गया. इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई. याचिका में अभ्यर्थियों ने कहा था कि फेल उम्मीदवारों को माैका देकर सरकार वेटिंग लिस्ट के उम्मीदवारों को उनके अधिकार से वंचित कर रही है. यह नियमों और प्रावधानों के खिलाफ है. कोर्ट ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद वन सेवा भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी. अब याचिका निराकृत कर दी गई है. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब खाली पड़े रेंजर के 49 पदों को वेटिंग लिस्ट के 77 उम्मीदवारों से भरा जाएगा.