Browsing: बिलासपुर

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर । बिलासपुर में सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। बुधवार की सुबह से रिमझिम फुहारों से मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 
 मानसून शुरू होने के बाद इस बार अच्छी बारिश हो रही है। नदी-नाले और बांध लबालब हो गए हैं। सावन में बुधवार को पहली बार खंड वर्षा की स्थिति भी देखी गई। कोटा ब्लॉक के बाद बेलगहना में 45.3 मिमी और रतनपुर में 38.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, शहर में बूंदाबांदी से काम चला, जहां केवल चार मिलीमीटर पानी ही गिरा। मंगलवार को बारिश थमी तो गर्मी और उमस ने बेहाल कर दिया था। तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, शाम होते ही मौसम में बदलाव देखा गया। ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई। बुधवार की सुबह से दोपहर तक बौछारें पड़ी, जिसके बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जिससे गर्मी और उमस से लोगों ने राहत महसूस की।
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर चांपा। मालखरौदा थाना क्षेत्र के मुक्ता गांव में घर में सो रहे पति- पत्नी की धारदार हथियार से अज्ञात बदमाशों के द्वारा हमला कर हत्या की गई है. मौके पर पुलिस के टीम पहुंची है और मामले की जांच कर रही है.  मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. मालखरौदा इलाके के मुक्ता इलाके में अज्ञात शख्स ने पति और पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है. घटना मंगलवार देर रात को हुई. गांव के रहने वाले मगन गबेल और उसकी पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थियों में घर में मिला है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई.फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है. थाना प्रभारी राजेश पटेल के अनुसार, मगन गबेल और उसकी पत्नी बुधवार बाई गबेल घर में सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों के द्वारा घर में घुसकर धारदार हथियार से गर्दन और सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई है. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है। डॉग स्क्वायड के साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाई गई है.आस-पास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच पुलिस कर रही है.
 

panchayattantra24.-बिलासपुर . अनुशासनहीन आरक्षकों पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने 2 आरक्षकों को निलंबित कर दिया है. वहीं लंबे समय से अनुपस्थित आरक्षक देव कुमार जगत को बर्खास्त किया गया है. बता दें कि सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक नीलकमल सिंह राजपूत अपनी लक्जरी कार से देसी शराब की तस्करी करा रहा था.
इसकी सूचना पर मोपका पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं कार से 10 पेटी देसी शराब, खाकी वर्दी, एक प्लास्टिक केन, लाठी, खाकी रंग का बॉडीगार्ड कपड़ा, आरक्षक के नाम की बैंक पासबुक, उसका आईडी कार्ड जब्त किया गया है. वहीं इसकी भनक लगते ही आरक्षक नीलकमल राजपूत फरार हो गया है. इस मामले में एसपी ने आरक्षक नीलकमल को निलंबित कर दिया है. वहीं दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरक्षक सौरभ चौबे को भी निलंबित कर दिया गया है. 
 

 
ATM मेंटेनेंस करने पहुंचे कर्मचारी तो हुआ चोरी का खुलासा
 
panchayattantra24.-बिलासपुर । बिलासपुर में पुलिस ने ATM से पैसे चोरी करने वाले उत्तरप्रदेश के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ATM में ग्राहकों के पैसे निकालने से पहले कैश शटर में पट्‌टी फंसा देते थे, जिससे रुपए बाहर निकलने के बजाए ATM के शटर में फंस जाता था। ग्राहकों को लगता था कि ATM से पैसा नहीं निकला। वहीं, उनके जाने के बाद बदमाश पट्‌टी हटाकर पैसों को निकाल लेते थे। तोरवा क्षेत्र में रहने वाले विरेंद्र सूर्यवंशी एटीएम मेंटेनेंस करने वाले कर्मचारियों का जिला प्रभारी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी एसबीआइ के एटीएम बूथ का मेंटेनेंस करती है। शुक्रवार की सुबह शिकायत मिली कि राजकिशोर नगर स्थित एटीएम काम नहीं कर रहा है। जहां ग्राहकों के रुपए मशीन में फंस गए हैं। इस पर वो एटीएम में पहुंचा। जांच के बाद पता चला कि मशीन में तकनीकी समस्या है। 
इस दौरान उन्होंने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया, तब तो दो युवक मशीन के कैश शटर को खोलकर उसने काली पट्टी लगाते दिखे। कुछ देर बाद वो मशीन को खोलकर रुपए निकालते भी नजर आए। सुबह पांच बजे से आठ बजे के बीच चोरों ने करीब 11 हजार रुपए निकाल लिए थे। इसके दूसरे दिन शिकायत मिली कि कोनी रोड में लगे एटीएम में भी इसी तरह की समस्या है। इस पर वो एटीएम के पास पहुंचा। इसी दौरान दो संदेही उन्हें देखकर भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज में दो लोग कैश शटर में पट्टी लगाते हुए दिखाई दे रहे थे। लगातार दो दिनों तक हुई चोरियों की शिकायत उन्होंने सरकंडा थाने में की गई है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया। 
जिसके बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी की। इसी दौरान राजकिशोर नगर चौक के पास उत्तरप्रदेश पासिंग की कार आती दिखाई दी। जिसे जवानों ने रोक लिया और कार सवार युवकों से पूछताछ की। इसमें युवकों का चेहरा सीसीटीवी फुटेज से मिल रहे थे। युवकों को थाने लाकर पूछताछ की। इसमें युवकों ने उत्तरप्रदेश से आकर एटीएम में चोरी करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी – दिलशाद अहमद(27) निवासी नुरुद्दीनपुर थाना खेतासहाय जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश। अजय कुमार गौतम(34) निवासी लखमापुर थाना खेतासहाय जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश। सुनील कुमार गौतम(34) निवासी कलापुर थाना खेतासहाय जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश।
 

 
panchayattantra24.-कोरबा । कटघोरा के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. रूद्रपाल सिंह को पद से हटाए जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि डॉ. रूद्रपाल को बिना उचित कारण हटाना अनुचित है और यह उनके मनोबल को हतोत्साहित करने वाला कदम है. 
 BMO रविवार को कटघोरा में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्यकर्मी फेडरेशन की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें फेडरेशन ने कोरबा जिला प्रशासन से डॉ. रूद्रपाल को तुरंत बीएमओ के पद पर बहाल करने की मांग की. फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे सामूहिक अवकाश और धरना प्रदर्शन करेंगे. संघ ने कहा कि अगर उनकी मांगे फिर भी पूरी नहीं हुईं तो छत्तीसगढ़ स्वास्थ्यकर्मी फेडरेशन बेमियादी हड़ताल पर जाएगा. इस विरोध प्रदर्शन से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 
स्वास्थ्यकर्मी फेडरेशन के इस कदम से प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है, और डॉ. रूद्रपाल को पद पर बहाल करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में भारी रोष है.
 

 

panchayattantra24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले में अपराध की एक और सनसनीखेज वारदात ने सबको झकझोर कर रख दिया है। एक अंधे कत्ल की खौफनाक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। महिला का शव उसके ही घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। वारदात के दौरान मृतिका के बच्चों ने आरोपी के हाथ में चाकू जैसा हथियार देखा। घटना गौरेला थाना क्षेत्र के खैरझिठी गांव की है, जो छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित है। यहां एक महिला का शव उसके घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई। मृतका के बच्चों ने बताया कि आरोपी पानी मांगने के बहाने घर में दाखिल हुआ और फिर उनकी मां को खींचकर घर से कुछ दूर पेड़ के पास ले गया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में चाकू से हमला कर हत्या कर दी। 
घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय पुलिस, साइबर सेल, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना की सबसे डरावनी बात यह है कि मृतका के बच्चे इस पूरे घटना के चश्मदीद गवाह हैं। बच्चों के बयान के अनुसार, आरोपी के हाथ में चाकू जैसा हथियार था और उसने उनकी मां को बुरी तरह से मारा। इस भयानक घटना ने बच्चों के मन पर गहरा असर डाला है और वे सदमे में हैं। जैसे ही घटना की सूचना मिली, गौरेला पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने पंचनामा और शव का पोस्टमार्टम कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घटना के समय आरोपी धारदार हथियार लेकर वहां से भागते हुए देखा गया था। फिलहाल पुलिस ने सभी दिशाओं में जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर । जिले के रतनपुर नगर पालिका क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप नहीं थम रहा है। इसे देखते हुए CMO ने एक वार्ड में पानी की सप्लाई बंद करा दिया है, जिसके चलते मोहल्ले के लोग पिछले चार दिनों से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। इधर, CMO का कहना है कि बीमारी न फैले इसलिए वार्ड में बोर को बंद कराया गया है और टैंकर के जरिए पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। दरअसल, जिला पंचायत सीईओ और एसडीएम ने बीते दिनों डायरिया प्रभावित महमाई पारा वार्ड का दौरा किया था, और पानी के खराब होने के संदेह पर पानी सप्लाई बंद करा दिया था। 
पानी का सेम्पल चेक करने के लिए PHE विभाग भेजा गया, जांच में पीने योग्य पानी होने पर सप्लाई शुरू करने की बात कही गई थी। इधर पानी सप्लाई बंद होने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। वार्डवासियों को नहाने और कपड़ा, बर्तन धोने के लिए तालाब से पानी लाना पड़ रहा है। हालांकि पीने के लिए टैंकर के द्वारा पानी सप्लाई किया जा रहा है, लेकिन टैंकर से पानी आने पर भी लोग लंबी कतार लगाकर पानी लेने मजबूर हैं।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। डी. सुनील कुमार ने गुरुवार एसईसीएल के निदेशक (वित्त) का पदभार ग्रहण किया। उनके एसईसीएल मुख्यालय आगमन पर एसईसीएल सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा और अन्य निदेशकों ने उनका स्वागत किया।कुमार को कोयला उद्योग में वित्त प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 35 वर्षों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश से बीकॉम और आंध्र विश्वविद्यालय से फाइनेंस में एमबीए की डिग्री हासिल की है। कोयला उद्योग में उन्होंने मुख्यालय और क्षेत्रीय स्तर पर वित्तीय प्रबंधन और कॉस्ट कंट्रोल के माध्यम से लाभ बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एसईसीएल में नियुक्ति से पहले, कुमार एनसीएल में महाप्रबंधक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे। 
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। जिले में कोयला लोड ट्रक और 20-25 यात्रियों से भरी बस में जबरदस्त टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 12 से ज्यादा यात्रियों को मामूली चोटें आई है, जिन्हें 112 की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। पूरा मामला मोरगा चौकी के पास कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल-हाइवे का है। 
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह झारखंड से रायपुर के लिए जा रही थी। इस दौरान बागों थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के केंदई गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। ट्रक ड्राइवर और हेल्पर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में हादसा हुआ है, वह हाथी प्रभावित है। ऐसे में प्रशासन की टीम ने आनन-फानन में डायल 112 और हाइवे एंबुलेंस की मदद से घायलों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया। साथ ही डायल 112 में तैनात आरक्षक रामसिंह और चालक नीरज पांडेय ने सभी यात्रियों को दूसरी बस की मदद से उनके शहर के लिए रवाना किया। 
 

 
 panchayattantra24.-कोरबा । मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा महिला नवजात शिशु सहित बेड से गायब मिली. महिला बिना बताए अस्पताल से कहीं चली गई, उसका कुछ जरूरी जांच किया जाना था. अस्पताल प्रबंधन ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन महिला और शिशु नहीं मिले. जिसके बाद इसकी सूचना जिला अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई. इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की करोड़ों रुपए की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 
बताया जा रहा है कि सिविल लाइन रामपुर थाना अंतर्गत आछीमार में शिशुपाल पहाड़ी कोरवा निवास करता है. उसकी 23 वर्षी पत्नी सुक्रिता बाई को प्रसव पीड़ा होने पर 17 जुलाई को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.  जहां डॉक्टरों की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों ने सुरक्षित प्रसव कराया. प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को महिला वार्ड में रखा गया था. दोनों का छुट्टी से पहले कुछ जरूरी जांच किया जाना था. लेकिन सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी गार्ड के सुरक्षा के बीच महिला और शिशु लापता हो गए. स्वास्थ्य कर्मी जब बेड के पास पहुंचे और जच्चा बच्चा को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए.