Browsing: बिलासपुर

 

panchayattantra24.-बिलासपुर । हाईकोर्ट में जेल के कैदियों का मानदेय बढ़ाने के मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई. इस दौरान राज्य शासन ने हाईकोर्ट में शपथपत्र पेश किया. जिसमें बताया गया कि कैदियों की कुशल और अकुशल दोनों श्रेणियों का मानदेय बढ़ाया जा रहा है. याचिका में की गई मांग पूरी होने के आधार पर चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने याचिका निराकृत कर दी.बता दें, कि प्रदेश की जेलों में बंदियों को समुचित पारिश्रमिक दिये जाने की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई थी. याचिका में बताया गया था, कि कैदियों को प्रतिदिन के हिसाब से 60 से 75 रुपये तक पारिश्रमिक दिया जाता है. वर्षों से बंदियों को यही पारिश्रमिक दिया जा रहा है, जो आज के समय में पर्याप्त नहीं कहा जा सकता है. 
इन्हें कलेक्टर दर की तरह ही मेहनताना दिया जाना चाहिए, जो बाद में इनके जीवन में काम आ सके. मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. गुरुवार को शपथपत्र प्रस्तुत कर राज्य शासन की ओर से बताया गया कि प्रदेश की जेल में बंद कैदियों का मानदेय बढ़ाया जा रहा है. अकुशल कैदियों को 60 की जगह 80 और कुशल श्रेणी में 75 से बढ़ाकर 100 रुपए प्रतिदिन मानदेय किया जाएगा. कोर्ट ने राज्य शासन के जवाब से संतुष्ट होकर याचिका निराकृत कर दी. 
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तारा घाटी के पास मोरगा चौकी क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है. कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं बस में एक युवती फंसी हुई है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है. 
जानकारी के अनुसार, तारा घाटी के पास 35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई. टक्कर इतना जोरदार था की दोनों वाहन हादसे के बाद 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे. हादसे के बाद खाई में गिरने से ट्रेलर वाहन बस के ऊपर आ गिरा, जिससे कई यात्री बस के अंदर फंस गए. घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. हादसे में 12 लोगो को चोंटे आई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. 
वहीं बस के अंदर एक युवती फंसी हुई है, जिसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है. चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और युवती को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. 
 

 
 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर । सीबीआई की टीम ने कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के तिफरा स्थित नवनिर्मित और यदुनंदननगर स्थित पुराने घर पर छापामारी करते हुए उनके परिवार और नौकर से पूछताछ की। बुधवार की सुबह 7 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में सीबीआई ने सबसे पहले राजेंद्र शुक्ला के पुराने मकान पर दस्तक दी, जहां सिर्फ नौकर मिला। बंद कमरे में एक घंटे की पूछताछ के बाद नौकर ने बताया कि शुक्ला अब नए मकान में शिफ्ट हो चुके हैं। इसके बाद टीम उनके हाईटेक बस स्टैंड के करीब बने नवनिर्मित घर पहुंची। उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे और गेट बाहर से बंद था। 
 सीबीआई टीम ने गेट खुलवाने के बाद घर में घुसकर राजेंद्र शुक्ला की पत्नी और बेटी से पूछताछ शुरू की। करीब पांच घंटे तक चली इस पूछताछ में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और बैंक डिटेल्स जब्त किए गए। टीम ने राजेंद्र शुक्ला की पत्नी और बेटी से ऑनलाइन और नगद पैसे कहां और किस कार्य में खर्च किए गए उसके बारे में भी जानकारी ली। इसके अलावा, राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की भी जांच की गई। 
 इस दौरान राजेंद्र शुक्ला घर पर नहीं मिले। बताया गया कि वह बाबाधाम गए हुए हैं। उन्होंने सीबीआई की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राजनीतिक प्रेरित है और उन्होंने अपने परिवारवालों को सभी जानकारी देने का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि सांच को आंच नहीं और वह बाबाधाम से लौटने के बाद सभी सवालों का जवाब देंगे। 
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर । बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आज सुबह छापा मारा। यह कार्रवाई प्रदेश लोक सेवा आयोग (PSC) के घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है। CBI की 5-10 सदस्यीय टीम यदुनंदन नगर स्थित राजेंद्र शुक्ला के पुराने निवास पर पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, PSC में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की अवैध भर्ती की गई है। राज्य सरकार ने इस गंभीर मामले की जांच के लिए CBI को जिम्मेदारी सौंपी है। राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का नाम भी इस घोटाले में उछल चुका है। स्वर्णिम शुक्ला वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। मामले की जांच के दौरान, CBI ने स्वर्णिम के नाम को लेकर भी सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि हाईटेक बस स्टैंड के पास स्थित नए मकान में भी टीम पहुंची है।  सीबीआई की टीम ने घर के हिस्सों की जांच और आवश्यक दस्तावेज़ जुटा रही है। बताया जा रहा है कि PSC फर्जीवाड़ा से संबंधित FIR की जांच की जा रही है। PSC घोटाले से संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
 


panchayattantra24.- बिलासपुर। एक जुलाई से देशभर में लागू नए कानून के अनुसार पुलिस थानों में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नए कानून के तहत थानों से अदालतों में पहुंचने वाले मुकदमों की सुनवाई अब नवीन प्रावधानों के तहत की जा रही है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की है, जिसमें बिलासपुर जिला न्यायालय के पांच न्यायिक मजिस्ट्रेटों को मुकदमा चलाने का अधिकार दिया गया है।
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 283 की उपधारा (1) के खंड (बी) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने विशेष रूप से न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी को संक्षिप्त मुकदमा चलाने का अधिकार दिया है। यह अधिकार सभी प्रकार के अपराधों के संबंध में होगा। इस सूची में ऐश्वर्या दीवान, कोनिका यादव, आशीष कुमार चंदेल, पार्थ दुबे, और रश्मि मिश्रा को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) के रूप में नियुक्त किया गया है। ये मजिस्ट्रेट बिलासपुर जिले में नए कानून के तहत पेश होने वाले मुकदमों की सुनवाई करेंगे और निर्णय देंगे।
छत्तीसगढ़ सिविल न्यायालय अधिनियम, 1958 की धारा 12 के तहत छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने दो न्यायिक अधिकारियों को उनके प्रभार के अलावा अतिरिक्त कामकाज सौंपा है। बलौदाबाजार की कनिष्ठ श्रेणी व्यवहार न्यायाधीश दीक्षा देशलहरे को बलौदाबाजार को सिमगा में भी माह के प्रथम और द्वितीय सप्ताह में कार्यभार सौंपा गया है, जब तक कि योगिता जांगड़े अपने संतान पालन अवकाश से वापस नहीं आ जातीं। इसी प्रकार बैकुंठपुर के कनिष्ठ श्रेणी प्रथम व्यवहार न्यायाधीश अमन तिग्गा को मनेन्द्रगढ़ में आस्था यादव के मातृत्व अवकाश से वापसी तक कार्यभार सौंपा गया है।

 

panchayattantra24.-कोरबा । जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली के मझवार समाज के लोग एसपी कार्यालय बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे। जिसमें लिखा हुआ था नशा मुक्ति अभियान, मझवार समाज ने ठाना है, नशे को जड़ से मिटाना है। ग्रामीणों ने एसपी के सामने अपनी समस्याएं रखी। गांव के पूर्व सरपंच शैलेश कुमार मंझवार ने बताया कि बुंदेली गांव में महुआ शराब की बिक्री जोरों पर चल रही है। अवैध रूप से महुआ की शराब बनाई जा रही है। जिसके चलते गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसे लेकर मझवार समाज ने एक अभियान छेड़ा है, सामाजिक बैठक का निर्णय लिया गया है कि इस गांव में जो भी महुआ शराब बनाएगा उसे 11 हजार का जुर्माना देना होगा। 
साथ ही शराब पीकर घूमने और हुड़दंग मचाने वाले पर 11 सौ का जुर्माना लगाया जाएगा। इस निर्णय के बाद गांव में 50% लोगों ने शराब बनाना और पीकर घूमने बंद कर दिया है, लेकिन बाकी 50% लोग अब भी अमल नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर मझवार समाज पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने ग्रामीणों को समझाया कि कानून को अपने हाथ में न लें, पुलिस आपके साथ है। यदि अवैध रूप से शराब बनाकर बेची जा रही है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर । तलाक के मामले में महिला ने बिना सबूत के अपने पति पर मारपीट और चारित्रिक आरोप लगाया. हाईकोर्ट ने इसे क्रूरता की श्रेणी में माना है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद पत्नी द्वारा फैमिली कोर्ट से पारित तलाक की डिक्री के खिलाफ पेश याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. दरअसल, याचिकाकर्ता महिला नगर निगम में कार्यरत हैं. उसका विवाह 29 जनवरी 2003 को त्रिवेणी भवन बिलासपुर में हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ. पति उनसे 10 साल छोटा था, और पति प्राइवेट दुकान में काम करता था. शादी के बाद पत्नी का लगातार अपने मायके आना जाना लगा रहा, जिसकी वजह से पति से उसका विवाद होता था. इसी बीच 3 जून 2004 को एक बच्चे का जन्म हुआ. पति-पत्नी के बीच लड़ाई जारी रहा. कुछ दिनों बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई. 
पति ने इस बीच बच्चे का मुंडन संस्कार के लिए द्वारका जाने कार्यक्रम तय किया, पत्नी ने इसके लिए सहमति दी. बाद में पति व ससुराल वालों की बिना बताए उनकी अनुपस्थिति में बच्चे का मुंडन संस्कार कर दिया. वर्ष 2012 पति अपनी पत्नी को लेने गया, लेकिन पत्नी ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया. इस पर पति ने तलाक की अर्जी परिवार न्यायालय में दी. परिवार न्यायालय ने इसे स्वीकार कर लिया. इसके बाद पत्नी की ओर से हाईकोर्ट में अपील कर तलाक के फैसले को खारिज करने की मांग की गई. हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद परिवार न्ययालय के फैसले को बरकरार रखा है. मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि, महिला ने अपने पति पर मारपीट और चारित्रिक लांक्षन का जो आरोप लगाया है, वह मनगढंत है. और उक्त आरोप को प्रमाणित करने के लिए कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया गया है.
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। जिले की पुलिस ने पिछले 7 महीने मे गुम 394 लोगों का रेस्क्यू किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बच्चो की दस्तयाबी के लिये तत्काल कार्यवाही करे। पुलिस अधीक्षक से प्राप्त निर्देशों के पालन हेतु थाना बांगो के द्वारा कुल 02 गुम बालिका को दस्तयाब किया गया। ज्ञात हो कि नाबालिको के गुम होने के मामले को अति संवेदनशील और गंभीर मामला माना जाता है , अतः प्रत्येक मामले में नाबालिक का अपहरण होने की दृष्टिकोण से देखा जाकर तत्काल अपहरण के धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया जाता है । 
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक मामले में विशेष टीम का गठन कर बरामदगी हेतु तत्काल प्रयास किया जाता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य की मदद से गुम इंसान को बरामद करने का प्रयास करती है। इसी के अंतर्गत वर्ष 2024 में अभी तक कुल 394 गुम इंसान को बरामद करने में सफलता मिली है जिसमे 88 पुरुष, 202 महिला, 23 बालक एवं 81 बालिकाएं हैं । 
 

 
 
panchayattantra24.-कोरबा । महिला चोरनी की गिरफ्तारी हुई है। दरअसल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा के निर्देशन एवं अनुविभागीय पुलिस अधीकारी पंकज ठाकुर तथा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के मार्गदर्शन मे पुलिस सहायता केन्द्र जटगा प्रभारी धानंजय सिंह नेटी द्वारा प्रार्थी राजेन्द्र यादव निवासी हाथीदर जटगा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 303/2024 धारा 331(4),305(2) बी0एन0एस0 कायम कर अज्ञात चोर व चोरी गयी मशरूका नगदी व सोने चांदी के जेवरात का पता तलाश दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिली की गांव की राम बाई बहुत सारा पैसे रखकर गांव मे घुस रही है। 
तथा लोगों को दारू मुर्गा खिला रही है।संदेह है कि राजेन्द्र यादव के घर मे राम बाई चोरी की होगी कि सूचना पर हमराह स्टाफ आरक्षक 691,698, महिला आरक्षक 544 को साथ लेकर संदेही आरोपीया का पता तलाश किया जो हाथीदर जटगा में मिली जिसे पुछताछ किया गया जो 28.07.2024 को रात्रि 01:30 बजे लगभग घटना स्थल राजेन्द्र यादव के घर पर अपने पुत्र बबलू उर्फ शिव नारायण और अपचारी पुत्र के साथ मिलकर दिवाल को सब्बल से तोडकर नगदी रकम 70000रू व सोने चांदी के जेवरात की चोरी करना स्वीकार की। आरोपी से पूछताछ दौरान कुल 24002रुपए, 1 नग चाँदी का लाकेट घटना में प्रयुक्त सब्बल और टॉर्च जप्त किया गया। आरोपीया श्रीमती राम बाई पति स्व0 आशन सिंह उर्रे उम्र 54 वर्ष एवं अपचारी बालक दोनो साकिनान कटोरीपारा जटगा के खिलाफ अपराध सबुत पाये जाने से उनके किशोर बेटे को भी गिरफ्तार किया गया। प्रकरण मे एक आरोपी बबलू उर्फ शिव नारायण फरार है जिसकी पता तलाश जारी है विवेचना जारी है।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर । बिलासपुर में 6-7 बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते दुकान में घुसकर दंपती और उनके बेटे की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि हथियारों से लैस बदमाशों ने दुकान संचालक और उसके माता-पिता पर चाकू, डंडे और बेसबॉल बैट से हमला किया। वारदात का  वीडियो अब सामने आया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जूना बिलासपुर स्थित ज्वाली पुल के पास ऋषभ गोरख की ‘कटनी का चूना’ नाम से दुकान है। दुकान में ऋषभ और उसके पापा बैठते हैं। घटना 27 जुलाई की शाम करीब 6 बजे की है। ऋषभ दुकान में बैठा था। इसी दौरान प्रियांशु पनिकर अपने साथियों के साथ पहुंचा और ऋषभ से गाली गलौज करने लगे। दुकान में ऋषभ के माता-पिता भी बैठे थे। 
लाठी-डंडा, बेसबॉल बैट और चाकू लेकर प्रियांशु पनिकर और उसके 6-7 बदमाश दोस्त दुकान में घुस गए। पहले गाली-गलौज की, फिर ऋषभ गोरख पर बेसबॉल बैट और चाकू से हमला कर दिया। मारपीट करता देखकर उसके माता-पिता बीच-बचाव करने के लिए दौड़े, तो बदमाशों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद धमकी देकर सभी भाग निकले। मारपीट में घायल ऋषभ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हमलावर अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं।