Browsing: बिलासपुर

 
panchayattantra24.-कोरबा। कोरबा में बाइक सवार बाप-बेटे एक डिवाइडर से टकरा गए, जिससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरा मामला कटघोरा के मोहनपुर का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। father and son death मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम शगुन महंत और रवि महंत है। 26 वर्षीय शगुन महंत और घायल उसके पिता रवि महंत पाली भंडार खोल गांव के रहने वाले थे। गुरुवार की रात दोनों पाली से एनटीपीसी अगारखार में रवि महंत की बेटी के घर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे पर डिवाइडर से बाइक टकरा गई। 
हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना 108 को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि इस हादसे के बाद वह बहुत परेशान हैं। पिता अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे, लेकिन आधे रास्ते में ही उनकी जान चली गई। बेटी के घर से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर सुबह लौटने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही हादसे का शिकार हो गए।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर । बिलासपुर में एक महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। उनका कहना था कि एक दिन पहले ही उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई थी और वह बिल्कुल स्वस्थ्य थी, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसकी जान चली गई। दूसरी तरफ डॉक्टर ने परिजन को बताया कि बिस्किट उसके गले में फंस गया, जिसके चलते तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 
सरकंडा के विजयापुरम की रहने वाली सरस्वती पोर्ते (26) पति लक्ष्मण पोर्ते गर्भवती थी। बीते मंगलवार को उसको प्रसव पीड़ा हुई, तब परिजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे, जहां गायनिक वार्ड में भर्ती किया गया, जिसके बाद उसने रात करीब आठ बजे नवजात बच्ची को जन्म दिया। उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई और उसकी हालत सामान्य थी। महिला की बहन सुभांजनी मरावी ने बताया कि वो अस्पताल में काम करती हैं। गुरुवार की सुबह अचानक घरवालों ने फोन कर बताया कि वह कोमा में चली गई है, जिसके बाद वह सिम्स पहुंची। यहां स्टॉफ ने बताया कि बिस्किट गले में अटक गई होगी, जिसके कारण उसकी सांस नहीं चल रही है। अभी उसका इलाज चल रहा है। लेकिन, वह अचेत पड़ी थी। बाद में परिजनों को बता दिया कि उसकी मौत हो गई है।
 

 
 
panchayattantra24.-कोरबा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कोरबा जिले के सीएसईबी मैदान में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण सावशामिल हुए। साव के साथ कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल भी शामिल हुए। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, कोरबा ऊर्जा नगरी है, यहां स्वच्छ मन, स्वच्छ शहर की थीम पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ऑनलाइन माध्यम सेयोगाभ्यास का आयोजन किया गया है। इसके जरिए 10 हजार से अधिक स्वच्छता दीदियां, स्वच्छता कमांडो, स्वास्थ्य कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हैं। 
 साव ने कहा कि, ऊर्जा नगरी कोरबा से पूरे प्रदेश में योग के माध्यम से ऊर्जा प्रवाहित हो रही है। योग का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, इसे लोगों को समझने की आवश्यकता है। हमें अपने शरीर के लिए प्रतिदिन एक घंटा देना होगा। कहा गया है कि स्वस्थ शरीर में स्वच्छ मन का वास होता है। इसलिए शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है। हार्टफुलनेस के योगाचार्य के माध्यम से डिप्टी सीएम साव, विशिष्ट अतिथि विधायक श्री पटेल, महापौर राजकिशोर प्रसाद जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला कंवर जी, जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह जी, पूर्व महापौर जागेश लांबा जी, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी, भाजपा जिला प्रभारी गोपाल साहू जी, पार्षद नरेंद्र देवांगन जी, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव बसव राजू एस, कलेक्टर अजीत वसंत, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाईं सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किए। योगाभ्यास के बाद स्वच्छता दीदियां, स्वच्छता कमांडो और योग सिखाने वाले ट्रेनर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 

panchayattantra24.-बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व एडवोकेट जनरल सतीश चंद वर्मा के मोबाइल पर कॉल कर धमकी देने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने उनके बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी देकर उन्हें पैसे लेकर थाने बुलाया। उन्होंने इस मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  हाईकोर्ट के पूर्व एडवोकेट जनरल सतीशचंद वर्मा तिफरा के बापजी कॉलोनी में रहते हैं। 11 जून को वो हाईकोर्ट में अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। उसी समय उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने अपने आपको पुलिस कर्मी बताया और उनके बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्हें छुड़ाने के लिए पैसे लेकर थाने बुलाया गया। सीनियर एडवोकेट वर्मा ने धमकी भरे कॉल की जानकारी अपने सहयोगी वकीलों को दी। जिसके बाद उन्होंने चकरभाठा थाने में की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।  सीनियर एडवोकेट वर्मा ने आशंका जताई है कि कोई उनके खिलाफ आपराधिक साजिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि फोन करने वाले के पास उनके परिवार और बेटे के संबंध में जानकारी कैसे आई, यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे आशंका है कि कोई अपराधिक संगठन उनके परिवार की जानकारी रखता है। साथ ही उन्हें ब्लेकमेल कर पैसों की मांग कर रहा है।
 

 panchayattantra24.-पथरिया । मुंगेली जिले में पथरिया नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले जल आवर्धन योजना में हुए 69 लाख के घोटाले पर राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है।  जानकारी के अनुसार, CMO ने पुलिस में आवेदन कर नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व सीएमओ और इंजीनियर के खिलाफ योजना के अंतर्गत बड़ी अनियमितता की शिकायत की थी और साथ ही योजना में जांच समिति की रिपोर्ट भी सौंपी है, जिसके अनुसार आरोपियों ने जलावर्धन योजना के अंतर्गत 4 जून 2020 से 15 महिने के अंदर पाईप लाईन बिछाने के कार्य को अब तक पूरा नहीं किया. इसके साथ ही तीनों ने मिलकर 69 लाख रुपये का घोटाला किया है. वर्तमान सीएमओ की शिकायत के बाद राज्य स्तरीय टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व CMO और इंजीनियर के खिलाफ FIR दर्ज की है.
 

 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर । सराफा व्यापारी का ध्यान भटकाकर दिनदहाड़े 15 लाख के जेवर से भरे बैग की उठाईगिरी  करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बिलासपुर पुलिस  ने कामयाबी पाई है. पुलिस ने आरोपियों से सोने-चांदी के जेवर के साथ घटना में इस्तेमाल किए गए 2 हाईटेक बाइक को जब्त किया गया है. मामले का खुलासा करते हुए एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि इमलीपारा निवासी जवाहर प्रसाद सोनी की सरकण्डा अशोकनगर डीएलएस कालेज के पास मां भवानी ज्वेलर्स बलौदा वाले की दुकान है. रोज की तरह वे बुधवार को दोपहर 12 बजे घर से सोने-चांदी के जेवर थैले में रखकर दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे. दुकान के सामने बाइक खड़ी कर वे दुकान खोलने के लिए गए तो शटर के ताले में गंदगी लगी देखी. उन्होंने जेवर से भरा थैला बाइक में रखकर उसकी सफाई करने लगे, इसी बीच उठाईगिरी की वारदात हो गई.
घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की, और सीसीटीवी फुटेज  की मदद से ओडिशा के गंजाम व जाजपुर जिले के रहने वाले दीपक प्रधान, अर्जुन प्रधान, आर्यन उर्फ महेश प्रधान और भोला प्रधान को पुलिस ने दबोच लिया है. उठाईगिरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बिलासपुर में दूसरे शिकार की तलाश में घूम रहे थे. आरोपियों की केवल बिलासपुर ही नहीं बल्कि सटे हुए जिले कोरबा, जांजगीर, रायगढ़ , मुंगेली इत्यादि में वारदात को अंजाम देने की योजना थी.
 

 

panchayattantra24.-तखतपुर . प्रथम नगर आगमन पर तखतपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत हुआ. इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव का कद छोटा करने वाले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर तोखन साहू ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, एक दूसरे का कद छोटा करना कांग्रेस की संस्कृति है. भारतीय जनता पार्टी में एक दूसरे को जोड़कर चलते हैं. केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ने कहा, मेरे जैसे सामान्य 
कार्यकर्ता का पंच से लेकर लोकसभा तक पहुंचना और मोदी के मंत्री मंडल में शामिल होना भाजपा में ही संभव है. भूपेश बघेल इस तरह की बाते करके कांग्रेस पार्टी की संस्कृति को बता रहे हैं. सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास ही भाजपा पार्टी का मूलमंत्र है. केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार नगर पहुंचे तोखन साहू का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और सभी समाज के लोगों ने तोखन साहू को हार माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर केंद्रीय मंत्री बनाने की खुशी जताई.
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को पलटते हुए याचिकाकर्ता पति को 10 साल से अलग रह रही पत्नी से विवाह विच्छेद तलाक की अनुमति दे दी है।  कबीरधाम के याचिकाकर्ता की शादी फरवरी 2002 में हुई थी।उनकी दो बेटियां हैं, जो पत्नी के साथ रहती हैं। पत्नी सन 2013 से अलग रह रही है। फैमिली कोर्ट में उसने विवाह विच्छेद के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। पत्नी ने कोर्ट में दलील दी थी कि शादी के तुरंत बाद उसके पति और ससुराल वाले दहेज की मांग कर उसके साथ क्रूर व्यवहार करते थे। बेटियों के जन्म लेने के बाद उनका दुर्व्यवहार अधिक बढ़ गया था। उसे मारपीट कर ससुराल से निकलने की कोशिश की गई। 15 फरवरी 2016 को कोर्ट ने याचिकाकर्ता के विरुद्ध आदेश पारित किया था। याचिकाकर्ता का कहना है कि शादी के बाद उसकी पत्नी बुजुर्ग माता-पिता से दुर्व्यवहार करती थी और याचिकाकर्ता के साथ भी विवाद करती थी। सामाजिक बैठक के बाद पत्नी और बच्चों को लेकर उसने माता-पिता से अलग भी रहने लगा, लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदला। वर्ष 2013 में ही पत्नी ने उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ थाने में प्रताड़ना की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, जो झूठी थी। 
 सुनवाई के दौरान जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस संजय एस अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कहा कि दोनों 10 साल से अलग रह रहे हैं और शादी के सभी उद्देश्य लगभग समाप्त हो चुके हैं, जिसके पुनर्जीवित होने की संभावना नहीं है। हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 के तहत कई वर्षों से अलग रहना विवाह विच्छेद का आधार नहीं है किंतु माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार, उनसे अलग रहने के लिए कहना और 10 सालों से अलग रहना मानसिक क्रूरता है। इस आधार पर विवाह विच्छेद की डिक्री पारित की जाती है।
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। अपने चार साल के बेटे को साथ में लेकर बैंक जाने निकली एक महिला रहस्यमय ढंग से लापता  हो गई है। पांच दिन बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। घटना पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्ली की है। यहां निवासरत एक महिला 12 जून को सुबह 10 बजे घर से चार साल के अपने बेटे को साथ में लेकर ग्राम पोड़ी स्थित यूनियन बैंक जाने निकली। इसके बाद से मां-बेटे दोनों घर नहीं पहुंचे।
 स्वजनों ने अपने स्तर पर उन दोनों की खोजबीन की। मगर कुछ पता नहीं चलने से पाली थाना में सूचना दी है। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर अपने स्तर पर पतासाजी कर रही है। पांच दिन बाद भी मां-बेटे का पता नहीं चलने से स्वजन काफी परेशान हो गए हैं। उनका कहना है कि रिश्तेदारों व परिचित से भी संपर्क कर पतासाजी का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन दोनों के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया हैं।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर । दो लाख के जेवर और अन्य सामान से भरे बैग को यात्री ने आटो में छोड़ दिया। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उन्हें अपनी गलती की जानकारी हुई। यात्री की शिकायत पर पुलिस  ने जेवर और सामान से भरे बैग को खोज निकाला। जेवर और सामान से भरे बैग को एसपी रजनेश सिंह ने यात्री को सौंप दिया है।  एएसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि बेमेतरा जिले के नारायणपुर में रहने वाले अनिल डडसेना परिवार को लेकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। वे तिफरा स्थित बस स्टैंड में उतरकर आटो से रेलवे स्टेशन गए। आटो से सामान उतारकर वे स्टेशन पहुंच गए। इसी दौरान उन्हें पता चला कि वे एक बैग आटो में ही भूल गए हैं। बैग में सोने के जेवर समेत करीब दो लाख का सामान है। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अपने परिचित को देकर यातायात एएसपी नीरज चंद्राकर से मदद मांगी। 
जेवर से भरे बैग के गुम होने की सूचना पर एएसपी चंद्राकर ने यात्री को आरक्षक संतोष राठौर के साथ यातायात कंट्रोल रूम भेजा। वहां मौजूद आरक्षक शेखर राजपूत ने यात्री के बताए अनुसार आटो की पहचान की। आटो की पहचान होने के बाद उसकी शहर भर में तलाश शुरू कर दी गई। इस बीच आटो चालक दूसरे यात्रियों को लेकर रेलवे स्टेशन से निकल गया था। आटो चालक की तलाश कर उससे जेवर और अन्य सामान से भरे बैग को लिया गया। एसपी रजनेश सिंह ने अपने कार्यालय में यात्री को सामान वापस कर दिया है।