Browsing: बिलासपुर

 

panchayattantra24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । GPM जिले में पुलिस को अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. मरवाही पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप से 181 पेटी अलग अलग ब्रांड की बीयर और शराब जब्त की है. जब्त की गई शराब की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है. वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया.  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच मरवाही पुलिस  गश्त पर निकली थी. इस दौरान चलचली रोड पर संदिग्ध सफेद पिकअप चालक पुलिस को देखकर अचानक गाड़ी कोटमी रोड पर मोड़ने लगा जिससे संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया. इस दौरान पिकअप वाहन अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक गाड़ी खड़ीकर मौके से फरार हो गया. 
 पिकअप वाहन को चेक करने पर पुलिस को मध्यप्रदेश की 181 पेटी शराब मिली, जिसमे लगभग 1400 लीटर की ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बॉटल जप्त की गई है. इसमें बोल्ट ब्रांड की बीयर, ब्लेंडर प्राइड , मैकडोनाल्ड, रॉयल स्टैग बैगपाइपर और भारी मात्रा में गोवा ब्रांड की शराब शामिल है.
 

 
panchayattantra24.-कोरबा । जिले में मिनी पिकअप और बाइक की टक्कर से जीजा-साले की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों शराब नशे में धुत थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के कासनिया मोड़ के पास का है।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान संतोष चौहान और मनीष चौहान के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे। संतोष चौहान अपने ससुराल मलदा आया हुआ था। जिसके बाद अपने साले के साथ किसी काम से चाम्पा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सवारों ने खड़ी इलेक्ट्रॉनिक वाहन छोटा पिकअप को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर गए। सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से दोनों की मौके पर मौत हो गई। जिससे घटना स्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। 
हादसे की सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया। शाम होने के चलते आगे की कार्रवाई नहीं हुई। आज गुरुवार को पीएम किया गया।
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर। दो गुम बालिकाओं को नवागढ़ पुलिस ने जम्मू से बरामद किया गया है। उनका लोकेशन जम्मू तरफ मिलने से टीम भेजा गया था। पुलिस ने दोनों बालिकाओं से पूछताछ की। जिसमें उन्होंने बताया कि शादी का झांसा देकर उन्हें भगाकर ले गये थे। दोनों बालिकाएं पिछले दस और छह माह पूर्व से लापता थी। प्रकरण में शामिल दोनों नाबालिकों को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया। 
जिले के गुम बालक – बालिकाओं की लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसमें थाना नवागढ़ के दो प्रकरण में गुम बालिकाओं का जम्मू तरफ जाने का लोकेशन मिलने से थाना नवागढ़ से प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर , आरक्षक जनक कश्यप, महिला आरक्षक नीता महंत की टीम को जम्मू कश्मीर भेजा गया था। जहां 26 अक्टूबर 2023 को घर में बिना बताए कहीं चली गई थी। इसी तरह एक अन्य प्रकरण में 10 जनवरी 2024 को अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। दोनों ही मामलों में धारा 363 कायम कर विवेचना में लिया गया था। दोनों का लोकेशन जम्मू कश्मीर मिलने पर टीम वहां भेजी गई थी। टीम ने दोनों को जम्मू में बरामद किया और नवागढ़ लाकर पूछताछ की जिस पर उन्होंने बताया कि नाबालिक बालक के द्वारा शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था। जिस पर नाबालिग बालकों के विरुद्ध थाना नवागढ़ में धारा 363,366,376 4, 6 पाक्सो एक्ट कायम कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया जहां सेउन्हें बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया।
 

 

panchayattantra24.-जांजगीर। कोटवार और अधिवक्ता के बीच मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लिखित आवेदन देकर अधिवक्ताओं ने मालखरौदा थाने व बार रूम अधिवक्ता संघ से कार्रवाई की मांग की है। उनके शिकायत पत्र के अनुसार हाईकोर्ट अधिवक्ता जयकुमार देवांगन निवासी ग्राम सकर्रा ने 10 जून को अपील मामले में एसडीएम कार्यालय में अपने पक्षकार की पैरवी करने आया था। जिस पर परिसीमा के लिए अंतिम आदेश नियत था। अधिवक्ता का आरोप है कि कोर्ट में उपस्थित होने के बावजूद ऑर्डर सीट में एसडीएम ने अधिवक्ता अनुपस्थित व अपील निरस्त करने का आदेश दिया। इस विषय पर जब उनसे चर्चा करना चाहा तो चर्चा नहीं किए बल्कि कार्यालय से बाहर निकलने कहा। 
कार्यालय में कोटवार रतनलाल ने पहले एक पक्षीय आदेश करने के लिए राशि मांगी थी, जिसकी शिकायत मौखिक रूप से एसडीएम से की तो उन्होंने केबिन में बुलाकर किसी से ऐसी बात ना बताने और बताने से छवि खराब होने की बात कही। जब इसका विरोध किया तो एसडीएम ने उक्त कोटवार को निर्देश दिया जिस पर कोटवार उग्र होकर गाली गलौज पर उतारू हो गया। अधिवक्ता का यह भी आरोप है कि जब मारपीट का मुलाहिजा कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गया तो वहां एक्स-रे मशीन नहीं होने के कारण कुछ भी रिपोर्ट सामने नहीं आई। 
उसके बाद थाने में दिए गए आवेदन को रिसीव भी नहीं दिया जा सका है। इसके संबंध में अधिवक्ता संघ को अवगत कराया गया है। मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रूपेंद्र पटेल का कहना है कि अधिवक्ता ने आवक-जावक केबिन में घुसकर कोटवार से मारपीट की है। इसकी शिकायत हमने अधिवक्ता संघ व थाने में की है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश यादव का कहना है कि लिखित में आवेदन दोनों पक्ष से आया है,जिसपर विचार विमर्श किया जाएगा।
 

 
 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। जिला न्यायालय ने 11 लाख 88 हजार रुपये कीमत के 80 लाख रुपये के गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों को सुनवाई के बाद 15-15 साल की सजा सुनाई है और प्रत्येक पर डेढ़- डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कोनी पुलिस ने 21 मार्च 2023 को ग्राम जलसो में दो कारों से 80 किलो गांजा जब्त किया था। इसके साथ 5 आरोपी पकड़े गए थे। विवेचना के बाद न्यायालय में चालान पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी को 15-15 साल कैद की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सजा पाने वालों में खमतराई रायपुर के सुनील रेड्डी, बेरला, बेमेतरा के ताजुराज साहू, खरोरा रायपुर के संजय डहरिया टिकरापारा रायपुर के पिकन मंडल और जलसो बिलासपुर के संतोष कुमार वर्मा शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि उक्त प्रकरण की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी नुपुर उपाध्याय व एएसआई सुरेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट योगदान रहा।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि एक युवक का सिर धड़ से अलग होकर 20 फीट दूर जा गिरा। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला क्षेत्र के ग्राम नरियरा का रहने वाला संजू धीरही (26) और दोस्त राजा सुमन (27) दोनों मामा ससुर के दशगात्र में शामिल होने के लिए ग्राम नेवारी आए थे। इसी बीच दोपहर में दोनों किसी काम से निकले थे, कुछ देर बाद नेवारी लौटते वक्त जोंधरा तरफ से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में संजू का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया और 20 फीट दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजा सुमन भी बाइक से गिर कर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने मस्तूरी स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रेलर लेकर फरार हो गया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित भीड़ आरोपी चालक को गिरफ्तार करने और मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
 

 
panchayattantra24.-पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से एक भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आई है। इस हादसे में 1 युवक की मौत हो गई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पेंड्रा में अमरकंटक गौरेला रोड पर हाइवा ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया।
 इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है तो वहीं मृत युवक के शव को पंचनामे के बाद गौरेला पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गौरेला पुलिस पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से लगातार सड़क हादसों की खबर निकलकर सामने आती है। इन हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं और कई लोग घायल हो जाते हैं और उन्हें जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क हादसों को लेकर लगातार जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। एक 5 साल की बच्ची ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू  के चुनाव में जीत और राज्य केंद्रीय मंत्री के पद पर नियुक्ती की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी. अब उसकी भविष्यवाणी सच साबित होने के बाद बच्ची ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया है। सांसद तोखन साहू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाये जाने के बाद बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में उत्सव और उत्साह का माहौल है, इस बीच 5 वर्षीय नन्ही बच्ची काव्या की बात जिस किसी को भी याद है उसको लेकर हर कोई हतप्रभ है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान घर के लोग जब तोखन साहू को चुनाव जीतने की बधाई व शुभकामनाएं दे रहे थे, तब अनायास ही 5 वर्षीय काव्या साहू ने उनको सांसद और मंत्री बनने की बात कह दी थी. बता दें, ये बच्ची कोई और नही बल्कि तोखन साहू के छोटे भाई ताकेश्वर साहू की बेटी है।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक ने सिरगिट्टी थाना के आरक्षक बबलू बंजारे को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह  के द्वारा एक्स्ट्रा आर्डिनरी और एक्सेम्पलरी एक्शन लेते हुये भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर आरक्षक बबलू बंजारे को तत्काल प्रभाव से पुलिस विभाग की सेवा से पदच्युत किया गया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा पुलिस की छवि को प्रभावित करने व जन सामान्य को शांति एवं सुरक्षा प्रदान करने में इस तरह वर्दी की आड़ में अनर्गल कार्यों में संलिप्त रहने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने सचेत किया गया है। 
बीते दिनों थाना हिर्री क्षेत्रान्तर्गत रतनपुर बाईपास स्थित ग्राम बेलमुण्डी के पास खूंखार अपराधियों द्वारा पिस्टल, देशी कट्टा तथा धारदार चापड़ से लैस होकर अपराध की घटना को अंजाम देने की सूचना पर बिलासपुर पुलिस के द्वारा 10 अपराधियों जब्बार गौरी, इमरान कुरैशी, विनोद कुमार धृतलहरे, तरसेलाल भगत, अजमेरी, मो.फरमान, वाजीद कुरैशी, साकीब कुरैशी, नवील खान, दानिश कुरैशी को सुनियोजित रूप से पुलिस टीम तैयार कर घेराबंदी कर पकड़ा गया था। 
 अभियुक्त जब्बार गौरी उत्तर प्रदेश का खतरनाक अपराधी है, जिसके विरूद्ध गैगस्टर एक्ट सहित अनेक गंभीर किस्म के अपराध पंजीबद्ध हैं। इमरान खान भी उत्तरप्रदेश का ही निवासी है। अपराधियों के द्वारा हथियार से लैस होकर रेड करने गई पुलिस टीम को चुनौती देते हुए गोली मारने की धमकी देने का दुस्साहस किया था । गिरफ्तार किये गये आरोपियों के मोबाईल फोन में आरक्षक बबलू बंजारे, थाना सिरगिट्टी के फोन से लगातार संपर्क में रहने व इस प्रकार प्रथम दृष्ट्या आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता उजागर होने पर उसे 12 मई को निलंबित किया गया था।
 

 

panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। जिले में चलती वैगेनार कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार सवार ड्राइवर बाल-बाल बचा। कार के इंजन से धुआं निकलता देख चालक निकल गया। देखते ही कार आग की लपेट में आ गया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भदरा मुख्य मार्ग की है। मिली जानकारी अनुसार, मेहंदी गांव निवासी की है, जिसमें चालक कार वैगेनार से कोरबा गया हुआ था। कोरबा से वह वापस अपने घर आ रहा था, तभी देर शाम रात 7.50 बजे भदरा गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचा था कि अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा।
 इसके बाद ड्राइवर किसी तरह से कार को सड़क के किनारे खड़ा कर उतर गया। इसी वक्त कार के इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें कार में फैल गईं, जिससे कार धू-धू कर जलने लगी। घटना की जानकारी पामगढ़ पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और किसी तरह से आग को बुझाने में सफल रहे। कार जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि इंजन ज्यादा गर्म होने के कारण से यह हादसा हुआ है।