Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर
panchayattantra24.-कोरबा । जिले में कोयला लोड ट्रेलर पलट गया, जिसके नीचे दबकर ड्राइवर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ड्राइवर अपनी जान बचाने के लिए कूदा, उसी दौरान गाड़ी पलटी है। पूरा मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम जवाली का है। मिली जानकारी के मुताबिक कोयला लोड ट्रेलर गेवरा दीपका से बिलासपुर जाने के लिए निकला था, लेकिन रात में जवाली गांव के खोलार पुल के पास ट्रेलर सड़क किनारे लगाकर सो गया। सुबह उठने के बाद ट्रेलर को आगे बढ़ने लगा, लेकिन ट्रेलर पीछे लुढ़कने लगा। ब्रेक भी नहीं लगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान चालक ने खुद को बचाने के लिए ट्रेलर से कूद गया, लेकिन उसी समय ट्रेलर भी पलट गया। इस दौरान वह ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया। चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में महिलाओं से लूट करने वाले कुख्यात नट गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस मामले के दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बता दें कि 28 मई की शाम सरकंडा और तोरवा क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने की चैन और दूसरी महिला के गले से मंगल सूत्र, कीमत 2.55 लाख रुपए की लूट की गई थी। दरअसल, 28 मई को जैसे ही थाना सरकंडा और थाना तोरवा क्षेत्र में महिला के गले से चैन और मंगल सूत्र लूटने की घटना की सूचना मिली, जिले में तत्काल नाकाबंदी की गई। गिरफ्तार दो आरोपियों को 10 साल की सजा मिली है। गिरफ्तार मंजीत कुमार नट (27) मंटू कुमार नट (28) दोनों जशपुर के निवासी हैं। वहीं फरार आरोपियों की पहचान मंजय कुमार नट और आकाश नट के रूप में हई है।
सरकंडा थाना में लिखाई गई रिपोर्ट के मुताबिक बन्नू दीवान 28 मई की शाम करीब 7 बजे बजरंग मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दारौन रास्ते में वालिया हाऊस के पास बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके गले से 1.60 लाख रुपए कीमत की सोने की चैन खींच ले गए। लूट की दूसरी वारदात तोरवा थाना क्षेत्र की है, जिसके मुताबिक प्रभावती पति टी मुरलीकृष्ण 28 मई की रात 8:15 बजे जब बाजार से सब्जी खरीदकर कान्हा हाइट्स अपार्टमेंट स्थित अपने घर जा रही थी। इसी दारौन पीछे से दो बाइक सवार लड़कों ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र, कीमत 95 हजार रुपए झपट कर लूट लिया। रिपोर्ट लिखाने के बाद पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की। इसी दौरान गुरुनानक चौक थाना तोरवा क्षेत्र में दोनों महिलाओं द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर बाइक सवार दो युवक आते हुए मिले। जिन्हें रोकने का प्रयास करने पर वे भागने लगे। पुलिस टीम ने इन्हें घेरेबंदी कर पकड़ा और सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मंजीत कुमार नट और मंटु कुमार नट बताया।
panchayattantra24.-जांजगीर चांपा। जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में रहने वाला एक बुजुर्ग अधिक धूप लगने के कारण चक्कर खाकर गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके स्वजन के समक्ष कफन-दफन कराया। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन में एक बुजुर्ग महात्मा सूर्यवंशी उम्र 85 साल भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता था। तकरीबन दो दिन पहले तेज धूप के कारण वह अचानक चक्कर खाकर गिर गया। जिसे उसके अन्य साथियों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इसकी सूचना उसके बेटी को दी गई। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंची, चूंकि उनके पास शव को ले जाने के लिए कोई साधन नहीं था, जिससे कारण पुलिस ने नगर पालिका की सहायता से जांजगीर Janjgir में ही उनका कफन दफन कराया।

panchayattantra24.-कोरबा। जिले में हादसों को दौर लगातार जारी है. एक बार फिर से कोरबा-चांपा मार्ग पर कोथारी के निकट आज सुबह हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए. इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और फिर आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक राकेश कुमार रात्रे निवासी ग्राम अखरापाली बरीडीह थाना उरगा. अपने दो साथियों के साथ बाइक से किस्त का पैसा लेने कोथारी गया था. वहां से तीनों लोग बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे. तभी कोथारी के पास ट्रक सीजी 12 एवी 1187 के चालक ने लापरवाही से बाइक को चपेट में ले लिया. जहां राकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

panchayattantra24.-बिलासपुर। न्यायधनी में रफ्तार का कहर जारी है. आज फिर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. दो बाइक की आपस में भिड़ंत से एक बाइक में सवार विकास और समीर ने मौके पर दम तोड़ दिया. वहीं दूसरी बाइक में सवार आकाश बाल-बाल बचे. यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के बैमा-नगोई स्थित खपराखोल मेन रोड की है. हादसे की सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस आगे की विवेचना में जुटी है।
panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के करगी रोड सेक्शन में एक ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के मामले में लोको पायलट और सहायक पायलट को संरक्षा प्रहरी के रूप में पुरस्कृत किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने दोनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दरअसल, संरक्षित रेल परिचालन बिलासपुर मंडल की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित रूप से संरक्षा से संबंधित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
पिछले दिनों कलमीटार-करगी रोड सेक्शन में ट्रेन के परिचालन के दौरान पेंड्रा रोड के लोको पायलट नंदलाल प्रसाद और बिलासपुर के सहायक लोको पायलट धीरज कुमार ने इंजन के निचले भाग से धुआं निकलते देखा। जिसे भांपते हुए उन्होंने इसकी सूचना अपने इंचार्ज को दी। ट्रेन को अगले स्टेशन सलकारोड में खड़ा किया गया। इस तरह सतर्कता और सूझबूझ से हादसा टल गया। संभावित दुर्घटना को टालने और संरक्षित रेल परिचालन में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए दोनों रेल कर्मियों को मई महीने के संरक्षा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने दोनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में शहरवासी अब घर बैठे ही नगर निगम के सभी प्रकार के टैक्स को ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर निगम जल्द ही ऑनलाइन सर्विस शुरू करने जा रही है। 15 अगस्त को ऑनलाइन सर्विस प्रारंभ करने की योजना है। दरअसल, नगर निगम के सभी प्रकार के टैक्स जैसे प्रॉपर्टी टैक्स हो या पानी का, कमर्शियल टैक्स अथवा कोई अन्य टैक्स, अब किसी भी टैक्स को जमा करने के लिए नगर निगम के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और ना ही आरआई या किसी अन्य अधिकारी के पास जाना पड़ेगा।
टैक्स को ऑनलाइन जमा करने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। पोर्टल भी तैयार किया जा रहा है और करदाताओं की वास्तविक संख्या और अन्य जानकारी के लिए सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए निगम की टीम घरों तक पहुंच रही है। साथ ही निगम के द्वारा इस टीम का सहयोग करने की भी लोगों से अपील की जा रही है। वर्तमान में नगर निगम से संबंधित टैक्स के भुगतान के लिए नगर निगम कार्यालय आना पड़ता है अथवा आरआई से संपर्क करना पड़ता है। टैक्स वसूलने वाली कंपनी स्पायरों के कर्मचारी वसूली करते हैं। लेकिन, जब आनलाइन सर्विस शुरू हो जाएगी, तब ना ही कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ेंगे और ना ही आरआई से संपर्क करना होगा। नागरिक घर बैंठे अपना टैक्स जमा कर सकेंगे। इस व्यवस्था के शुरू होने से पारदर्शिता भी आएगी। साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका भी खत्म हो जाएगी और नागरिकों को बड़ी राहत भी मिल सकेगी।

panchayattantra24.- कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा मालवाहक गाड़ियों में व्यक्तियों को बैठाकर परिवहन करने वालों पर सख्त कार्यवाही किया गया है।
पुलिस के द्वारा कुल 12 मालवाहक गाड़ियों पर चलानी कार्यवाही करी और कुल 30300 समन शुल्क जमा कराया गया। पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीडभाड वाले इलाकों एवं बाजार में जाकर पैट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वाहन चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया। लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं, ना ही शराब पीकर वाहन चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे और मालवाहक वाहन में माल के अलावा किसी अन्य चीज का परिवहन ना करें। उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।

panchayattantra24.-कोरबा। बाइक चोर को गिरफ्तार कर कटघोरा पुलिस ने जेल भेज दिया है।दरअसल एसपी सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले में चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू बी एस चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा एवं एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के द्वारा थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी को निर्देशित करते हुए कटघोरा व आसपास के क्षेत्र में हुई मोटर सायकल की चोरी की पतासाजी व बरामदगी हेतु टीम गठित करते हुए सघन जांच की गई।
जिसमें मुखबिर की सूचना पर कटघोरा पुलिस के द्वारा कटघोरा क्षेत्र से 12/5/24 को चोरी हुए मोटर सायकल होण्डा लियो चलाते हुए व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो स्वयं को ग्राम कामता, थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा का निवासी आशीष मनहर होना बताया। जो बिलासपुर, कोरबा, कटघोरा क्षेत्र से मोटर सायकलों की चोरी कर 2 मोटर सायकल शिवरी नारायण अपने घर में तथा 4 मोटर सायकल अमलड़िहा के जंगल मे छुपा कर रखना तथा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करना बताया।
आरोपी की निशानदेही पर कटघोरा पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से 4 हीरो डीलक्स, 1 हीरो पैशन प्रो, 1 होंडा शाइन, 1 होंडा लियो कुल 7 मोटर सायकल बरामद कर आरोपी पर विधिवत कार्यवाही कर न्याययिक रिमांड पर जेल दाखिल किया। वाहन विवरण 1. हीरो सीडी डीलक्स क्रमांक CG12AB8958, CH No. MBLHA11EB9E12494, ENG.NO. HA11ECB/9E38291 2. हीरो एच. एफ. डीलक्स, काला रंग, बिना नम्बर, CH NO. MPLHAW144MGA08168, ENG.NO. HA11ES/MG07910
3.हीरो एच. एफ. डीलक्स, CG 12 AM 8406, CH.NO. MBLHA11ATF9K609, ENG. NO. HA11EJF/9K70280 4. हीरो एच. एफ. डीलक्स, CG 12 AW 5414, CH. NO. MBLHAR232JHG20205, ENG. NO. HA11ENJ/HG29142 5. होंडा शाइन , काला रंग, बिना नम्बर, CH. NO. ME4JC36NAF7258384, ENG. NO. JC36E7/3935061 6. होण्डा लियो, CG 12 AS 3291, 7. हीरो पैशन प्रो, काला रंग , बिना नम्बर, CH. NO. MBLHAW015KHC10967, ENG. NO. HA10ACK/HC17695

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस ने पिकअप से सागौन लकड़ियों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस को देखकर तस्करी करने वाला चालक चकमा देकर भाग गया। वह 19 पेड़ों को काटकर बेचने निकला था। पुलिस ने सागौन की लकड़ी को जब्त कर वन विभाग को सौंप दिया है। लेकिन, इस तस्करी में वन विभाग के कर्मचारियों के भी मिलीभगत होने की आशंका है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। प्रशिक्षु आईपीएस व थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि बेलगहना पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग बेलगहना व आसपास के जंगल से सागौन के पेड़ों को काटकर तस्करी की जा रही है। इस पर उन्होंने तस्करों की जानकारी जुटाई और मुखबिर लगाकर तस्कर को पकड़ने की योजना बनाई। जिसके बाद बुधवार को घासीपुर के पास घेराबंदी कर सागौन लकड़ी तस्करी कर रहे पिकअप को रोक लिया।
इस दौरान पिकअप लेकर आ रहे ड्राइवर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने उसकी आसपास तलाश की। लेकिन, वो नहीं मिला और भागने में कामयाब हो गया। जिसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। पुलिस और वन विभाग की टीम ने पिकअप की तलाशी ली, तब उसमें सागौन के 19 पेड़ों के लकड़ी मिले। वन विभाग ने इसे अपने कब्जे में लेकर तस्करों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सागौन के पेड़ कहां से काटकर लाया गया था।