Browsing: बिलासपुर

 

panchayattantra24.- कोरबा। कटघोरा वनमंडल के चैतमा रेंज में तेंदुए का शिकार किया गया है. तेंदुए के शव से नाखून, दांत समेत कई अंग गायब हैं, जिससे उसके अंगों के लिए तस्करों द्वारा मारे जाने की आशंका है. वन विभाग के साथ रायपुर से डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच की कार्रवाई कर रही है. कटघोरा वन मंडल के राहा जंगल में तेंदुए का शव मिलने से विभाग में हड़कप मचा हुआ है. तेंदुए को जहर देकर मारने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलने पर मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर प्रभात मिश्रा, डीएफओ कुमार निशांत, एसडीओ चंद्रकांत टिकरिया के साथ मौके पर पहुंचे हैं. आसपास शिकारियों की पतासाजी की जा रही है. एक दिन पहले ही पटपरा के मोहल्ला डाहीडुग्गू निवासी सीताराम यादव के चार बकरियों के शिकार की घटना सामने आई थी.
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। जिले में 2.5 एकड़ जमीन को फर्जी ढंग से 12 एकड़ दर्ज कराने और गरियाबंद जिले के एचडीएफसी बैंक से इस जमीन को बंधक रख 22 लाख रूपए का लोन लेने के मामले में पुलिस ने ग्राम सिलादेही के तत्कालीन पटवारी दयाराम साहू (47 साल) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह बिर्रा थाना क्षेत्र का मामला है। दरअसल, ग्राम देवरानी निवासी नम्मू लाल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2.5 एकड़ खेत को ग्राम पवनी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी परमानंद कर्ष और उसके साथियों ने तत्कालीन हल्का पटवारी से मिलीभगत कर खसरा नंबरों में फर्जीवाड़ा कर फर्जी तरीके से जमीन का नामांतरण कराया है। फर्जी दस्तावेज से एचडीएफसी बैंक राजिम जिला गरियाबंद से 22 लाख रूपए का लोन ले लिया।
 इस दौरान सभी दस्तवेजों की जांच में मिला कि जमीन के खसरा नंबर में 104/02,334/1, 482/3,733/4,756/6,1045/4,1513/1,1513/3,1668/4,1722/3,1789/3,1789/2,1318/2,/1516/1 लगभग 2.5 एकड़ जमीन खेत हैं। इसमें पटवारी दयाराम साहू और सहायक ताराचंद पटेल ने साजिश रचकर फर्जी तरीके से इन्हीं नंबरों की फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार की। पटवारी दयनाद साहू ने नम्मू लाल पटेल के पैतृक जमीन को आरोपी परमानंद कर्ष के नाम से ऑनलाइन तैयार किया था।
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डिलीवरी के बाद नहीं रोने वाले नवजात बच्चों की नई पद्धति से इलाज शुरू की गई है। 1 मई को जन्मे नवजात की रोने की आवाज न आने पर नवीन पद्धति से उपचार के कारण मासूम के रोने की गूंज अस्पताल में सुनाई दी। एसएनसीयू में मासूम का उपचार डॉक्टरों के देखरेख में करीब 13 दिनों तक चलता रहा, जिससे वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। जानकारी के मुताबकि, उरगा क्षेत्र में रहने वाले राजेश चंद्राकर की पत्नी दीप्ति चंद्राकर को 1 मई प्रसव पीड़ा शुरू हो गया। राजेश चंद्राकर अपनी पत्नी को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसूता का सामान्य डिलीवरी तो करा लिया, लेकिन जन्म के पांच मिनट बाद भी मासूम के मुंह से आवाज नहीं निकली। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी मासूम को तत्काल एसएनसीयू (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) लेकर पहुंचे, जहां मेडिकल कॉलेज में शिशु रोग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हेमा नामदेव ने मासूम को एसएनसीयू में भर्ती करते हुए गहनता से जांच की। इसके बाद अपनी टीम के साथ मासूम का लाखों रुपए कीमती अत्याधुनिक उपकरण का इस्तेमाल नवीन पद्धति से उपचार शुरू कर दिया।
 

 
 panchayattantra24.-कोरबा। रिंग रोड में गलत दिशा में आ रही हाईवा से बचने की कोशिश में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, पर सवार बाल- बाल बच गए। जानकारी के अनुसार उक्त दुर्घटना रिंग रोड नकटीखार के पास हुई। कार क्रमांक सीजी-12-बीएफ- 8977 में बालको नगर गायत्री मंदिर रोड निवासी राकेश रोशन सिंह 45 वर्ष जरूरी कार्य से रिंग रोड से जा रहे थे। इस दौरान सामने से गलत दिशा में हाईवा आते दिखी। उससे बचने राकेश रोशन सिंह ने कार सड़क से नीचे उतारी, लेकिन उसके उपरांत भी हाईवा चालक ने टक्कर मार दी। इससे कार बोल्डर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा हैं की एयर बैग खुलने से राकेश बाल-बाल बच गए, पर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हाईवा चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
 

 
 
panchayattantra24.- बिलासपुर। खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खनिज विभाग ने एक बार फिर से कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान रेत सहित दो ट्रैक्टर जब्त कर कोनी थाने के सुपुर्द किया गया है। इसी तरह दो ट्रैक्क्टर को कोटा थाना, एक ट्रैक्टर सकरी थाना, एक ट्रैक्टर सरकंडा थाना और तीन हाइवा रेत लावर बैरियर में अभिरक्षा में रखा गया है। इस कार्रवाई के दौरान चूना पत्थर का अवैध परिवहन करने पर दो हाइवा और ईंट, मिट्टी परिवहन करने वाले एक माजदा को जब्त किया गया है। इसके साथ ही ग्राम बिरकोना मे मिट्टी और मुरुम के अवैध उत्खनन कर रहे एक पोकलेन को सील किया गया है और दो हाइवा को जब्त कर कोनी थाने को सौंपा गया है। इन मामलों में वाहन मालिकों एवं वाहन चालकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर के गोल्डी छाबड़ा डेथ केस में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपोलो अस्पताल के चार डॉक्टरों के खिलाफ चल रही न्यायिक प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रजनी दुबे की अवकाशकालीन बेंच ने की। इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस समेत अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दरअसल, डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस ने इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में धारा 304-ए के तहत केस दर्ज किया था। कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया है। आरोपी डॉक्टरों ने पुलिस की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच ने कहा कि ऐसे में डॉक्टर इलाज करना छोड़ देगा। 
दयालबंद निवासी गोल्डी छाबड़ा को 25 दिसंबर 2016 को पेट में दर्द होने पर परिजन ने अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 26 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस ने जांच के दौरान शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसके बाद बिसरा जांच के लिए भेजा गया। इस बीच मामला पेंडिंग रहा। वहीं, परिजन ने हाईकोर्ट से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और मेडिको लीगल संस्थान ने डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए 4 डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गोल्डी छाबड़ा का इलाज करने वाले डॉ देवेंदर सिंह, डॉ राजीव लोचन, डॉ सुनील केडिया और डॉ मनोज राय के खिलाफ धारा 304 ए के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया। वहीं, सरकंडा पुलिस की कार्रवाई को चुनौती देते हुए डॉक्टरों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र से आकर मवेशी और गांजा की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह के 10 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस की टीम ने जब घेराबंदी की, तब तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर पिस्टल और कट्टा तान दिया, लेकिन चारों तरफ घिर गए। भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों से एक लोडेड पिस्टल, 2 लोडेड देशी कट्टा, 13 जिंदा राउड, एक खाली खोखा, 2 मैग्जीन, धारदार हथियार, 2 कार और 2 ट्रक के साथ 21 किलो गांजा बरामद किया है। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है। 
एसपी रजनेश सिंह ने मीडिया बताया कि शनिवार की रात हिर्री पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बेलमुंडी स्थित सूने यार्डनुमा बाउंड्रीवाल और मकान में 8-10 बाहरी लोग ठहरे हुए हैं। उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं, जिनके पास घातक हथियार भी है। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों के साथ ही एंटी साइबर एंड क्राइम यूनिट (ACCU), चकरभाठा और हिर्री थाने के जवानों की टीम बनाकर रेड की गई। इस दौरान जवानों को देखकर बदमाशों ने हथियार निकाल लिए और फायरिंग करने की चेतावनी दी, फिर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस जवानों ने भी पहले से ही चारों तरफ घेराबंदी कर लिया था। लिहाजा, भागने से पहले ही पुलिस ने 10 लोगों को दबोच लिया।
 

 
 
 
panchayattantra24.-कोरबा। पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा हादसे का शिकार हो गए. सड़क हादसे में बाल-बाल पूर्व विधायक बचे. सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. घटना में मोहितराम केरकेट्टा को आंशिक चोटें आई है. मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा की कार कटघोरा बायपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर लखनपुर के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. घटना के समय पूर्व विधायक केरकेट्टा गाड़ी में सवार थे. घटना में विधायक को मामूली चोटें आई है. घटना के बाद केरकेट्टा दूसरी गाड़ी से अपने गृहग्राम पोलमी के लिए रवाना हुए. बतायाजा रहा है कि मोहितराम केरकेट्टा अपनी गाड़ी में बैठकर कोरबा से कटघोरा के रास्ते पाली की ओर जा रहे थे. तभी लखनपुर के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ गया और यह हादसा हो गया.
 

शोभायात्रा होगा आकर्षण का केंद्र, विभिन्न आयोजनों में शामिल होगा समाज
 
panchayattantra24-बिलासपुर। सर्व ब्राह्मण समाज और परशु सेना मिलकर तीन दिवसीय भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाने जा रहे है। 9 10 और 11 मई को विभिन्न तरह के आयोजनों के जरिए जयंती मनाई जाएगी। बुधवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पहुंचकर सर्व ब्राह्मण समाज के चीका बाजपेई, विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी, जितेंद्र चौबे और आदर्श दुबे ने बताया कि 9 मई को कान्यकुब्ज भवन लोखंडी में भगवान परशुराम जी के मंदिर में पूजा अर्चना एवं प्रसाद वितरण से जयंती पर्व की शुरुआत होगी।इसके बाद विशाल रक्तदान शिविर प्रार्थना सभाकक्ष जल संसाधन कार्यालय,बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।इसी तरह 10  मई को कान्यकुब्ज भवन इमलीपारा में हवन, पूजा-अर्चना और भंडारा,
 राजकिशोर नगर में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना एवं शाम को महा आरती की जाएगी। 11 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शीतला माता मंदिर दयालबंद से सायं 4.30 बजे यह शोभायात्रा निकलेगी जो शहर के मुख्य मार्गों गांधी चौक, जूना बिलासपुर, गोल बाज़ार, सदर बाज़ार सिम्स चौक होते हुए पं. देवकीनंदन दीक्षित स्कूल प्रांगण में समाप्त होगी।  आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा में विशेष रूप से पंजाब से पधारे पंजाब बैंड शामिल रहेगा। सागर का प्रसिद्ध डमरू दल शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएगा। उड़ीसा का घंटा बाजा भी शोभायात्रा में शामिल रहेगा
इस दौरान छ.ग. की स्थानीय कर्मा एवं पंथी नृत्य भी शामिल रहेगा। मां काली, राधा-कृष्ण, मसाने होली समेत अन्य जीवंत झांकियां लोगों को प्रभावित करेंगी। शोभायात्रा के पश्चात् पं. देवकीनंदन दीक्षित स्कूल प्रांगण में भगवान परशुराम जी की महाआरती की जाएगी। पं. देवकीनंदन दीक्षित स्कूल प्रांगण में महाआरती के बाद धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा  जिसमें आशीवर्चन देने प्रमुख रूप से शांतिकुटी आश्रम से आचार्य श्री रामभूषण जी महाराज उपस्थित रहेंगे।इसी दौरान सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा जिसमें विप्र समाज के मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत वरिष्ठ विप्रजनों, प्रतिभाशाली युवाओं एवं समाज की गौरवशाली विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा सुमधुर भजनों से सुसज्जित भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। महाप्रसाद स्नेह भोज सायं 08 बजे से प्रभु इच्छा के साथ ही तीन दिवसीय जन्मोत्सव का समापन हो जाएगा।

 
panchayattantra24.-कोरबा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। आम मतदाताओं के साथ ही वीआईपी भी लगातार मतदान केंद्रों में पहुँच कर मतदान कर रहे हैं। बात करें कोरबा लोकसभा की तो यहां के मनेन्द्रगढ़ में प्रदेश के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का ख़ास अंदाज नजर आया। वे आज सुबह स्कूटी पर अपनी पत्नी के साथ मतदान केन्द्र पहुंचे और वोट किया। उन्होंने सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करने का भी सन्देश दिया। 
आज मतदान से पहले जांजगीर-चाम्पा की भाजपा उम्मीदवार कमलेश जांगड़े सुबह भगवान् की पूजा-अर्चना में लीन नजर आई। माता तुलसी की आरती उतारते हुए उनका वीडियों सामने आया हैं। वह अपने घर पर पूजा अर्चना करती दिखाई पड़ रही हैं जबकि घर पर उनके समर्थक भी मौजूद हैं।