Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी तोखन राम साहू ने अपने पैतृक गांव मुंगेली के डिंडोरी गांव में बनाए गए मतदान केंद्र में वोट डाला। बता दें कि तीसरे चरण के लिए 7 लोकसभा सीटों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और सरगुजा के लिए मतदान जारी है। इस बीच जीपीएम जिले में दो जगह EVM मशीन में खराबी आने से मतदान रुका रहा, बाद में मशीने बदली गईं। इसी तरह भिलाई के तीन पोलिंग बूथ में भी मशीन में खराबी आने से करीब आधे घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ। अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।
 

 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी के सीपत में एक बुजुर्ग की सौतेले बेटे ने चाकू मारकर हत्या कर दी। सालों से चल रहे जमीन विवाद और पत्नी पर बुरी नजर डालने के कारण सौतेलेे बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर निवासी कुशल साहू (70 वर्ष) की बुधवार को घर से 3 किमी दूर खेत में लाश मिली थी।  मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की, तो पता चला कि मृतक की मंगलीन साहू और सहेली साहू नामक 2 पत्नी हैं।
दरअसल, मृत कुशल साहू ने  वर्ष 2018 में अपनी 25 एकड़ जमीन का बंटवारा किया था। बची हुई 10 एकड़ जमीन में मृतक खुद खेती कर रहा था। मृतक की पहली पत्नी ने बताया कि उसके सौतेला बेटे दीपक साहू ने हत्या की है। घटना के बाद से वह फरार है।
पुलिस की टीम ने जानकारी मिलते ही उसकी तलाश शुरु कर दी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक साहू शुक्रवार की तड़के सुबह अपने घर आने वाला है। पुलिस की टीम छुपकर उसका इंतजार करने लगी और उसके आते ही गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस की पूछताछ में आरोपी दीपक साहू ने कहा कि, जमीन बंटवारे को लेकर पिता से विवाद था। इसके अलावा वह मेरी पत्नी पर भी वह बुरी नजर रखता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से बाइक और एक चाकू बरामद किया है।
आरोपी के खिलाफ 2016 में हुई थी रिपोर्ट दर्ज
दीपक साहू ने बताया कि जमीन बंटवारे का विवाद सालों पुराना है। वर्ष 2016 में पिता कुशल साहू ने जमीन विवाद को लेकर दीपक साहू के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद ने दुश्मनी का रूप ले लिया था। आए दिन उनके बीच विवाद होता था।
 

 
  panchayattantra24.-बिलासपुर। सरकंडा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक प्रधान आरक्षक खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला था, जो वापस घर नहीं लौटा. पुलिस उनकी तलाश करती रही. आधी रात को उनका शव घर के पीछे नीम पेड़ पर झूलता मिला. सरकंडा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. मोपका निवासी लखन सिंह मेश्राम सरकंडा थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत था. थाने में उसे मालखाने की जिम्मेदारी दी गई थी. बताया जा रहा है कि वे किसी बात को लेकर परेशान थे. ड्यूटी से लौटने के बाद रात 11 बजे खाना खाकर टहलने की बात कहते हुए घर से निकला. इसके बाद घर के पीछे नीम पेड़ पर रस्सी बांधी और फांसी के फंदे पर झूल गए. रात 1 बजे तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. परिजनों ने घटना की सूचना सरकंडा थाने को दी. पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी. रात करीब 3 बजे प्रधान आरक्षक लखन मेश्राम का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. प्रधान आरक्षक के आत्महत्या की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस मामले के जांच में जुटी है.
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान का पाठ पढ़ने की जरूरत है, बल्कि आपस में झगड़कर पार्टी को बिखराव की कगार में पहुंचा चुके कांग्रेस के इन नेताओं को राजनीतिक सूझबूझ, पार्टी संचालन, नेतृत्‍व क्षमता जैसे पाठ भी मोदी जी से पढने की जरूरत है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी को गाली देना, अपशब्‍द कहना कांग्रेसियों की परंपरा बन चुकी है। महंत डॉ. चरणदास ने भी इसी परंपरा का निर्वाह किया है। दरअसल डॉ. महंत भी चांदी का चम्‍मच मुंह में लेकर पैदा हुए है, बचपन से ठाठ-बाट के आदी डॉ. महंत यह पचा नहीं पा रहे कि एक चाय बेचने वाला कैसे देश का प्रधानमंत्री बनकर पूरी दस साल तक न केवल शासन किया बल्कि कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी रह चुकी कांग्रेस को इस बार लोकसभा चुनाव में मुकाबले के लायक भी नहीं छोड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि वे मोदी जी पर अनर्गल टिप्‍पणी करने से बचें और पढ़े लिखे डाॅ. महंत पहले सामंती सोच से बाहर निकलें और देखें कि प्रदेश और देश में वे और उनकी पार्टी कहां खड़ी है। आपकी पार्टी के शहजादे और शहजादी जिनके इशारे पर आप झाडू लगाने और पोछा लगाने को तैयार रहते हैं, उत्‍तर प्रदेश में अपनी पारंपरिक सीटों पर चुनाव लड़ने से घबरा रहे हैं। पार्टी पूरी तरह बिखर गई है। समझदार नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, जो बचे हें वे वामपंथी सोच की गिरफ्त में हैं और आपस में लड़ भिड़कर पार्टी की स्थिति और खराब कर रहे हैं। 
मोदी जी की शिक्षा को लेकर दुरूप्रचार न करें महंत मोदी जी की शिक्षा को लेकर महंत के बयान को दुष्‍प्रचार बताते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि महंत की यह टिप्‍पणी पूरी तरह गलत है। मोदी जी ने बनारस में दाखिल किए अपने पर्चे में अपनी शिक्षा का पूरा विवरण दिया है। यह चुनाव आयोग की वेबसाइट में उपलब्‍ध है जिसे कोई भी व्‍यक्ति देखकर संतुष्‍ट हो सकता है। देश और दुनिया को गर्व है मोदी जी पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्‍व में भाजपा के साथ देश लगातार तरक्‍की कर रहा है। भाजपा आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश 17 राज्‍यों में भाजपा की सरकार है वहीं मोदी जी के नेतृत्‍व में लगातार दस वर्षों से भाजपा ने देश की बागडोर संभाल रखी है। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। इस बार 400 पार के नारे के साथ फिर से हम देश में सरकार बनाने जा रहें हैं। ऐसे व्‍यक्त्वि से आप शिक्षा नहीं लेना चाहते तो मत लीजिये। महंत जी आपके मानने- न मानने से कुछ नहीं होगा। आज देश के 140 करोड़ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे लाखों एनआरआई भारतीयों को अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है।
 

 
 panchayattantra24.-मुंगेली। मतदाताओं को जागरूक करने लिए मुंगेली जिला प्रशासन अलग-अलग तरीकों से कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. जिले में ‘‘शतप्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ के मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने एवं शत प्रतिशत मतदान के संकल्प को सार्थक बनाने के लिए जिला, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न नवाचारों के साथ अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशन एवं स्वीप के नोडल व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडे के मार्गदर्शन में पलायन किए मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन में 07 मई को मतदान करने घर वापस बुलाने के लिए ‘‘घर आजा संगी अभियान’’ चलाया गया. इस अभियान के तहत प्रशासन के जमीनी स्तर के अमला ने जिले के पलायन किए लगभग 22 हजार लोगों से बातचीत की, जिसका अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान के लिए 08 हजार 298 से अधिक पलायन किए मजदूरों की घर वापसी हो चुकी है. 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि मुंगेली विधानसभा अंतर्गत 04 हजार 429, लोरमी विधानसभा के अंतर्गत 02 हजार 850 और बिल्हा विधानसभा के अंर्तगत 01 हजार 19 मतदाता वोट डालने अपने घर आ चुके हैं. प्रशासन द्वारा घर आने पर तिलक लगाकर व श्रीफल भेंटकर इनका स्वागत एवं अभिनंदन भी किया जा रहा है. लोरमी विकासखण्ड के ग्राम बिजराकापा के धर्मेन्द्र ने बताया कि वह 06 लोगों के साथ कमाने के लिए हैदराबाद गए थे. इस अभियान में जुड़े अमला ने 25 अप्रैल को कॉल कर वोट का महत्व बताते हुए 07 मई को मतदान करने गांव वापस आने के लिए प्रेरित किया. इसके तहत वे सभी 30 अप्रैल को अपने गांव आ गए हैं. इसी तरह संतोष ने बताया कि वह काम करने के लिए लखनऊ गया था. 26 अप्रैल को कॉल कर मतदान करने गांव बुलाया गया. वह 01 मई को गांव आ गया है.
 

 
 
 panchayattantra24.-जांजगीर। जांजगीर बाइक सवार दो दोस्तों की बाइक सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक से जा भिड़ी। दोनों अपने घर लौट रहे थे, ट्रेलर के साथ सीधी टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी पामगढ़ ले जाया गया, जहां दोनों की मौत की पुष्टि डॉक्टर ने की। पुलिस के अनुसार पड़ोसी जिला बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के रिसदा निवासी देवानंद बंजारे और कोहरौदा निवासी शशिकांत सोनवानी एक ही बाइक में सवार होकर नरियरा से मुलमुला की ओर जाने के लिए निकले थे। वे सोनसरी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से रहे ट्रेलर ट्रक के सामने जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक को इलाज के लिए पामगढ़ सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में मारे गए दोनों युवक।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। तापमान में आ रहे उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारी का असर दिखने लगा है। इसके अलावा बड़े पैमाने पीलिया और डायरिया के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल और सिम्स में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पिछले 15 दिनों में मौसमी बीमारी के सैकड़ों मरीज सामने आए हैं। इसमें सर्दी, बुखार, खांसी, बदन दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस बीच पीलिया ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। जिस वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 
बता दें कि शहर में पीलिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं इस बार गर्मी के शुरूआत में ही तारबाहर डीपूपारा क्षेत्र से पानी पीने से बीमार हो जाने का मामला सामने आया है। जिन्हें उल्टी व दस्त की समस्या भी हुई है। इसके बाद इलाज के लिए पीड़ित अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पीलिया की जांच की गई। 15 मरीजों में पीलिया की पुष्टि हुई है। जिसमें से करीब 9 मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही डोर टू डोर सर्वे भी शुरू् किया गया है। पीलिया के एक साथ इतने मरीज मिलने से अस्पताल सहित इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रभावित क्षेत्र में कैंप लगाया है। वहीं पानी के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।
 

 
 
panchayattantra24.-कोरबा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार (2 मई) को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच गई हैं। इस दौरान वे कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से केवल 2 बस्तर और कोरबा ही कांग्रेस के पास है, बाकी 9 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी से इस बार पार्टी की कद्दावर नेत्री सरोज पांडेय को मैदान में है। वहीं कांग्रेस ने फिर से सांसद ज्योत्सना महंत पर ही भरोसा जताया है। ऐसे में यह सीट बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कोरबा लोकसभा सीट का चुनाव नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के प्रतिष्ठा का चुनाव माना जा रहा है। ज्योत्सना महंत उनकी पत्नी हैं। विधानसभा परिणाम को देखते हुए राजनीतिक जानकार इस सीट पर काटें की टक्कर का बता रहे हैं।
 

 
 
 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। आईपीएस जीपी सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उनके खिलाफ सुपेला थाने में दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी है. जीपी सिंह ने इस एफआईआर को समाप्त करने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी. जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2015 में दुर्ग निवासी कमल सेन का बिल्डर सिंघानिया से व्यावसायिक लेन देन को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान सिंघानिया ने सेन के सामने आईपीएस जीपी सिंह को फोन करने की बात कही, मगर फोन पर कोई बात नहीं हुई थी. इसके 6 साल बाद 2021 में कमल सेन ने सुपेला थाने में एक एफआईआर दर्ज कराकर कहा कि जीपी सिंह ने उनसे 20 लाख की मांग करते हुए धमकी दी है. 
कमल सेन के आवेदन पर भिलाई के सुपेला थाना में जीपी सिंह के खिलाफ भयादोहन का अपराध दर्ज किया गया. इस एफआईआर को निरस्त करने आईपीएस सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रजनी दुबे की डीबी में मामले की सुनवाई हुई. कोर्ट ने माना कि 6 साल बाद जाकर शिकायतकर्ता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है जो एक काफी लम्बा समय है. इसके साथ ही किसी लोक सेवक के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने धारा 197 में अनुमति लेनी होती है, जो नहीं किया गया. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने इस एफआईआर पर रोक लगाई है. बता दें कि आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ कांग्रेस शासन काल में अलग-अलग मामले में जुर्म दर्ज किया गया. उन्हें जेल भी भेजा गया और बर्खास्त कर दिया गया था. इसके खिलाफ उन्होंने कैट में अपील पेश की. कैट ने उनके पक्ष में निर्णय देते हुए राज्य शासन को उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों को चार सप्ताह में निरस्त कर बहाल करने का आदेश दिया है.
 

panchayattantra24.-कोरबा। कटघोरा में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते अमित शाह ने कहा कि सभी उन्हें फोन करते हैं, अपने क्षेर्त्र में प्रचार के लिए बुलाते हैं। लेकिन उन्होंने कहा था कि बहन सरोज के लिए वह खुद ही प्रचार करने आएंगे। अमितब शाह ने कहा छग राम का ननिहाल है, मैं ननिहाल आया हूं। अमित शाह ने जनता से पूछा राम मंदिर बनना चाहिए था कि नहीं? कांग्रेस ने 70 साल तक लटका के रखा था। हमने केस भी जीता, भूमिपूजन भी कराया, मंदिर भी बनाया 500 साल बाद राम भी आए सूर्य तिलक भी हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को निमंत्रण भेजा। राहुल, सोनिया को भेजा माइनोरिटी के डर से कांग्रेस ने राम लला के निमंत्रण को ठुकराया। कांग्रेस के लिए वोट बैंक ज्यादा जरूरी।
अमित शाह ने पूछा क्या नक्सलवाद समाप्त होना चाहिए या नहीं? उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश सरकार में नक्सलवाद को बढ़ावा दिया। विष्णु सरकार ने आते ही कई नक्सली ढेर किए। मोदी जी तीसरी बाद पीएम बनेंगे दो साल में छग से नक्सलवाद खत्म होगा। भूपेश सरकार के लोग नक्सली मारे जाते हैं तो उसे फेक एनकाउंटर बताते हैं। कांग्रेस के लोग नक्सलियों का पोषण वर्षों से कर रहे हैं।