Browsing: बिलासपुर

 
panchayattantra24.-कोरबा। जिले में गुरुवार रात एक किराना दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, वहीं दुकान को भी क्षति पहुंची हैं। दुकान संचालक ने बताया कि इस घटना में उसे करीब दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वही दुकान में गल्ले में रखे कैश भी जल गए। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सासीन में संचालित एक किराना दुकान में आग लग गई। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। संचालक हितेश सिंह कोरचो ने बताया कि बीती रात करीब 10 वह अपनी दुकान बंद कर डेढ़ किमी दूर ग्राम बेतलो स्थित अपने घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसे फोन पर सूचना मिली की दुकान में आग लग गई। 
सूचना मिलने के बाद जब तक वह अपनी दुकान पहुंचता तब तक आग से पूरी दुकान जल गई थी। संचालक का कहना है कि इस आग में उसे दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुकान संचालक हितेश ने बताया कि ग्राम सासीन में जहां दुकान है, उसे सटे हुए एक मकान भी है। जब आग लगी तो पड़ोसी परिवार सो रहा था। इस दौरान आग की धमक अंदर तक आने लगी। इसके बाद परिवार वालों को एहसास हुआ कि घर पर आग लग गई है। बाहर जाकर दुकान वाले कमरे को देखा तो, आग लगी हुई है और राशन और अन्य सामान जल रहा है। वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।
 

 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए 3 दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में वे भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू की नामांकन रैली के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे हुए हैं। यहां उनकी मौजूदगी में विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश किया। बता दें कि विष्णु यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बार-बार उनके साथ अन्याय हो रहा है। एक बार उनका नाम घोषित हो जाने के बाद टिकट में बदलाव कर दिया जाता है। वे पूर्व में एआईसीसी के डेलिगेट रह चुके हैं। 
सोमवार को विष्णु यादव द्वारा बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद संगठन के कान खड़े हो गए थे। कांग्रेस की संवाद एवं संपर्क समिति के अगुवा धनेंद्र साहू ने बिलासपुर पहुंचकर संगठन के नेताओं के साथ कांग्रेस भवन में बैठक की थी। इसके बाद रात में विष्णु यादव से उनके घर पहुंचकर उन्हें मनाने का प्रयास भी किया था। हालांकि विष्णु यादव ने उनकी बात नहीं मानी और बीजेपी ज्वाइन कर लिया। बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को टिकट दिया है।
 

 
 panchayattantra24.-जांजगीर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन जांजगीर चाम्पा लोकसभा के जिला सक्ती के ग्राम जेठा मे हो रहा है. जहां वे विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष मे उपस्थित जनता से आशीर्वाद मांगेंगे. 400 पार के लक्ष्य को लेकर देश की जनता के बीच मे अपनी बात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के कोने कोने तक जा रहे है. उनकी जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने बड़े स्तर से तैयारी शुरू कर दी है. उनके साथ मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रभारी ओपी चौधरी सहित प्रदेश व जिला स्तर के सभी नेतागण मौजूद रहेंगे. उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओ मे हर्ष व्याप्त है.
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर-रायगढ़ मेमू समेत चार ट्रेनें 24 को रहेंगी रद्द । बिलासपुर व चांपा रेलवे स्टेशन के बीच चौथी लाइन को जोनल स्टेशन से जोड़ने व इसी सेक्शन में तीसरी व चौथी लाइन विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने के लिए ब्लाक लिया जाएगा। 24 अप्रैल को होने वाले इस अधोसंरचना कार्य के चलते चार ट्रेनें रद रहेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। लेकिन, जब कार्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद राहत यात्रियों को ही मिलेगी। ट्रैक पर यातायात का दबाव कम करने और ट्रेनों की समय पर चलाने के लिए रेल लाइनों का विस्तार बेहद जरूरी है। यात्रीगण यात्रा करने से पहले ध्यान दें रद्द ट्रेनों का नाम गाड़ी नंबर नोट करें। रेलवे के अनुसार इस कार्य के चलते 24 अप्रैल को बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 08738/08735 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद रहेगी। इसी तरह 08737/08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल, 08732/ 08731 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल व 08734/ 08733 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा भी नहीं मिलेगी।
 

 
 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। रायपुर स्थित हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा बीते साल नकल करती पकड़ी गई थी। इस मामले में जांच कमेटी ने नकल करने वाले विषय की परीक्षा रद्द कर दी थी और उस पर एक साल तक परीक्षा में बैठने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन से राहत नहीं मिलने पर छात्रा ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। सिंगल बेंच में याचिका खारिज होने के बाद छात्रा ने डिवीजन बेंच में अपील की। रामनवमी की छुट्‌टी होने के बावजूद जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास व जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने सुनवाई की। 
 छात्रा को राहत के लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन से पुन: आवेदन करने निर्देश दिए। वहीं कुलपति से उस आवेदन पर सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेने कहा है। हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 18 अप्रैल से मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है। दिल्ली की वरशुन भान मिस्कीन यहां अंतिम सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहीं हैं। बीते साल 2 मई 2023 को लॉ ऑफ एविडेंस की परीक्षा के दौरान छात्रा नकल करती हुई पकड़ी गई थी। इसके बाद उन्हें नोटिस देकर 18 मई 2023 को जांच कमेटी के सामने पेश होने कहा गया था। 
जांच कमेटी ने फैसला किया कि नकल करने वाले विषय की परीक्षा रद्द की जाए। कमेटी ने छात्रा पर एक साल तक परीक्षा में बैठने पर भी प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद छात्रा ने ईमेल के जरिए परीक्षा नियंत्रक व कुलपति से मामले में राहत देने की अपील की लेकिन यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इस पर कोई पहल नहीं की। तब छात्रा ने हाई कोर्ट का रूख किया। सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए 16 अप्रैल 2024 को याचिका खारिज कर दी। छात्रा ने डिवीजन बेंच में अपील की गई। इस पर रामनवमी के दिन छुट्‌टी होने के बावजूद सुनवाई हुई। डिवीजन बेंच ने छात्रा के हक में फैसला तो नहीं दिया लेकिन यूनिवर्सिटी प्रबंधन से उसके आवेदन पर सहानुभूति जताने की बात कही है।
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। कोरबा में सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत को लेकर परसाभाटा चौराहे पर जाम लगाने के मामले में पुलिस एक्शन मोड पर है। चक्काजाम करने पर 40 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। साथ ही CCTV फुटेज के आधार पर सम्बंधित लोगों को खोज रही है। पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का है। पिछले दिनों बालकोनगर थाना के परसाभाटा क्षेत्र में ट्रेलर की ठोकर से एक ऑटो चालक मनोज लहरे सहित कई लोग घायल हो गए थे, जिसमे ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं ऑटो सवार 5 लोग घायल हो गए थे, उन्हें बालको के विभागीय अस्पताल में भर्ती किया गया था। 
 ऑटो चालक की मौत से नाराज ऑटो चालक संघ और लोगों ने रास्ते को जाम कर दिया था। इसके कारण आवागमन बाधित हुआ। पूरी व्यवस्था पर असर पड़ा। इस घटना को लेकर पुलिस ने अब करवाई शुरू की है। बालको थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि नीलांबर सिंह की रिपोर्ट पर 40 से अधिक लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीकृत किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित लोगों की तलाश की जा रही है।
 

 
 
 
 panchayattantra24.-कोरबा। जिले के देवी मंदिरों में आज चैत्र नवरात्र की महानवमी में भक्तों की भारी भीड़ है। आज यहां मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की गई। वहीं अष्टमी के दिन सर्वमंगला मंदिर में श्रद्धालुओं ने 11 किलोमीटर की पदयात्रा कर माता को 301 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई। फूल मालाओं से सुसज्जित वाहन में मां दुर्गा की तस्वीर स्थापित की गई थी। श्रद्धालुओं ने हाथों से चुनरी को पकड़कर 11 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे चुनरी को पकड़ने श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती चली गई। 
मंगलवार देर शाम यात्रा सीएसईबी चौक और टीपीनगर होते हुए सर्वमंगला मंदिर की ओर बढ़ी। इस दौरान भक्ति गीत बज रहे थे। भक्त माता रानी के जयकारे लगा रहे थे। जब यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होकर गुजर रही थी, तब इसे देखने के लिए सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में लोग खड़े नजर आए। देर रात यात्रा सर्वमंगला मंदिर पहुंची। भक्तों ने मां सर्वमंगला को चुनरी चढ़ाई और पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
 

 
 
 panchayattantra24.-कोरबा। कोरबा जिले से निकली डॉल्फिन बस सर्विस की यात्री बस मंगलवार सुबह ओडिशा में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई है। बस में 26 लोग सवार थे। इनमें कोरबा के 15 और रायगढ़ के 11 यात्री शामिल थे। ओडिशा के अंगुल के पास बस सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम 6 बजकर 10 मिनट पर कोरबा टीपी नगर बस स्टैंड से पुरी के लिए डॉल्फिन की यात्री बस रवाना हुई। इसमें 15 लोग सवार थे। बाद में रायगढ़ में 11 लोग बस में और चढ़े। 26 लोगों को लेकर बस ओडिशा जा रही थी, लेकिन अंगुल के पास मंगलवार सुबह 5 बजे वो खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई, वहीं हेल्पर गंभीर रूप से घायल है। बस में सवार 6 यात्री भी घायल हुए हैं, जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस बस में सवार कोरबा के दर्री के रहने वाले कमलेश साहू ने बताया है कि अंगुल से लगभग 15 किलोमीटर दूर बस रेत परिवहन कर रहे ट्रक से जा टकराई।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने रतनपुर में सपरिवार मां महामाया की पूजा-अर्चना की। X पोस्ट में डिप्टी सीएम ने लिखा, जय मां महामाई! आज चैत्र नवरात्रि के महाअष्टमी पर रतनपुर में सपरिवार मां महामाया की पूजा-अर्चना की। आप सभी पर मां महामाया की कृपा बनी रहे। प्रदेशवासियों को महाअष्टमी की शुभकामनाएं। जय माता दी।
 

panchayattantra24.-बिलासपुर। एक पुलिस आरक्षक की पिटाई करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि कार चालक को नो-पार्किंग में खड़ी कार को हटाने की बात लेकर विवाद हुआ और कार चालक ने विवाद के बाद आरक्षक की पिटाई कर दी. इस मामले में बिलासपुर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग में आरक्षक प्रफुल्ल कुमार लाल तारबाहार थाना में पदस्थ है. घटना 13 अप्रेल की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक शाम 6.15 बजे आरक्षक पेट्रोलिंग वाहन में प्रधान आरक्षक के साथ गस्त कर रहा था. इस दौरान पुराना बस स्टैंड स्थित शराब भट्ठी के बाहर लोग शराब पी रहे थे. पेट्रोलिंग पार्टी लोगों को मौके से खदेड़कर आगे बढ़ी. इस बीच अपना चाय सेंटर के सामने सड़क पर एक इनोवा वाहन क्रमांक सीजी 10 ए 1123 खड़ी थी.
वहीं चालक सरकंडा निवासी आशीष सिसोदिया कार में बैठा हुआ था. इसकी वजह से आवागमन प्रभावित हो रहा था. ऐसे में पेट्रोलिंग पार्टी ने चालक को सड़क से कार हटाने के लिए कहा. इस पर चालक उल्टे पेट्रोलिंग पार्टी के आरक्षक प्रफुल्ल कुमार से अभद्र व्यवहार करने लगा. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. पेट्रोलिंग पार्टी ने घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी. थाना प्रभारी ने युवक को थाने लाने के लिए कहा. कार चालक को थाना लेजाने के लिए आरक्षक प्रफुल्ल उसे पकड़ने लगा. इस पर कार चालक ने आरक्षक से मारपीट शुरू कर दी. यह देखकर पेट्रेलिंग वाहन में सवार प्रधान आरक्षक व अन्य स्टाफ ने बीच-बचाव किया. वहीं आरोपी कार चालक को पकड़कर थाने लेजाया गया. जहां उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है.