Browsing: बिलासपुर

 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ।मध्यप्रदेश की समाजसेवी संस्था गोपाल किरण की ओर से पहली बार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में शोध सेमिनार व अवार्ड समारोह का आयोजन शासकीय जेपी वर्मा कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक व साहित्यकार राजेंद्र रंजन गायकवाड, जेपी वर्मा कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एस एल निराला, अनिता प्रभा मिंज डीएसपी बिलासपुर, डॉक्टर जीसी भारद्वाज शासकीय लक्ष्मणेश्वर कॉलेज खरौद, जांजगीर-चांपा, डॉ गिरधारी अग्रवाल, कुल सचिव थावे विवि, बिहार, परियोजना अधिकारी जितेंद्र पाटले विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर राजेंद्र रंजन गायकवाड ने कहा कि समाज की तरक्की में गैर सरकारी संगठन महती भूमिका निभाकर बाबा साहेब अम्बेडकर के सपनों का भारत बना सकते हैं। डॉ निराला और श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि एसआर कुर्रे (सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर), एमआर चेलक (सेनि अपर कलेक्टर प्रभाकर ग्वाल (पूर्व सीबीआई मजिस्ट्रेट) आदि ने संविधान की महत्ता पर अमूल्य विचार रखे। सेमिनार के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा बाबा साहब डॉ बीआर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया फिर संविधान की प्रस्तावना का वाचन जलेश्वरी द्वारा कराया गया। संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने बताया कि संस्था सशक्त क्षमता मूलक समाज की स्थापना के लिए कार्यरत है। संस्था द्वारा लगातार विभिन्न तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही है । संस्था का प्रमुख उद्देश्य समाज के वंचित लोगों को अवसर देने का भी प्रयास है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान सर्वोच्च पवित्र ग्रंथ है इसका अध्ययन सबको करना चाहिए। इस अवसर पर संविधान जनक डॉ बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय एवं राजकीय कला संस्कृति पुस्तक का विमोचन भी किया गया। साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं द्वारा सुंदर छत्तीसगढ़ी डांस की प्रस्तुति की।
ये हुए सम्मानित इस अवसर पर अवॉर्ड भी प्रदान किए गए जिनमे सिंबल ऑफ नॉलेज, भारतरत्न बाबा साहेब डॉ.बी.आर. अंबेडकर लाइफ टाइम इंटरनेशनल आईकॉन अवॉर्ड: राजेंद्र रंजन गायकवाड,(से. नि. जेल अधीक्षक, साहित्यकार, सामाजिक चिंतक), प्रो.डॉ.एस.एल.निराला, प्राचार्य, जेपी वर्मा कॉलेज बिलासपुर, गुरु घासीदास लाइफ टाइम साहित्यक सामाजिक शिरोमणी रत्न अवार्ड मणि प्रभा त्रिपाठी, सारंगढ़, रायगढ़, अवार्ड बिलासपुर हेतु रवि हरिदास कानेकर(मनचला) अंबाझरी,नागपुर, गयाराम ध्रुव,तरसींवा, धमतरी, संध्या चंद्रसेन व मनीषा सैमूएल, विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी बिलासपुर छ्ग, प्रो.सुजाता मैनवाल,मेरठ कॉलेज, मेरठ , डॉ.माया एसएच,पुणे, शिवकुमार छ्त्रवाणी, सिलदाह , कोटा, बिलासपुर,पी.यादव ‘ओज’, झारसुगुड़ा, डा.प्रसाद आदित्य,(से. नि.), प्राचार्या, जांजगीर चांपा, डॉ.मीरा पुष्पांजलि, एसोसिएट प्रोफेसर,जमशेदपुर, डॉ .सुधांशु कुमार चक्रवर्ती जफराबाद , देसरी , वैशाली , बिहार, प्रो.बालेश्वर राम, चतरा(झारखंड), रामनारायण मेहर, मालवा मध्य प्रदेश सहित देशभर से आए 46 शिक्षाविदों और समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। संस्था से जुड़े मुंबई के शिक्षक यादव, भोपाल , ग्वालियर , बिहार के कुलपति अग्रवाल संध्या चंद्रसेन, मनीषा सैमूएल, पिंकी सिंह और मंजुलता मेरसा का सहयोग रहा। इस अवसर पर गरिमा सिंह, नवजीत सिंह, राजुकमार यादव, (मुबई) मंजुलता मेसरा, डॉ. राधा सुनील कुमार, भोपाल, जितेन्द्र कुमार गौर, देवास आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने कांग्रेस नेता और भूमाफिया अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया है, उसे बिलासपुर शहर से लगे चांटीडीह के व्यापारी और कांग्रेसी नेता रज्जब अली को प्रताड़िमत कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है. दरअसल, 4 अक्टूबर 2022 को चांटीडीह के रहवासी और कांग्रेस नेता रज्जब अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मौत के बाद परिजनों को सुसाइड नोट मिला था, जो सीएम के नाम लिखा गया था।
मामले में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया था. लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी, पुलिस रिकॉर्ड में उन्हें फरार बताया जा रहा था. अकबर खान को पिछले कुछ दिनों से गिरफ्तारी की भनक लग गई थी. वह फरार चल रहा था. पुलिस को रविवार को मुखबिरों से सूचना मिली कि अकबर खान घर आया है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह बुर्का पहनकर पुलिस को चकमा देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस इस बार चूक नहीं की और उसे गिरफ्तार कर लिया. बता दें, कि अकबर खान के खिलाफ धमकाकर जमीन हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। जिले में तेज रफ्तार बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक टिकारी निवासी लखन राय (25) पिता अमृत राय और अक्षय टोंडे (26) पिता लतेलू टोंडे शुक्रवार को किसी काम से मल्हार तरफ जाने के लिए निकले थे। दोनों युवक बाइक पर सवार थे। अभी उनकी बाइक वेद-परसदा के पास पाली मोड़ पर पहुंची थी।
उसी समय सामने SUV कार क्रमांक CG 10 BL 2549 जा रही थी। इस दौरान बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। तभी उनकी बाइक अचानक कार से जा टकराई। इस हादसे में दोनों युवक बाइक से बीच सड़क पर गिर गए। इस दौरान दोनों युवक सड़क पर बेहोश पड़े थे। आसपास के लोगों ने उन्हें देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस बीच उनकी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से युवकों की पहचान की गई। पुलिस ने जानकारी जुटाकर कार को जब्त कर लिया है। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
 

 
 panchayattantra24.-जांजगीर। चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक हुए मौसम में बदलाव के कारण जगह-जगह हुई बेमौसम बारिश के कारण अब बीमारियों को दस्तक दे दी है। जिस वजह से इस कई तरह की बीमारियों का खतरा फैल गया है। इस बीच डायरिया ने अपनी दस्तक दे दी है।डायरिया का प्रमुख कारण मौसम परिवर्तन व दूषित पानी का उपयोग करना है। इन दिनों डायरिया की वजह से जिला चिकित्सालय में डायरिया के दर्जनों मरीज भर्ती किए गए हैं। बता दें कि बदले मौसम की वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं इस बीच जांजगीर के मेंहदा गांव में एक हफ्ते में तेजी से डायरिया ने अपना पैर पसारा है। जिसमें गांव के 4 वार्डों में डायरिया फैला है। डायरिया से अब तक 40 लोग प्रभावित हो चुके हैं। वहीं डायरिया की रोकथाम के लिए स्कूलों में कैंप लगाया गया है। जिसका स्वास्थ्य विभाग के अफसर निरीक्षण कर चुके हैं और इसके साथ ही PHE विभाग ने पानी का सैंपल लिया है। वहीं स्वास्थय विभाग ने बताया कि बदलते मौसम में बीमारी की संभावना अधिक रहती है। लोगों को ऐसे मौसम से सावधान रहने की जरूर है।
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक चलती कार में आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर और कार सवार ने कार से कूदकर जान बचाई। आगजनी की इस घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। जिसके बाद बेकाबू हो रही आग को दमकल टीमों के द्वारा काबू किया गया। बता दें कि गर्मी के दिनों में आगजनी की घटना हर साल देखने और सुनने को मिलती है। ऐसा ही एक मामला कोरबा से कटघोरा थाने के जेंजरा बायपास मार्ग में देखने को मिल है। जहां एक चलती कार में भीषण आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर और कार सवार ने कूदकर जान बचाई। मामले में बताया गया कि कार सवार अंबिकापुर से कोरबा आ रही थे तभी अचानक उनकी कार में आग लग गई। वहीं आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी होगी।
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। कटघोरा थाना अंतर्गत सुतर्रा नाला के पास अंगूर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जानकारी के अनुसार, अंगूर से भरा ट्रक महाराष्ट्र से पटना जा रहा थी. इस दौरान सुतर्रा नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक अंधे मोड़ की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गया. सूचना पर मौके पर पहुंचे 112 और 108 वाहन के कर्मियों ने हादसे में घायल ट्रक चालक को अस्पताल में भर्ती किया. 
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक सवार 2 युवक सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर टोलनाका का है। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक तेजी आते दिख रहे हैं और ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा जाते हैं। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज गया। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के भेज दिया गया है। 
स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक सवार कटघोरा से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे, तभी सड़क पर कतार में 3 से 4 ट्रक खड़े थे। इस दौरान बाइक सवारों की रफ्तार तेज थी, जिससे कंट्रोल नहीं कर सके और ट्रक से टकरा गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की हमेशा आवाजाही रहती है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। यातायात को लेकर ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर हमेशा खतरा मंडराते रहता है। पाली पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम रितेश कुमार (24) दीपका निवासी है, जो अपनी कार से घाटपारा प्रदीप कुमार के घर गया हुआ था। वहां से दोनों बाइक से कटघोरा जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हुए हैं। प्रदीप चौहान को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

 
  panchayattantra24.-जांजगीर। चाकू और रॉड से 2 भाइयों पर हमला करने वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई हैं। शैल कुमार राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 8 अप्रैल .2024 के रात्रि करीबन 08.00 बजे अपने आफिस गिरजा होटल के पास संतोष साहू के पास बैठा था उसी समय उसका भाई योगेश साहू का फोन आया, संतोष अपने भाई से बात करने के बाद बताया कि राजू बजाज हमारे घर के सामने पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच कर रहा है, तब घर जाकर देखे तो राजू बजाज गाली गलौच कर रहा था जिसे संतोष मना किया तो पूर्व में जेल भिजवाएँ थे कहकर आज तुम लोगो को जिंदा नही छोडुंगा कहते हुए गाली गलौच करते हुए चाकू से संतोष के ऊपर जान से मारने की नियत से उसके पेट में प्राण घातक हमला किया खुन बहने लगा तभी संतोष का भाई योगेश बीच बचाव करने आया तो उसके ऊपर उपर भी राजू बजाज प्राण घातक हमला किया। उसी समय राजू का भाई सोनू बजाज भी अपने हाथ में लोहे का राड लेकर आया और संतोष साहू एवं योगेश साहू के उपर राड से प्राण घातक हमला कर भाग गयें। संतोष साहू एवं योगेश साहू को उपचार के लिए अस्पताल ले गयें। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना स्तर से तत्काल टीम गठित किया गया।
राजेन्द्र कुमार जायसवाल अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के मार्ग दर्शन में आरोपियों को थाना जांजगीर अंतर्गत ग्राम बनारी के गुरूकुल स्कूल के पास से एक अन्य सहयोगी सुरेन्द्र यादव के साथ एक ही मोटर सायकल में मिलने पर आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरडण्म कथन लिया गया आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार बटन वाला चाकु, रॉड एवं सहयोगी की मोटर सायकल को बरामद किया गया है। प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 120बी भादवि, तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई है। विवेचना दौराना आरोपी (01) राजू बजाज उम्र 22 साल (02) सोनू बजाज उम्र 26 साल (03) सुरेन्द्र यादव उम्र 27 साल सभी निवासी बी डी महंत नगर न्यू चंदनिया पारा जांजगीर थाना जांजगीर के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 09.04.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 

 
 panchayattantra24.-जांजगीर। पति- पत्नी के विवाद में पहले पति ने अपनी ​पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी को मारने के बाद वह अपना काम करने घर से बाहर चला गया। महिला के पति के जाने के बाद उसका ससुर उसके घर आ गया और अपने बेटे को गाली गलौज देने का आरोप लगाते हुए अपनी बहू की पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला के पति और ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सक्ती पुलिस के अनुसार कंचनपुर निवासी महिला सरिता कुमारी पटेल अपने पति तोहित अली व तीन महीने के बच्चे आहेद अली के साथ सास-ससुर के घर से अलग वार्ड नंबर 4 के टंकेश्वर साहू के मकान को किराए में लेकर 8-9 महीने से रहती है। घटना 6 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे उसके पति तोहित अली ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
 

 
 
 panchayattantra24.-लोरमी। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनता शुरू हो गई है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। वहीं, 4 जून को मतो की गणना की जाएगी। वहीं, अब पहले चरण के मतदान में केवल कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। वहीं, चुनाव नजदीक आते-आते पार्टियों में दल -बदल का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी बीच कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। बता दें कि कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोभाराम कश्यप ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं पार्टी पर उपेक्षा का भी आरोप लगाया है।