Browsing: बिलासपुर

 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में आरोपी पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और उसके बेटे यश टुटेजा के खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। ज्ञात हो कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान हुए कथित शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय ने शुरू की थी, जिसे कुछ दिनों पहले राज्य सरकार की एजेंसी एसीबी और ईओडब्ल्यू को सौंप दी गई है। सुप्रीम कोर्ट में पूर्व में शराब घोटाले में ईडी की ओर से दर्ज एफआईआर कार्रवाई पर रोक लगाई जा चुकी थी। एसीबी की जांच शुरू होने पर टुटेजा ने फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, मगर शीर्ष कोर्ट हाईकोर्ट जाने के लिए कहा था। हाईकोर्ट में टुटेजा की ओर से दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई। 
याचिकाकर्ता की ओर से उनके अधिवक्ता राजीव श्रीवास्तव व सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में इसी मामले में नोएडा, यूपी में अपराध दर्ज किया जा चुका है। एक ही मामले में दो अपराध दर्ज नहीं किए जा सकते। सुनवाई के बाद जस्टिस एन के चंद्रवंशी की बेंच ने अगले आदेश तक अनिल टुटेजा व यश टुटेजा के विरुद्ध किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा ही है। कोर्ट ने एसीबी को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है।
 

 
 panchayattantra24.-जांजगीर। 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरूआत होने वाली है और माता के देवालयों में फिर भक्तों की भीड़ उम़ड़ने लगेगी। जांजगीर में स्थित मां मनका दाई मंदिर है जहां माता और भक्तों के बीच संवाद का अनोखा तरीका है। यहां भक्त माता से अपनी सीधी बात कहते हैं। माता भी भक्तों की फरियाद सुनती हैं और उनकी मनोकमाना पूरी करती है। बात अजीब है, पर सत्य है। दरअसल, जांजगीर चांपा जिले के खोखरा में विराजित मां मनका दाई मंदिर के दिवालों पर हजारों की संख्या में भक्त अपनी बात व मनोकामना लिखकर माता से सीधे बात करते हैं। माता भी उनकी फरियाद को पूरी करती है, यही वजह है कि अब दिनों दिन दीवारों पर संदेशों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोई भी, कैसी भी अर्जी हो भक्त इस मंदिर में आकर दीवारों पर लिखते हैं जो कि उनके मनोकामना बताने का तरीका भी अनोखा है। भक्तगण मुख्य मंदिर के दीवार पर अपनी प्रार्थना लिखते हैं। इसे माता और भक्तों के संवाद का तरीका मान सकते हैं। शायद भक्तों को लगता है कि ऐसे दीवार में अपनी बात लिखने से मां मनका दाई तक वह बात पहुंचती है और पूर्ण फलिभूत होती है। भक्‍तों की कई समस्या, मांग और कामना होती है, वह मंदिर में माता के पास अपना दुखड़ा लेकर आते हैं। पूजा उपासना चड़ावे के साथ ही वे मां मनका से सीधे बात करना चाहते हैं।
 

 
 
 panchayattantra24.-लोरमी। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को लोरमी के दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में सघन जनसंपर्क किया. इस दौरान तोखन साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी पर जमकर निशाना साधा. इस बीच बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी सहित लोरमी क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे. इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीट जीतने का दावा भी किया. प्रत्याशी तोखन साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिलासपुर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी को प्रत्याशी नहीं मिल रहा था. जिसके चलते जो ईडी के राडार में है ऐसे भ्रष्टाचार में शामिल भिलाई के विधायक को न्यायधानी से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है. जिनकी जमानत जब्त होगी. जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के साथ है और जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है।
 

 

panchayattantra24.-जांजगीर। जिले के अकलतरा क्षेत्र के करूमहु गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल गांव में रहने वाले 14 साल के बच्चे के मुंह में मछली घुस गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कुंवर सिंह गोंड़ का 14 वर्षीय बेटा गुरुवार सुबह गांव के तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान नाबालिग के मुंह में मछली घुस गई, जिसके बाद उसे 108 की मदद से अस्पताल ले जाया गया। अकलतरा अस्पताल में डॉक्टर ने मुंह में फंसी मछली को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। ​फिलहाल बिलासपुर में नाबालिग का उपचार जारी है।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में पुराना बस स्टैंड के पास नगर निगम ने अपनी तीन दुकानों पर बुलडोजर चलवा कर उसे ढहा दिया। तीनों बिल्डिंग जर्जर हो चुकी थी, जिसमें अवैध कब्जा कर कबाड़ दुकान संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि यहां कबाड़ दुकान पुलिस के संरक्षण में लंबे समय से चल रहा था। निगम कमिश्नर का कहना है कि जर्जर भवन से जनहानि की आशंका को देखते हुए उसे ढहाया गया है। दरअसल, पुराना बस स्टैंड के पास निगम की जमीन सालों पहले तीन दुकानें बनाई गई थी। इस जमीन को लेकर विवाद सामने आया था, जिसके बाद दुकान निर्माण अधूरा था। करीब 20 साल से अधूरे निर्माण के बीच कबाड़ दुकान संचालक अनिल पांडेय ने उस पर अवैध कब्जा कर लिया था और वहां झोपड़ी भी बना लिया था, जहां कबाड़ दुकान संचालित हो रहा था। पुराने भवन की हालत जीर्ण शीर्ण हो गई थी। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने भवन शाखा को तीनों दुकानों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। भवन शाखा की रिपोर्ट के बाद निगम कमिश्नर ने इन भवनों को तोड़ने का फैसला लिया। नगर निगम ने अपने तीन भवनों को पर बुलडोजर चलवा कर उसे ढहा दिया। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि भवन जर्जर हो चुके थे, जिससे जन हानि की आशंका थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट की मांग करते हुए दो दिनों से आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक ने शुक्रवार को अपना अनशन खत्म कर दिया. पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र यादव के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया. बिलासपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग करते हुए कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक बीते दो दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे. कांग्रेस पार्टी ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है, जिन्होंने आज कौशिक को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया. इस दौरान देवेंद्र यादव ने कहा कि अपनी मांगों का सम्मान है. शीर्ष नेतृत्व के बीच उनकी मांग को रखा जाएगा. बता दें कि कांग्रेस ने बिलासपुर लोकसभा सीट से भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है। जिससे नाराज बोदरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कौशिक 2 दिन पहले कांग्रेस भवन के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए थे।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। रेत के अवैध खनन और डंपिंग को लेकर राजस्व व खनिज विभाग ने फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 125 ट्रैक्टर रेत जब्त की है। जब्त रेत को वापस नदी में डाल दिया गया। सशक्त नारी महासंघ महिला समूह घुटकू ने अध्यक्ष बिलसिया पटेल के नेतृत्व में अभियान चला रखा है, जिन्होंने अवैध रेत की डंपिंग की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की थी। घुटकू में 35 ट्रैक्टर अवैध रेत घुटकू निवासी तिलक वर्मा द्वारा डंप करके रखा गया था जिसके विरुद्ध खनिज विभाग ने प्रकरण बनाया। उसी तरह जीवेन्द्र सिंगरौल ने 40 ट्रेक्टर रेत अवैध तरीके से डंप किया था। इसके अलावा घुटकू ग्राम में 50 ट्रैक्टर रेत लावारिस हालत में पड़ा मिला जिसे राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पुनः नदी में डाल दिया गया। पूरी कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई। इस दौरान एसडीएम ज्योति पटेल, नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह, राजस्व निरीक्षक होमेश सिंह, पटवारी एसपी शुक्ला, सहायक खनिज अधिकारी पद्मिनी जांगड़े व पुलिस अधिकारी शामिल थे।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। टिकट नहीं मिलने की नाराजगी के साथ आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक का यह अनशन ख़त्म हो गया हैं। बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रमुख विजय केसरवानी ने उन्हें जूस पिलाया और फिर उनका अनशन ख़त्म हुआ। जगदीश कौशिक पिछले तीन दिनों से अनशन पर बैठे थे। इस दौरान उन्हें काफी मनाने की कोशिश हुई थी लेकिन वह नहीं मान रहे थे। बताया जा रहा हैं कि नाराज नेता जगदीश कौशिक को मनाने पहुंचे नेताओं ने उनकी मांग से आलाकमान को अवगत कराने की बात कही हैं। साथ ही उम्मीदवारी पर विचार करने की बात कही हैं। उन्हें नामांकन से पहले मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिला हैं। ऐसे में क्या अब देवेंद्र यादव के उम्मीदवारी पर किसी तरह का खतरा हैं? और क्या पार्टी इस पर पुनर्विचार करेगी? ऐसा इसलिए भी क्योंकि क्षेत्र में इन दिनों बाहरी-स्थानीय का मुद्दा हावी हैं। खुद भाजपा भी इसे मुद्दा बनाकर प्रचार कर रही हैं। ऐसे देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इस पर किस तरह का निर्णय लेती हैं।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों में एक किशोरी का एक्स बॉयफ्रेंड श्याम नायक शामिल है. वह अपने साथी ओम अहिरवार और एक नाबालिग के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. सिटी कोतवाली पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता 16 साल की नाबालिग कपड़ा दुकान में काम करती है. वह बीते मंगलवार की रात 9.30 बजे दुकान से काम कर घर लौट रही थी. इसी दौरान सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास से किशोरी का उसके एक्स बॉयफ्रेंड श्याम नायक और उसके साथियों ओम अहिरवार और एक नाबालिक ने अपहरण कर लिया.
फिर देवरीखुर्द क्षेत्र के एक सुने मकान में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दूसरे दिन सुबह 7 बजे उसे वापस महारानी स्कूल के पास छोड़कर भाग निकले. वहां से पीड़ित किशोरी अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद नाबालिग परिजनों के साथ सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई. वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
 

 
 panchayattantra24.-कोरबा। शादी के 8 महीने बाद ही नव विवाहिता युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी है. नवविवाहिता की लाश घर के शौचालय में फांसी के फंदे में लटकी मिली है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मानिकपुर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि पूरी घटना मानिकपुर चौकी के एसबीएस चीफ हाउस कॉलोनी की है. जहां एक युवती ने शादी के चंद महीनों बाद ही मौत को गले लगा लिया. जानकारी के अनुसार, युवती ने आत्महत्या के पहले मायके वालों से फोन पर बात की थी. उसने सास, ससुर और ननद पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था. जानकारी के अनुसार, युवती को दहेज और खाना पीना के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे. घटना के बाद युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.