Browsing: बिलासपुर

 
panchayattantra24.-जांजगीर। जिला मुख्यालय का रेलवे स्टेशन में देर रात बारिश के दौरान स्टेशन के एंट्री हॉल से लेकर प्लेटफार्म नंबर 4 तक घंटों घना अंधेरा पसरा रहा। इस दौरान यात्री अपने मोबाइल का टॉर्च जलाकर आवागमन करते रहे, वहीं अंधेरे के कारण फुट ओवर ब्रिज की सीढ़ियों से गिरकर दो महिलाओं को सामान्य चोटें भी आईं। प्लेटफार्म नंबर 1 पर चल रहे निर्माण कार्य के मलबे भी यात्रियों के आने-जाने वाले रास्ते में ही पड़े हैं। इसके कारण भी अंधेरे में लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि बीते 2 दिनों से प्रदेश में मौसम में बदलाव हुआ है. शाम होते ही मौसम में बदलाव हो रहा है. तेज आंधी -तूफान के साथ बारिश हो रही है. कई इलाकों में बिजली गुल से लोग जूझ रहे है.
 

 
panchayattantra24.- बिलासपुर। बिलासपुर में सोमवार की रात बारिश के बीच तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। वर्तमान में तिफरा फ्लाईओवर एक्सीडेंटल प्वाइंट बन गया है। यहां गलत डिवाइडर बनाने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। सोमवार की रात करीब 12 बजे शहर में तेज बारिश के दौरान तिफरा फ्लाईओवर पर हाईवा चालक तेजी से जा रहा था। इस दौरान सामने स्कूटी सवार पुरुष-महिला भी गुजर रहे थे। बारिश के बीच हाईवा चालक स्कूटी को टक्कर मारते हुए भाग निकला। वहीं, हाईवा की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति गिर गया, इससे उसका सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर पीछे बैठी महिला भी गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई।
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। पुलिस द्वारा सजग कोरबा के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा शहरी क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों में तथा सभी ग्रामीण थाना क्षेत्रों में चेकिंग र्पाइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में थाना एवं चौकी क्षेत्र में होली त्यौहार को देखते हुए पैदल पेट्रोलिंग किया जा रहा है पेट्रोलिंग के दौरान आसामाजिक तत्व, आम जगह पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध लगातार आबकारी एक्ट, एम वी एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जा रहा है। 

पुलिस के द्वारा सरप्राइज़ चेकिंग के दौरान 10 प्रेशर हॉर्न और 12 गाड़ी में लगे ब्लैक फ़िल्म हटाने की कार्यवाही की। पुलिस के द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि वह दो पहिया वाहनों में तीन सवारी ना चले, चेहरे पर नकाब, गमछा, रुमाल, मास्क अन्य चीजों से चेहरा छुपाकर एवं शराब पीकर वाहन ना चलाएं। वैध कागजात एवं ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन ना चलाएं साथ ही हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं क्योंकि जीवन अनमोल है। दिनांक 16.03.2024 को समझाइए एवं चेतावनी दिए जाने के बाद आज से ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध पुलिस के द्वारा नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।
 

 
 panchayattantra24.-जांजगीर-चाम्पा। जिले के प्रसिद्ध मंदिर को आरोपियों ने पांचवी बार निशाना बनाया है. शुक्रवार की रात अज्ञात आरोपियों ने मंदिर का द्वार खोल कर दान पेटियों और माता के श्रृंगार की चोरी की है. आज सुबह मंदिर में आरती करने गए पुजारी और ट्रस्ट के सदस्यों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 
जानकरी के मुताबिक मामला जांजगीर-चाम्पा जिला मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर दूर स्थित खोखरा गांव के प्रसिद्ध मनका दाई मंदिर का है. जहां आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब रोजाना की तरह देवी की पूजा करने श्रद्धालु पहुंचने लगे. इस दौरान लोगों को मंदिर का दरवाजा खुला और सामान बिखरा हुआ मिला, जिसके बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ अन्य जांच शुरू कर दी है, साथ ही मौके पर मोबाईल टावर के भी लोकेशन की तलाश की जा रही है. मंदिर से बड़ी दानपेटी के साथ 6 छोटी दान पेटी और मनका माता के श्रृंगार के आभूषण की चोरी हुई है. जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.
 

 
  panchayattantra24.-बिलासपुर। न्यायधानी के पुराना बस स्टैंड में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण कार्य चल रहा है. जिसमें लेटलतीफी को लेकर ठेका कंपनी पर 60 लाख का जुर्माना लगाया गया है. निगम प्रशासन ने यह जुर्माना कोलकाता की ठेका कंपनी सिम पार्क पर लगाया है. स्मार्ट सिटी के तहत छत्तीसगढ़ की पहली आटोमेटेड मल्टीलेवल शटल टाइप कार पार्किंग का निर्माण बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड परिसर में कराया जा रहा है, जो पूरी तरह से स्वचालित आटोमेटेड शटल टाइप कार पार्किंग होगी. जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर ले जाकर कार खड़े करते ही आटोमेटिक सिस्टम से कार ऊपरी मंजिल तक पहुंच जाएगी. करीब साढ़े दस हजार स्क्वेयर फीट एरिया में शटल टाइप मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाई जा रही है. यह चार मंजिला कार पार्किंग होगी. पार्किंग के ग्राउंड फ्लोर में बाइक पार्क किया जाएगा और इसमें 80 कारों को पार्क करने की व्यवस्था रहेगी.
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। जिले के विवेकानंद मार्ग पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने ई-रिक्शा चालक ने माजदा वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार स्वामी आत्मानंद स्कूल के 6 बच्चे घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली इलाके का है। बुधवार शाम घायल बच्चों से मिलने विधायक व्यास कश्यप जिला अस्पताल पहुंचे। 
उन्होंने सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी डॉक्टर से ली और बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने माजदा वाहन को जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल की छुट्टी होने के बाद 10 बच्चे ई-रिक्शा में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। ई-रिक्शा एसबीआई के पास पहुंची, इस दौरान पीछे से माजदा वाहन आ रहा था। वो ई-रिक्शा को ओवरटेक कर आगे निकल गया, लेकिन सड़क पर खड़ी दूसरी गाड़ियों को देख ड्राइवर ने अपनी रफ्तार धीमी कर दी। इधर पीछे से आ रहे ई-रिक्शा के ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाते हुए माजदा वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की और पीछे डाले से जा टकराई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार 6 बच्चों को चोट आई है। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत ने बताया कि 3 बच्चों को गंभीर चोट आई है, जबकि 3 बच्चे मामूली रूप से घायल हैं।
 

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में एक खाली प्लॉट में गिट्‌टी के ढेर पर नरमुंड मिला है। खोपड़ी पर लंबे-लंबे बाल देखकर महिला का कंकाल होने की आशंका है। हालांकि सिर के अलावा शरीर का बाकी हिस्सा गायब है। वहीं मौके पर साड़ी और कुल्हाड़ी भी मिली है। पुलिस ने खोपड़ी को जब्त कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। प्रशिक्षु डीएसपी और थाना प्रभारी रोशन आहूजा ने बताया कि बिजौर में रहने वाली एक महिला रोज गोबर बीनने के लिए जाती है। रोज की तरह वह मंगलवार को गोबर बीनने निकली थी। 
इस दौरान वह एक खाली प्लॉट पर पहुंच गई। यहां उसे गिट्टियों के ढेर के बीच एक नरमुंड दिखा। इससे घबराई महिला उल्टे पांव लौट गई और लोगों को इसकी जानकारी दी। महिला के बताए अनुसार, लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा ने बताया कि नरमुंड में लंबे-लंबे बाल हैं। आसपास तलाशी ली गई, लेकिन कंकाल के बाकी हिस्से का कुछ पता नहीं चला। फिलहाल, पुलिस ने खोपड़ी, कुल्हाड़ी और साड़ी को जब्त कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है।
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. बिना पुलिस के खौफ के हथियार के साथ वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला दर्री थाना क्षेत्र से आया है. यहां स्थित शराब दुकान को नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया और कट्टे की नोक पर लगभग 1 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए. लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर शराब दुकान में बीती रात दूकान बंद होने के बाद कर्मचारी बिक्री रकम की गिनती कर रहे थे. इसी बीच कुछ नकाबपोश युवकों ने हाथ में कट्टा लेकर दरवाजा खुलवाया और लगभग 1 लाख रुपये नगद लूट कर फरार हो गए. लूट की वारदात के बाद दर्री पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. वहीं देर रात एसपी सिद्धार्थ तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस शराब दूकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. साथ ही जिले के आसपास नाकेबंदी कर विशेष चेकिंग की जा रही है.
 

panchayattantra24.- बिलासपुर स्थित कोटा के पर्यटन स्थल औरापानी से घूमकर वापस लौट रहा एक युवक एयरगन चलाने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में मारपीट के बाद सन्नी खालसा नाम के युवक पर कुछ बदमाशों ने एयरगन से गोली मार दी। घायल युवक को सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट पर कोटा पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, तखतपुर निवासी सन्नी खालसा अपने दोस्तों के साथ बाइक से ​​​​​​​औरापानी घूमने गए थे। सोमवार देर रात वापस लौटते वक्त दो बाइक पर सवार चार बदमाशों से सन्नी खालसा का विवाद हो गया था। इसके बाद अज्ञात बदमाशों ने सन्नी पर एयरगन से गोली चला दी। जिससे सन्नी घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार सभी अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान सन्नी के साथ उसका दोस्त चंकी पांडे भी साथ था।
 

 
panchayattantra24.- बिलासपुर। बिलासपुर में एक दबंग पड़ोसी ने गरीब महिला से विवाद के बाद उसका मकान बुलडोजर चलवा कर ढहा दिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट भी की गई। दोनों पक्षों के विवाद में 8 लोग घायल हो गए। दयालबंद सोनकर मोहल्ले में रविवार की घटना से नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। वहीं पुलिस राजस्व का मामला बताकर तमाशा देखती रही। साधना रजक रोजी-मजदूरी करती हैं। 
उनके पड़ोसी गिरधारी गोरख से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कल शाम करीब पांच बजे गिरधारी गोरख और उसके लोग बुलडोजर लेकर पहुंच गए। यहां उन्होंने महिला के मकान को बुलडोजर से ढहा दिया। मना करने पर विवाद करते हुए गाली-गलौज कर उनकी पिटाई भी कर दी। पीड़ित परिवार ने इस घटना की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया और नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा मचाया।