Browsing: बिलासपुर

 
 
anchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर के हैवंस पार्क बार में धारदार हथियार लेकर कर्मचारियों को धमकाने का वीडियो सामने आया है। बार में देर रात एंट्री नहीं मिलने पर एक युवक चापड़ ( लोहे का धारदार हथियार) लेकर घुस गया और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर जमकर हंगामा मचाया। इस घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैवंस पार्क बार में शनिवार देर रात तक युवक-युवतियां पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान रायगढ़ जिले का हरिओम अग्रवाल भी वहां पहुंच गया। वह बार में एंट्री मांग रहा था पर उसे रोक दिया गया। वहीं, दूसरे युवक बेधड़क बार में आवाजाही कर रहे थे। तब युवक ने कर्मचारियों से बार में जाने से मना करने का कारण पूछा। कर्मचारियों ने उसे बार में एंट्री का समय खत्म होने की बात कही। 
 जिसके बाद नाराज युवक अपनी कार में रखे लोहे का चापड़ लेकर बार में घुस गया। इस दौरान हथियार लहराकर वह कर्मचारियों और बाउंसर्स को धमकाने लगा। उसकी हरकतों को देखकर बार कर्मियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान युवक के हाथ में हथियार देखकर पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
 

 
panchayattantra24.-मुंगेली। जिले के चातरखार में 108 महा कुंडीय यज्ञ श्री शिव महापुराण और विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शामिल होंगे और कथा सुनाएंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर में पंडित प्रदीप मिश्रा कार्यक्रम के लिए मुंगेली पहुंच जाएंगे. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक दोपहर 3:10 बजे सीएम साय का आगमन होगा. वे करीब 1 घण्टा कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री टंक राम वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें कि कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग मुंगेली पहुंच रहे हैं. इसके चलते सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस मुस्तैद है.
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। साइबर सेल बिलासपुर की टीम ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीसीआरपी) पोर्टल की मदद से ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 1 लाख 73 हजार रुपये वापस कराए। नेहरू नगर के विनोद सिंह राजपूत के पास एक साल पहले एक अनजान नंबर से फोन आया था। उसे क्रेडिट कार्ड देने के नाम पर ठग ने 1 लाख 73 हजार रुपये अपने एकाउंट में ट्रांसफर करा लिया। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत साइबर सेल बिलासपुर में की। पुलिस ने उसकी शिकायत को एनसीसीआरपी पोर्टल में दर्ज कर आरोपी के अकाउंट को फ्रीज कराया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर अब उसके अकाउंट में डूबी हुई रकम वापस आ गई है। 
साइबर सेल की ओर से ऑनलाइन फ्रॉड से लोगों को बचने की अपील करते हुए कहा कि वे अनजान नंबर से आने वाले फोन कॉल एवं मैसेज पर भरोसा न करें। ऐसे फोन कॉल एवं मैसेज पर भरोसा करने के पूर्व उसकी तस्दीक अवश्य कर लें, शॉर्टकट में पैसा कमाने के फेर में न आएं। ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 नंबर पर कॉल कर ठगी होने की सूचना दर्ज कराएं या गूगल पर नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल वेबसाइट सर्च कर स्वयं ऑनलाइन सूचना दर्ज करें। नजदीकी थाने या साइबर सेल कार्यालय में भी सूचना दे सकते हैं।
 

 
 panchayattantra24.-जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग में तबादला हुआ है। थाने में लंबे समय से पदस्थ पुलिस अधिकारियों के थानों में फेर बदल किया गया है, जिसमें 2 निरीक्षक, 5 उप निरीक्षक, 1 सउप निरीक्षक का तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने आदेश जारी किया है। मिली जानकारी अनुसार, एसपी विवेक शुक्ला ने जिले के अलग-अलग थाना में लम्बे समय से एक ही थाने में पदस्थ निरीक्षक सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अशोक वैष्णव को मुलमुला थाना का प्रभार सौंपा गया है। वही सिटी कोतवाली थाने की कमान साइबर सेल के प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी को सौपा गया है।
 

 
  panchayattantra24.-मुंगेली। जिले के एक सरकारी स्कूल में आयोजित किए गए 12वीं बोर्ड की परीक्षा में पर्यवेक्षक और केंद्र अध्यक्ष की ओर से नकल कराने का मामला सामने आया है. एक छात्रा ने परीक्षा के दौरान नकल कराने का आरोप लगाया है. उसने पर्यवेक्षक और केंद्र अध्यक्ष के विरुद्ध एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग है. मामला जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल राम्हेपुर(N) का है. 12वीं की छात्रा दीपिका जायसवाल ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इसमें लिखा है कि पर्यवेक्षक और केंद्र अध्यक्ष की ओर से हिंदी के पेपर में पर्सनली रूप नकल कराया गया है. इससे मानसिक रूप से मैं विचलित हो गई और परीक्षा ठीक से नहीं दे पाई. इसलिए किसी भी सक्षम अधिकारी के सामने मुझे पुनः परीक्षा दिलाने की अनुमति दें.
 
12वीं बोर्ड में नकल कर स्टूडेंट ने दी परीक्षा, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से हुई शिकायत
 

 panchayattantra24.-जांजगीर। जांजगीर के हाईस्कूल मैदान के पास स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय के परिसर में छात्रों द्वारा कार से स्टंट करने के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है और 4 कार को जब्त किया है। पुलिस ने चारों कार के मालिकों पर मोटर व्हिकल एक्ट के तहत 9-9 हजार रुपये यानी 36 हजार रुपये जुर्माना किया है और छात्रों के अभिभावकों को समझाइस भी दी है। इसके साथ ही माफीनामा भी भरवाया गया है। दरअसल, जांजगीर के हाईस्कूल स्कूल मैदान के पास स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बारहवीं के छात्रों की फेयरवेल पार्टी थी। इस दौरान छात्रों ने पहले सड़क पर कार और बाइक पर स्टंट किया, फिर स्कूल परिसर में स्टंट किया और फिर वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया, जो वायरल हो गया था। इस वायरल वीडियो के आधार पर ही पुलिस ने 4 कार मालिकों पर 9-9 हजार रूपये का जुर्माना किया है। स्टंटबाजों के 4 कार पुलिस ने किए जब्त, लगाया भारी भरकम जुर्माना भी
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। रिश्वत की मांग करने वाले सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है. आरक्षक पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से मामला रफा दफा करने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की थी. इसकी शिकायत पर कोरबा एसपी ने कटघोरा थाने में पदस्थ आरक्षक नंदलाल सारथी क्रमांक 880 को निलंबित कर दिया है. एसपी ने जनसूचना के तहत मिली शिकायत के आधार पर जब मामले में रुचि ली तो शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई. इस मामले में एसपी ने आरक्षक नंदलाल सारथी को निलंबित कर दिया है. एसपी द्वारा उठाए गए इस कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में राजस्व मामलों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर हाईकोर्ट ने कलेक्टर अवनीश शरण और एसडीएम से शपथ पत्र के साथ जवाब मांगा है। मंगलवार को हाईकोर्ट में अफसरों को शपथपत्र प्रस्तुत करना है। लिहाजा, एक दिन पहले कलेक्टर ने हाईकोर्ट को दिखाने के लिए पटवारी समेत 3 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, याचिकाकर्ता रोहिणी दुबे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि उसने तहसील कार्यालय बिलासपुर में डायवर्जन के लिए आवेदन दिया है। प्रकरण को लेकर सुनवाई नहीं की जा रही है। तहसील कार्यालय से कोई सूचना भी नहीं दी जा रही है। 
याचिकाकर्ता ने यह भी कहा है कि डायवर्जन की फाइल आगे बढ़ाने और काम कराने के एवज में तहसील कार्यालय से राशि की मांग की गई थी। इसकी शिकायत तहसीलदार से करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। याचिका में आरोप लगाया गया है कि तहसील कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण को लेकर भारी गड़बड़ी की जा रही है। एसडीएम कार्यालय भी इसी कैंपस में है। इसके बाद भी बेधड़क उगाही की जा रही है, जिसके कारण लोग परेशान हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आम आदमी की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा के सुकमा स्थित सरकारी आवास को बदलकर दूसरा बंगला देने के राज्य सरकार के आदेश पर स्थगन दे दिया है। ज्ञात हो कि कोंटा क्षेत्र के विधायक लखमा को एसपी बंगले के पास फॉरेस्ट कॉलोनी में सरकारी आवास आवंटित किया गया था। सरकार बदलने के बाद यह आवास मंत्री केदार कश्यप को देने और लखमा के लिए अन्य आवास देने का आदेश जारी किया गया था। इस आदेश पर हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है।
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर। केंद्र सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहने लगी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही योजनाओं का क्रियान्वयन और मोदी की गारंटी को लेकर सरकार काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन का आभार व्यक्त कर कहा कि विगत तीन पंचवर्षीय से जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलाकर सांसद चुने गए हैं। रिकॉर्ड मतों से भारतीय जनता पार्टी के सांसद को जांजगीर लोकसभा की जनता का आशीर्वाद मिला है। यही आशीर्वाद और विश्वास आप सभी आगे भी बनाये रखना ताकि क्षेत्र का प्रतिनिधित्व दिल्ली में कर सकें। आप सभी ने हमें जो आशीर्वाद दिया, इसी का परिणाम है कि आज हम विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आपके बीच आए हैं। गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा। यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बनेगा इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। इनमें कोयला, सौर ऊर्जा और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट शामिल हैं। इन परियोजनाओं से जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए भी रोजगार के नये अवसर बनेंगे।
 मोदी की गारंटी पूरी हो रही सुनीता पाटले ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार जिस प्रकार मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही है वो प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जा चुका है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के राशि बढ़ाने की गारंटी प्रधानमंत्री ने दी थी। डबल इंजन सरकार ने यह गारंटी भी पूरी कर दी है। गरीबों के घर पहले नहीं बन पा रहे थे, अब हमारी सरकार गरीबों के घर बनाने तेजी से काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास के लिए मुफ्त में रेत देने का निर्णय बहुत ही सराहनीय है। हर घर जल की योजना को पूरा कर घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है।
महिलाओं को दी बधाई सुनीता पाटले ने कहा कि जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की लाखों महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने जा रहा है, इससे वे खुद को आर्थिक रूप से सशक्त कर सकेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं वो कर के दिखाते हैं। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी होती है। जांजगीर लोकसभा में परिश्रमी किसान, प्रतिभाशाली नौजवान और प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता है। विकसित होने के लिए सभी आवश्यक संसाधन इस लोकसभा में हैं, जिसका सदुपयोग भाजपा ही कर सकती है।