Browsing: बिलासपुर

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। अमरकंटक से पेंड्रा जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दो यात्री दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक रवि राज ट्रेवल्स की यह यात्री बस मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक से पेंड्रा के लिए निकली थी। दुर्गा धारा से आगे बढक़र यह डूमरपानी पहुंची थी कि मोड़ पर बस पलट गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और राहगीरों ने मदद की और उन्हें बाहर निकाला। सूचना मिलने पर गोरिल्ला से पुलिस टीम भी पहुंच गई। घटना में गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को जीपीएम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य यात्रियों को भी चोटें आई, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबे रेल खंड पर चौथी रेल लाइन का निर्माण तीव्र गति से किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा को जोड़ने वाली इस रेल लाइन के बनने से ट्रेनों की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी, साथ ही ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ेगी। 
झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच 206 किमी लंबी चौथी लाइन के विस्तार की घोषणा रेल बजट में की गई थी। कैबिनेट ने इस प्रोजेक्ट को स्वीकृत किया हैं। इससे हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर ट्रेनों के परिचालन में तेजी आएगी। रेलवे द्वारा तीसरी लाइन विस्तार के दौरान जमीन व रूट के बीच आने वाले बेजाकब्जा हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली गई थी। घोषणा के कुछ महीने बाद फिर से रेलवे ने इस बीच फाइनल कराया था । इसलिए काम में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। रेलवे ने अलग-अलग सेक्शनों में काम भी शुरू कर दिया है। ताकि लक्ष्य के अनुरूप काम पूरा किया जा सके।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। बेलतरा विधायक शुक्ला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 8 फरवरी को रायगढ़ में न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति के संबंध में भ्रम पैदा करने के लिए आपत्तिजनक और भ्रामक बयान दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि भारतीय जनता पार्टी हिंसा व नफरत की राजनीति करती है। विशेष रूप से प्रधानमंत्री के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी कर उन्होंने सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने के उद्देश्य से आपराधिक कृत्य किया है। इसे लेकर उनके विरुद्ध आईपीसी की धारा 153 ए, 295, 500 तथा 501 के तहत अपराध दर्ज किया जाए।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के 12 न्यायाधीशों को पदोन्नत करते हुए जिला न्यायाधीश बनाया है। शुक्रवार को जारी सूची के अनुसार शैलेष कुमार तिवारी स्पेशल जज एट्रोसिटी दुर्ग, सरोज नंददास एडीजे बालोद, संतोष कुमार आदित्या द्वितीय एडिशनल प्रिंसिपल जज परिवार न्यायालय रायपुर, संजीव कुमार टॉमक एडीजे दुर्ग, खिलावन राम गिरी अतिरिक्त रजिस्ट्रार हाईकोर्ट, संघमित्रा भटपहरी जगदलपुर, जयदीप गर्ग रायपुर, थॉमस एक्का स्पेशल जज एट्रोसिटी राजनादगांव, देवेंद्र नाथ भगत अंबिकापुर, संतोष कुमार तिवारी परिवार न्यायालय न्यायाधीश दंतेवाड़ा, शैलेश कुमार रजिस्ट्रार आर्बिटेशन ट्रिब्यूनल रायपुर एवं प्रफुल्ल कुमार सोनवानी एडीजे बलरामपुर- रामानुजगंज को जिला व सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। जिले में अपहरण के बाद विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां दो बदमाशों ने जबरन 56 वर्षीय महिला को घने जंगल में ले जा कर गैंगरेप किया. इस दौरान महिला की चीख सुनकर ग्रामीणों को आते देख बदमाश भाग निकले. मामला रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र का है.मिली जानकारी के अनुसार, महिला शौच के लिए घर से निकली थी. इस दौरान उसी क्षेत्र में ही रहने वाले सोहन और राम किशन खड़े मिले। दोनों युवकों ने विधवा को अपने साथ चलने की बात कही. इस पर महिला ने विरोध किया तो युवकों ने जबरिया उसे बाइक में बैठा लिया. फिर महिला को अपने साथ समीप ही स्थित छछान झोरखी जंगल के उपर सागौन बाड़ी ले गए, जहां दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान महिला की चीख सुनकर ग्रामीण उसके पास जाने लगे तो दोनों युवक मौके से फरार हो गए. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में ढाबा संचालक से मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमें 8-10 बदमाश ढाबा में घुसकर संचालक पर लात-घूंसे और लाठी से हमला कर दिया। बिना किसी पूछताछ और विवाद के सत्यप्रकाश को पकड़ लिया। गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की गई। इससे सत्यप्रकाश के सिर पर गंभीर चोटें आई है। 
 गुरुवार रात की घटना के बाद घायल सत्यप्रकाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले में पुलिस ने हमलावरों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे में गतौरी-मोहतराई के पास बॉबी ढाबा संचालित है, जिसे गतौरी निवासी सत्यप्रकाश शुक्ला चलाता है। ढाबा में CCTV कैमरा लगा है, जिसमें मारपीट की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। ढाबा के कर्मचारियों ने सीसीटीवी वीडियो पुलिस को भी दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हो गया है। 
बताया जा रहा है कि ढाबा संचालक से मारपीट करने से पहले बदमाश लड़कों का नेशनल हाईवे पर किसी दूसरे लड़कों से विवाद हो गया था। इस दौरान भी मारपीट हुई। मारपीट का बदला लेने के लिए लड़कों ने अपने दोस्तों को बुला लिया। उन्हें लगा कि उनके साथ मारपीट करने वालों में ढाबा संचालक सत्यप्रकाश भी शामिल था। यही वजह है कि बिना किसी कारण के गुंडागर्दी करते हुए युवक ढाबा में घुस गए और संचालक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एक दिन पहले ही बुधवार की रात सरकंडा क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हत्याकांड हुआ था, जिसका सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। हमलावर युवक बेखौफ होकर बीच सड़क पर बाइक सवारों पर हमला करते नजर आए थे।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। 18 फरवरी को छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए तीसरी ट्रेन रवाना रवाना होगी। बिलासपुर से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन जाएगी। मोदी की गारंटी के तहत आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसमें भाजपा नेता भी मार्च में अयोध्या जाएंगे। विधानसभा सत्र के बाद पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या जाएगा. मार्च में मंत्री विधायक भी रामलला के दर्शन करेंगे। 
बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्रात: जागरण के बाद होने वाली प्रथम आरती जिसे मंगला आरती कहा जाता है, पहली बार पर्दा हटाकर शुरू की गई है। यह परम्परा किसी वैष्णव मंदिर में नहीं है। यहां तक कि श्रीरामजन्म भूमि में भी छह दिसम्बर 92 के पहले और बाद में भी मंगला आरती पर्दे में ही की जाती थी। इसके साथ ही आरती दर्शन पास की व्यवस्था लागू की गई है। मंगला आरती और शयन आरती के लिए 100-100 लोगों को पास जारी किया जा रहा है। यह पास ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह से मिल रहा है।
 

 
 
panchayattantra24.-कोरबा। बुकिंग में बोलेरो चलाने वाले एक युवक को बुधवार की रात किसी ने कॉल करके एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के बहाने बुलाया। फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। करतला थाना अंतर्गत औराई-रीवापार के बीच गनियारी जंगल में गुरुवार की सुबह लोगों ने चेहरा कुचला हुआ शव और पास में लावारिस बोलेरो को देखा। घटना की सूचना करतला पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर जांच शुरू की गई। 
 ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त करतला थाना के ही नवाडीह (सेंद्रीपाली) गांव निवासी अमित साहू (35) के रूप में की। पुलिस ने सूचना देकर परिजन को मौके पर बुलाया। परिजन ने बताया कि अमित साहू बुकिंग में बोलेरो लेकर किसी भी समय निकल जाता था। बुधवार की रात वह सपरिवार खाना खाने के बाद सोने की तैयारी में था, तभी किसी ने मोबाइल पर कॉल किया। उसने एक्सीडेंट में घायल हुए युवक को अस्पताल ले जाने की बात कहते हुए बुकिंग में बुलाया। अमित बोलेरो लेकर निकल गया। 
 वाहन के टायर पर भी मिले खून के निशान घटनास्थल जंगल में जिस हालत में शव मिला है और पास पत्थर पड़े हैं, उससे साफ है कि हत्या के बाद उसका चेहरा पत्थर से हमला करके कुचला गया है। बोलेरो के टायर पर रक्त लगे होने व जमीन पर चक्के के निशान से लग रहा है कि उसे बोलेरो से टक्कर मारा गया है या फिर दबाया गया है। ग्रामीण प्रेम प्रसंग के चक्कर में हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं परिजन हत्या की वजह से अनभिज्ञ होने की बात कह रहे हैं। 
 

 

panchayattantra24.- बिलासपुर। सिरगिट्टी औद्योगिक परिक्षेत्र की खाली जमीन पर कारखानों के वेस्ट मटेरियल को जलाने से हो रहे प्रदूषण के संबंध में एक स्वत: संज्ञान जनहित याचिका लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर के कलेक्टर और पर्यावरण संरक्षण मंडल के सचिव से जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने सिरगिट्टी औद्योगिक परिक्षेत्र में वेस्ट को जलाने से हो रहे प्रदूषण को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई शुरू की है। इसमें कहा गया है कि कचरे के डंपिंग जहां की जा रही है वहां मवेशी खाने की तलाश करते हैं और केमिकल युक्त पॉलिथीन का सेवन कर असमय मौत के मुंह में जा रहे हैं। आए दिन यहां पर मवेशियों के शव दिखाई देते हैं। प्रशासन और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी है कि उद्योगों से निकलने वाले कचरे का सुरक्षित तरीके से निष्पादन करे। हाई कोर्ट ने बिलासपुर कलेक्टर और पर्यावरण विभाग के सचिव से इस संबंध में शपथ पत्र के साथ जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
 

 

panchayattantra24.- बिलासपुर। सिरगिट्टी औद्योगिक परिक्षेत्र की खाली जमीन पर कारखानों के वेस्ट मटेरियल को जलाने से हो रहे प्रदूषण के संबंध में एक स्वत: संज्ञान जनहित याचिका लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर के कलेक्टर और पर्यावरण संरक्षण मंडल के सचिव से जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने सिरगिट्टी औद्योगिक परिक्षेत्र में वेस्ट को जलाने से हो रहे प्रदूषण को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई शुरू की है। इसमें कहा गया है कि कचरे के डंपिंग जहां की जा रही है वहां मवेशी खाने की तलाश करते हैं और केमिकल युक्त पॉलिथीन का सेवन कर असमय मौत के मुंह में जा रहे हैं। आए दिन यहां पर मवेशियों के शव दिखाई देते हैं। प्रशासन और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी है कि उद्योगों से निकलने वाले कचरे का सुरक्षित तरीके से निष्पादन करे। हाई कोर्ट ने बिलासपुर कलेक्टर और पर्यावरण विभाग के सचिव से इस संबंध में शपथ पत्र के साथ जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।