Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.- बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छतीसगढ़ के लिए लगभग 2700 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन का शिलान्यास तथा रोड ओवर ब्रिज, रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके तहत पुनर्विकसित किए जा रहे 21 स्टेशनों तथा 83 रोड ओवर ब्रिज रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास या लोकार्पण किया गया। शिलान्यास के लिए 17 स्टेशन शामिल किए गए। इनमें कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, सरोना, भाटापारा, डोंगरगढ़, भिलाईनगर, हथबंद, बिल्हा, बैकुंठपुर रोड, अम्बिकापुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, जांजगीर नैला, चांपा, बाराद्वार, दल्लीराझरा, भानुप्रतापपुर, निपनिया, मंदिरहसौद एवं भिलाई स्टेशन शामिल हैं।
 
panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम झूलन में पिलारी नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान छोटे लाल दिव्य (40 साल) के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि छोटे लाल दिव्य शराब पीने का आदि था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम झूलन के पिलारी नहर में छोटे लाल दिव्य का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया। मृतक छोटे लाल ने शर्ट और जींस पहना हुआ था। शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
 पुलिस ने घटना वाली जगह नहर के किनारे के आस पास छानबीन की, तो मौके पर गुड़ाखू के डब्बे, प्लास्टिक जग मिला है। साथ ही पिलारी नहर के किनारे पैर फिसलने के निशान भी मिले हैं। मृतक छोटे लाल के बड़े भाई ने बताया कि छोटे लाल शराब पीने का आदि था। पिलारी नहर के किनारे छोटा सा घर बनकर अकेले रहा करता था। हमेशा नशे की हालत में रहता था। गांव के लोगों ने जानकारी दी कि छोटे लाल नहर के पानी में डूब गया है जिससे उसकी मौत हो गई है। जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक अजय कंवर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक छोटे लाल दिव्य शराब के नशे में पानी में डूबने से मौत होना बताया गया है। किसी प्रकार की संदेह की बात नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
 
panchayattantra24.-अकलतरा। अकलतरा के तरौद चौक जांजगीर मोड़ में स्थापित प्रथम महिला सांसद मिनीमाता कि प्रतिमा को असामाजिक तत्वों व्दारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है जिससे उनके अनुवायियों को आहत पहुंची हैं जिसके लिए अकलतरा थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया है जिसमें अरोपी पर कार्यवाही कि मांग करते हुए एवं हुबहू प्रतिमा स्थापित करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है अगर मांग एक सप्ताह में पूरी नहीं हुई तो समाज और सामाजिक संगठन व्दारा नगर बंद कर मिनीमाता चौक में अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जायेगा। जिसकी जवाबदारी पूरी शासन प्रशासन कि होगी। ज्ञापन में प्रमुख रूप से उपस्थित खुलन सोनवानी, महेश्वर टंडन, सुरेश मिरचन्य,एवन भारव्दाज, विकास भारव्दाज, आशीष बंजारे, वेंकट रमन पाटले, संतोष बंजारे, अविनाश खांडेल,सूरज भारती,सुरेन्दर लहरे, प्रेमचंद पाटले, निक्कू पाटले, बृजेश राय,अमन टंडन, संदीप टंडन,मनोज राय एवं समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
 
panchayattantra24.-कोरबा। जिले में अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस विभाग तमाम प्रयास कर रही है. लेकिन इसके बाद भी अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. एक बार फिर मासूम के कत्ल की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हत्यारे ने मासूम का गल रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मामला उजागर होने के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस अब तक मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है. वहीं इस मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. मासूम शिव चौहान की हत्या के बाद से उसकी मां लापता है. अब महिला को तलाशने के लिए पुलिस की टीम जुट गई है. महिला के घर के बाहर और जंगल में उसे तलाशा जा रहा है. गांव, आसपास और महिला के परिजनों के घर पर भी पुलिस तलाी ले रही है। वहीं एक टीम को बाहर भी भेजा गया है। 
इसके अलावा जिले के थाना-चौकियों में भी महिला के लापता होने की जानकारी दी गई है और उसकी खोजबीन करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, खरमोर में रहने वाला गंगाराम नाम का ग्रामीण अपने परिजनों के साथ सागौन बाड़ी में लकड़ी इकट्ठा करने गया था. जहां उसकी नजर सूखे पत्ते से ढके करीब ढाई से तीन साल के मासूम की लाश पर पड़ी। वह परिजनों के साथ भाग कर घर आ गया. उसने घटना की जानकारी बस्ती के लोगों को दी. जिसके बाद मामले की जानकारी एसपी सिद्धार्थ तिवारी को दी गई. सूचना मिलते ही एसपी सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे की पहचान निकालने की कोशिश की. लेकिन वहां मौजूद ग्रामीण बच्चे को नहीं पहचान सके. जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि किसी अनजान व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया होगा।
 
panchayattantra24.-कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड, डीजल चोरी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के संबंध में दिये गये निर्देशो के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और नेहा वर्मा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी हरदीबाजार ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिए है। पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम जोरहाट डबरी के पास एक पिकअप में अवैध तरीके से डीजल भरा हुआ है।
पुलिस टीम को सूचना प्राप्त होते ही जोरहाट आवरी के पास में रोड में जाकर उक्त वाहन महिंद्रा पिकअप टैंकर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पिकअप के अंदर रामबली सिंह ठाकुर एवं राजेंद्र वर्मा मिले जिनसे पूछताछ किया गया उनके कब्जे से 700 लीटर डीजल बरामद किया गया आरोपीयों के खिलाफ अपराध धारा पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गये लगभग 700 लीटर डीजल जप्त किया गया है।
 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। डॉक्टर पर बच्ची के साथ 13 वर्ष की उम्र से 14 सालों तक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने याचिका लगाई थी। पीड़िता का दावा है कि दुष्कर्म की वजह से उसने बच्चे को जन्म दिया। उसके विवाह के बाद भी मायके जाने पर डॉक्टर मारपीट कर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने सच सामने लाने के लिए डीएनए जांच की मांग करते हुए याचिका लगाई थी। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की बेंच ने याचिका मंजूर करते हुए पीड़िता, उसके बच्चे और आरोपी डॉक्टर के डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बस्तर के सुकमा में रहने वाली महिला इलाज के लिए पास के ही डॉक्टर के पास जाती थी। उसके साथ उसकी 13 साल की बेटी भी जाती थी। इस दौरान डॉक्टर ने बच्ची से छेड़छाड़ की। कुछ दिनों बाद उसने मारपीट कर धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। 
 आरोप है कि डॉक्टर वर्ष 2005 से लेकर वर्ष 2019 तक उसके साथ मारपीट और धमका कर जबरन दुष्कर्म करता रहा। इस बीच वर्ष 2010 में 18 वर्ष की उम्र पूरी होने पर उसकी मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में रहने वाले युवक से शादी कर दी गई। महिला जब भी अपने मायके आती, आरोपी डॉक्टर उससे दुष्कर्म करता। महिला का आरोप है कि डॉक्टर के दुष्कर्म की वजह से उसने नवंबर 2011 में बच्चे को जन्म दिया। जनवरी 2019 में वह अपने मायके आई थी। इसी दौरान 10 जनवरी 2019 की दोपहर डॉक्टर ने अपने क्लीनिक में दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता से मारपीट की। परेशान होकर पीड़िता ने सुकमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज करते हुए 11 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। जुलाई 2022 में चार्जशीट प्रस्तुत किया और कोर्ट ने सितंबर 2022 में आरोप तय किए थे। 
आरोपी ने 11 मई 2022 को गिरफ्तारी के बाद अन्य डॉक्टरी जांच के साथ ही डीएनए टेस्ट के लिए अपनी सहमति दी। पुलिस ने उसी दिन सीजेएम कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत कर डीएनए टेस्ट के लिए आरोपी, पीड़िता और उसकी बेटी के ब्लड सैंपल लेने की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। बाद में सीजेएम कोर्ट ने 22 जून 2022 को विवेचना अधिकारी को आरोपी, पीड़िता और बच्ची के ब्लड सैंपल लेने के निर्देश दिए, लेकिन आरोपी ने सहमति देने से इनकार कर दिया। इस पर पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाई कोर्ट ने 7 फरवरी 2024 को मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की बेंच ने कहा है कि पीड़िता अपने और नाबालिग बेटी के डीएनए टेस्ट के लिए सहमति दे चुकी है। मामले में वैज्ञानिक विश्लेषण की जरूरत है। ऐसे में सच सामने लाने के लिए डीएनए टेस्ट के सिवाय दूसरा विकल्प नहीं है। हाई कोर्ट ने विवेचना अधिकारी को आरोपी, पीड़िता और उसकी बेटी के डीएनए टेस्ट के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
 
 panchayattantra24.-जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा जिले में असामाजिक तत्वों ने शराब के नशे में भगवान हनुमान की मूर्ति को खंडित कर दिया है। खेत में खंडित मूर्ति के साथ शराब की बोतलें भी मिली है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण, बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कटौद शिवरीनारायण मार्ग पर चक्काजाम कर भजन-कीर्तन किया। ये पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरताल-कटौद का है। दरअसल, ग्राम खैरताल-कटौद के सड़क किनारे भगवान बजरंग बली की प्रतिमा विराजित थी। जिसे रविवार 18 फरवरी को दोपहर असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। मूर्ति को निकालकर खेत में फेक दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों तो तब लगी, जब कुछ लोग तालाब के किनारे से निकले। इस दौरान ग्रामीणों को तालाब किनारे स्थित स्थान पर भगवान हनुमान की मूर्ति नहीं मिली। 
इसके बाद गांववालों ने मूर्ति को आसपास तलाशना शुरू किया। तलाश के दौरान कुछ दूर एक खेत में लोगों को मूर्ति फेंकी पड़ी दिखाई दी। मूर्ति के ऊपर शराब की बोतल भी तोड़ी गई थी और शराब भी डाला गया था। गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन, जब पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीण भड़क गए। वहीं बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकताओं को इसकी जानकारी मिलने पर वे अक्रोशित हो गए और चक्का जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भजन कीर्तन करते हुए जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन 4 घंटे तक चला। प्रदर्शन से सड़क से गाड़ियों और लोगों का निकलना बंद हो गया। चक्का जाम होने की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा​​​। पहले नवागढ़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची थी उसके बाद मामला बिगड़ता देख हेडक्वार्टर एसपी और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। जहां बजरंग दल के कार्यकताओं ने कार्रवाई की मांग करते हुए 4 घंटों तक चक्का जाम किया। 
बजरंग दल और वीएचपी, नवागढ़ के कार्यकर्ता का कहना है कि हम भगवानों का अपमान नहीं सहेंगे। इससे पहले भी 8 फरवरी को इसी हनुमान मूर्ति को खंडित कर खेत में फेंक दिया गया था। इस मामले में भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की थी। वहीं दूसरी बार रविवार की दोपहर फिर से बजरंग बली के मूर्ति को खंडित कर खेत में फेंका गया। इस दौरान पुलिस और जिला प्रशासन चक्का जाम खत्म करने को लेकर समझाइश दे रही थी, लेकिन बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता अपनी मांग में अडिग रहे। इसके बाद जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन पुलिस प्रशासन से मिलने के बाद चक्का जाम को खत्म किया गया। जिला प्रशासन ने एक सप्ताह के अंदर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मामले में नवागढ़ थाना एसडीओपी विजय पैकरा ने बताया कि नवागढ़ थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल के बाद जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
 
panchayattantra24.-जांजगीर। राज्य संचालनालय स्वास्थ्य द्वारा विशेषज्ञ और एमबीबीएस डॉक्टर की संविदा नियुक्ति का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जांजगीर में तीन और सक्ती में आठ एमबीबीएस डॉक्टर की संविदा नियुक्ति की गई है। जिला अस्पताल जांजगीर में एक और दो पीएचसी में एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति की है। वहीं सक्ती में मेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने आठ एमबीबीएस डॉक्टर की ​नियुिक्त के लिए आदेश जारी किया है। यहां सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार, सीएचसी मालखरौदा और अन्य पीएचसी में एमबीबीएस डॉक्टर की पोस्टिंग की गई है। Travel Tips क्यों ना इन छुट्टियों की जाये 
एमबीबीएस डॉक्टर को सामान्य क्षेत्र में पदस्थ होने पर 57 हजार 150 रुपए और अनुसूचित क्षेत्र में 69 हजार 850 रुपए मानदेय दिया जाएगा। एमबीबीएस में वर्ष 2023 के विश्वविद्यालयीन परीक्षा में शामिल होने वाले डॉक्टरों को उनके अनुबंध के मुताबिक 2 साल के लिए अस्पतालों में पदस्थ किया गया है। सक्ती में इनकी हुई पोस्टिंग { दामिनी साहू पीएचसी देवरघटा सक्ती { तरुण पटेल पीएचसी कोटमी सक्ती { नीलम शतरंज पीएचसी जर्वे सक्ती { राहुल कुमार रात्रे सीएचसी मालखरौदा सक्ती { अपूर्वा सिंह सिदार पीएचसी बरपाली सक्ती { देबस्मिता राय पीएचसी देवरी सक्ती { अंजली मसीह पीएचसी घोघरी सक्ती { श्वेता सोनी सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार जांजगीर-चांपा में इनकी हुई पोस्टिंग डॉक्टर का नाम नाम पोस्टिंग { देवेन्द्र सिंह चंदेल पीएचसी चोरिया { अभिषेक आहूजा पीएचसी सलखन { यश राज ठाकुर जिला अस्पताल जांजगीर।
 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में ड्राइवर की फावड़ा डंडा से पीटपीट कर निर्मम हत्या करने के मामले में मृतक के0 पिता धनीराम उपाध्याय ने फोन पर गृह मंत्री न्याय की गुहार लगाई है. धनीराम ने अपराधियों के अवैध मकान पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है. जिस पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. 
 बता दें कि बीते बुधवार को सरकंडा क्षेत्र की खमतराई में मामूली बात पर विवाद हो गया था. घटना में पंकज उपाध्याय और उसके दोस्त कल्लू पर 5 से ज्यादा हमलावरों ने ताबतोड़ फावड़ा और डंडे बरसाए थे. जिसमें पंकज उपाध्याय की मौत हो गई थी. वहीं दूसरे घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. मामले में पुलिस ने नाबालिक और महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.