Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.-बिलासपुर। नाबालिग आठवीं नवमी की बच्चियों के साथ छेड़खानी करने वाले शिक्षक कमलेश साहू को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि बिल्हा ब्लॉक के एक मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक कमलेश साहू लंबे समय से आठवीं और नवमी कक्षा में पढऩे वाली कई छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था। इसकी शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कराई थी। पीडि़त बच्चियों में से एक के परिजन ने बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। विभागीय जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके अलावा संकुल समन्वयक आशा कंवर और प्रधान पाठक अविनाश तिवारी को भी स्कूल से हटा दिया गया था। इधर पुलिस ने पोक्सो एक्ट तथा आईपीसी की धारा 354 के तहत अपराध दर्ज करने के बाद शिक्षक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक डिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में एक दबंग पड़ोसी ने गरीब महिला से विवाद के बाद उसका मकान बुलडोजर चलवा कर ढहा दिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट भी की गई। दोनों पक्षों के विवाद में 8 लोग घायल हो गए। दयालबंद सोनकर मोहल्ले में रविवार की घटना से नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। वहीं पुलिस राजस्व का मामला बताकर तमाशा देखती रही। साधना रजक रोजी-मजदूरी करती हैं। उनके पड़ोसी गिरधारी गोरख से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कल शाम करीब पांच बजे गिरधारी गोरख और उसके लोग बुलडोजर लेकर पहुंच गए। यहां उन्होंने महिला के मकान को बुलडोजर से ढहा दिया। मना करने पर विवाद करते हुए गाली-गलौज कर उनकी पिटाई भी कर दी।
पीड़ित परिवार ने इस घटना की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया और नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा मचाया। इधर, विवाद और मारपीट करने के बाद रसूखदार परिवार के लोग भी सिटी कोतवाली थाना पहुंच गए। उन्होंने पथराव और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए महिला और परिवार के लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
इधर, छुट्टी के दिन गरीब महिला के घर पर बुलडोजर चलाने को लेकर सवाल उठ रहा है। नगर निगम के सभापति शेख नजीरुद्दीन ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद गरीबों के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है और रसूखदारों को पनाह दी जा रही है। दयालबंद में रविवार को छुट्टी के दिन कानून को ताक पर रखकर बुलडोजर कैसे चला दिया गया। अगर महिला अवैध कब्जे में रह रही थी, तो पहले उन्हें नोटिस देकर कानूनी तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए थी। हैरानी की बात है कि रसूखदार के मकान ढहाने पर पुलिस ने राजस्व का मामला बता दिया। टीआई कमला पुसाम का कहना है कि मारपीट और पथराव करने पर दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बुलडोजर चलाने से पहले किसी तरह से नोटिस की जानकारी मुझे नहीं है।

panchayattantra24.-बिलासपुर। यातायात पुलिस एवं चकरभाठा थाने की टीम हाईकोर्ट रोड पर बीते पांच दिवस से ध्वनि प्रदूषण एवं तीव्र गति वाहन चलाने वालो पर कार्रवाई कर रही है। इस दौरान प्रेशर हॉर्न लगे हुए भारी वाहन, बस, कार, मोटरसाइकिल को चेक किया जा रहा है। प्रेशर हॉर्न एवं स्पीड रडार मशीन से वाहन की स्पीड चेक किये जा रहे हैं। प्रेशर हॉर्न वाले 49 वाहनों तथा ओवर स्पीड पर 78 वाहन चालकों के खिलाफ नोटिस व जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

panchayattantra24.-कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत रात्रि में अड्डा बाजी, शराब खोरी एवं आसामाजिक तत्व वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपित्रत अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।
कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया ब्रिध एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया, रात्रि में अड्डा बाजी, शराब खोरी एवं आसामाजिक तत्व पर भी पुलिस कार्यवाही कर रही है। पेट्रोलिंग एवं ग्रस्त के दौरान रात्रि में अड्डा बाजी, शराब खोरी एवं आसामाजिक तत्व के विरुद्ध *सजग कोरबा* के तहत अभियान चलाया जा रहा है
पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर कार्यवाही करते हुए पेट्रोलिंग के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाके एवं आम जगह पर शराब का सेवन करने वाले, रात्रि में अड्डा बाजी, शराब खोरी एवं आसामाजिक तत्व के विरुद्ध कोरबा पुलिस शक्ति से कार्यवाही कर रही है पुलिस के द्वारा एक दिन की कार्यवाही में कुल 43 लोगों के ऊपर वैधानिक कार्यवाही किया गया। पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार, रात्रि में अड्डा बाजी, शराब खोरी एवं आसामाजिक तत्व पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

panchayattantra24.-कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधि एवं किसानों का बैठक लिया जाए सजग कोरबा के तहत उन्हें जागरूक किया जाए। थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन को बुकिंग देने वाले टैक्सी संचालकों का बैठक बुलाया गया। ट्रांसपोर्टर एवं टैक्सी संचालकों एवं ड्राइवरों का बैठक लिया गया बैठक में उपस्थित लोगो को वर्तमान में थाना करतला अंतर्गत वाहन बुकिंग करवा कर उसकी हत्या कर दिया गया था इस घटना एवं अन्य घटनाओं को देखते हुए ज़िलों में हुई घटना के संबंध में लोगो को बताया गया और किन गलती के कारण वहां घटना घटित हुआ उसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं लोगों को इस संबंध में समझाइश दिया गया।ट्रांसपोर्टर और टैक्सी संचालक बढ़-चढ़कर इस बैठक में हिस्सा लिए। सजग कोरबा के तहत पैंपलेट सभी को वितरण किया गया और पैंपलेट के माध्यम से सजग कोरबा का प्रचार करने के लिए निवेदन किया गया।
️ रात को कभी भी अकेले वाहन बुकिंग पर न जाए अपने किसी विश्वासपात्र को साथ ले जाएं। ▪️ बुकिंग पर जाने से पहले Whatsap Live लोकेशन और बुकिंग कराने वाले का फोटो अपने परिजनों को अवश्य साझा करें। ▪️ वाहन चलाते समय क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। ▪️ शराब पीकर वाहन बिल्कुल ना चलाएं। पुलिस के द्वारा लिए गए बैठक में ट्रांसपोर्टर टैक्सी संचालक एवं ड्राइवर को बुकिंग के दौरान सावधानी बरतने के लिए समझाइश दिया गया उनको बैठक में बताया गया की रात को कभी भी अकेले वाहन बुकिंग पर न जाए, रात्रि में अगर बुकिंग में जाते हैं तो किसी विश्वासपात्र व्यक्ति को साथ लेकर जाएं, बुकिंग पर जाने से पहले पूरी तरीके से जांच पड़ताल कर ले एवं Whatsap Live लोकेशन और बुकिंग कराने वाले का फोटो के साथ-साथ उसका मोबाइल नंबर अपने परिजनों को अवश्य साझा करें। वाहन चलाते समय क्षमता से अधिक लोगों को ना बैठाएं एवं वाहन चलाते समय शराब का सेवन करके वाहन ना चलाएं।अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति लगे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस दें।

panchayattantra24.-कोरबा। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत की पत्नी और कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने इस बातचीत में भाजपा पर भी निशाना साधा हैं। ज्योत्सना महंत ने कहा कि जब हम विधासनभा चुनाव में कहते थे अबकी बार 75 पार तो इसमें अहंकार झलकता था। हम 35 पर भी ना हो सके। वही अब भाजपा भी कह रही अभी बार 400 पार। इसमें भी उनका अहंकार झलक रहा है। सांसद महंत ने आशंका जताई कि हो सकता भाजपा 200 का आंकड़ा भी पार ना कर सके। कांग्रेसी एकजुट रहें तो हो सकता है सरकार बनें। ज्योत्सना महंत ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि राहुल गांधी अपने लिए नहीं, जनता के न्याय के लिए लड़ रहे हैं।

panchayattantra24.-बिलासपुर। डीएमएफ घोटाले के बाद महादेव एप को लेकर बिलासपुर में ईडी ने छापेमारी की है। अयोध्या नगर स्थित टायर व्यवसायी के मकानों पर यह छापेमारी मंगलवार को दिनभर चली। ईडी टीम के साथ सीआरपीएफ की टीम मंगलवार सुबह दुलानी हाउस पहुंची। यहां एक कैंपस में दुलानी परिवार के तीन मकान एक साथ हैं। इन मकानों में बीते वर्षों में किये गए ट्रांजेक्शन, अचल संपत्ति व घर में मिले दस्तावेजों की ईडी ने जांच की। कुछ दस्तावेज भी वे अपने साथ ले गए हैं। हालांकि इस छापे से क्या हासिल हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। दुलानी परिवार के कई व्यवसाय हैं। शहर में उनकी टायरों की एक होलसेल दुकान भी है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही ईडी की एक टीम ने उसलापुर में जनपद पंचायत के सीईओ राधेश्याम मिर्झा के तीन मंजिला मकान पर छापा मारा था। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी कोरबा जिले के डीएमएफ फंड में हुई गड़बड़ी की जांच के सिलसिले में की गई थी। दुलानी परिवार के यहां छापे को महादेव सट्टा ऐप से जुड़ा बताया गया है। हालांकि ईडी की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

panchayattantra24.-बिलासपुर। पुलिस थाने में प्रताडऩा को लेकर दायर एक अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को प्रदेश के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने और चालू रहे इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया है। रायगढ़ के शशिभूषण के खिलाफ कोतरा रोड थाने में नौकरी के नाम से चार लोगों से 50-50 हजार रुपये की ठगी की शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि पुलिस ने बिना जांच उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया। उसे खिलाफ गलत तरीके से एफआईआर दर्ज कर ली।
इसके बाद पुलिस ने थाने में बुलाकर उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और एक लाख रुपये की मांग की। मारपीट की शिकायत पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से की गई उन्होंने डीएसपी को जांच का निर्देश दिया लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट को जांच अधिकारी डीएसपी ने बताया कि थाने का सीसीटीवी कैमरा खराब था। इस कारण आरोपी और उसकी पत्नी के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं हो पाई। याचिका पर सुनवाई के बाद जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की डिवीजन बेंच ने आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली। इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि जिन थानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं, उनमें जल्द से जल्द यह काम पूरा किया जाए। साथ ही सभी थानों में सीसीटीवी सुचारू रूप से काम कर रहे हैं, इसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए।

panchayattantra24.- कोरबा। कोतवाली थानांतर्गत पुरानी बस्ती में दो वाहन को आग के हवाले कर दिया गया. आग किसने और क्यों लगाई है इस बात का पता नहीं चल सका है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरु कर दी है. पुलिस कारणों का पता लगाने में जुट गई है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल को दी. हालांकि दमकल वाहन के आने से पहले वाहन जलकर खाक हो चुका था. ये घटना पुरानी बस्ती की है. वाहन मालिक का नाम मेहराब खान है जो पेशे से व्यवसायी है. रोज की तरह अपने काम से वापस लौटने के बाद घर के बाहर टाटा जाइलो वाहन को पिकअप वाहन के बगल में खड़ा कर घर के अंदर चला गया. रात लगभग 3 बजे अचानक ब्लास्ट की आवाज आई. जिसके बाद वह घर के बाहर आकर देखा तो उसके घर के बाहर दोनों वाहन धू-धू कर जल रहे थे. वाहन मालिक ने तत्काल आसपास के लोगों को आवाज दी. जिसके बाद बस्ती के लोग एकत्रित हो गए.
panchayattantra24.- कोरबा। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सोमवार 4 मार्च को दाल भात केंद्र का विधिवत शुभारंभ करेंगे। मंत्री देवांगन द्वारा बालकोनगर में दाल भात केंद्र का दोपहर 1 बजे लोकार्पण किया जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना अंतर्गत भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल एवं असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल और श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों के लिए 5 रुपये में गरम एवं पौष्टिक भोजन प्रदान की जाएगी। बालको के एलुमिना गेट के सामने श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य अतिथि एवं विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल की अध्यक्षता में 4 मार्च को दोपहर 1 बजे दाल भात केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा।