Browsing: बिलासपुर

 

panchayattantra24.-बिल्हा। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, बिल्हा क्षेत्र के पेंडरवा निवासी जलेश्वर मरावी (49) मजदूरी करता था। मंगलवार को वो किसी काम से अपनी बाइक पर गांव से बिल्हा जाने के लिए निकला था। दोपहर में वो पेंड्रीडीह सर्विस रोड से नेशनल हाईवे पर हिर्री बस स्टैंड के पास पहुंचा ही था, तभी कार क्रमांक सीजी 10 BP 6777 के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही जलेश्वर नेशनल हाईवे पर दूर जा गिरा, जिससे उसका सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोंट आई। वहीं, उसकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। शहर के एनकेएच हॉस्पिटल में एक मरीज के मौत होने के बाद जमकर हंगामा हुआ. परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू किया. वहीं अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की तोड़फोड़ और हाथापाई तक की नौबत आ गई. इस घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. मृतक सत्यनारायण पटेल (52 वर्ष) दादर खुर्द का रहने वाला है. कुछ दिनों पहले उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसका उपचार चल रहा था. वहीं मंगलवार की सुबह आईसीयू में लगभग 6 से 7 के बीच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों को जब सत्यनारायण की मौत की सूचना मिली तो उसके बाद उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. मृतक के परिजनों की मानें तो सत्यनारायण पटेल सुबह 6:00 बजे तक परिजनों से बातचीत कर रहा था. जहां अचानक उसकी मौत जानकारी दीजिए इसके बाद आक्रोश की स्थिति निर्मित हो गई. परीजनों ने आरोप लगाया है की डॉक्टर के लापरवाही के चलते उसकी मौत हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया अस्पताल में नर्स और गार्ड उनसे अभद्रता की और विवाद किया गया. वहीं मारपीट करने को भी उतारू हो गए. डॉ. सुदीपकर शाह ने बताया मरीज को कई प्रकार के रोग थे. जिसका इलाज चल रहा था. आज उसके सीने से पानी निकालना था जिसकी तैयारी चल रही थी. अचानक सांस लेने में उसे दिक्कत हुई. इसके बाद उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने उनके साथ मारपीट नहीं की लेकिन गार्ड और नर्स के साथ हाथापाई जरूर हुई है.
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में होलिका दहन के बाद युवकों का ग्रुप बिलासपुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे-49 पर होली मना रहा था। होली मनाकर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक युवक को टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। ग्राम मोहतरा निवासी विपिन सुमन (19) अपने 15-20 साथियों के साथ रविवार की रात होलिका दहन के लिए निकला था। युवकों का ग्रुप होलिका दहन के बाद रात करीब 11.30 बजे नेशनल हाईवे क्रमांक-49 पर पहुंच गया, जहां चौक पर रंग-गुलाल उड़ाकर वे होली मना रहे थे। 
मोहतरा चौक पर हुड़दंग के बाद रात करीब 12.30 बजे सभी लड़के घर लौटने लगे। विपिन सुमन चौक के पास ही था, वहीं उसके बाकी दोस्त आगे बढ़ गए थे। उसी समय अकलतरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक CG 07 BC 2923 के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क से दूर जा गिरा। इस हादसे में उसका सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। घटना के बाद उसे युवकों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बता दिया। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। जिले के नेशनल हाईवे- 130 बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर राजधानी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में दोनों ड्राइवर और 6 यात्री घायल हुए हैं। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को राजधानी बस यात्रियों को लेकर बिलासपुर से अंबिकापुर जा रही थी। बस में 30 लोग सवार थे। ट्रक और बस दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। कटघोरा नेशनल हाईवे मार्ग पर ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक और बस दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक का ड्राइवर केबिन में ही फंस गया। उसका दोनों पैर फ्रैक्चर हो गया है। वहीं बस ड्राइवर का दायां हाथ फ्रैक्चर हुआ है। वहीं 6 यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहां आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह से ट्रक और बस के घायल ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला, साथ ही बाकी घायलों को भी बाहर निकाला गया। ओवरटेक के दौरान बस और ट्रक में भिड़त, 6 यात्री घायल
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश में आदर्श आचरण संहिता लगा हुआ है। इस बीच बिलासपुर में कांग्रेस नेता महेंद्र गंगोत्री ने सचिन पायलट और पीसीसी चीफ दीपक बैज के स्वागत में सड़क के बीचो बीच डिवाइडर में लगे इलेक्ट्रिक पोल में कटआउट और पोस्टर लगवाए। इधर, जैसे ही इसकी जानकारी निगम को मिली तो तत्काल हटवाया गया। साथ ही शासकीय संपत्ति के राजनीतिक दूरूपयोग व आचार संहिता के उल्लंघन मामले में महेंद्र गंगोत्री के खिलाफ तोरवा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। 
दरअसल, कल कांग्रेस महासचिव और प्रदेश के प्रभारी सचिन पायलट,पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, सह प्रभारी विजय जांगिड़ का लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर का दौरा था। बड़ी संख्या में कांग्रेसी जुटे थे। कांग्रेस नेताओं के स्वागत में पीसीसी के प्रदेश महासचिव महेंद्र गंगोत्री ने लालखदान रेलवे ओवरब्रिज से गांधी चौक तक और आसपास सड़क के डिवाइडर में लगे पोल में बड़ी संख्या में कटआउट और पोस्टर लगवा दिए थे। पोस्टर में सचिन पायलट, दीपक बैज और अन्य नेताओं की तस्वीरें थी। सुबह नगर निगम ने इसे हटवा दिया और आचार संहिता के दौरान इस प्रकार की हरकत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। तोरवा थाने में जोन कमिश्नर 6 के आवेदन पर पुलिस ने छ.ग.संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत कांग्रेस प्रदेश महसचिव महेंद्र गंगोत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 कांग्रेस नेता ने आचार संहिता का किया उल्लंघन, निगम की शिकायत पर FIR दर्ज
 

 panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रंगों के त्योहार होली के लिए बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। मार्केट में खरीददारों की भीड़ जुटने लगी है। मार्केट में तीर-कमान, टैंक और छोटा भीम वाली पिचकारी के बीच मोदी का मुखौटा भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बिलासपुर में इस बार होली पर स्वदेशी उत्पादों की डिमांड है। फूल और सब्जियों से बने गुलाल को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं चाइनीज पिचकारी दुकानों पर नहीं दिखाई दे रही हैं। उनका कहना है कि केमिकल युक्त रंगों से हर्बल उत्पाद ज्यादा बेहतर हैं। युवक-युवतियों में होली ड्रेस की डिमांड ज्यादा है। कारोबारी कैलाश गुप्ता का कहना है कि इस बार की होली काफी खास है। बाजारों में स्वदेशी सामान ही बिक रहे हैं। राम मंदिर बनने के बाद बच्चे और युवा धार्मिक तरीके से होली पर्व मनाने की तैयारी में है। वहीं, लोकसभा चुनाव के चलते मोदी मुखौटे की ज्यादा खरीदारी हो रही है।
 

 
panchayattantra24.-मुंगेली। मुंगेली पुलिस को नकली देसी शराब बनाकर बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है. गिरोह के सदस्य फिल्मी स्टाइल में शासकीय देसी प्लेन मदिरा जैसी ही नकली शराब बनाकर बेचने का काम कर रहे थे. फैक्ट्री से जब्त शराब की रैपर हू-ब-हू शासकीय मदिरा दुकानों में बेचे जाने वाली देसी शराब की तरह हैं. पुलिस को ग्राम घुठेली के तालाब के समीप पूर्व में शराब भट्टी में काम करने वाला जाकिर खान के घुठेली गांव के नारायण राजपूत के सहयोग से अपने साथियों के साथ मिलकर शासकीय दुकान में बेची जाने वाली देसी प्लेन शराब की तरह शराब बनाकर बेचने को सूचना मिली. 
मौके पर दबिश के दौरान नारायण राजपूत पिता कमलेश (27 वर्ष) और उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी जाकिर खान पिता कादर खान (48 वर्ष) के साथ उत्तर प्रदेश निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह पिता रतन (24 वर्ष), महेंद्र वर्मा पिता उमेश वर्मा (20 वर्ष) और मध्यप्रदेश निवासी राजेंद्र खंडकर पिता लल्लू खंडकर (19 वर्ष) को अवैध रूप से देसी प्लेन शराब बनाते हुए हिरासत में लिया. आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक के खाली डब्बे, देसी मदिरा का होलोग्राम, देसी मदिरा का स्टीकर, शीशी के ढक्कन, खाली शीशी, महिंद्रा गाड़ी यूपी 93 AB 6575, 24 पेटी देसी प्लेन शराब, एल्को मीटर यंत्र, ढक्कन को सील बंद करने वाली मशीन और खाली कार्टून जब्त किए गए.
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। न्यायधानी में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है. युवती के सुसाइड नोट से जो खुलासा हुआ है वो चौकाने वाला है. युवती का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन उसके बॉयफ्रेंड की दो और पुरानी गर्लफ्रेंड थीं.
जो कॉल करके युवती को लगातार परेशान कर रही थीं. जिससे तंग आकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया. सुसाइड नोट से खुलासा होने के बाद पुलिस मामले में और गहराई से जांच में जुट गई है. रायगढ़ के लैलूंगा निवासी युवती देववती राठिया (22 वर्ष) ने गुरुवार को किराए के माकन में लटकती हुई लाश मिली.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान मौके से सुसाइड नोट मिला. जिसमें युवती ने जिक्र किया था कि उसके प्रेमी की दो एक्स गर्लफ्रेंड लगातार फोन कर मृतिका को परेशान कर रही थीं. जिससे वह बेहद परेशान रहती थी और अंत में तंग आकर उसने फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि प्रेमी की पूर्व प्रेमिकाएं धरमजयगढ़ और मनेंद्रगढ़ की रहने वाली हैं. सिविल लाइन थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है.
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को इस संबंध में एक पत्र लिखा है. पत्र में रवि पाण्डेय ने कहा कि मैं विगत 30 वर्षों से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, युवक कांग्रेस और मुख्य संगठन के माध्यम से हर परिस्थिति में पार्टी को अपनी सेवा दिया। विशेषकर पार्टी की 2022 में डिजिटल सदस्यता अभियान में जांजगीर-चांपा जिले में 43 हजार सदस्य बनाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा और 2018 में शक्ति प्रोजेक्ट सदस्यता अभियान में जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार से अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में दूसरा स्थान पर रहा। उन्होंने आगे कहा, लेकिन विगत कुछ महीनों से खासकर विधानसभा चुनाव के समय और उसके बाद पार्टी के कई निर्णयों से मैं असहमत हूं। अंतर्मन की असहमति के कारण मैं कांग्रेस पार्टी में कार्य करने में असमर्थ हूं। इसलिए अपने वर्तमान पद के साथ साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।
 
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक नगरी मल्हार में बीती शाम मेले में 3 -4 अज्ञात युवको ने विवाद के बाद एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर फरार हो गए है। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार में इन दिनों मेले का आयोजन किया गया है, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है इसी दौरान मंगलवार की शाम 8 बजे के लगभग मेला चौक निवासी युवक प्रवीण श्रीवास अपने दोस्तों गोलू और रितेश के साथ मेला घूमने गया था, जहाँ अज्ञात 3- 4 युवको से उसका विवाद हो गया, जिसे आस पास मौजूद लोगों के बीच बचाव के बाद शांत कराया गया, जिसके बाद सभी लड़के मेले में अंदर घुस गए। इसके कुछ देर बाद फिर से उन्ही आरोपी युवको ने घायल युवक प्रवीण श्रीवास को अकेले में घेरकर उसके साथ मारपीट की। 
किसी धारदार हथियार से उसके पीठ, गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया, घटना के वक्त तेज बारिश होने की वजह से दुकाने बंद हो रही थी, लिहाजा जिसका फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी युवक मौके से फरार हो गए, घटना की जानकारी लगते ही घायल प्रवीण के दोस्त मौके पर पहुंचे जिन्होंने परिजनों के साथ पुलिस को जानकारी दी,जिसके बाद मौके पर पहुंची मल्हार पुलिस ने अपने पेट्रोलिंग वाहन में घायल युवक को मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ से उसे रिफर करने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा उपचार किया जा रहा है। मामले में पीड़ित युवक के चाचा विवेक श्रीवास ने घटना की एफआईआर मल्हार चौकी में दर्ज कराई है, जहाँ पुलिस आईपीसी की धारा 307,34 का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
मल्हार मेले में लगातार अपराधी प्रवृत्ति के लोग सक्रिय है, जो छोटे मोटे अपराधों के साथ ही जानलेवा हमला करने से भी पीछे नही हट रहे है, जो अब तक कई लोगों से मारपीट और जानलेवा हमला कर चुके है। मल्हार मेले में रविवार को अत्यधिक भीड़ थी जिसका फायदा असामाजिक तत्वों ने उठाया है। मल्हार शराब दुकान के पास मल्हार वार्ड 2 के निवासी कमोद केवर्त पिता काशीराम केवर्त उम्र लगभग 20 वर्ष को 10 से 12 अज्ञात लोगो ने हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल है और अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती है जिसका इलाज चल रहा है। मामले में घटना के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित थाना और चौकी की पुलिस लगातार जांच पड़ताल में जुट गई है, जिन्हें सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदेही दिख रहे है, फ़िलहाल एफआईआर के बाद पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।