Browsing: बिलासपुर

 

panchayattantra24.-कोरबा। कोरबा में हाथी रिहायशी इलाके में घुसने लगे हैं। जिले के कटघोरा वन मंडल के परला गांव में गुरुवार रात दूसरी बार हाथी एक घर में घुस गया। हाथी से जान बचाने के लिए एक परिवार के लोग घर की छत पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की जान बचाई। काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया। जानकारी के मुताबिक, गांव की पास जंगल से लगे राजकुमार गोस्वामी का एक मकान है। वह अपनी पत्नी और एक बेटी साथ रहते हैं। राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि रात 8 बजे लगभग खाना खाने के बाद सभी सोने के लिए चले गए थे। लगभग 9 बजे के करीब हाथी की गरजने की आवाज सुनी। राजकुमार और उसका परिवार बाड़ी के तरफ खिड़की से झांक कर देखा तो एक हाथी बाड़ी में विचरण कर रहा था। इसके बाद राजकुमार, उसकी पत्नी और बच्ची किसी तरह अपनी जान बचाने सीढ़ी के ऊपर चढ़कर खपराई वाले छत पर चढ़ गए। इस दौरान वे हाथी की हर गतिविधियों पर ऊपर से ही नजर रख रहे थे।
 

 panchayattantra24.-बिलासपुर। सालों से शहर में कैंसर का इलाज कर रहे डॉक्टर पर फर्जी होने का आरोप लगाते हुए आईएमए ने सीएमएचओ से शिकायत कर कठोर कार्रवाई की मांग की है. सीएमएचओ कार्यालय की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर एमसीआई से डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन की जानकारी मांगी है. बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में गहलोत हॉस्पिटल के संचालक डॉ. विवेक गहलोत वर्षों से कैंसर सर्जन का बोर्ड लगाकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का ईलाज कर रहे हैं. डॉ. गहलोत समय-समय पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और डॉक्टर्स मीट के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं. ऐसे ही आईएमए की एक बैठक में डॉ. गहलोत की डिग्री और कॉलेज के संबंध में अन्य डॉक्टरों ने जानकारी मांगी. 
डॉ. गहलोत ने स्वयं को एमसीएच ऑन्कोलॉजिस्ट एम्स दिल्ली से और एमएस सर्जन जयपुर मेडिकल कॉलेज से करना बताया. शहर के डॉक्टरों ने एम्स दिल्ली और जयपुर में पतासाजी की, जिस पर पता चला कि डॉक्टर विवेक गहलोत ने दोनों ही जगहों में डिग्री नहीं ली है. इसके बाद आईएमए की ओर से सीएमएचओ कार्यालय में कार्रवाई को लेकर शिकायत की. एसोसिएशन की शिकायत पर सीएमएचओ कार्यालय की टीम ने गहलोत हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे, तो बीते कई दिनों से बंद पाया गया. माना जा रहा है कि डॉक्टरों ने जब से आईएमए मीटिंग में विवेक गहलोत से पूछताछ की, तब से वे बिलासपुर से फरार हो गए हैं. बहरहाल, सीएमएचओ का कहना है कि एमसीआई से जानकारी आने के बाद विवेक गहलोत को दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा.
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। सीएम विष्णुदेव साय बेलतरा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इससे पहले वे राजनांदगांव पहुंचे थे। जहां आमसभा को संबोधित किया। सभा में साय ने कहा. “भगवा हुआ राजनांदगांव”…भ्रष्ट और अलोकतांत्रिक शक्तियों के खिलाफ़ लड़ाई को जारी रखते हुए संतोष पांडेय को पुनः सांसद बनाने राजनांदगांव का जनसमूह सड़कों पर उमड़ पड़ा। “अबकी बार 400 पार” नारा नहीं सच्चाई है। साय का ट्वीट – “राजनांदगांव हो चुका मोदीमय” आज राजनांदगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री संतोष पांडेय ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन अवसर पर उनके साथ उपस्थित रहा। अलोकतांत्रिक प्रवृत्तियों को पुनः हराकर हमें विकसित और समृद्ध भारत एवं छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है।
 

 
 panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। जिले के NH 49 में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक व्यक्ति को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। सिर पर चोट लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह अपने एक दोस्त के साथ दाह संस्कार से शामिल होकर अपने घर लौट रहा था। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से भाग गया। यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 
कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मिलने वाली सहायता राशि 25000 रुपए एक दो दिन के अंदर परिजनों को दिला दी जाएगी। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। खोजबीन के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है। मृतक की पहचान सियाराम यादव (58 साल) निवासी पीथमपुर के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह सियाराम यादव अपने घर से सामाजिक बैठक में जाने की बात कहते हुए घर से निकाला था। उसके बाद दाह संस्कार में भी शामिल होने गया हुआ था, जहां से वह अपने घर वापस आ रहा था।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में दो मंजिला बिल्डिंग से कूदकर प्रापर्टी डीलर के खुदकुशी केस में किडनैपिंग का ऐंगल सामने आया है। आरोप है कि 6 लाख रुपए कर्ज वसूलने के लिए कुछ व्यापारियों ने उसे बंधक बना लिया था। उनके चंगुल से बचने के लिए वह अपार्टमेंट से कूदा था। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केवल आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। जशपुर जिले के बगीचा निवासी प्रॉपर्टी डीलर विपिन अग्रवाल 30 मार्च की सुबह पाम इन्क्लेव अपार्टमेंट के नीचे खून से लथपथ हालत मिला था। आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखकर प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, इस दौरान इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 सुसाइड केस की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। इस दौरान एक वीडियो मिला जिसमें विपिन अपार्टमेंट से कूदता नजर आ रहा है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस अपार्टमेंट से कूद कर आत्महत्या करने का दावा करती रही। इस घटना की जानकारी मिलने पर बिलासपुर पहुंचे परिजन ने विपिन की हत्या करने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके बाद पुलिस अफसरों ने अपार्टमेंट के मालिक स्वप्निल अग्रवाल, ड्राइवर सहित अन्य लोगों से पूछताछ शुरू की।
 
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले के आरोपी ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जस्टिस पीपी साहू की बेंच में आरोपी की पैरवी करते हुए सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि पूरी कार्रवाई इनकम टैक्स की छापेमारी के आधार पर ईडी ने दर्ज की है। इसमें मनी लॉंड्रिंग का केस नहीं बनता है। सुप्रीम कोर्ट ने इसमें पहले से ही स्थगन दे दिया है। इसके अलावा ईडी ने प्रकरण में चालान पेश कर दिया है। ऐसे में याचिकाकर्ता को जेल में रखना उसके संवैधानिक अधिकारों का हनन है। सभी पक्षों को सुनने के बाद बेंच ने जमानत याचिका मंजूर कर ली।
ज्ञात हो कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन काल के दौरान हुए कथित शराब घोटाले में ईडी ने 12 जून 2023 को भिलाई के एक मुक्तिधाम से ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह को तब गिरफ्तार किया था, जब वह अपनी मां को मुखाग्नि देने पहुंचे थे। इसके पहले ईडी अरविंद सिंह की तलाश कर रही थी। ईजी का दावा है कि सन् 2019 से 2022 के बीच शराब दुकानों में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेची गई। शराब निर्माता कंपनी, बॉटल और होलोग्राम बनाने वाली कंपनियों की इसमें साठगांठ थी।
 

panchayattantra24.-कोरबा। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मीडिया से बात करते हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार को लेकर बड़ी बात कही है। महंत ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल, हमारे मंत्रियों और मुझसे हुई गलतियां के कारण ही हमारी सरकार गिरी। वहीं, इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब प्रदेश में भ्रष्टाचार की शुरुआत हो गई है। 
लोकसभा चुनाव को लेकर चरणदास महंत ने कहा कि कोरबा में विधानसभा चुनाव के बाद से जो कांग्रेस के खिलाफ माहौल बना वो अभी भी बरकरार है। कांग्रेस के पक्ष में अभी तक महौल नहीं बन पाया है। बता दें कि कांग्रेस ने यहां से सांसद ज्योत्सना महंत को दूसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा की ओर से सरोज पांडेय उम्मीदवार हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल अपने ही नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। हाल ही में निष्कासित कांग्रेस नेता सुरेंद्र वैष्णव ने भूपेश बघेल पर सत्ता में रहते हुए पार्टी के नेताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। वहीं, अरुण सिसोदिया ने भूपेश पर कांग्रेस पार्टी के पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में होली के दिन एक युवक को अगवा करने की कोशिश में पुलिस ने महिला इंस्पेक्टर, उसके भाई समेत साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। पूरी घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया। वीडियो में दिख रहा है कि ये लोग युवक को ले जा रहे थे, इसी दौरान कार का दरवाजा खुल गया और वह काफी दूर तक घसिटता रहा। होली के दिन सड़क पर कार खड़ी करने को लेकर पूरा विवाद हुआ था। 
मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। गोकुल नगर निवासी विवेक चतुर्वेदी ने IG ऑफिस में पदस्थ महिला इंस्पेक्टर किरण राजपूत और उसके भाई के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट की शिकायत एसपी रजनेश सिंह से की थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि वह सड़क पर कार खड़ी कर दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। इसी दौरान महिला इंस्पेक्टर किरण राजपूत का भाई डॉ दुर्गेश सिंह वहां आया और कार हटाने के लिए कहा। हाथ धोकर कार हटा देने की बात कहने पर वह मारपीट करने लगा। उसके साथ उसके दो भांजे भी थे, उन्होंने भी मारपीट की।
 

 
 panchayattantra24.-कोरबा। कोरबा से एक ही परिवार की लापता हुई तीन महिलाओं को मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने रायपुर में ढूंढ निकाला। इनमें परिवार की दो बहू और एक बड़ी बहू की बहन शामिल थी। पुलिस का दावा है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिलाएं घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के पास से कोई जेवर-गहने नहीं मिले हैं। दरअसल, मोती सागर पारा इलाके में रहने वाले सारथी परिवार के यहां से बड़ी बहू मीरा सारथी, छोटी बहू ज्योति और बड़ी बहू की बहन रजनी तीनों करीब 15 दिन पहले गायब हो गई थी। इनमें से एक बहू अपने 6 महीने के बच्चे को भी घर में छोड़ गई थी। परिजनों ने महिलाओं की तलाश की तो उनकी कोई जानकारी नहीं मिली थी। 
 घर की मुखिया ताराबाई सारथी और सरोजिनी ने बताया था कि लापता महिलाएं अपने साथ जेवरात और नगदी रकम भी ले गई हैं। सारथी परिवार ने उनके बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 20000 रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की थी। इसके साथ ही ताराबाई का कहना था कि घर में किसी तरह का कोई भी विवाद नहीं हैं। कोतवाली थाना प्रभारी ने एमबी पटेल ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन तीनों महिलाओं को रायपुर में ढूंढा गया है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं ने पूछताछ में नगदी और जेवरात लेकर जाने वाली बात सामने नहीं आई है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
 

 
 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में 2 हजार से अधिक लोगों ने भाजपा में प्रवेश लिया. वहीं बिलासपुर विधानसभा से साढ़े तीन सौ लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली. जिसमें कांग्रेस, जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी का दामन थामा है. इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह ने सभी लोगों को BJP का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई. 
वहीं मीडिया से बातचीत करते डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबती हुई जहाज है. न कांग्रेस की विश्वनीयता बची है, न नेतृत्व है. इसलिए कांग्रेस तो अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीरो में आउट होने वाली है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक का रिकॉर्ड जीत बिलासपुर लोकसभा सीट में होने वाली है. 1996 से लगातार हम इस सीट को जीतते रहे हैं. 2024 की जीत ऐतिहासिक होने वाली है और रिकॉर्ड वोटों से हमारे प्रत्याशी तोखन साहू जीतने वाले हैं.