Browsing: बिलासपुर

 

panchayattantra24.-जांजगीर। जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा द्वारा आज 15 फरवरी 2024 दिन गुरूवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रातः 11 बजे से रोजगार कार्यालय, जांजगीर चांपा में किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में टाटा एआईए लाईफ इंश्योरेंश चांपा एवं एल एण्ड टी फाईनेन्स रायपुर द्वारा लीडर, सेल्स एक्जिक्यूटिव, इंश्योरेश एडवाईजर, फ्रंटलाईन आफिसर, फ्रंटलाईन कलेक्शन आफिसर के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी।
 लीडर, सेल्स एक्जिक्यूटिव, फ्रंटलाईन आफिसर, पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक, इंश्योरेश एडवाईजर के लिए 10वीं अथवा 12वीं, फ्रंटलाईन कलेक्शन आफिसर के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। उक्त पदों के लिए मानदेय 10000 से 25000 निर्धारित है। इच्छुक युवा उक्त प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होना चाहते है वे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों तथा रोजगार पंजीयन के साथ निर्धारित तिथि में उपस्थित हो सकते है एवं अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।
 

 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में प्रथम अस्पताल के संचालक और भाजपा नेता ने इलाज कराने वाले कर्मचारी का बिल बनाने के एवज में पैसों की मांग की। पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने धमकाते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जिसकी शिकायत पुलिस और कलेक्टर से की है। कलेक्टर ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दरअसल, चांटीडीह के रपटा चौक निवासी कोमल प्रसाद देवांगन छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनकी तबीयत खराब थी, जिस पर उन्होंने प्रथम हॉस्पिटल में इलाज कराया था। इस दौरान वो अस्पताल में भर्ती थे।
प्रथम हॉस्पिटल और विद्युत वितरण कंपनी के बीच कर्मचारियों के इलाज के लिए अनुबंध है। लिहाजा, उन्हें बिल बनाकर विभाग में प्रस्तुत करना था। इसके लिए उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया, तब बिल बनाने के एवज में अलग से ओपीडी चार्ज की मांग की गई। कोमल ने पैसे देने से मना किया, तब डॉक्टर ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
कोमल प्रसाद ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस के साथ ही कलेक्टर से की है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रतिवेदन इलाज कराने वाले हर कर्मचारियों के लिए जरूरी होता है। लेकिन, इसके नाम पर अस्पताल में अवैध रूप से पैसों की मांग की जाती है। उन्होंने दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
 

 
panchayattantra24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला बेरियर के पास बांधा मूढा के पास प्रयागराज से दुर्ग जा रही स्लीपर बस में मंगलवार तड़के 3 बजे आग लग गई. बताया जा रहा है कि ब्रेक से चिंगारी निकलने के बाद पिछले टायर में आग लगने से पूरी बस देखते ही देखते धू-धूकर जल गई.
हादसे के समय बस में करीब 70 यात्री सवार थे. गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को बस से उतार लिया गया. बताया जा रहा है कि बस के चालक को किसी अन्य वाहन के चालक ने बताया कि पिछले टायर से कुछ चिंगारी निकल रही है. ब्रेक शू के गर्म हो जाने के कारण ये आग बस के टायर में लगी. उसी के बाद ये हादसा हुआ.
 

 
 
 
panchayattantra24.-कोरबा। कुछ दिन पहले तक एएसआई जिस थाना में पदस्थ थे, उसी क्षेत्र में स्थित उनके मकान को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सिविल लाइन थाना अंतर्गत इंदिरा चौक के पास सीएसईबी कालोनी के मकान में एएसआई राकेश गुप्ता का परिवार निवासरत है। राकेश गुप्ता का हाल में ही कुसमुंडा तबादला हुआ है। इससे पहले वे सिविल लाइन में पदस्थ थे। शनिवार को वे ड्यूटी में थे और उनका परिवार देर शाम किसी काम से गया था। इस दौरान उनका मकान सूना था, जिसके मुख्य गेट पर ताला लगा था। मकान सूना पाकर चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
जहां से लाखों का माल पार कर दिया। रात में जब परिवार लौटा तो मकान के अंदर पहुंचने पर उनके होश उड़ गए, क्योंकि वहां सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी खुली हुई थी। तब पीछे दरवाजे के रास्ते चोरों के घुसकर चोरी करने का पता चला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर डॉग स्कवाड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ दूर जाकर वह भी ठहर गया। मामले में अब पुलिस की टीमें जांच कर रही है। चोरी के पीछे स्थानीय बदमाशों का हाथ होना माना जा रहा है।
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 30वां दिन है। रायगढ़ के बाद कोरबा में राहुल गांधी के रोड शो और एक जन संबोधन के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, समर्थकों के उमड़े जनसैलाब के बीच, यात्रा धीरे-धीरे छुरी की ओर बढ़ रही है। वहां से आगे यात्रा कटघोरा चौक तक जाएगी, जहां दोपहर का ब्रेक लिया जाएगा।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने X पोस्ट में लिखा, आज कोरबा में ध्वजारोहण कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 30वें दिवस का प्रारब्ध। सभी के जीवन समान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करवाने राहुल गांधी के नेतृत्व में हमारा यह सफर जारी रहेगा।
 

 
 
panchayattantra24.-कोरबा: छत्तीसगढ़ में पहली बार महिला दिवस पर सम्मान समारोह एवं देव सेवा अनाथ आश्रम के बच्चों के टैलेंट शो का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 मार्च को चाम्पा में होगा। नई उड़ान फॉउंडेशन की डॉयरेक्टर उषा शर्मा पंकज कुमार ने बताया कि देवसेवा अनाथ आश्रम के बच्चों के टैलेंट शो में 3 साल से लेकर 18 साल तक के बच्चे एक बड़े प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे जो की एक चैरिटी शो है। नई उड़ान फॉउंडेशन इन बच्चों के अंदर छिपि प्रतिभा को नया मंच देगा।
उषा शर्मा ने बताया कि नई उड़ान फॉउंडेशन पिछले दस साल से मूक बधिर, दृष्टिहीन, हैंडिकैप्ड, अनाथ बच्चों के साथ ही ट्रांसजेंडर लोगों को भी एक बड़ा प्लेटफॉर्म देकर उन्हें आगे लाने का काम करता आ रहा है। अब चाम्पा के अनाथ आश्रम के बच्चे अपना टैलेंट 19 मार्च को इस मंच पर दिखाएंगे। इसके साथ ही एक एजुकेशन क्लास भी रखी गई है जिसमें मुंबई की डॉक्टर प्रज्ञाना वेदांत पीएचडी द्वारा एडवांस तकनीक से लोगों को इस्की का नॉलेज दिया जाएगा। उषा शर्मा ने बताया कि और बहुत सारे ऐसे मॉडल है जिन्हें हमारे स्टेज में फैशन शो और मॉडलिंग करने का मौका मिलेगा। इसमें 15 साल से 40 साल तक की लड़कियों महिलाएं शामिल हो सकती है। उन्होने बताया कि 8 मार्च वूमेंस डे के उपलक्ष में नारी शक्ति अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा। ऐसी नारी जो घर भी संभालती है बच्चे परिवार पति के साथ बाहर जाकर काम करती है या घर से ही बिजनेस करती है और अपने पैर पर खड़ी है।
दूसरा ऐसी हाउसवाइफ जो दिन रात अपना पूरा समय अपने घर परिवार में देती है ऐसी नारी को हम सम्मानित करेगे। जो अपने पार्लर के फील्ड में 5 साल 10. व 15 साल 25 साल से पार्लर का काम कर रही हैं उन्हें भी हम सम्मानित कर रहे हैं। तो ऐसी सभी महिलाओं और ब्यूटीशियनो को हम उन्हें स्टेज में सम्मानित करेंगे। उन्हें सम्मानित करने के लिए हमारी स्टेज में अनुपमा फेम सीरियल की एक्ट्रेस निशि सक्सेना ( डिंपी) को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। जिन्हें लगता है कि वे यह सम्मान की हकदार हैं तो वह कांटेक्ट कर अपना नाम दर्ज करवा सकती है। सम्मान समारोह को ऑर्गेनाइज करने नई उड़ान फाउंडेशन की डायरेक्टर उषा शर्मा पंकज कुमार कोऑर्डिनेटर एकता यादव, मानवी यादव और नई उड़ान फाउंडेशन की टीम प्रयास में जुटी हुई है।
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत चेक पोस्ट भद्रपारा में नदी किनारे एक व्यक्ति खून से लथपथ अवस्था में देखा गया,जिसकी सूचना व्यक्ति के मामा ने डायल 112 को दी, डायल 112 ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार बीते 10 फरवरी की रात तकरीबन 12 बजे संतोष चौहान पिता स्वर्गीय फिरंता चौहान उम्र लगभग 45 वर्ष बेहोशी की हालत में भद्रा पारा स्थिति नदी किनारे पड़ा हुआ था। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।
जिसकी सूचना घायल व्यक्ति के मामा ने डायल ११२ को दी,बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 में तैनात आरक्षक हिमांचल सिंह कंवर और चालक सत्येंद्र सिंह गेंदले बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल व्यक्ति को डायल 112 के माध्यम से जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया, वहीं घटना की सूचना बालको थाना प्रभारी की भी दी गई है। फिलहाल व्यक्ति को चोट कैसे लगी है इसका पता नही चल पाया है पुलिस द्वारा मामले की जांच उपरांत ही घटना की विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस की तुलना अंग्रेजों से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश से अंग्रेजों का नामों निशान देश से मिट गया, ठीक उसी तरह कांग्रेस का नामों निशान भी देश से मिट जाएगा। लखनलाल देवांगन ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी, ठीक उसी तरह न्याय यात्रा के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी से सिमटकर क्षेत्रीय पार्टी में शामिल हो जाएगी।
लखनलाल देवांगन ने बताया कि राहुल गांधी पहले भी भारत जोड़ो का यात्रा कर चुके हैं। राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां से कांग्रेस साफ हो जाती है। आने वाले समय में 8 से 10 साल में कांग्रेस नाम के लिए रह जाएगी। कांग्रेस पहले सबसे बड़े दल के रूप में काम करता था, लेकिन आज के समय में कांग्रेस आज छोटे दल के रूप में काम कर रही है। उनका कहीं अस्तित्व नहीं बचा है। धीरे-धीरे कांग्रेस समाप्त होने वाली है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं। रायगढ़ के बाद उनकी यात्रा कोरबा पहुंचने वाली है। इस बीच मंत्री लखनलाल देवांगन का यह बयान राजनीति गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

panchayattantra24-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की निलंबित IAS रानू साहू की जमानतअर्जी को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद रानू साहू को फिलहाल जेल में रहना पड़ेगा। बीते सात जनवरी को मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने फैसला सुरक्षित रखा था, जिस पर गुरुवार को आर्डर किया गया है।IAS रानू साहू कोल घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। इससे पहले लोअर कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी।
हाईकोर्ट में पिछली सुनवाई के दौरान ED के वकील ने कुछ और तथ्य रखने की बात कही थी। इसके बाद 8 जनवरी को सुनवाई की तारीख तय की गई गई थी। रानू साहू को ED ने 22 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था।
बता दें कि कोयला मामले को लेकर साल 2022 में आयकर विभाग ने सबसे पहले रानू साहू के शासकीय निवास, घर और दफ्तर में छापा मारा था। जिसके बाद ईडी ने इस मामले में रानू के घर छापा मारते हुए लंबे समय से पूछताछ के लिए बुला रही है। ईडी ने कथित कोल घोटाले को लेकर रानू साहू पर यह आरोप लगया कि निलंबित IAS रानू साहू के द्वारा कोरबा कलेक्टर रहते हुए कोल लेवी मामले में संलिप्तता पाई गई थी।

 
panchayattantra24-बिलासपुर। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है, हाइकोर्ट ने विधायक को नोटिस जारी किया है, यह नोटिस एक चुनाव याचिका को लेकर भेजा है। ये याचिका BJP पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने अधिवक्ता शैलेन्द्र शुक्ला और देवाशीष तिवारी के जरिए लगाई है। 
 
विधायक देवेंद्र यादव की सुपारी निकली, इंस्टाग्राम में मिली हत्या के षड्यंत्र की जानकारी दायर याचिका में देवेंद्र यादव के निर्वाचन हलफनामे में संपत्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं आपराधिक मामले छिपाए गए हैं।  इसी आधार पर उनके निर्वाचन को चुनौती दी गई है। वहीँ 20 मार्च को इस मामले की अगली सुनवाई  होगी।
 
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि आपराधिक मामलों और संपत्ति की जानकारी को दबाया जाना जन प्रतिनिधि कानून, 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन है, जिससे उम्मीदवार का निर्वाचन अवैध हो जाता है।