Browsing: बिलासपुर

 
 panchayattantra24.-जांजगीर। वर्तमान में प्रचलित भारतीय दंड संहिता, आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता, और साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता शीघ्र ही प्रभावशील किया जाना प्रस्तावित है। पुलिस मुख्यालय एवं रेंज कार्यालय द्वारा सभी जिला पुलिस इकाई में विवेचकों को भारतीय न्याय संहिता के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदाय करने हेतु कार्यशाला आयोजित करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक जांजगीर के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष जांजगीर में दिनांक 16.01.2024 को किया गया।
कार्य शाला के दौरान पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा उपस्थित विवेचकों को विस्तृत जानकारी दिया कि भारतीय न्याय संहिता 26 जनवरी से देश के कुछ विकसित जिलों में प्रभावशील होगी, इसके बाद धीरे- धीरे सभी राज्यों में प्रभावशील होगा। जांजगीर चांपा जिले में पूर्व प्रचलित भारतीय दंड संहिता, अपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता व साक्ष्य अधिनियम ही प्रचलन में रहेंगे किंतु नये भारतीय न्याय संहिता का ज्ञान सभी विवेचकों, पुलिसकर्मियों को होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) अधिकांश अपराधों को आईपीसी से अलग रखती है। उन्होंने विस्तार पूर्वक भारतीय न्याय संहिता के अनुसार परिवर्तित होने वाली आईपीसी, सीआरपीसी की धाराओं की जानकारी विवेचकों को दिए और विवेचकों के मन में उठ रहे प्रश्नों के जवाब दिया गया। इस प्रकार की कार्यशाला विवेचकों के लिए लाभकारी होता है । भारतीय न्याय संहिता का ज्ञान होना पुलिसकर्मियों के लिए अति आवश्यक है इस दिशा में पुलिस मुख्यालय द्वारा भारतीय न्याय संहिता अनुसार संशोधित धाराओं की पुस्तकें सभी थाना, चौकी और कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त स्वयं भी भारतीय न्याय संहिता से जुडी विषय वस्तु का संकलन करें, आने वाले समय में सभी पुलिसकर्मियों के लिए बहुपयोगी होगा । साथ ही आने वाले समय में और भी कार्यशालाएं आयोजित किए जाने की जानकारी दिए।

 
panchayattantra24.-कोरबा। तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरबा जिले में बिहार से यात्रियों को लेकर आ रही बस हादसे का शिकार हो गई. तेज रफ्तार अनियंत्रित बस हसदेव पुल के ऊपर खड़े ट्रक में जा घुसी. हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई. इस दुर्घटना में बस में सवार 20 से अधिक लोग हुए हैं. जिसमें घायल 6 महिला और 8 पुरूष को गम्भीर चोंटे आई है. घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. सभी घायलों का इलाज जारी है.
जानकारी के अनुसार, बांगो थाना अंतर्गत बिहार के सासाराम से चलकर कोरबा की ओर आ रही गुप्ता ट्रेवल्स की बस अनियांत्रित होकर केंदई हसदेव पुल के ऊपर खड़ी ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. जबकि 6 महिला और 8 पुरूष को गम्भीर चोंटे आई है. हादसे के बाद कुछ यात्री बस के सीट में फंस गर थे. जिन्हें 112 की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया.
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। ट्रैफिक पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान कर रही है। सेंदरी, लालखदान, उसलापुर व हिर्री टोल प्लाजा के पास जमकर अवैध वसूली हो रही है। वैध दस्तावेज होने के बावजूद वाहन मालिकों व चालकों से पैसे लिए जा रहे हैं। यहां पर एक साथ ट्रैफिक के 10-12 अधिकारी-सिपाही रहते हैं, जो गाड़ियों को देखते ही झपट पड़ते हैं। पुलिसकर्मी कार्रवाई की धौंस दिखाकर अवैध वसूली व दुर्व्यवहार कर रहे हैं।
यातायात विभाग का वाहन चेकिंग अभियान ट्रैफिक पुलिस के लिए कमाई का जरिया बन चुका है। वाहन के कागजात व लाइसेंस नहीं होने पर ट्रैफिक पुलिस चालकों से अवैध वसूली का कोई मौका नहीं छोड़ती। आउटर की सड़कों पर थानों की पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस अलग से अभियान चलाती है। बता दें कि एक दिन पहले रायपुर रोड पर पुलिस की वसूली के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने चक्काजाम किया था।

 

panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। जिले के राछाभाटा चौक के पास सड़क पर खून से लथपथ एक व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक की पहचान रामरतन कश्यप (42) के रूप में हुई है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और राछाभाटा गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है। रामरतन ने कई बार पत्नी और युवक के अवैध संबंध और उसके साथ की जाने वाली मारपीट को लेकर थाने में शिकायत की थी। हालांकि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। नवागढ़ थाना प्रभारी सत्यकला रामटेके ने बताया कि मंगलवार 16 जनवरी की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि सड़क पर किसी व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

panchayattantra24.-मुंगेली। जिले के कलेक्टर राहुल देव और एसपी चंद्रमोहन सिंह कल रात करीब 1 बजे औचक निरीक्षण करने जरहागांव थाना पहुंच गए. यहां दोनों अफसरों ने थाने का निरीक्षण कर उपस्थित जरहागांव थाना प्रभारी नन्दलाल पैकरा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस दौरान कलेक्टर ने थाने की कार्रवाई और नए कानून के संबधं में भी चर्चा की।
विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत सोमवार रात जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्र में औचक कांबिंग गश्त की गई. इस दौरान तेज रफ़्तार वाहन चालकों के विरुद्ध समझाइश और चालानी कार्रवाई की गई. साथ ही रात में घूमने वाले संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ कर शहर के गली मोहल्लों और महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त की गई. अपराधों के रोकथाम के लिए एसपी चंद्रमोहन सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय के निर्देश पर लगातार जिले के सभी क्षेत्र में इस तरह की कांबिंग गश्त कार्रवाई की जा रही है. इससे जिले में संपत्ति संबन्धी अपराध में कमी आई है।
 

 

panchayattantra24.-पेंड्रा। पेंड्रा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला. शनिवार सुबह तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रेलर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इसकी चपेट में दो घर भी आ गए. दोनों घर वालों को काफी नुकसान हुआ है.
पेंड्रा रतनपुर मार्ग की घटना है. कोयले से भरा ट्रेलर अमरपुर गांव के मुख्यमार्ग में सड़क किनारे बने कच्चे मकान में घुसते हुए पलट गया. हादसे में दोनों घरों को नुकसान हुआ है. घर की दीवार गिरने से बाउंड्री के अंदर रखी बाइक और साइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. घर वालों की मानें तो ट्रेलर काफी स्पीड से आ रहा था. इस वजह से ड्राइवर उस पर कंट्रोल नहीं कर पाया और वह पलट गया. ट्रेलर अगर पलटने के बाद कुछ दूर आगे बढ़ता तो घर के बगल में सो रहे लोगों को भी अपनी चपेट में ले लेता. पीड़ितों ने बताया कि ड्राइवर और हेल्पर दोनों नशे में धुत थे.
हादसे के तुरंत बाद घर वालों ने डायल 112 पर फोन किया और मामले की शिकायत की. घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ट्रेलर ड्राइवर और क्लीनर को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में सिविल लाइन थाने के सामने थर्ड जेंडर के दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के किन्नर पर लात-घूंसों से पिटाई कर दी। मारपीट के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा मचाया। बताया जा रहा है कि किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई पुरानी है, जिसके कारण मारपीट की यह घटना हुई है।
शुक्रवार की देर शाम सिविल लाइन थाने के सामने किन्नरों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान किन्नरों ने मिलकर दूसरे गुट के किन्नर को पकड़ लिया और फिर उसे घेर कर पिटाई करने लगे। इस दौरान किन्नरों ने जमकर लात-घूंसे भी चलाए। वहीं, किन्नर बीच-बचाव के लिए लोगों से मदद मांगते हुए जान बचाकर भागने लगा।
 

 
 
 panchayattantra24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। अनुशासनहीनता के आरोप में जिला कलेक्टर प्रियंका महोबिया ने दो बीईओ को कारण बताओ नोटिस दिया दिया है. एक बीईओ पर आरोप है कि उसने काम में अनुशासनहीनता की तो दूसरे ने बिना वजह के शिक्षकों का वेतन रोक दिया था. दो बीईओ को जो नोटिस दिया गया है उसमें पूछा गया है कि उनपर लगे आरोप क्या सही हैं. नोटिस मिलने वाले अफसरों से तय समय के भीतर जवाब भी देने को कहा गया है. अगर तय समय पर दोनों अफसर जवाब नहीं देते तो एकपक्षीय कार्रवाई उनके खिलाफ की जाएगी जिसके जिम्मेदार वो खुद होंगे.
गौरेला बीईओ संजीव शुक्ला से कलेक्टर ने पूछा कि आपने सही जानकारी नहीं दी. जिससे शासन को गलत जानकारी भेज दी गई. दरअसल संजीव शुक्ला से जनमन योजना के तहत बैगा बसाहट वाले स्कूली बच्चों की जानकारी मांगी गई थी. जिस प्रारुप में जानकारी मांगी गई थी, उस प्रारुप में जानकारी नहीं देकर गलत तथ्य पेश किए गये. जब असल आंकड़ों से गौरेला बीईओ के भेजे आंकड़ों को मिलाया गया तो अंतर पाया गया. दूसरे मामले में पेंड्रा के बीईओ आर एन चंद्रा को भी नोटिस मिला है. चंद्रा के खिलाफ शिकायत थी कि उन्होंने तीन शिक्षकों का सितंबर महीने का वेतन रोक दिया था.वेतन रोकने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी थी. दोनों बीईओ के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब दोनों को नोटिस थमाया गया है.
 

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर से एक आरक्षक की लाठी-डंडे और हाथ मुक्के से पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरक्षक की महिला और कुछ युवक पिटाई करते हुए दिख रहे है। आरक्षक गिरगिड़ते हुए कह रहा है कि मैं मर जाऊंगा, मुझे छोड़ दो…इसके बावजूद भी युवक और महिला गाली गलौज करते हुए डंडे से आरक्षक की बेदम पिटाई कर रहे है।
दरअसल, वीडियो के संबंध में बताया दावा किया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल अजीत सिंह सिरगिट्टी थाना में पदस्थ है और वो वसूली करने तिफरा में पहुंचा था। दावा किया जा रहा है कि मारपीट करने वाले लोग क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त है और पुलिस का डर बताकर आरक्षक इन लोगों से वसूली करने पहुंचा था। इतने में महिला और कुछ युवक आरक्षक की जमकर पिटाई कर दिए।
आरक्षक अजीत सिंह ने इस मामले में सिरगिट्टी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरक्षक ने खुद से मारपीट और आरोपियों द्वारा उसकी बाइक रख लेने की बात कही है।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के घरौंदा केंद्रों में करोड़ों के अनुदान के बाद भी भुखमरी से मौत पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस बार हुई सुनवाई में कोर्ट कमिश्नरों की रिपोर्ट देखी. मनेंद्रगढ़ कलेक्टर के जवाब को देखकर बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस काफी नाराज हुए. उन्होंने उपसंचालक समाज कल्याण और जिला कलेक्टर महेंद्रगढ़ से व्यक्तिगत शपथ पत्र पर जवाब मांगा है। 
रायपुर की कोपलवाणी संस्था द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट ने 11 कोर्ट कमिश्नरों को नियुक्त किया था. जो अलग-अलग जिलों के कन्या आश्रम और घरौंदो की जांच कर रहे हैं. इस बार हुई सुनवाई में कोर्ट कमिश्नरों ने रिपोर्ट रखी. मनेंद्रगढ़ के आश्रम का निरीक्षण करने के बाद तैयार रिपोर्ट भी पेश किया गया.मनेंद्रगढ़ कलेक्टर से मुलाकात के बाद बनाई गई रिपोर्ट देखकर बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस काफी नाराज हुए।