Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.-जांजगीर-चाम्पा। शिवरीनारायण के देवरी मोड़ के पास ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई। जिससे इस हादसे में 2 साल की बच्ची की मौत हो गई है। वहीं बाइक में सवार अन्य 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिसके बाद घायल 3 लोगों को खरौद अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। दरअसल, शिवरीनारायण के जोगीडीपा से भूपेंद्र सारथी, अपनी पत्नी संतोषी, 2 साल की बेटी पूर्णिमा और अपने साले संतोष के साथ बाइक से बिलासपुर जा रहे थे। वे देवरी मोड़ पहुंचे थे कि ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई।
इस घटना में चारों लोग गम्भीर रूप से घायल हुए और खरौद अस्पताल में 2 साल की मासूम बच्ची पूर्णिमा की मौत हो गई है। अन्य 3 घायलों को रेफर किया गया है। बताया गया कि एक बाइक पर 4 लोग सवार थे। वहीं इस घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने घटनाकारित ट्रैक्टर को थाना में निरुद्ध कर दिया है।

panchayattantra24.-बिलासपुर। युवक की खुदकुशी के एक मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और उसके दो साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मालूम हो कि इंजीनियरिंग छात्र सिद्धांत नागवंशी ने बीते वर्ष आत्महत्या कर ली थी। उसके पिता वीरेंद्र नागवंशी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता अकबर खान की प्रताडऩा के कारण उसके बेटे ने खुदकुशी की। पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर उसने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। पीडि़त पिता ने आरोप लगाया कि अकबर खान ने एक जमीन का सौदा किया था।
उसे जमीन की रकम को सिद्धांत नागवंशी के जरिये विक्रेता को दिलाया था। मगर वह जमीन विवादित थी और उस पर कई झोपडिय़ां बनी हुई थी। अकबर खान ने बार-बार पैसे वापसी अथवा जमीन खाली कराने के लिए सिद्धांत नागवंशी पर दबाव डाला। सिद्धांत बताता रहा कि जिस व्यक्ति को पैसे दिए गए हैं, वह वापस नहीं कर रहा है। इसके बाद अकबर खान और उसके साथियों ने सिद्धांत को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। हाईकोर्ट में जस्टिस एन के व्यास ने मामले की सुनवाई करते हुए सीएसपी संदीप पटेल को इस बात के लिए फटकार लगाई थी कि उसने प्रारंभिक साक्ष्य होने के बावजूद कांग्रेस नेता के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया। सकरी पुलिस ने अब अकबर खान, मीनाक्षी बंजारे और फैजान खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 तथा 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
panchayattantra24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई हैं। यहां 16 साल की नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ दो दिनों तक दुष्कर्म और मारपीट के जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया हैं। नाबालिग के बेहोश होने पर आरोपी और उसकी माँ के द्वारा उसे गांव से दूर एक तालाब में मरा समझ कर फेंका गया। परिजनों ने लड़की को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर पीड़ित नाबालिग का इलाज जारी है। पूरा मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के गांव का है।
यहां रहने वाली एक 16 साल की नाबालिग जब अपने पुराने घर से निकल कर दूसरे घर जा रही थी तभी रास्ते मे उसे गांव का ही रहने वाला युवक छोटू ओट्टी मिल गया। वह नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक में बैठाकर उसे घर छोड़ देने को कहते हुए अपने साथ बाइक में बैठाकर जंगल की ओर ले गया। रास्ते मे पीड़िता ने विरोध भी किया बावजूद आरोपी ने जंगल मे नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मानें तो आरोपी ने उसकी एक नही सुनी और उसको धमकी देते हुए अपने घर ले गया जहां पर दो दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
आरोपी युवक और उसकी माँ दोनो मिलकर पीड़िता की जमकर पिटाई की। वही बेहोश होने पर उसे मरा समझकर लेकर पास के गांव के एक तालाब पर फेंक आएं। यहाँ नाबालिग को ग्रामीणों ने अचेत अवस्था मे देखा और उसके परिजनों को सूचना दी जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ पीड़िता का इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता की हालत पहले से बेहतर है। वहीं नाबालिग के गुमशुदगी का मामला पेण्ड्रा थाने में दर्ज किया गया था जिसके बाद पीड़िता और परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ 376,पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले में प्रताप सिंह ओट्टी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दुष्कर्मी युवक के माँ को भी आरोपी बनाया गया है जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
panchayattantra24.-बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री में पति ने पत्नी और 3 बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करता था. इसके चलते आरोपी ने ये कदम उठाया।
मामले में मस्तूरी पुलिस ने आरोपी पति उमेंद्र केंवट को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की उम्र 5 वर्ष, 4 वर्ष, 2 वर्ष (दो बच्चियां, एक बेटा) है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।

panchayattantra24.-बिलासपुर। रतनपुर के समीप ग्राम पौड़ी में एक नाबालिग लडक़ी सडक़ के किनारे रो रही थी। उसे कभी घबराई हुई देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला स्टाफ के साथ पहुंचकर पुलिस ने उक्त पीडि़ता का मेडिकल चेकअप कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। महिला पुलिस अधिकारी को पूछताछ में पीडि़ता ने बताया कि वह घर में किसी बात से नाराज होकर निकल गई थी और कटनी की ओर जाने वाली ट्रेन में बैठ गई थी। रास्ते में एक व्यक्ति मिला जिसने अपने आप को फकीर बताया। उसने उसे बेलगहना में उतार लिया और अपने साथ घर ले गया। घर में उसके परिवार के लोग भी थे। अगले दिन वह पीडि़ता को अपने साथ लेकर निकला। उसे जंगल की ओर ले गया जहां उसके साथ आरोपी फकीर ने दुष्कर्म किया। जब नाबालिग रोने लगी तो उसे जंगल में ही छोडक़र भाग गया।
पुलिस ने खोजबीन के बाद आरोपी फकीर मोमिद शा गोपाल खडिय़ा को बेलगहना में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और आईपीसी 363, 377 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

panchayattantra24.-बिलासपुर। जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जहां स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई. घटना में स्कोर्पियो के चालक और वाहन में सवार हुए लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घायलों को इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि, रिंग-2 में नर्मदा नगर चौक के पास ये भीषण हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर से रिंग रोड 2 की स्कोर्पियो सवार जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ. अब तक स्कोर्पियो चालक व उसमें सवार लोगों की पहचान नहीं हो सकी है.घटना की जानकारी पर सिविल लाइन पुलिस जांच में जुट गई है।

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर रायपुर हाईवे से विधानसभा की ओर जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रदेश की खराब सड़कों पर दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ने पूछा कि क्या खराब सड़कों पर वीवीआईपी सुरक्षा के साथ आना-जाना कर सकते हैं? आम लोग भी इन सड़कों से गुजरते हैं, जिनके जीवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
चीफ जस्टिस ने कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही के चलते सड़क पर हर समय धूल का गुबार उड़ता है। सड़क के किनारे किसकी अनुमति से यह भारी वाहन खड़े होते हैं। दो पहिया वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का हमेशा खतरा बना रहता है। इसके अलावा रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे पर मवेशियों के जमावड़े को लेकर भी हाई कोर्ट ने सवाल किया। राज्य सरकार की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने बताया कि प्रदेश में अभियान चला कर सड़कों से 1 लाख 38000 मवेशियों को पकड़ा गया है लेकिन सड़कों पर यह फिर दिखाई दे रहे हैं। बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे पर तथा विधानसभा रोड पर स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण हो रही परेशानी को लेकर भी हाईकोर्ट ने शपथ पत्र के साथ जवाब दाखिल करने कहा है। मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी।

panchayattantra24.-बिलासपुर। करीब डेढ़ माह पहले रेलवे में पदस्थ यातायात सहायक की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। युवक राकेश कुमार यादव ने उससे सगाई की पर शादी दूसरी युवती से कर ली। दूसरी युवती से शादी करने के बाद जिस युवती से पहले सगाई हुई थी, उसने उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। प्रकरण रायपुर की अदालत में चल रहा था। पहली युवती के घर वाले राकेश पर शादी करने के लिए दबाव बना रहे थे। उसी बीच 9 नवंबर को राकेश कुमार यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रकरण की विवेचना के बाद पुलिस ने मामले में चार लोगों को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अकलतरा टीआई तुलसिंह पट्टावी के अनुसार सिरगिट्टी बिलासपुर निवासी रेलवे कर्मचारी राकेश कुमार यादव अकलतरा में पदस्थ था। उसकी पत्नी डिलीवरी के लिए जब अपने मायके गई थी, तब 9 नवंबर को रेलवे कालोनी अकलतरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा था। उस नोट के आधार पर पुलिस ने विवेचना शुरू की तो यह तथ्य सामने आया कि राकेश कुमार यादव की शादी पहले देवरीखुर्द की एक युवती से तय हुई थी। दोनों की सगाई भी हो गई थी। सगाई के बाद युवक ने उसे छोड़कर दूसरी युवती से विवाह कर लिया। उसके बाद सगाई तोड़ने व शादी से मुकरने के बाद युवती ने युवक राकेश कुमार यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई रायपुर में चल रही थी। इसका निर्णय नहीं आया था, लेकिन देवरीखुर्द की युवती के घर वाले युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाए हुए थे।
इससे परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट व राकेश कुमार यादव के परिजन के बयान के आधार पर पुनीराम उर्फ राम यादव, लक्ष्मण यादव, लक्ष्मी उर्फ बिट्टू यादव व कृष्णा बाई यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में धारा 360, 34 के तहत अपराध कायम कर लिया और चारों आरेापियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
panchayattantra24.-जांजगीर। जिले के राठौर ढ़ाबा सिवनी मोड सिवनी, देशी ढाबा मेन रोड सिवनी, आनन्द ढाबा अफरीद, चिन्टु ढाबा तिलई, सम्राट ढाबा बनारी, के.के. ढाबा कोरबा रोड सिवनी, कश्यप होटल नवापारा में शराब पीते पायें जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है. जिला पुलिस द्वारा ढाबा में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने एवं पीलाने के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया गया अभियान के तहत थाना नवागढ़ में 02 आरोपी के विरूद्ध, थाना चाम्पा में 03 आरोपियों के विरुद्ध, थाना सारागांव में 01 आरोपी के विरूद्ध, थाना जांजगीर में 03 आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम
(01) राजेन्द्र कुमार कश्यप उम्र 20 साल निवासी चोरभठी थाना नवागढ़
(02) हीरालाल बरेठ उम्र 30 साल निवासी सिवनी थाना चाम्पा
(03) संतोष देवागन उम्र 46 साल निवासी मोची गली चाम्पा थाना चाम्पा
(04) रामकृष्ण उर्फ लाला उम्र 37 साल निवासी अफरीद थाना सारागांव
(05) लौकित कुमार कश्यप उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं 18 शंकर नगर जांजगीर
(06) तरूण मोहंती उम्र 43 साल निवासी चंदनिया पारा जांजगीर
(07) रूपेश चौहान उम्र 28 साल निवासी चरण नगर थाना चाम्पा
(08) प्रेम लाल उम्र 42 साल निवासी उदयभांठा थाना नवागढ़
(09) खीखराम धीवर उम्र 40 साल निवासी कोसमंदा थाना चाम्पा
panchayattantra24.-जांजगीर। बैंक कर्मचारी बताकर ठगी करने वाले 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। हीराराम केवट निवासी सोठी दिनांक 16.12.23 को रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी निर्मल चंद्रा अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताते हुए अपने साथी के साथ मिलकर किओस्क बैंक आईडी दिलाने के नाम पर फोन पे के माध्यम से 10000 एवं केस 10000 कुल 20000 रूपया लिया है और आईडी नहीं दिलाने पर आरोपी निर्मल चंद्रा के संबंध में पता करने पर पता चला की आरोपी बैंक का कर्मचारी नहीं है आरोपी प्रार्थी के अन्य साथियो से भी आईडी दिलाने के नाम पर पैसा लिया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 111/23 धारा 420,34 भादवी कायम कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी निर्मल चंद्रा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.12.23 को न्यायिक रिमांड में भेजा जा चुका है। आरोपी रेहान चंद्रा निवासी अरसिया थाना जैजैपुर फरार था जिसकी बम्हनीडीह पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसे मुखबिर सूचना पर से उसके सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी निर्मल चंद्रा के साथ प्रार्थी एवम अन्य व्यक्तियों से ठगी करना बताए जाने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 19.12.23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया