Browsing: बिलासपुर

 
panchayattantra24.-कोरबा। चांपा मार्ग में राष्ट्रीय राजमार्ग 49 बी का निर्माण कार्य जारी है। इस बीच ग्राम पुरैना के पास कार्य के दौरान जमीन के नीचे से कंकाल बाहर निकल आया। इससे महंत समाज के लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। समाज के लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी को पत्र लिख कर आपत्ति जताते हुए निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ़ इंडिया  द्वारा कोरबा- चांपा मार्ग का निर्माण कार्य मध्य प्रदेश के भोपाल की दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी को सौंपा है।
वर्तमान में जिले के पुरैना गांव के पास सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि निर्माण के दौरान एक स्थान पर गड्ढा खोदे जाने पर मानव कंकाल बाहर आ गया है। इसकी जानकारी जब लोगों को मिली, तब महंत समाज के लोग नाराज हो गए। ग्राम पुरैना निवासी घासीदास महंत ने एसडीएम को पत्र लिख कर कहा है कि पुस्तैनी भूमि को वर्तमान में विक्रय कर चुका है, पर जमीन में स्थित मठ व मरघट को विक्रय नहीं किया हूं। भूमि पर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। भूमि पर खुदाई के कारण मेरे पूर्वज के हड्डियां बाहर आ गई। इससे मेरे परिवार की आस्था पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवार न्यायालय के उस आदेश को बरकरार रखा है जिसमें पति के तलाक की अर्जी को खारिज कर दिया गया। पत्नी ने आरोप लगाया था कि ससुराल में उसे उसकी त्वचा के काले रंग के कारण प्रताडि़त किया जाता था।
बलौदाबाजार जिले के कसडोल के रहने वाले याचिकाकर्ता की 20 अप्रैल 2005 को शादी हुई। कुछ महीने बाद अपनी नौकरी के सिलसिले में पत्नी को लेकर वह हैदराबाद चला गया। बाद में दोनों लौट कर आ गए। पति के मुताबिक इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई और कई बार कोशिश करने के बाद भी वापस नहीं आई। पति ने परिवार न्यायालय में याचिका लगाकर तलाक की मांग की। उसकी ओर से बताया गया कि पत्नी उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने का कारण बताकर साथ नहीं रहना चाहती। पत्नी की ओर से जवाब दाखिल किया गया कि इसमें सत्यता नहीं है। पति उसे काले रंग का होने के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था। इसके चलते वह एक बार वह आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है। पति किसी और से शादी करना चाहते हैं, इसलिए उनको तलाक चाहिए।
हाई कोर्ट ने परिवार न्यायालय का फैसला कायम रखते हुए तलाक की अर्जी नामंजूर कर दी। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस दीपक कुमार तिवारी की बेंच ने कहा कि हमें मनुष्य की त्वचा के रंग को प्रोत्साहन नहीं देना चाहिए। हम घर तथा समाज में ऐसा वातावरण बनाएं जिससे लोगों को महसूस हो कि कामयाबी के लिए त्वचा किस रंग का हो यह जरूरी नहीं है।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही पुलिस कानून व्यवस्था में सुधार लाने की कोशिशों में जुट गई है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग शुरू कर दी है।
बिलासपुर SP संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने अब तक 224 वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने इन गाड़ी के मालिकों से 87, 800 रुपए वसूले हैं। जिन वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई उनमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले, दुपहिया में तीन लोग बैठकर चलाने वाले, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, वाहनों में गलत तरीके से लिखे गये नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न लगाकर सह यात्रियों को परेशान करने वाले, संदेहास्पद वाहन, बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने वाले, कारों में शीशे पर काली फिल्म लगाकर रखने वाले शामिल हैं।
 

 
 
 
panchayattantra24.-जांजगीर। चांपा रोड में एक प्रायवेट अस्पताल के पास मूंगफली बेचने वाले को चाकू दिखाकर उसका मोबाइल और ​कैश 3180 रुपए लूटने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। कोतवाली पुलिस के अनुसार जांजगीर का सम्मेलाल चांपा रोड में संचालित एक प्रायवेट अस्पताल के पास 11 दिसंबर की सुबह 10 बजे मूंगफली बेच रहा था। उसी समय जांजगीर निवासी अरूण श्रीवास व दुर्गेश नेताम उसके पास पहुंचे और चाकू दिखाकर उसकी जेब से 3180 रुपए और एक मोबाइल लूट कर फरार हो गए।

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के 07 “गुड सेमीरिटर्नओं” को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर में संतोष सिंह IPS पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सम्मानित एवं पुरष्कृत किया गया। आरती कश्यप, ईश्वर यादव, पायल लाथ,मयंक त्रिवेदी, दीपक पांडे सहित 02 अन्य लोगों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।
इस स्थिति का संज्ञान लेते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय ने सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को “”गुड सेमीरिटर्न”” अर्थात “नेक इंसान” की संज्ञा देते हुए, इन्हें प्रोत्साहित एवं पुरुस्कृत करने का आदेश जारी किया हैl इस अवसर एस0पी0 बिलासपुर ने कहा – घायलों की मदद करने वालों के सम्मान से आम लोग भी प्रेरणा लेंगे तथा दुर्भाग्यवश दुर्घटना हो जाने की स्थिति में हमेशा घायल को तत्काल अस्पताल ले जाने में माहिती भूमिका निभाएंगे।
 

 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जनता की आस नए सरकार से बढ़ती नजर आ रही है. दरअसल, विधानसभ चुनाव से पहले बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था. इसके बाद कंपनियों ने ई केवाईसी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें इस प्रक्रिया के बारे में पता भी नहीं है. बिलासपुर में ईकेवाईसी के लिए गैस कनेक्शनधारी को एजेंसी जाकर ईकेवाईसी की प्रक्रिया करने के लिए अंगूठे का निशान लगाना पड़ रहा है। 
इसके अलावा ई केवाईसी के लिए गैस कार्ड और आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ने पर, जिनके नाम पर गैस कनेक्शन है, उन्हें ई केवाईसी कराकर अंगूठे का निशान लगाना पड़ रहा है. बिलासपुर में इसके लिए गैस एजेंसियों के सामने उपभोक्ताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई है. उपभोक्ता लाइन लगाकर ई केवाईसी करा रहे हैं. इससे उन्हें फिलहाल परेशानी तो हो रही है लेकिन भविष्य में उन्हें इसका लाभ भी मिलेगा। 
 

 
 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में ठेकेदार को लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने उससे मारपीट कर 5 लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद उसे रास्ते में छोड़कर भाग निकले। 11 दिन पुराने इस केस में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1 लाख 70 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
सिटी कोतवाली प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर निवासी पुरुषोत्तम केंवट (42) लेबर ठेकेदार है। उसने लूट की शिकायत करते हुए बताया कि बीते दिनों वह उत्तरप्रदेश के देवरिया गया था। वहां श्रमिकों को एडवांस देने के लिए 5 लाख रुपए लेकर 27 नवंबर को बिलासपुर आया।
इस दौरान पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचकर वो पचपेड़ी जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा था, तभी कार सवार 3 लोग उसके पास आए। उन्होंने ठेकेदार से पचपेड़ी जाने का रास्ता पूछा, तब ठेकेदार ने रास्ता बताकर खुद भी पचपेड़ी जाने की बात कही। इस पर कार सवार लोगों ने ठेकेदार को अपने साथ में बैठा लिया। ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि तोरवा चौक होते हुए कार सवार युवकों ने ठेकेदार को महमंद चौक से रायपुर रोड की तरफ ले गए। इस दौरान रास्ते में उसकी जमकर पिटाई की और 5 लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद सारधा मोड़ के पास ठेकेदार को छोड़कर भाग गए।

 
panchayattantra24.-जांजगीर-चाम्पा। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, शादी के विदाई होकर बाद दुल्हन दूल्हे के साथ अपना ससुराल जा रही थी। इसी दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्रक और कार के बीच जबरदस्त भिंडत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दूल्हा दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है।
 
मिली जानकारी के अनुसार मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया के जंगल का है। दरअसल, बलौदा का रहने वाला युवक शिवरीनाराण बारात लेकर गया था। धूमधाम से शादी के बाद दुल्हन अपने दूल्हे के साथ अपना ससुराल आ रही थी।
 
तभी पकरिया के जंगल के पास ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना के बाद चीखपुकार मच गई और मौके पर ही दूल्हा दुल्हन समेत पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। इस बात ​की जानकारी जब दोनों के घर वालों को लगी तो पूरे परिवार में शादी की खुशियां मातम में तब्दिल हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर रवि कुमार सारथी के खिलाफ IPC की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
 

panchayattantra24.-कोरबा। जिले में पति की मौत के कुछ घंटे बाद ही पत्नी ने भी अपने प्राण त्याग दिए और पति के आखिरी सफर में पत्नी ने साथ निभाया।
दरअसल, जिले के प्रगतिनगर दीपका निवासी संतोष कुमार सिन्हा के पिता 95 वर्षीय वशिष्ठ नारायण सिन्हा की मौत के बाद 24 घंटे के अंदर उनकी मां यानी नारायण सिन्हा की पत्नी 84 वर्षीय रमावती देवी ने भी अपने प्राण त्याग दिए. शादी के बाद 72 साल तक साथ-साथ रहे पति-पत्नी का एक ही चिता में अर्थी सजी. दोनों की एक साथ घर से अर्थी निकली. इसे देख कॉलोनी वासियों की आंखे नम हो गई।
बताया जा रहा है कि, वशिष्ठ नारायण सिन्हा की शुक्रवार को मौत हो गई थी. रमावती देवी विलाप करते-करते कई बार बेहोश हो जा रही थी. दूसरे दिन यानी आज जब सभी परिजन दूर गांव से दीपका पहुंच गए और अंतिम संस्कार के लिए अर्थी सजने लगे, उसी दरमियान अर्थी के पास ही रमावती देवी ने पति के वियोग में दम तोड़ दिया।
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। वाटर ATM के पीछे मिली लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल व्यापारी रवि उसरवर्षा ने पुलिस को सूचना दी थी कि दुकान साफ सफाई के बाद कचरा को दुकान के पीछे तरफ फेंकने गया तो देखा कि वाटर ATM के पीछे एक व्यक्ति ईट के ढेर के पास खून से लथपथ मृत अवस्था में पढ़ा हुआ है। जिसकी जानकारी थाना दीपका में दिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को घटना के बारे में जानकारी दिया गया।
जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल पतासाजी के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया की मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा सउनि अजय सोनवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल के पास कैंप कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
चश्मदीद गवाह से घटना के बारे में पूछा गया। घटनास्थल और उसके आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंघाला गाल गया। पुलिस टीम को फुटेज में कुछ खास सफलता नहीं मिलने पर टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी में जुट गई इसी बीच मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि घटना दिनांक से ही एक व्यक्ति हुलिया बदलकर लिया है और अपने घर भी नहीं आ रहा है। मूकबीर के बताए अनुसार उस व्यक्ति को पुलिस के द्वारा पड़कर पूछताछ किया गया पूछताछ के दौरान पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की बाद में पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म शिवकर किया और बताया कि घटना की रात मृतक निकोलस टोप्पो से सामुदायिक भवन के पास किसी बात को लेकर विवाद हो मृतक नशे की हालत में उसका पीछा कर दुकान के पास उसे रोक कर उससे मारपीट करने लगा तो गुस्से में आकर मैंने उसे दुकान के पीछे ईट के पास पटक कर लात और ईट से मार कर उसे गंभीर चोट पहुंचकर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी के विरुध्द पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आरोपी चंदन बाल्मिक (बैरीसार) को विधिवत गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।