Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर
panchayattantra24.-बिलासपुर। जिले में ट्रैफिक की झंझटों से राहत और एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसान पहुंच के लिए स्मार्ट सिटी ने जीपीएस से लैस साइकिल 20 रुपए प्रति घंटे की दर पर उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। ‘रेंट ए साइकिल’ स्मार्ट सिटी की एक अहम योजना है।
ये योजना अभी भोपाल, मुंबई सहित देश के कई महानगरों में चल रही है। हालांकि राजधानी रायपुर में ‘रेंट ए साइकिल’ योजना फेल हो चुकी है। बिलासपुर में इसे सफल करने दिल्ली की फर्म शिव शक्ति को 68 लाख रुपए का ठेका दिया गया है। इसे साल 2023 में ही शुरू होना था, लेकिन स्थान चयन के चलते देर हुई। स्मार्ट सिटी मिशन के मैनेजर सुरेश बरुआ का दावा है कि आम लोगों को स्मार्ट साइकिलों की सुविधा हफ्ते भर के अंदर उपलब्ध कराई जाएगी।

panchayattantra24.-कोरबा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, उरगा थाना अंतर्गत कनकी मुख्य मार्ग की खैरभवना पूल के पास देर रात दो बाइक में आमने-सामने से टकरा गई. एक बाइक में दो लोग सवार थे, जिसमें एक की मौत हो गई है और दूसरा घायल है. वहीं दूसरी बाइक के केवल एक ही सवार था, जो हादसे में घायल हो गया है. घटना से बाद मौके पर राहगीर पहुंचे और भीड़ लग गई. घटना की सूचना पर पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शॉ को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. हादसे में जान गवाने वाले युवक का नाम रामा मरकाम 30 वर्ष पाली चैतमा निवासी है. मृतक और घायल युवक कानपुर के एक निजी कंपनी में काम करते थे. बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है.
panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर की अपराध गुप्तचर शाखा ने एक यात्री को 80 हजार रुपए के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर के साथ उप निरीक्षक एके बिन्द, उप निरीक्षक एसके मिंज, आरक्षक आलोक कुमार, निरज कुमार के साथ मुखबिर सूचना पर रेलवे स्टेशन बिलासपुर प्लेटफार्म नं 04-05 नागपुर छोर शौचालय के पास एक व्यक्ति नाम पता दयाराम लोधी वल्द गोपाल लोधी उम्र-38 साल साकिन- कुआखेड़ा, पोस्ट बनगांव थाना-हटा जिला दमोह (मप्र) को एक एयर बैग में 3 पैकिट (मादक पदार्थ ) गांजा के साथ पकड़े.
पूछताछ करने पर बताया की वह उक्त गांजे को पूरी (ओडिशा) से लेकर आया था और इसे दमोह (मप्र) लेकर जा रहा था. तब मौके पर उक्त आरोपी के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ (गांजा) को उपस्थित गवाहो के समक्ष अपराध गुप्तचर शाखा /डिटेक्टिव विंग/बिलासपुर द्वारा धारा 20 (b) NDPS Act के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए उक्त बैग में भरे कुल 04 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजे) को जप्त किया. आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्ध मौके की विधिवत कागजी कार्यवाही की गई.
panchayattantra24.-पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सामने आएं दुष्कर्म की एक घटना ने झकझोर दिया हैं। यहाँ एक 70 साल की महिला को इलाके के ही नाबालिग ने हवस का शिकार बनाया हैं। महिला दिशा मैदान के लिए निकली हुई थी इसी दौरान आरोपी ने मौक़ा पाते ही उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
इस बारें में जिले की एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि यहां रहने वाली एक 70 साल की बुजुर्ग महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जब वह दिशा-मैदान के लिए घर के बाहर निकली थी कि तभी नाबालिग आरोपी आरोपी वहां आ धमका और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पर मरवाही थाने में 376, 511 का मामला दर्ज करते हुए आरोपी नाबालिग को मरवाही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस मामले में आरोपी नाबालिग पहले भी साल 2022 में अपराध को अंजाम देने के चलते बाल संप्रेक्षण गृह में रह चुका है। उसने एक बार फिर घटना को अंजाम दिया है।
panchayattantra24.-बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा ब्रीज के पास स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में युवा पत्रकार राहुल त्रिपाठी की मौत हो गई, जबकि एक साथी घायल है. घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 2.30 बजे रायपुर रोड से पत्रकार राहुल त्रिपाठी अपने मित्र जितेंद्र गहवई के साथ घर लौट रहा था. तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक स्थित तिफरा फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकरा कर स्विफ्ट कार पलट गई. हादसे में राहुल त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके साथी को भी चोट आई. वहीं जब राहुल त्रिपाठी को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का अंतिम संस्कार बनारस (यूपी) में किया जाएगा।

panchayattantra24.-बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ 5 वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीछे गया है। पांच वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या हुआ है यह किसी से नहीं छिपा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में देश के अग्रणी राज्य के तौर पर छत्तीसगढ़ को पहचान दिलाने की दिशा में काम करेंगे। इसी के साथ ही जल्द ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में भर्ती की जाएगी।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश में डॉक्टर, नर्स सहित अन्य स्टाफ की कमी दूर करेंगे साथ ही पदों को बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। इसके लिए सभी जगह से रिपोर्ट मांगा गया है। इसके साथ ही उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉक्टर, नर्स, स्टाफ की कमी नहीं रहने दिया जाएगा। बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए स्टाफ, मरीज, इक्यूपमेंट सभी विषयों पर काम कर रहे हैं।

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ड्रॉप एंड गो में बैरियर लगाकर ठेकेदार की अवैध वसूली को लेकर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने जमकर नाराजगी जताई। मामले की सुनवाई के दौरान DRM का जवाब पढ़कर नाराज चीफ जस्टिस ने कहा कि इतना बड़ा रेलवे स्टेशन चला रहे हो, हजारों यात्रियों का आना-जाना है, उनसे कोई मतलब है या नहीं। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर मनमानी चल रही है, कहां है DRM? ऑफिस से निकलकर रेलवे स्टेशन जाकर देखें कि क्या हालात है। यहां कोई सिस्टम है या नहीं।
दरअसल, शुक्रवार को रेलवे की अव्यवस्था को लेकर मीडिया की खबर को जनहित याचिका मानने वाली केस की सुनवाई चल रही थी। इस दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के बिलासपुर डीआरएम की तरफ से शपथ पत्र के साथ जवाब प्रस्तुत किया गया। इसमें DRM ने कहा है कि समाचार प्रकाशित करने वाले संपादक को पत्र लिखा गया है। जिसमें ड्रॉप एंड गो में जबरिया वसूली संबंधी 59 रुपए की रसीद मांगी गई है। रसीद मिलने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। यह जवाब पढ़कर चीफ जस्टिस बेहद नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि DRM क्या कर रहे हैं? ऑफिस से निकलकर देखें रेलवे स्टेशन के हालात।
panchayattantra24.-बिलासपुर। जिले में अवैध शराब पकड़ने गए आरक्षक के हाथ को महिला ने दांत से काट लिया और अपने पति को भी भगा दिया। इस दौरान आरोपी परिवारवालों ने मिलकर पुलिसकर्मियों को घेर लिया, फिर उनकी वर्दी फाड़कर हाथापाई की। पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम परसदा में अवैध शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी, जिस पर रतनपुर थाने के मुंशी सैय्यद अकबर अली और आरक्षक नंदकुमार यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अवैध शराब का धंधा करने वाले सुनील देवार के घर में दबिश दी और उसे पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उसे पेट्रोलिंग गाड़ी में बैठा रहे थे, तभी इसका विरोध करते हुए सुनील के परिवार वाले आ गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और हंगामा मचाते हुए हाथापाई शुरू कर दी।
परिवारवालों ने पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज करते हुए आरोपी सुनील देवार को गाड़ी से उतार लिया। इस दौरान सुनील की पत्नी गौरी ने आरक्षक नंदकुमार के हाथ की कलाई को दांत से काट लिया और अपने पति को उससे छुड़ाकर भगा दिया। वहीं, मुंशी और आरक्षक को घेरकर उनकी वर्दी फाड़कर उनसे मारपीट की।

publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर में डिलीवरी कराने गई महिला तीन घंटों तक दर्द से कराहती रही। लेकिन, पैसे जमा नहीं करने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने उसे भर्ती नहीं किया। इसके चलते महिला का सर्जरी करना पड़ा और जुड़वा बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाईश देती रही। लेकिन, परिजन जांच कर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गतौरा निवासी राजेंद्र यादव राजमिस्त्री है। उसकी पत्नी सुनीता यादव (38) गर्भवती थी। बुधवार की सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई, तब परिजन उसे लेकर तोरवा चौक स्थित मित्रा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। अस्पताल के स्टाफ ने उसका डिलीवरी कराने के लिए भर्ती किया।
महिला के परिजन बिंदा बाई ने बताया कि हम लोग सुबह से अस्पताल आए थे। सुनीता दर्द से कराह रही थी। लेकिन, अस्पताल प्रबंधन पैसे जमा करने पर ही इलाज शुरू करने की जिद पर अड़े रहे। हम लोग गांव से कर्ज लेकर आए, तब तीन घंटे बाद उपचार शुरू हुआ। जिसके बाद ऑपरेशन किया गया। लेकिन, सर्जरी के बाद ब्लिडिंग बंद नहीं हुई। इस बीच आनन-फानन में उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिर महिला की मौत हो गई।
panchayattantra24.-बिलासपुर। पांच साल की मासूम बच्ची से रेप करने के आरोप में पुलिस ने 12 साल के एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पीडि़त मासूम के माता-पिता मजदूरी करते हैं। वे दोनों काम पर गए थे। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी बालक ने पीडि़ता के साथ घर की छत पर खेलने के बहाने ले जाकर रेप किया।
पीडि़त पक्ष और पड़ोसी के बीच इस बात को लेकर काफी विवाद हो गया। बताया गया कि पहले भी आरोपी बालक ने बच्ची के साथ गलत हरकत की थी, तब उसे समझा-बुझाकर मामला शांत किया गया था। सरकंडा पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर बच्ची का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया है। आरोपी बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।