Browsing: बिलासपुर

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। फदहाखार के जंगल में एक युवक की अधजली लाश मिली है। इस मामले में पुलिस दो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। जानकारी के मुताबिक रवि साहू की हत्या उसके दो सौतेले भाइयों ने मिलकर की है। इसमें एक आरोपी का नाम नरेंद्र साहू है। घटना शहर से लगे सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, घटना 31 जनवरी की रात की है। जहां शहर से लगे बाइपास रोड स्थित फदहाखार के जंगल के मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने रविवार 4 फरवरी को अधजली लाश देखी थी। इसके बाद डायल 112 को इसकी जानकारी दी। लाश मिलने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शव की पहचान चांपा निवासी सब्जी कारोबारी रवि साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए आसपास के थानों को सूचना दी थी। गुम इंसानों की भी जानकारी मांगी गई थी। मृतक की पहचान करने के लिए उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया में भी वायरल किया गया था, ताकि उनके परिजन हुलिए से पहचान कर सके।
पुलिस की जांच में पता चला कि एक व्यक्ति की अधजली लाश बोरे से ढंकी हुई रखी गई है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को शक था कि युवक की हत्या कहीं दूसरी जगह की गई है। हत्या के बाद पहचान और सबूत छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया है। लेकिन इसमें भी पूरी सफलता नहीं मिलने पर अधजली लाश को बोरे में भर कर जंगल में फेंक दिया।
 

 
 
panchayattantra24.-जांजगीर। बैंक कर्मचारी बनकर घूम रहे तीन युवकों की गिरफ्तारी हुई है। शांति लाल सोनवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 24.01.2024 को करीबन 03.00 बजे दोपहर दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर आया और बोला कि हम लोगो का लिटिल फायनेंस बैंक के नाम से आफिस एस.बी.आई के सामने चाम्पा में है। हम लोग 08 प्रतिशत में 5-6 लाख रूपयें जमीन के एवज में दे देगें कहकर बताया था और कुछ जमीन का कागजात लगेगा कहकर जमीन का दस्तावेज मांगा तो प्रार्थी द्वारा लोन के चाह में अपने जमीन का फोटोकापी दिया साथ में लोन हेतु मर्यादित जिला सहकारी बैक का ब्लेक चेक हस्ताक्षर किया हुआ दिया था। प्रार्थी द्वारा दिनांक 29.01.2024 को धान मंडी में धान को बेचा था जिसका बिक्री रकम 01,94,723/ रूपया खाते में जमा हुआ था। उसी दिनांक को करीबन 01.11 बजे मोबाईल के माध्यम से 01,80,000/रू कटने का मैसेज आया कि रिपोर्ट खाता धारक जितेन्द्र बघेल के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 76/2024 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
विवेचना दौरान जितेन्द्र बघेल को तकनिकी सहायता से बिलासपुर से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि हेमंत कुमार भारद्धाज, दीपक टंडन एवम अन्य साथी के साथ एक शादी के क्रार्यक्रम में मिलने पर तुम्हारे खाता में पैसा डाल देते है जिसके ऐवेज मे तुम्हे कमीशन प्राप्त होगा का लालच तथा पैसे दिये थे के आधार पर हेमंत भारद्धाज दीपक टंडन से पूछताछ पर अपने दो अन्य साथी के साथ मिलकर गांव-गांव जाकर लोगो को के.सी.सी, गृह निर्माण, पशर्नल लोन दिलाने के नाम पर लोगो से उनके जमीन का बी-1, खसरा, आधार कार्ड, पेन कार्ड, तथा ब्लेक चेक लेकर उनके खाते का 06 माह का स्टेटमेंट उन्ही से निकलवाकर ब्लेंस राशि को उन्ही के चेक के माध्यम से निकाल कर आपस मे बांट लेते थे सभी का पृथक पृथक स्टेटमेंट लेकर पूछताछ कर अग्रिम कार्यवही की जा रही है।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर एग्जाम में खुलेआम नकल किया जा रहा था। BSC फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट परीक्षा हाल में मोबाइल लेकर गूगल से केमेस्ट्री के आंसर मांग रहे थे। उड़नदस्ता टीम की रिपोर्ट के बाद यूनिवर्सिटी ने एक्शन लेते हुए कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी कर उसका एग्जाम सेंटर बदल दिया है। जांच के लिए तीन सदस्यी कमेटी भी गठित की गई है।
पूरा मामला पचपेड़ी के संत गुरु घासीदास कॉलेज का है। अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी से संबद्ध 43 कॉलेज हैं, जहां UG-PG और डिप्लोमा कोर्सेस के सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही है। शिक्षण सत्र 2023-24 विषम सेमेस्टर की परीक्षा केंद्रों में जांच के लिए उड़नदस्ता दल का गठन भी किया गया है, जो लगातार कॉलेजों का निरीक्षण कर रहा है।
दरअसल केमेस्ट्री के एग्जाम के दौरान पचपेड़ी के संत गुरु घासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय स्थित एग्जाम सेंटर में नकल कराने का अनोखा मामला सामने आया। जब उड़नदस्ता टीम के सदस्य कॉलेज पहुंचे, तब परीक्षा हॉल में अफरातफरी का माहौल बन गया। परीक्षा हाल में छात्र मोबाइल का उपयोग करते मिले। एक छात्र तो बाकायदा नकल लिख रहा था। कुछ कमरों में चुटका भी फेंके गए। अधिकारियों की मानें तो परीक्षा केंद्र की स्थिति संदिग्ध लग रही थी, जिसके बाद इस घटना की जानकारी तत्काल एग्जामिनेशन कंट्रोलर डा. तरुणधर दीवान को दी गई।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। हाजिरी के नाम पर शिक्षकों के मोबाइल फोन में जीपीएस कनेक्ट कर पल-पल की जानकारी रखने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। इस पर जारी नोटिस के जवाब में राज्य शासन ने आदेश वापस लेने और जिला शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई करने की जानकारी दी। हाई कोर्ट ने जवाब मिलने के बाद याचिका निराकृत कर दी है।
मुंगेली जिले के शिक्षा अधिकारी ने सभी 500 स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए उनके मोबाइल फोन को जीपीएस से कनेक्ट कर दिया था। उन्हें भिलाई की एक निजी कंपनी द्वारा संचालित ऐप डाउनलोड कराया गया था जिसमें सुबह 10 बजे और शाम 4 बजे क्यूआर कोड स्कैन कर उपस्थिति दर्ज करनी पड़ती थी। मगर इस ऐप के डाउनलोड करने के बाद शिक्षकों के मूवमेंट की प्रत्येक जानकारी ऐप में दर्ज हो रही थी। शिक्षकों के फोन पर लगातार बिजनेस कॉल आने लगे थे। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ मुंगेली के जिला अध्यक्ष मोहन लहरी ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पांडे और बीईओ उमेद लाल जायसवाल से की। शिक्षकों ने यह ऐप बंद करने की मांग की। मगर, ऐसा न कर उन शिक्षकों को ही कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया गया।
इससे व्यथित होकर शिक्षकों के संगठन ने अधिवक्ता रत्नेश कुमार अग्रवाल के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की। इसमें बताया गया कि हाजिरी के नाम पर उनके मोबाइल फोन को जीपीएस से कनेक्ट कर दिया गया है जिससे शिक्षक जहां भी जाते हैं डीईओ को मोबाइल पर सीधे जानकारी मिल रही है। यह उनकी निजता का हनन है।
 

 panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर रेल फ्लाईओवर चालू हो गया है। रेल मंत्री ने वीडियो पोस्ट कर बताया कि छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क में महत्वपूर्ण क्षमता जोड़ेगा। वही सीएम साय ने कहा, विकास की पटरी पर सरपट दौड़ता छत्तीसगढ़….
बिलासपुर रेलवे फ्लाईओवर के प्रारम्भ होने से कटनी की दिशा में चलने वाली गाड़ियां मुंबई-हावड़ा मार्ग पर निर्बाध दौड़ सकेंगी। छत्तीसगढ़ को यह अभूतपूर्व सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।
बता दें कि फ्लाईओवर से बिलासपुर यार्ड में ट्रेनों के क्रॉस होने की बड़ी परेशानी भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। सबसे बड़ी उपलब्धि ट्रेनों के परिचालन की स्थिति रहेगी, जिसमें सुधार होगा। वर्तमान में ट्रेनों को कटनी दिशा की ओर जाने में बिलासपुर यार्ड को क्रॉस करना पड़ता है। इसमें काफी समय लगता है।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर के शनिचरी बाजार मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम नगर निगम की टीम अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंची। इस पर विवाद करते हुए व्यापारियों ने जमकर हंगामा मचाया और फिर टीम पर हमला भी कर दिया। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ जमकर धक्कामुक्की करते हुए मारपीट की गई।
इसके बाद दोनों पक्ष थाना पहुंच गए। इसके चलते थाने में भी तनाव की स्थिति बनी रही। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम के अतिक्रमण विभाग की टीम शहर के चौक-चौराहों और मार्केट में सक्रिय है। यहां व्यस्ततम मार्ग पर फुटपाथ पर दुकानें लगाकर कारोबार किया जा रहा है। निगम के अफसरों ने करीब एक सप्ताह पहले शनिचरी बाजार चौक के पास सड़क पर अवैध रूप से दुकान संचालित करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। लेकिन इसके बाद भी सड़क पर दुकान फैलाकर व्यापार किया जा रहा था।
 

 

panchayattantra24.-जांजगीर। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण स्थित भगवान नर नारायण मंदिर में किया दर्शन। मुख्यमंत्री ने भगवान नर नारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, सांसद गुहाराम अजगले, जनप्रतिनिधि श्री गुलाब सिंह चंदेल, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी श्री विजय अग्रवाल उपस्थित रहे। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। मंदिर को फूल मालाओं, रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है।
 

 
 
panchayattantra24.-जांजगीर। जिले के लंबे समय से फरार 66 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर वारंट तामीली कर माननीय न्यायालय में पेश करने वाले पुलिस अधि. / कर्म. को पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. जिसमें कई पुलिसकर्मी शामिल है।
(01) सउनि बाबुलाल दिवाकर थाना नवागढ़
(02) सउनि रामदुलार साहू थाना पामगढ़
(03) आरक्षक राजा जयप्रकाश रात्रे थाना मुलमुला
(04) आरक्षक माखन साहू थाना चाम्पा
(05) आरक्षक शेषनारायण साहू थाना अकलतरा
(06) शिवराय सागर थाना जांजगीर
(07) आरक्षक जयराम बिंझवार थाना बलौदा
बता दें कि पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा उपरोक्त अधि/कर्म के द्वारा लगन एवं मेहनत से 6 दिवस के अंदर जिले के 66 फरार गिरफ्तारी वारंटियो को गिरफ्तार कर न्यायालयों में पेश कियें जाने से उसके उत्कृष्ठ कार्य करने के फलस्वरूप प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। जिले के विधायक व्यास कश्यप ने अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे भगवान श्री राम भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर खुशी जाहिर की है। अपनी कार सेवा को याद करते ही उनका दर्द छलक आया। राम मंदिर निर्माण को राजनीति का अखाड़ा नहीं बल्कि लोगों के आस्था का केंद्र होना बताया है।
दरअसल, व्यास नारायण कश्यप कांग्रेस पार्टी से चुनाव जीत कर विधायक निर्वाचित हुए है, लेकिन उनका मूल संघ है। उन्होंने कहा कि देश के हर हिन्दू, मुस्लिम और सनातनी अयोध्या में राम मंदिर बनने के पक्ष में है। लेकिन राम मंदिर का निर्माण अधूरा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अधूरे निर्माण मंदिर में करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने शंकराचार्यो की आपत्ति को जायज बताया।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। उड़ीसा से बिलासपुर होते हुए ट्रेन से रायपुर जा रहे दो युवकों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे करीब 11 लाख रुपए का ब्राउन शुगर और गांजा जब्त किया गया है। जीआरपी बिलासपुर को सूचना मिली थी कि दो युवक उड़ीसा से बिलासपुर पहुंचे हैं और वे रायपुर ट्रेन से जा रहे हैं। वे रायपुर की होटल और पब में खपाने के लिए अपने साथ ब्राउन शुगर और गांजा लेकर जा रहे हैं।
बिलासपुर स्टेशन पर युवकों के नहीं मिलने पर जीआरपी की एक टीम ट्रेन से रायपुर रवाना हुई और रायपुर में भी जीआरपी को अलर्ट किया गया। वहां वीआईपी गेट के पास दो युवकों गुजरात के डायमंड नगर निवासी राकेश दलाई और सुनील कुमार को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी में उनसे 93 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और 14 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे यह मादक पदार्थ उड़ीसा से लेकर आए हैं और इसे वे रायपुर के पब और होटलों में खपाने वाले थे। दोनों आरोपियों को रायपुर जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मादक पदार्थों को राजधानी की किन होटलों में सप्लाई की जानी थी।