Browsing: बिलासपुर

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले ADRM के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब स्कूल जाने के लिए मां उठाने के लिए पहुंची तो कमरे में बेटे की लाश फंदे से लटकती मिली। मां के मुताबिक रात में खाने के बाद वो सोने चला गया था। युवल कुमार (16) जैन इंटरनेशनल स्कूल में ग्यारहवीं में पढ़ता था। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेलवे में पदस्थ ADRM श्यामसुंदर वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर हैं। गुरुवार की रात घर पर पत्नी और दो बेटे थे। पति श्यामसुंदर घर पर नहीं थे, ऑफिस के काम से शहर से बाहर थे। दोनों बेटों में युवल सबसे बड़ा बेटा था।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद माता-पिता सदमे में है। इसलिए उनसे ज्यादा पूछताछ नहीं हो पाई। मां बिलख-बिलखकर रो रही है। वहीं, पिता ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया। बाद में उनका बयान दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।
 

 
panchayattantra24.-कोरबा।  जिले के सीतामढ़ी निवासी बबलू गुप्ता हाल ही में वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी) इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हुई हैं, जिसके लिए न तो उन्होंने महंगी कोचिंग क्लास ली थी और न ही लाखों रुपए खर्च किए थे। बबलू गुप्ता के पिता संतोष गुप्ता पेशे से बाजार में आलू-प्याज बेचकर घर खर्च चलाते हैं, जो किसी तरह से इस महंगाई भरे दौर में अपने परिवार का गुजारा करते हैं।
ऐसे में बबलू गुप्ता ने जब सिविल सर्विस की तैयारी करने का फैसला किया, तो उनके पास कोचिंग क्लास जाने के लिए पैसे नहीं थे। लेकिन बबलू ने मुश्किल हालातों के आगे घुटने नहीं टेके और अपने फैसले पर अड़े रहे, जिसकी बदौलत उन्होंने दिन रात मेहनत की और जीएसटी इंस्पेक्टर बनने में सफलता हासिल कर लिया।
बबलू बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में एक होनहार लड़का है, इसलिए उनके पिता ने उन्हें पढ़ाई करने से नहीं रोका। बबलू रानी रोड स्थित गायत्री स्कूल 2015 में 12वीं 95.6% छत्तीसगढ़ मेरिट सूची में 5वीं रैंक हासिल कर कोरबा जिला का नाम रोशन किया था उसके बाद से लगातार मेहनत करते रहे. 2020 में एसएससी परीक्षा के समय पढ़ाई के साथ-साथ बुधवारी बाजार में बड़े भाई गोपाल गुप्ता के साथ आलू प्याज बेचने का काम भी करता था, साथ ही चाचा और पापा की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भी रहता था।
 

panchayattantra24.-कोरबा। कोरबा जिला अब लीथियम के लिए दुनिया के नक्शे में दर्ज होगा। मोबाइल और ई-वाहनों की बैटरी के लिए जरूरी लीथियम का भंडार कटघोरा के महेशपुर-घुचापुर में मिला है। केंद्र सरकार ने इसके व्यवसायिक खनन के लिए कंपोजिट लाइसेंस का टेंडर जारी कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक इसमें छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा- घुचापुर में स्थित लिथियम ब्लॉक भी सम्मिलित है। सर्वे के अनुसार यहां पर्याप्त मात्रा में रेअर अर्थ एलिमेंट्स की उपलब्धता है। बता दें कि केंद्र द्वारा महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी प्रक्रिया 29 नवम्बर से प्रारंभ की गई है। वहीं बोली जमा करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी निर्धारित की गई है।  बताया जा रहा है कि इसके अलावा लीथियम सहित अन्य दुर्लभ धातु के लिए देश में 20 ब्लॉक के लाइसेंस के लिए भी टेंडर शुरू कर दिया गया है।
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। कोरबा में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर गिरोह के कब्जे से 15 बाइक बरामद की गई है। आरोपियों में कटघोरा का एक मैकेनिक भी शामिल है। बता दें कि पकड़े गए आरोपी एक ही कंपनी के गाड़ियों की चोरी करते थे। इन सब का सरगना एक मिस्त्री था जो चोरी हुई गाड़ी के पार्ट्स को बेचता था।
दरअसल, जिले के दीपिका पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से दोपहिया गाड़ियों की चोरी के मामले सामने आ रहे थे। ये चोर गिरोह केवल भीड़भाड़ वाले इलाके को ही निशाना बनाते थे। खासकर बाजार और सार्वजनिक स्थल पर चोरी किया करते थे। इस पर मामला दर्ज करने के साथ पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि सूचना पर रमेश से तीन, ओम प्रकाश से दो और कटघोरा में मैकेनिक का काम करने वाले महेश कंवर से तीन गाड़ियां बरामद की है। इसके अलावा एक अपचारी बालक के कब्जे से भी तीन गाड़ी बरामद की गई है।
 

 

panchayattantra24.-मुंगेली। जिले लिम्हा गांव में पुरानी रंजिश के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक परिवार के सदस्यों ने मिलकर एक शख्स पर लाठी-डंडे और पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर हमला कर उसे अधमरा कर दिया, इतने में भी मन नही भरा तो उसे जान से मारने के गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.
सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि 26 नवंबर को लिम्हा गांव की रहने वाली परदेशनी बाई (उम्र 42 साल) ने थाने में अपने पति भागवत निषाद की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. परदेशनी बाई ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले हीरालाल ने पुरानी रंजिश को लेकर अपने बेटे सूरज निषाद, पत्नि गंगोत्री और 3 बेटियों के साथ मिलकर भागवत निषाद पर लाठी-डंडे और पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उसे अधमरा कर दिया, इतने में भी जब उनका मन नही भरा तो उसे जान से मारने के गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
परदेशनी बाई ने बताया जब उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने हीरालाल और उसके परिवार को रोकने की कोशिश की तो उनपर भी हीरालाल के परिवार ने हमला कर दिया, जिसमें उनका बेटा-बेटी, बहु, देवर, घायल हो गए. पीड़िता परदेशनी बाई की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मृतक भगवत निषाद के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. मामले के आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, इस दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खून से लगें पत्थर, लाठी-डंडा को जब्त किया है. वहीं आरोपी हीरालाल उसकी पत्नी गंगोत्री, बेटे सूरज निषाद और 3 बेटियों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है.
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। जिले में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मरीज की जान चली गई। डॉक्टर ने मरीज के पेट में इंजेक्शन लगाया था, जिससे पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। हद तो तब हो गई जब डॉक्टर ने सही सलाह देने के बजाए धमकी देना शुरू कर दिया।
मरीज की शिकायत को सामान्य मान पुलिस विवेचना कर रही थी, अब उसी मरीज की मौत के बाद पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ गैर ईरादतन हत्या का जुर्म दर्ज किया है। दरअसल, पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा के आश्रित ग्राम गुरुद्वारी में भानुप्रताप ओट्टी (40 वर्ष) निवास करता था। वह तबीयत खराब होने पर 3 नवंबर को समीप के गांव में रहकर ईलाज करने वाले जीपीएम जिले के डॉक्टर करन कुमार के पास पहुंचा। डॉक्टर ने एक के बाद एक हाथ, कमर और पेट में चार इंजेक्शन लगा दिया। इसके कुछ ही देर बाद भानुप्रताप के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया।
जिसकी जानकारी भानुप्रताप ने शाम को पत्नी सुकुल बाई को दी। पत्नी ने डॉक्टर को कॉल कर पति के पेट में इंजेक्शन लगने के बाद दर्द बढ़ने की जानकारी दी, लेकिन डॉक्टर सही सलाह देने के बजाय धमकाने लगा। आखिरकार परिजन भानुप्रताप को ईलाज के लिए पेंड्रा ले गए, जहां डॉक्टर ने बिलासपुर ले जाने की सलाह दी। 7 से 17 नवंबर तक भानुप्रताप का उपचार सिम्स में चलता रहा। इस दौरान पेट में घाव के पक जाने की बातें सामने आई। डाक्टरों ने ऑपरेशन भी किया। परिजन ठीक नहीं होने पर भानुप्रताप को घर ले आए। जिसके बाद मरीज ने 18 नवंबर को थाने में मामले की लिखित शिकायत कर दी। जिसे सामान्य मान पुलिस विवेचना करती रही। इधर हालत बिगड़ने पर भानुप्रताप को पुनः सिम्स दाखिल कराया गया। सिम्स में दो दिन बाद ईलाज के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में ट्रेनें रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है। रेलवे आए दिन किसी न किसी बहाने यात्री गाड़ियो को रद्द कर रही है।
इसी बीच यात्रियों की मुश्किलें खड़ी करने के लिए रेलवे ने एक बार फिर कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि नॉन इंटरलॉकिंग वर्क के कारण रद्द किया गया है। बता दें कि बरांझ रेलवे स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग वर्क किया जाएगा।
1. दिनांक 06 से 12 दिसम्बर तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2. दिनांक 05 से 11 दिसम्बर तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर। तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की मौके पर मौत हो गई। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद इस सड़क हादसे की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा बिलासपुर के लोखंडी इलाके के पास का है। जहां बाइक सवार पति-पत्नी दोनों ही बिलासपुर से घोंघाडीह लौट रहे थे। अचानक एक हाईवा बड़े ही रफ्तार से आकर इस बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस मामले की कार्रवाई सकरी थाना क्षेत्र में की जा रही है। आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के बैमा में रहने वाले किसान का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख 50 हजार रुपये वसूली का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरकंडा के बैमा में रहने किसान ने पुलिस को बताया कि उनके इंस्टाग्राम एकाउंट में 23 नवंबर को अनजान एकाउंट से वीडियो काल आया। उन्होंने बातचीत करने के लिए काल रिसीव किया। कुछ ही देर बाद उनके एकाउंट में अश्लील वीडियो चलने लगा। उसके बाद उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वीडियो भेजा गया। अश्लील वीडियो उनका ही था। इसे एडिट कर बनाया गया था। वीडियो देखकर किसान परेशान हो गए।
दूसरे दिन उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 51 हजार रुपये मांगे। इससे डरकर उन्होंने अनजान व्यक्ति के कहने पर रुपये भेज दिए। इसके बाद उन्हें कई बार काल कर रुपये मांगे गए। जालसाजों ने डरे हुए किसान से पांच लाख 50 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी उन्हें रुपयों के लिए परेशान किया जाने लगा। लगातार रुपये की मांग किए जाने से परेशान किसान ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर-चाम्पा। जिले में मतदान के बाद प्रत्याशी, अलग-अलग तरह से व्यस्त हैं। इसी तरह जांजगीर-चाम्पा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप, इन दिनों खेती कार्य में व्यस्त दिखाई दिए। जिसमें वे ट्रैक्टर ट्राली से धान निकालते दिख रहे हैं तो ट्रैक्टर से मिंजाई कार्य करते भी दिख रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप के अलग अंदाज के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप, मूलतः किसान हैं और खेती कार्य में हमेशा लगे रहते हैं। खेतों में कार्य करना उनकी पहली पसंद है और खेती के हर काम में वे पारंगत हैं।