Browsing: बिलासपुर

 

panchayattantra24.-कोरबा। तालाब में नहाने गए एक ही घर के दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई. यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है. घटना की सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंची थी. एक बच्चे का शव बुधवार को मिल गया है. वहीं एक बच्चे के शव को आज तालाब से निकाला गया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
गहरे तालाब में डूबे दूसरे बच्चे के शव को SDRF की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. बता दें कि कल दोपहर दोनों बच्चे घर मे बिना बताए तालाब नहाने गए थे. तालाब गहरा होने की वजह से दोनों बच्चे तालाब में डूब गए थे. गोताखोरों ने घंटों रेस्क्यू करने के बाद बुधवार को एक बच्चे मनीष प्रसाद के शव को बाहर निकाला था. अंधेरा होने की वजह से दूसरे बच्चे को नहीं निकाल पाए थे।
 

 panchayattantra24.-जांजगीर-चाम्पा। शिवरीनारायण पुलिस ने विधवा महिलाओं से सहायता राशि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी वकील सुरेश भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेश भारद्वाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है।
आरोपी वकील सुरेश भारद्वाज ने विधवा महिलाओं से 1 लाख 8 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी वकील सुरेश भारद्वाज ने बड़ी संख्या में महिलाओं से ठगी की है और महिलाओं से आरोपी वकील ने 4-4 हजार रुपये लिया है उसने 1 से डेढ़ लाख दिलाने महिलाओं को झांसा दिया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कांसा गांव के सहदेव प्रसाद कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सलखन गांव के रहने वाले वकील सुरेश भारद्वाज ने विधवा महिलाओं को सहायता राशि दिलाने के नाम पर 1 लाख 8 हजार रुपये की ठगी की है। जिसके बाद पुलिस ने सलखन गांव निवासी आरोपी वकील सुरेश भारद्वाज को विधवा सहायता राशि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। बच्ची की रोने की आवाज से पति की नींद खुली तो उठकर पत्नी की पिटाई कर दी। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। डीपी विप्र कॉलेज के पीछे धोबी चाल निवासी आरती चौधरी का शीतला मंदिर के पास मकान है। वे गृहिणी हैं।
21 नवंबर की सुबह 10.45 बजे घर में थी। पति सो रहे थे। बच्ची रो रही थी। पति की नींद खुल गई और बच्ची को चुप नहीं करा रही हो कहकर उठे और गाली गलौज करने लगे। वह वह घर से बाहर गली की ओर भागी तो पति बाहर आकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।
 

 

panchayattantra24.-कोटा। छत्तीसगढ़ के रतनपुर खुटाघाट डैम से लगे जंगल में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5 बजे जंगल में झाड़ियों के पीछे युवक की लाश मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

 
 panchayattantra24.-जांजगीर। सिंधी समाज ने गुरु नानक देव के जन्मोत्सव मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पहले दिन मंगलवार को गुरुग्रंथ साहिब को गुरुद्वारे से लेकर समाज के धर्मशाला में स्थापित किया गया। गुरुग्रंथ सा​िहब के स्वागत में रास्ते में फूल बिछाए गए, झाड़ू लगाया गया। जन्मोत्सव 27 नवंबर को मनाया जाएगा।
सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का 554वां जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां शहर में शुरू हो गई है। पहले दिन सिंधी समाज के लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब को गुरुद्वारे से समाज के धर्मशाला तक पहुंचाया। इस दौरान रास्ते की साफ-सफाई की गई। इस दौरान रास्ते में कारपेट बिछाया गया उस पर समाज की महिलाओं, पुरुषों ने झाड़ू लगाया। इसके बाद जल से शुद्ध किया करके फूल बिछाए गए। इसके बाद इसी स्वच्छ रास्ते पर गुरुग्रंथ साहिब को सिर में बारी-बारी से उठाकर समाज के लोगों ने धर्मशाला तक पहुंचाया। यहां गुरुग्रंथ साहिब की स्थापना की गई। और अरदास की गई।
जन्मोत्सव के लिए विशेष तैयारी की गई है। बाहर से पंच बुलाए गए हैं। वे रोजाना गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ करेंगे। सुबह-शाम दोनों समय धर्मशाला में भजन कीर्तन किया जाएगा तथा रोज ही समाज के लोगों के लिए लंगर का आयोजन किया जाएगा।
 

 panchayattantra24.-बिलासपुर। रविवार की देर रात बिलासपुर शहर से एक बड़ी घटना सामने आई। जहां पर हिट एंड रन की घटना को अंजाम देते हुए कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश सचिव ने कांग्रेस नेताओं पर कार चढ़ाने की कोशिश की है।
आरोप है कि अपनी दबंगई दिखाते हुए एनएसयूआई के प्रदेश सचिव ने कार में सवार होकर इन लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें जान से मारने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया। इस घटना में दो लोग घायल हुए। जबकि उस वक्त और भी लोग वहां पर मौजूद थे जो इस घटना में बाल बाल बच गए। इस घटना में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जिसे उपचार हेतु अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरा जो घायल हुआ उसमे पैर में चोट आई है। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर। बीमा अवधि में एक्सीडेंट के बाद एंबुलेंस की मरम्मत के बाद वाहन मालिक ने बीमा कंपनी में भुगतान के लिए क्लैम किया तो बीमा कंपनी ने यह कहते हुए क्लैम नहीं दिया कि एंबुलेंस का अस्पताल के साथ कोई एग्रीमेंट नहीं हुआ है। इसके बाद वाहन मालिक ने जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया।
सुनवाई के बाद आयोग के अध्यक्ष व सदस्य ने उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बीमा कंपनी की आपत्ति को खारिज करते हुए आदेश पारित किया है कि बीमा कंपनी क्लैम की राशि 5 लाख 50 हजार, मुकदमे में आए खर्च व मानसिक क्षतिपूर्ति वाहन मालिक को दे। जिला उपभोक्ता आयोग से मिली जानकारी के अनुसार उपभोक्ता दिलीप बरेठ ने बोलेरो खरीदा और उसका उपयोग एंबुलेंस के रूप में करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। उसने इसका यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस बिलासपुर से बीमा कराया। 24 अक्टूबर 2021 तक बीमा वैलिड था, इसी अवधि में एंबुलेंस का एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद वाहन मालिक ने उसकी मरम्मत कराई और बीमा की राशि 5 लाख 50 हजार के लिए बीमा कंपनी में क्लैम किया।
लेकिन बीमा कंपनी ने क्लैम देने से मना कर दिया। इसके बाद उपभोक्ता ने जिला उपभोक्ता आयोग में प्रकरण दर्ज कराया। सुनवाई के बाद आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुंडू और सदस्य विशाल तिवारी ने बीमा कंपनी की आपत्ति को खारिज करते हुए पाया कि रजिस्ट्रेशन एंबुलेंस के लिए ही कराया गया था, इसलिए बीमा कंपनी को 5 लाख 50 हजार रुपए तथा मानसिक संताप 25 हजार व 5 हजार रुपए वाद व्यय 45 दिनों में देने का आदेश पारित किया है।
 

 panchayattantra24.-कोरबा। जिले में लगातार सांप निकलने का सिलसिला जारी हैं. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर सांप निकलने के कारण लोगों में डर बना रहता हैं. ताजा मामला आज सीतामढ़ी के एक व्यापारी के घर देखने को मिला. जहां विशाल काय अजगर देखने के बाद हड़कप मच गया।
बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी के बोरा व्यापारी के घर में काम करते वक्त घर वालों की नज़र बोरे के ऊपर बैठे एक विशाल काय 8 फीट के अजगर पर पड़ी. इसके फौरन बाद इसकी जानकारी वन विभाग के स्नैक कैचर को दी गई. मौके पर पहुंचे स्नैक कैचर ने सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया. इस दौरान अजगर गुस्से से लगातार स्नैक कैचर को काटने का प्रयास करता रहा, फिर भी उसे नहीं छोड़ा और आखिरकार अजगर को बोरे में डालने में कामयाब हुए. इसके बाद घर वालों ने राहत भरी सांस ली. फिर अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।
 

 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर। आगामी में चुनाव को देखते चेक पोस्ट और फ्लाइंग स्क्वाड के माध्यम से राज्य व जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनों की सतत निगरानी रखी जा रही है. जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर भी वाहनों की तलाशी ली जा रही है. इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जिला निर्वाचन की एसएसटी, एफएसटी, पुलिस और आरपीएफ की टीमों ने चेकिंग के दौरान 15 लाख रुपए नकदी और 1 किलो चांदी पकड़ा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सकरी थाना अंतर्गत एसएसटी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक व्यक्ति से 6,00,000 रुपए नगद बिना वैध दस्तावेज के परिवहन करते पकड़ा गया है. वहीं मस्तूरी थाना अंतर्गत एसएसटी और पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति से 69,000 रुपए नगद बरामद किया गया है. इसी तरह तोरवा थाना अंतर्गत एफएसटी, पुलिस और आरपीएफ की टीमों ने एक व्यक्ति से बिना वैध दस्तावेज के 3,42,000 रुपए कैश जब्त किया है. वहीं तोरवा थाना अंतर्गत ही एफएसटी, पुलिस और आरपीएफ की टीम ने एक व्यक्ति से 3,01,000 रुपए नगद और एक अन्य व्यक्ति से बिना वैध दस्तावेज के 1,50,000 रुपए कैश और लगभग 1 किग्रा. चांदी परिवहन करते बरामद किया है।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। एसपी संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने प्रति माह ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार दिया जाता है। इसी के तहत चुनाव के दौरान ‘‘निजात’’ के तहत आबकारी में प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निरीक्षक तोप सिंह नवरंग थाना प्रभारी कोटा को सम्मानित किया गया।
चुने गए कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस माह कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर 01 निरीक्षक, 03 एसआई, 01 एएसआई को कार्य में सुधार हेतु लघु शास्ति से दंडित किया गया है।