Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.-कोरबा। क्षेत्र में युवक-युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. हसदेव नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका गया था, जिसमें युवती की लाश फंसने से मछुआरे के होश उड़ गए. वहीं कुदुरमाल नहर में युवक की लाश मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही।
बताया जा रहा कि छह महीने पहले युवती घर से तमिलनाडु जाने के लिए निकली थी. मृतक युवती की पहचान लिली राज के रूप में हुई है. यह घटना कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के चारपारा की है. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. कोरबी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं कुदुरमाल नहर में युवक की लाश मिली है. गले मे चोंट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल की है. मृतक 26 वर्षीय मनीष सारथी रविशंकर निवासी है. उरगा पुलिस मामले की कर रही है।

panchayattantra24.-कोरबा। कोरबा पुलिस ने ब्लैकमेलर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक थाना उरगा क्षेत्र के एक गांव की निवासी पीड़िता अपने भाई के साथ लिखित शिकायत देकर अपराध दर्ज कराई कि साल 2022 के सितंबर महीना में मध्यप्रदेश इंदौर निवासी अभय खिराडे नाम के लड़के से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी और आरोपी अभय खिराड़े पीड़िता के फेसबुक अकाउंट से मोबाइल नंबर निकालकर पीड़िता से व्हाट्सप चैटिंग करता था ।उसके बाद माह अगस्त 2023 में पीड़िता से मिलने कोरबा आया और एक लॉज में रुक कर पीड़िता को मिलने बुलाया पीड़िता के द्वारा उसकी इच्छा अनुरूप काम करने से मना करने पर आरोपी गुस्सा गया और पीड़िता से अनाप शनाप बात करना शुरू कर दिया और पीड़िता के फोटो को अश्लील रूप से एडिट करके ब्लैकमेल करने लगा जब पीड़िता ने आरोपी को मोबाइल में ब्लॉक कर दिया तब आरोपी एडिट किए हुए अश्लील फोटो को फेसबुक के माध्यम से ग्रुप बना कर वायरल कर दिया और पीड़िता को भी भेजा।
जब पीड़िता इसकी सूचना अपने परिजनों को दी तब पीड़िता का भाई आरोपी अभय खिराड़े से बात कर ऐसा नहीं करने और वायरल पोस्ट को डिलीट करने की विनती करने लगा तब आरोपी के द्वारा डिलीट करने के बदले पैसे की मांग करने लगा तब परेशान होकर पीड़िता पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई 352/23धारा 384,509(ख),67आई टी एक्ट मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उरगा के द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को अवगत कराया गया संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा तत्काल एफ आई आर कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवम नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में तत्काल टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी हेतु टीम को गुजरात मोरबी भेजा गया जहा आरोपी अभय खिराड़े को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है। जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिमकार्ड को पेश किया जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। अभय खिराड़े पिता जगदीश कीराड़े उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम 164 पटेल फलिया कुंजरी थाना सेंधवा तहसील निवाली जिला बड़वानी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक युवराज तिवारी सउनि अनिल खांडे आरक्षक राजकुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
panchayattantra24.-बिलासपुर। आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने उधारी में किसी को पैसा दिया है तो उसे वापस पाने का हकदार भी है। उधार दिए पैसे वापस मांगना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं है। हाईकोर्ट ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दर्ज एफआईआर को खारिज कर दिया है। दरअसल, पेशे से शिक्षक नरेश यादव ने शैला सिंह को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से जुड़ी एक सरकारी योजना पेश की और उसमें राशि निवेश करने की बात कही।
शैला सिंह ने तकरीबन 10 लाख रुपए नरेश को दिए। राशि लेने के बाद नरेश यादव ने याचिकाकर्ता की संस्था सहित संबंधित संस्था को उसके हिस्से की राशि नहीं लौटाई । जब उसने राशि वापस पाने के लिए फोन किया तब नरेश ने फोन उठाना बंद कर दिया। नाराज याचिकाकर्ता ने नरेश को राशि वापस नहीं लौटाने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इससे परेशान नरेश की पत्नी ने डर के कारण जहर खाकर जान दे दी। नरेश की शिकायत पर पुलिस ने याचिकाकर्ता के खिलाफ धारा 306 के तहत खुदकुशी के लिए उकसाने का अपराध दर्ज किया और आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया।
याचिकाकर्ता ने एफआईआर और आरोप पत्र को रद्द करने की मांग की थी। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को राहत देते हुए पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर और विचारण न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया है।

panchayattantra24.-पेंड्रा। पेंड्रा में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। मुंगेली के जिला अध्यक्ष सागर सिंह ठाकुर ने कांग्रेस छोड़ जनता कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। लोरमी विधानसभा से पिछले 10 साल से लगातार कांग्रेस पार्टी में काम करते हुए आए हैं।
टिकट न मिलने से काफी नाराज चल रहे थे। इसलिए आज अमित जोगी और रेणु जोगी के समक्ष जेसीसी में प्रवेश कर लिया है। जल्द ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। दरअसल, सागर सिंह ठाकुर ने टिकट बंटवारे में अनदेखी के चलते जेसीसीजे एंट्री ली है। वे लोरमी विधानसभा से जेसीसीजे के प्रत्याशी होने जा रहे हैं। सागर ने खुद को निष्ठावान कार्यकर्ता और कांग्रेस को छल कपट करने वाला बताया है।

panchayattantra24.-मुंगेली। लोरमी इलाके से बड़ी खबर निकलकर आ रही है। जहां बरेला चेक पोस्ट में पुलिस ने एक कार से चेकिंग के दौरान 8 लाख 91 हजार नगदी रकम बरामद किए हैं। जिले में मुंगेली एफ.एस.टी. और एस.एस.टी. टीम पूरी सक्रियता से काम कर रही है। इसी कड़ी में बरेला चेक पोस्ट पर टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चेक पोस्ट पर स्थैतिक निगरानी दल द्वारा सघन चेकिंग के दौरान वाहन चालक पंकज टंडन और सवारी खम्हन लाल वर्मा के पास से 8 लाख 91 हजार 320 रूपये जब्त किया गया।
टीम द्वारा पूछताछ करने पर इन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया, जिसके आधार पर इन्हें नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। इनके द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जब्ती की कार्रवाई करते हुए उक्त रकम तथा परिवहन में प्रयोग किए गए टोयटा एटीएस कार को भी जब्त कर लिया गया है। गौरतलब के विधानसभा निर्वाचन 2023 में आचार संहिता के दौरान किसी भी प्रकार का अवैध परिवहन ना हो इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न निगरानी दलों को सक्रिय किया गया है। मुंगेली जिले में प्रवेश के सभी रास्तों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं तथा सुरक्षा की चौक चौबंद व्यवस्था के साथ सघन जांच भी की जा रही है।

panchayattantra24.-जांजगीर। सक्ति विधानसभा का वीडियो चर्चा में हैं. जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं. बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी चरणदास महंत ग्राम टोहिलाडिह चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने नेता जी को खरी – खोटी कहने लगे।
ग्रामीणों का कहना है कि आप तो 5 साल में पहली बार आए हो. पिछले बाद चुनाव जीतने के बाद भूल गए. वही कई ग्रामीण ताली बजाते और हँसते नजर आ रहे हैं. बता दें कि चरणदास महंत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं. कांग्रेस ने उन्हें इस बारे भी सक्ति विधानसभा से टिकट दिया हैं।

panchayattantra24.-कोरबा। सीएसईबी के दर्री स्थित पॉवर प्लांट में रविवार को दोपहर आग लग गई. कोल हैंडलिंग प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में आग लगने से प्लांट में हड़कंप मच गया. आगजनी से प्लांट से बिजली उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
देश के सबसे बड़े सीएसईबी दर्री के कोल हैंडलिंग प्लांट के कन्वेयर वेल्ट में अचानक आग लग गई. घटना की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आनन-फानन में आग बुझाने का काम शुरू किया. वहीं प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल, आग कैसे लगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके पीछे कर्मचारियों की लापरवाही मानी जा रही है. इस आगजनी की वजह से प्लांट में कोयला सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है, जिसके चलते बिजली उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

panchayattantra24.-बिलासपुर। जिले में शादी डॉट कॉम पर झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. दो महिला समेत अंतरराज्यीय गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन्होंने शादी करने और बिलासपुर में अस्पताल खोलने के नाम पर एक महिला से 20 लाख रुपए की ठगी की थी. आरोपियों के खातों से 30 लाख रुपए होल्ड कराए गए हैं. रेंज सायबर थाना और सायबर सेल बिलासपुर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर तीनों को पकड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार, सकरी थाना क्षेत्र के अमेरी निवासी कविता विश्वकर्मा ठगी की शिकार हुई थी. कविता विश्वकर्मा ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने विवाह डॉट कॉम वेबसाइट पर अपना फोन नंबर दे रखा था. उसके मोबाइल फोन नंबर पर पहले एक मैसेज आया. फिर मैसेज करने वाले ने बातचीत कर जान पहचान बढ़ाई. उसने बिलासपुर में अस्पताल खोलने का झांसा देकर 9 अगस्त से 26 अगस्त के बीच 20 लाख 18 हजार 555 रुपए अपने विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिया. इस बीच फोन करने वाले एक व्यक्ति ने अपने आपको कस्टम अधिकारी बताकर भी धमकाया. धोखाधड़ी की आशंका होने पर वह पुलिस के पास पहुंची थी. शिकायत की जांच शुरू करते हुए साइबर पुलिस ने संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटाई. आरोपियों का पता दिल्ली पाया गया. इसके बाद पुलिस की टीम तैयार कर दिल्ली रवाना की गई. यहां पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया. इनमें रवि सिंह गौतम, हरप्रीत कौर और सिमरन राय शामिल थे।

panchayattantra24.-रतनपुर। बिलासपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है. पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक एक अधेड़ मंदिर परिसर में खुद पर आग लगाकर कुंड में कूद गया. इस घट्ना से मंदिर पहुंचे लोग सहम गए. वही इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने अधेड़ को घायल अवस्था में अस्पताल ले गया।
फ़िलहाल मामले में सुसाइड को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. अधेड़ कहां से आया था इसका पता पुलिस लगा रही है. स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद अधेड़ से पूछताछ की जाएगी।

panchayattantra24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। सावन के महीने में शिवलिंग से लिपटे सांप को देखकर लोग धन्य हो जाते हैं. ऐसा ही नजारा पितृपक्ष में भी देखने को मिला है. जिसे देखकर लोग खुद को खुशनसीब समझने लगे. छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में ये देखने को मिला. जहां एक कोबरा शिवलिंग से लिपटा हुआ दिखा।
पेंड्रा में शिवलिंग पर नागदेव के लिपटने का एक दुर्लभ नजारा दिखा है. गुरुवार दोपहर बाद की ये घटना है. बांधा तालाब के किनारे एक छोटा सा शिवलिंग है. इस शिवलिंग पर अचानक कही से एक छोटा सा कोबरा पहुंच गया और शिवलिंग से लिपट गया. तालाब के पास मौजूद कुछ लोगों ने ये नजारा देखा. देखते ही देखते पूरे गांव में ये खबर फैल गई. वहां से आने जाने वाले लोग भी इस खूबसूरत नजारे को देखने वहीं पर रुक गए. लोगों की भीड़ का एहसास होने के बाद भी नागदेवता टस से मस नहीं हुए और अपने आराध्य से लिपटे रहे. काफी देर तक शिवलिंग पर मौजूद नागदेवता का लोगों ने भी भरपूर आशीर्वाद लिया. इसी बीच कुछ लोगों ने स्थानीय स्नैक मैन द्वारिका कोल को बुलाया. उन्होंने अपने हुनर से बेबी कोबरा को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. शिवलिंग से लिपटे इस कोबरा का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।