Browsing: बिलासपुर

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शेरू असलम का सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे लेकर भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा है कि, मेरे जानकारी में ऐसा कुछ नहीं आया, लेकिन रिपोर्ट मंगाकर नोटिस दिया जाएगा, जिसके बाद जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें, इससे पहले भी इस वायरल वीडियो को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मोर्चा खोला था। वहीं ASP को ज्ञापन सौंप कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। 
 कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता शेरू असलम का हवाई फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ था। जिसपर पूर्व मंत्री अजय चंद्रकार ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, कांग्रेस नेता शेरु असलम का पहले भी किसान को उठा ले जाने की धमकी देने का वीडियो आ चुका है, इसके बावजूद वे अपने इस तरह के कारनामों से बाज नहीं आ रहे।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सुखमौत सलूजा नाम के व्यक्ति से पटाखों का जखीरा बरामद किया है. जिसकी कीमत 79184 रुपए है. जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र डिक्सेना ने अपनी टीम के साथ मिलकर की है. आरोपी पर अधिनियम 1884 की धारा 9(बी)(2) लगाया गया है. बता दें कि एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को कानून के खिलाफ काम कर रहे लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है. जिस पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया है. सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन किया। उन्होंने जिला कार्यालय परिसर में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी को भी आज उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, एडीएम आरए कुरुवंशी, शिवकुमार बनर्जी सहित जिला कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा वन परिक्षेत्र के नागोई गांव के सालिया भाटा में बेबी एलीफेंट की मौत हो गई है. इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. बेबी एलीफेंट की मौत की सूचना पर वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है. बेबी एलीफेंट की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. संभावना जताई जा रही है कि तालाब के दलदल में फंसने से उसकी मौत हुई है. वहीं घटना स्थल से कुछ दूर पर हाथियों का झुंड मौजूद है. बता दें कि कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत 40 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है. कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि घटना लगभग रात 3:00 बजे की है. जटगा वन परिक्षेत्र के सालियाभाटा गांव में बेबी एलीफेंट की मौत की सूचना मिली. जहां तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली गई और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जब हाथियों का दल तालाब में पानी पीने गया होगा. उसी दौरान बड़े हाथी के पैर के नीचे आ जाने से या फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत हुई होगी. फिलहाल मामले में वन विभाग जांच कर रही है।
 

 
 panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। घर घुसकर महिला से गैंगरेप करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 28 सितम्बर को पीड़िता दोपहर के समय घर मे अकेली थी। इस दौरान आरोपी रवि कुमार और मंगतू राम पीड़िता के घर आए और पीड़िता के पति के बारे में पूछताछ की। पति के नहीं रहने का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने पीड़िता का हाथ मुंह दबाकर गैंगरेप किया। घटना के बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। 
 घटना के बाद पीड़ित महिला जांजगीर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 376,(2) (च), 376 (घ),323, 506 भादवि. कायम कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। कार्रवाई मे निरीक्षक अशोक वैष्णो, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह आर. शिवराय सागर, महिला आर रेखा एवं अन्य स्टॉफ का योगदान रहा।
 

 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर। पुलिस की एसीसीयू व बिलासपुर सिविल लाईन थाने के टीम ने अपने यहां सात चोरियों को अंजाम देने वाले लोकेश श्रीवास को स्मृतिनगर थाना क्षेत्र, दुर्ग के एक घर से लोकल दुर्ग व रायपुर पुलिस के सहयोग से पकड़ा। उसके पास से बिलासपुर के विभिन्न मामले में चोरी गए 12.50 लाख की जप्ती के साथ कुछ दिन पूर्व दिल्ली जंगपुरा के सनसनीखेज करोड़ों की चोरी की रिपोर्ट के लगभग साढ़े अठारह किलो सोना और हीरे आदि ज्वेलरी भी तलाशी में मिली। दिल्ली पुलिस को सूचना मिलते ही वो भी देर रात पहुंची थी। कल ही बिलासपुर पुलिस ने लोकेश के दूसरे साथी शिवा चंद्रवंशी को कवर्धा से ज्वेलरी सहित कुल 23 लाख जुमला माल के साथ पकड़ा जहां से लोकेश खिड़की से कूदकर भाग गया था।आरोपी और सम्पूर्ण जप्ती बिलासपुर पुलिस कार्यवाही कर बिलासपुर ला रही है, जिससे अन्य खुलासा हो सके। दिल्ली पुलिस भी बिलासपुर पुलिस के साथ आ रही है।
 

 
panchayattantra24.-भाटापारा। जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने नदी में छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची NDRF टीम दो दिनों से रेस्क्यू कर रही थी। जिसके बाद आज दोनों के शव को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला सिमगा थाना के लिमतरा का है। दरअसल, प्रेमी जोड़े शनिवार को नांदघाट पुल से छलांग लगाई थी। दो दिनों से NDRF टीम दोनों की तलाश कर रही थी। जिसके बाद आज दोनों के शव को बरामद करके पीएम के लिए भेज दिया है। फिल हाल प्रेमी जोड़े ने किस वजह से ये खौफनाक कदम उठाया है। इस बाद की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। राहुल गांधी आवास न्याय योजना सम्मेलन को संबोधित कर रहे है. राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि आज जैसे ही मैं यहां आया मेरे हाथ में रिमोट कंट्रोल दिया गया, कहा गया आप बटन दबाइए और मेरे बटन दबाते ही एक दो सेकंड में हजारों करोड़ रुपए गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों के बैंक खातों में आ गए। छत्तीसगढ़ की सरकार आज गरीबों के आवास बनवाने के लिए पैसे दे रही है। आज 12 सौ करोड़ रुपए रिमोट कंट्रोल से आपके खाते में आए हैं, आने वाले सालों में भी आपके खाते में इसी तरह पैसे आएंगे। 
चुनाव के समय हमने आपसे छत्तीसगढ़ की नींव को मजबूत करने वाले वायदे किए थे। किसानो का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी का वायदा हमने किया था, हमने यह वायदा पूरा किया। भूमिहीन मजदूरों को 7000 हजार रुपए प्रतिमाह हमने देना शुरू किया। स्वास्थ्य के लिए 70 लाख परिवारों को हमने 5 लाख रुपए तक इलाज की सुविधा दी। 42 हजार भर्तियां की। युवाओं को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए दे रहे हैं।
 

 panchayattantra24.-बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा आवास न्याय योजना सम्मेलन में आए हितग्राही साथियों को बहुत-बहुत बधाई। आवास योजना किस सरकार ने कब शुरू की, 1985 में जब राजीव जी प्रधानमंत्री थे तब शुरू हुई, इस योजना का नाम उस समय इंदिरा आवास योजना था। आज यह प्रधानमंत्री आवास योजना है। जनगणना नहीं हुई है, आर्थिक सर्वेक्षण नहीं हुआ। आज जिन्हें योजना का लाभ मिल रहा है वह 2011 के जनगणना के आधार पर मिल रहा है। आज राहुल जी ने एक बटन दबाया और 7 लाख लोगों के खाते में पैसे पहुंच गए हैं। राहुल जी, सदैव से किसान, मजदूर, युवा, महिला, आदिवासी भाई-बहनों और मजदूरों की बात करते हैं। उनके हित की सोचते हैं। पिछले बार जब राहुल गांधी जी आए थे, राजीव युवा सम्मेलन में आए थे, वहां लाखो युवा आए थे। पहली किश्त आज राहुल गांधी जी ने जारी किया है, दूसरी किश्त भी हम देंगे। 
 आगे सीएम ने कहा आज हमने पहली किश्त जारी की है शेष किश्त भी समय समय पर जारी करते रहेंगे। राहुल जी जहां भी अन्याय होता है वहां खड़े होते हैं। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक उन्होंने पदयात्रा की। उन्होंने नारा दिया कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। आज राहुल जी ने गरीब लोगों के खाते में पैसा डाल है। इसके बाद खड़गे जी 28 तारीख को आयेंगे और किसानों के खाते में तीसरा किश्त आय़ेगा। बेरोजगारी भत्ता भी 28 तारीख को हम देंगे। भूमिहीन न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों की किश्त हम 28 तारीख को देंगे। हम हर महीने बटन दबा रहे हैं और किसानों के खाते में पैसे डाल रहे हैं।
 

निर्माण कार्यों की नियमित करें मॉनीटरिंग
panchayattatra-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर गुरूवार को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने वीसी के माध्यम से जनपद पंचायतवार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की सिलसिलेवार समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि गौठानों में नियमित रूप से गोबर की खरीदी करने, वर्मीं कम्पोस्ट को किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी योजनाओं के निर्माण कार्यों की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करने के निदेश दिए।
 
जिपं सीईओ ने जनपद पंचायत सीईओ, कृषि विभाग एसएडीओ, गोठान नोडल अधिकारियों, एनआरएलएम, एसबीएम, पीएमएवाय ब्लॉक कॉडिनेटर, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि कार्यो में किसी तरह की कोई भी लापरवाही न की जाए। कार्यों  की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए समय सीमा में पूर्ण कराएं। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है, इसलिए किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी गोठानों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। 
 
बैठक में उन्होंने कहा कि योजना में पशुपालकों का पंजीयन किया जाए और जो पंजीकृत पशुपालकों हैं उनसे गोबर की खरीदी कराई जाए। इसके अलावा गोबर खरीदी के बाद निर्धारित समय सीमा में वर्मी कम्पोस्ट तैयार कराकर उसे सहकारी सोसायटी के माध्यम से विक्रय कराने कहा, जिपं सीईओ ने प्रत्येक गौठान में कम से कम तीन आजीविका गतिविधियों का संचालन करने के निर्देश दिए। बैठक में एनआरएलएम महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से अभिसरण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
 
एनआरएलएम के तहत समूह को बैंक लिकेंज से जोड़ने, ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश दिए। महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता की सेवा अभियान के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत रैली, बैठक, संगोष्ठी, रंगोली, पेंटिंग, साफ-सफाई, स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, गोबर गैस संयंत्र को उपयोगी बनाने, स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजन आदि के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने कहा। ऑनलाइन बैठक में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।