Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिसमें जहर खाकर आत्महत्या करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद शव को बिना पोस्टमॉर्टम के ही परिजन अस्पताल से घर लेकर पहुंच गए. मामला पेंड्रा थानाक्षेत्र के जाटादेवरी गांव के गौटियान टोला इलाके का है. जहां रहने वाले 40 साल के बृजभूषण सिंह पैकरा बीते सोमवार की रात अज्ञात कारणों से जहर खाकर खुदखुशी करने की कोशिश की. घर वालों को जैसे ही इसके बारे में पता चला, वे तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां भर्ती कराया. लेकिन गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसके बाद अस्पताल स्टाफ ने शव को फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया.
अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही उस समय सामने आई जब सुबह अस्पताल स्टाफ ने देखा कि फ्रीजर से शव गायब हो गया है. आनन फानन में जानकारी जुटाई गई, तो पता चला कि जिला अस्पताल के शव वाहन चालक ने शव को बिना किसी कार्रवाई के परिजनों के साथ लेकर मृतक के पैतृक निवास जाकर छोड़ आया. जिसके बाद घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधक ने पुलिस को दी.मामले की गंभीरता को देखते हुए पेंड्रा पुलिस की टीम जाटादेवरी पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पोस्टमॉर्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया.

panchayattantra24.-बिलासपुर। प्रधानमंत्री का चुनावी दौरा शुरू हो चुका है। पीएम 14 सितंबर यानी गुरूवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ आ रहे हैं। जिले के कोड़ातराई में उनकी सभा होगी। वही प्रधानमंत्री की बुलेटप्रूफ वीआईपी कार भी बिलासपुर पहुँच गई है। उत्कल एक्सप्रेस से यह कार दिल्ली से सीधे बिलासपुर भेजी गई है। संभवतः सड़क मार्ग से इसे रायगढ़ भेजा जाएगा। इस पूरी सभा में एक लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। शासन से लेकर प्रशासन और पार्टी स्तर पर इसे लेकर बड़ी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी जिंदल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से वे कोड़ातराई सभास्थल पहुंचेंगे। करीब 15 विधानसभा के लोग इस कार्यक्रम में जुटेंगे। रायगढ़ के जिला भाजपा ने तैयारियों को लेकर बैठक ली है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी पिछले दिनों भाजपा कार्यालय में बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया था। वहीं, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, एसएसपी सदानंद कुमार कोड़ातराई हवाई पट्टी गए थे। जानकारी के मुताबिक कोड़ातराई में छह विशाल डोम बनाए जाएंगे। तीन ग्रीन रूम का निर्माण किया जाएगा।

panchayattantra24.-कटघोरा। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 15 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही 4 युवकों ने गैंग रेप किया और कई बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपियों के लगातार वहशीपन से नाबालिग पीड़िता 4 माह की गर्भवती हो गई है. नाबालिग को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा रही है. पुलिस से शिकायत के बाद भी मामले में अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है और आरोपी खुले घूम रहे हैं. जिससे पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पीड़िता और उसके पिता न्याय की गुहार लगाने जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा कार्यालय में पिछले डेढ़ माह से भटक रहे लेकिन अभी तक पुलिस अधीक्षक से मुलाकात नहीं हो सकी है. वहीं पीड़िता को न ही चाइल्ड हेल्प लाइन से कोई मदद मिली और न ही शासकीय अस्पताल इलाज मिल पा रहा है. अब परेशान नाबालिग बेटी और पिता ने कलेक्टर जनदर्शन में आत्महत्या करने की चेतावनी दी है. पीड़िता ने मीडिया को बताया कि, वह लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती है. वो झाड़ू पोछा लगाकर जब घर लौटती थी तो उसके गांव के ही सुनील यादव, सुनील यादव का बड़ा भाई, सचिन और राजबीर नामक चारों युवक के साथ अक्सर छेड़छाड़ किया करते थे. जब इसकी शिकायत उसने अपने पिता से की तो उसके पिता और भाई ने पाली थाना में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई. पाली थाना में चारों युवकों ने अपनी धौंस दिखाते हुए पाली पुलिस से मिलकर पीड़िता के पिता और भाई को उल्टा अपना बचाव करते हुए झूठे मामले में फंसाते हुए 307 के तहत जेल भिजवा दिया और एक साल तक जेल में रहे. इसी दौरान पीड़िता के साथ सुनील और उसका बड़ा भाई, सचिन और राजबीर ने 7 मार्च 2023 को नाबालिग के साथ शाम 7 बजे जब वो झाड़ू-पोछा का काम कर घर लौट रही थी तभी इलाका सुनसान होने का फायदा उठाते डिपो के पास खंडहर में जाकर शराब के नशे में चारों ने उसके गले में चाकू लगाकर और उसके मुंह को बांध कर बारी बारी से उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद नाबालिग बेहोश हो गई और रात्रि 9 बजे के आसपास उसको होश आया और जैसे तैसे वह अपने घर पहुंची थी।
panchayattantra24.-बिलासपुर। त्योहार के अवसर पर ट्रेनों को रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से आज प्रदेश स्तर पर रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है. बिलासपुर से लेकर महासमुंद तक कांग्रेस पार्टी के नेता-कार्यकर्ता रेलगाड़ियों को रोककर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. बिलासपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने करग़ी रोड कोटा रेलवे स्टेशन में सुबह अप और डाउन दोनों लाइन पर मालगाड़ियों को रोका गया. पटरी में लेटकर रेलवे और केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी करते हुए रेलवे को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया. इसी तरह महासमुंद में कांग्रेसी कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल के नेतृत्व महासमुंद रेलवे स्टेशन में रेल रोको आंदोलन के लिए पहुंचे. आरपीएफ व छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेन गेट पर ही रोक दिया, जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता मेन गेट पर ही नारे बाजी कर रहे हैं.

panchayattantra24.-बिलासपुर। आबकारी घोटाले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी के भाई रजनीकांत तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई से जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की बेंच ने इंकार कर दिया। अब यह मामला चीफ जस्टिस की अनुमति से दूसरे बेंच में भेजा जा सकता है। मालूम हो कि 2100 करोड़ रुपये के आबकारी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के भाई रजनीकांत तिवारी को भी आरोपी बनाया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जो जस्टिस पांडेय की बेंच में सुनवाई के लिए रखा गया था। जस्टिस पांडेय ने इसे सुनने से इंकार कर दिया। इसके पहले इसी प्रकरण में जस्टिस पांडेय सुनील कुमार अग्रवाल व सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका की सुनवाई करने से भी इंकार कर चुके हैं।

panchayattantra24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हत्या का आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इस बात का पता चलते ही पूरे जिले की पुलिसबल में हड़कंप मच गया। उल्लेखनीय है कि, बालको थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला के खेतार में 3 साल के मासूम की गला रेत कर हत्या कर खुद के गले पर धारदार हथियार चलाने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। घायल आरोपी को घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोपी के भाग निकलने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी के फरार होने के एक घण्टे बाद पुलिस ने घेराबंदी कर रजगामार मुख्य मार्ग पर उसे पकड़ लिया। फरार आरोपी के पकड़े जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
panchayattantra24.-जांजगीर-चाम्पा। पुलिस द्वारा “विश्वास” जन जागरूता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष जांजगीर में महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतितोष और प्रतिषेध) अधिनियम 2013 के तहत ज़िले के सभी विभागों में गठित आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के लिये , ज़िला विधिक सहायता प्राधिकरण और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ज़िले के सभी विभागों में गठित आंतरिक शिकायत समिति के 50 अध्यक्ष और सदस्य हुए सम्मिलित
उपरोक्त कार्यक्रम में पल्लवी तिवारी प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर के द्वारा कार्यक्रम म अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए, सभी को अधिनियम की बारीकियों से अवगत कराते हुए सभी सदस्यों को महिलाओं की समस्याओं के शीघ्रातिशीघ्र निराकरण व जाँच हेतु प्रेरित किया। प्रियंका अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर ने NALSA , SALSA , DALSA के बारे में बताते हुए , आभार प्रदर्शन किया। अर्चना झा अति. पुलिस अधीक्षक, जाँजगीर, जिसमें उपस्थित लोगो को वर्तमान समय पर बढ़ते हुये अपराध, सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव, सोशल मिडिया, घरेलु हिंसा, महिलाओं के अधिकारो से संबंधित अधिनियमों के संबंध में जानकारी, बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में तथा अभिव्यक्ति एप्प के संबंध में* विस्तृत जानकारी देते हुये अभिव्यक्ति एप्प डाउनलोड कराया गया।

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में अरपा नदी पर बने एनीकट में बड़ा हादसा हो गया। नदी पार करते वक्त एक युवक बाइक समेत बह गया। बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है, लेकिन, युवक का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के साथ ही SDRF की टीम उसकी तलाश कर रही है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। अरपा नदी पाली के पास से लगे इटवा गांव से होकर गुजरती है। यहां पाली में नदी पर एनीकट बना हुआ है, जो बिल्हा की ओर जाता है। भारी बारिश के कारण एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा है। सोमवार शाम करीब 6 बजे बाइक सवार एक युवक मस्तूरी की ओर से आया। वह बाइक चलाते हुए पानी के तेज बहाव में एनीकट पार कर रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक बाइक समेत नदी में बह गया। इस दौरान युवक नदी की तेज बहाव में समा गया। वहीं, उसकी बाइक क्रमांक CG 11 AR 2468 एनीकट के साइड में बने चबूतरे में फंस गई। आसपास के लोगों ने बाइक सवार को गिरते देखा, फिर उसकी बाइक को बाहर निकाला गया। उन्होंने इस घटना की जानकारी मस्तूरी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

panchayattantra24.-जांजगीर चांपा। जिले के बम्हनीडीह गांव की निवासी छात्रा सुमन जायसवाल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनका चयन उप पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है ,जाँजगीर चाँपा ज़िला पुलिस की और से चाम्पा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस यदुमणि सिदार ने कु. सुमन को सफलता पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। चाम्पा पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले बम्हनीडीह गाव पहुंचकर एसडीओपी यदुमणि सिदार ने पीएससी की सफल प्रतिभागी सुमन को बधाई दी।
वे परिजनों से भी मिले और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित देने के लिए उनके उदारवादी रुख को मुक्तकंठ से सराहा। चाँपा एसडीओपी ने इस मौके पर इस बात को भी प्रमुखता के साथ कहां की जीवन के सभी क्षेत्रों में बालिकाएं निरंतर बढ़ रहे हैं और वह अपनी सफलता से सभी को चमत्कृत करने में लगी हैं। इसलिए सरकार के स्तर पर भी उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बम्हनीडीह की बेटी की सफलता को लेकर यह भी कहां की इस तरह के उदाहरण से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी और वह उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए अपनी ओर से भरसक प्रयास करेंगे।

panchayattantra24.- बिलासपुर। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर ड्यूटी पर जा रहे बैंक के सिक्युरिटी गार्ड से रात को दो लोगों ने मारपीट की। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। कुम्हारपारा मदर टेरेसा नगर निवासी मुकेश जांगड़े पिता अनुज जांगडे (26) किराए के मकान में रहते हैं। एचडीएफसी बैंक में सिक्युरिटी गार्ड हैं। रोज की तरह वे अपने घर से डयूटी करने सत्यम चौक के पास अपने बैंक जा रहे थे। ताज मस्जिद के पास तालापारा निवासी शेख फैजुल उद्दीन व शाबीर खान मिले। दोनों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। गार्ड उनसे छोड़ने के लिए लगाकर निवेदन करते रहे पर उन्होंने जाने नहीं दिया और कालर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।